नई दिल्ली (MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE). महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने 89.79% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया है. हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल के 91.88% की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की भागीदारी को देखते हुए इसे स्टेबल प्रदर्शन माना जा रहा है. सरकारी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम और जिला-वार प्रदर्शन का इंतजार
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अब जल्द ही उन जिलों और डिवीजनों की सूची जारी करेगा, जिन्होंने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले सालों के रुझान देखें तो कोंकण डिवीजन अक्सर टॉप पर रहता है. इसके साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अलग-अलग पास प्रतिशत का विवरण भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. इस साल भी कोंकण जिला नंबर 1 पर है.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: छात्रों की संख्या और बोर्ड का मैनेजमेंट
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड देश के उन चुनिंदा एजुकेशन बोर्ड में शामिल है जहां परीक्षार्थियों की संख्या बहुत अधिक होती है. इस साल भी 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का मैनेजमेंट करना बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती थी. इसके बावजूद, समय पर रिजल्ट जारी करना और 12.86 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सफल होना बोर्ड की कार्यकुशलता को प्रमाणित करता है.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: पास प्रतिशत में मामूली गिरावट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल का कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा है. अगर इसकी तुलना साल 2025 के 91.88% से की जाए तो इसमें 2.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव या मूल्यांकन के सख्त मानदंडों की वजह से यह मामूली गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, 89.79% का आंकड़ा अभी भी राज्य के शैक्षिक स्तर की मजबूती को दर्शाता है.
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कितने पास, कितने फेल?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से कुल 12,86,843 स्टूडेंट्स पास होने में सफल रहे हैं. महाराष्ट्र बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं. जल्द ही बोर्ड स्ट्रीम-वाइज (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) और जिला-वार प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट भी साझा करेगा.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी कोंकण डिवीजन नंबर 1 पर है. रिजल्ट लिंक कुछ देर बाद वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: आमतौर पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के कारण साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत आर्ट्स और कॉमर्स के मुकाबले 2-3% अधिक रहता है. 2025 में साइंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था.
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: समझिए महाराष्ट्र बोर्ड का ग्रेडिंग सिस्टम
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अंकों के आधार पर ग्रेड देता है. 75% से अधिक अंक लाने वालों को ‘डिस्टिंक्शन’, 60% से ऊपर वालों को ‘फर्स्ट क्लास’ और 45% से 59% वालों को ‘सेकंड क्लास’ की श्रेणी में रखा जाता है.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर लिस्ट क्यों नहीं जारी करता है?
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड पिछले कुछ सालों से टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है. इसके पीछे मुख्य कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकना और कम अंक आने पर होने वाले मानसिक तनाव को कम करना है. बोर्ड केवल स्टैटिस्टिल डेटा साझा करता है.
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: बस शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस बस किसी भी वक्त शुरू होने वाली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: ठीक 12 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक दोपहर में ठीक 12 बजे एक्टिव किया जाएगा. महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है.
digilocker.gov.in Maharashtra Board HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं नतीजों का लिंक डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइट पर भी एक्टिव किया जाएगा. आप नीचे लिखे स्टेप्स से डिजिलॉकर के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं.
- अगर आपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो सीधे Login पर जाएं.
- वेबसाइट पर फोन नंबर और UIDAI आईडी पूछी जाएगी. फोन पर सीधे रिजल्ट देखने का टैब ओपन होगा.
- सरकारी रिजल्ट आने के बाद Maharashtra Board 12th Result 2026 Link नजर आएगा.
- अब अपना रोल नंबर, कक्षा और अन्य डिटेल्स भरकर SUMBIT करें.
- स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड डिवीजन वाइज रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड पूरे राज्य को 9 डिवीजन में बांटकर रिजल्ट जारी करता है. इसमें कोंकण डिवीजन हमेशा से ही अव्वल रहा है, जबकि मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने के कारण पास प्रतिशत में कड़ा मुकाबला रहता है.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: लड़कों बनाम लड़कियों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड के इतिहास में पिछले कई सालों से लड़कियां लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं. पिछले साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5% से ज्यादा बेहतर रहा था और इस साल भी यही ट्रेंड रहने की उम्मीद है.
Maharashtra Board 12th Topper List 2026 LIVE: क्या महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट जारी करेगा?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत आदि डिटेल्स बताई जाएंगी.
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: बस कुछ देर में आ जाएगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में शुरू होने वाली है. उसके थोड़ी देर बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: पिछले साल का 12वीं स्ट्रीम वाइज रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पिछले साल का स्ट्रीम वाइज रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं-
- साइंस: 97.35%
- आर्ट्स: 80.53%
- कॉमर्स: 92.68%
- व्यावसायिक (वोकेशनल): 83.3%
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड का पिछले 5 सालों का पासिंग ट्रेंड
महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: अगर पिछले 5 वर्षों (2021-2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट लगातार 91% से ऊपर रहा है. 2021 में कोरोना के कारण यह रिकॉर्ड 99.63% था, जबकि 2024 में यह 93.37% दर्ज किया गया था.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर भी एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत डिजिलॉकर पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है. स्टूडेंट्स अपने आधार नंबर और मोबाइल ओटीपी के जरिए लॉग इन करके अपनी मूल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं, जो एडमिशन के लिए मान्य होगी.
Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी रिजल्ट कई वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा. इससे सर्वर पर लोड कम होगा. महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी सरकारी रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
- mahresult.nic.in
- mahahsscboard.in
- hscresult.mkcl.org
- results.digilocker.gov.in
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए 2 मुख्य डिटेल्स की जरूरत होगी- पहला उनका सीट नंबर और दूसरा माता का नाम. अगर किसी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर मां का नाम दर्ज नहीं है तो उन्हें नाम की जगह ‘XXX’ टाइप करना होगा.