भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

मीन राशि वालो का आज सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, नौकरी मे...

Last Updated:May 03, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 03 May 2026, Pisces Horoscope Today: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और सकारात्मक शुरुआत का संकेत लेकर आया है. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप सोच-समझकर बेहतर निर्णय ले पाएंगे. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बनेंगे और कोई फायदेमंद ऑफर भी मिल सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता की राह खुलती नजर आएगी. आज मीन राशि के लोगों के लिए दिन नई ऊर्जा और अवसरों से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जो आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगी. आप खुद को ज्यादा प्रेरित और उत्साहित महसूस करेंगे. हालांकि, काम की भागदौड़ में सेहत को नजरअंदाज न करें और अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें. रिश्तों में संतुलन और स्वास्थ्य का ख्याल रखकर आप इस दिन को और भी सुखद और सफल बना सकते हैं. आइए जानते है उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि आज का दिन करियर, स्वास्थ और लव लाइफ मे कैसा रहेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफल मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से सकारात्मक संकेत लेकर आया है. कार्यस्थल पर नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं और कोई लुभावना ऑफर भी मिल सकता है. किसी विश्वसनीय व्यक्ति का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. आज जल्दबाज़ी से बचें और अपनी योजनाओं को सीमित रखें. सही समय का इंतज़ार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जिससे आने वाले समय में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन सकती है. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफल आज स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन संतुलित और सुकून देने वाला रहेगा. लंबे समय से चल रही परेशानियों में अब राहत के संकेत मिलेंगे. शरीर में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे. मानसिक रूप से भी खुशी बनी रहेगी. हालांकि बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें. नियमित दिनचर्या अपनाएं, पौष्टिक भोजन लें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, यही आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखेगा. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है. पहले से बनाई गई योजनाएं अब गति पकड़ेंगी और सहयोगियों के साथ मिलकर अच्छे परिणाम दे सकती हैं. कार्यक्षेत्र में नए मौके भी सामने आ सकते हैं. हालांकि साझेदारी में काम करने वालों को तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर असहमति हो सकती है. धैर्य और समझदारी से फैसले लें और किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रूप से उत्साहजनक दिन रहेगा. खर्चे लगातार बने रह सकते हैं, लेकिन पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना मजबूत है. अचानक धन प्राप्ति के संकेत मन को प्रसन्न करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे. साथ ही, भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए नए निवेश के मौके भी सामने आ सकते हैं। सूझबूझ से लिए गए निर्णय आगे चलकर स्थायी लाभ और संतोष देंगे. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार और रिश्तों में खुशियों की सौगात लेकर आया है. पार्टनर के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिससे नजदीकियां बढ़ेंगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे. कहीं बाहर घूमने या साथ में खास पल बिताने की योजना बन सकती है. विवाहित लोगों का दिन परिवार संग हंसी-खुशी बीतेगा. अपनों का सहयोग और स्नेह आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. आज जरूर करें यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन सूर्य देव को अर्घ दे. उसके बाद गरीबों मे लाल रंग की वस्तुओ का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 3 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi positive...

Last Updated:May 03, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 03 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में बड़ी सफलता और नई जिम्मेदारियों के संकेत दे रहा है. जहां कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वहीं प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, सितारों की सलाह है कि आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें और बदलते मौसम के कारण अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. विस्तार से जानें अपना आज का भविष्यफल. जमुई: 03 मई 2026 का दिन विभिन्न राशि के जातकों के जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आज के दिन इन राशि के जातकों के जीवन में आ रही कई तरह की मुश्किलें आसान हो जाएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन जो परिस्थितियों आपको कठिन लगती थी, उनमें सरलता आ जाएंगी. धनु राशि के जातकों पर भी आज ग्रहों की इस दशा का असर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के जीवन में भी आज काफी सकारात्मक परिवर्तन आएंगे. आज आप किसी कठिनाई से निकल पाने में सफल होंगे. अगर आप किसी मुश्किल में फंसे हैं, तो आज आपको वहां से बाहर निकलने का रास्ता मिल सकता है. जल्दी बाजी में ना लें कोई भी फैसलाज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज जल्दीबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए, नहीं तो उसका विपरीत परिणाम आपको देखने को मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर को लेकर एक मार्ग का चयन कर उसे पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे. अपने लक्ष्य के प्रति काफी समर्पित रहेंगे, जिसका फल आपको मिलेगा. आपको अपनी मेहनत का परिणाम आज मिलने वाला है. धनु राशि के जातक आज के दिन काम की जगह पर थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं और अत्यधिक काम होने के कारण उन्हें थकान या तनाव की भी अनुभूति हो सकती है. प्यार में अच्छा रहेगा दिन ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. प्यार के मामले में आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिल पाएगा. अगर आप किसी पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आपकी वह तलाश भी पूरी हो सकती है. आपकी लाइफ में आज किसी स्पेशल वन की एंट्री हो सकती है. सेहत के लिहाज से आज का दिन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. आज आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है. साथ ही किसी तरह की शारीरिक समस्या से भी आपको जूझना पड़ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान शनि देव की पूजा करनी चाहिए और उनको सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

हिजाब और नमाज के लिए किया मजबूर! TCS रेप और कनवर्जन केस...

Last Updated:May 03, 2026, 01:51 IST Nashik TCS Case: सरकारी वकील अजय मिसर ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा कि अभी इस खौफनाक मामले की जांच पूरी तरह से अधूरी है. अब तक 7 पंचनामा किए गए हैं और दरिंदों के मोबाइल फोन भी जब्त हुए हैं. वारदात में इस्तेमाल की गई दवा के सोर्स की भारी जांच अभी बाकी है. 5 मई के बाद सभी खूंखार दरिंदों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. (सांकेतिक तस्वीर) नासिक. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज बहुचर्चित टीसीएस केस में शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों की पुलिस कस्टडी 5 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है. इस प्रकरण में चार आरोपी तौसीफ बिलाल अत्तार (37), दानिश एजाज शेख (32), शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी (34) और रजा रफीक मेमन (35) को पहले 23 अप्रैल को नासिक रोड सेंट्रल जेल से कस्टडी में लिया गया था. इससे पहले कोर्ट ने आरोपियों को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा था, जिसे बाद में 2 मई तक बढ़ाया गया. शनिवार को पुनः पेशी के दौरान पुलिस की मांग पर कस्टडी 5 मई तक बढ़ा दी गई. सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष की ओर से सरकारी वकील अजय मिसर ने दलील दी कि मामले की जांच अभी अधूरी है. अब तक कुल 7 पंचनामा किए जा चुके हैं और आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच बाकी है. इसी आधार पर पुलिस ने 5 दिन की अतिरिक्त कस्टडी की मांग की थी. वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों उमेश वालझाडे और अन्य ने पुलिस कस्टडी की मांग का विरोध करते हुए कहा कि घटना वर्ष 2022 की बताई जा रही है, जबकि केस 2026 में दर्ज हुआ, जिससे देरी पर सवाल उठते हैं. आरोपियों के खिलाफ पहले कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई थी. सभी जांच प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं, ऐसे में पुलिस कस्टडी की आवश्यकता नहीं है. आरोपियों को पहले से ही 2 अप्रैल से कस्टडी में रखा गया है और एक ही जांच अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है. बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मामले में “कन्वर्जन” या अन्य गंभीर आरोपों को लेकर पर्याप्त ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं. इस पर सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि चारों आरोपियों के अलग-अलग अपराध हैं और मामले की जांच अभी जारी है. कुछ अहम साक्ष्य, जैसे कथित रूप से इस्तेमाल की गई दवा के स्रोत और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच अभी बाकी है, जिसके लिए पुलिस कस्टडी आवश्यक है. अब इस मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस को 5 मई तक का समय दिया गया है, जिसके बाद आरोपियों को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि नासिक स्थित टीसीएस कार्यालय महिला कर्मचारियों ने कई पुरुष टीम लीडर्स और साथियों पर शारीरिक शोषण, अनुचित व्यवहार और शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि एक सुनियोजित समूह द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों को बुर्का/हिजाब पहनने, कलमा पढ़ने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nashik,Maharashtra Source link

ताज़ा खबर

सिर्फ दशाश्वमेध नहीं! वाराणसी के इन घाटों पर भी होती है भव्य...

Last Updated:May 03, 2026, 00:24 IST Varanasi Famous Ganga Aarti: धर्म नगरी काशी की पहचान घाट, गली और मंदिरों से है. यहां काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ भव्य गंगा आरती के दीदार के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु और पर्यटक आतें है. वैसे तो वाराणसी के 84 घाटों में से दर्जनों घाट पर गंगा आरती होती है. लेकिन इनमें कुछ गंगा आरती विशेष महत्व रखती है. आइये जानते है इसके बारे में… वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट पर होने वाली नित्य संध्या गंगा आरती बेहद खास है. यह आरती तीन दशक से ज्यादा समय से निरंतर चलती चली आ रही है. इस गंगा आरती में आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. नित्य संध्या 5 अर्चक पूरे वैदिक विधि विधान से इस आरती को करतें है. आरती से पहले मां गंगा का विशेष पूजन भी किया जाता है. हाल के दिनों में काशी विश्वनाथ धाम के गंग द्वार पर भी मंदिर न्यास की ओर से गंगा आरती की शुरुआत हुई है. यह गंगा आरती भी काफी भव्य स्वरूप में की जा रही है. इसे निहारने के लिए भी हर दिन हजारों श्रद्धालु ललिता घाट पहुंच रहें हैं. आरती का भव्य स्वरूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. इस नए गंगा आरती में पुरातन स्वरूप की झलक दिखाई दें रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस गंगा आरती में शामिल हो चुकें है. इसके अलावा जापान के पीएम शिंजो आबे भी यहां गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए है. इतना ही नहीं मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने भी इस घाट पर आरती को निहारा है. इन सब के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और ढेरों बॉलीवुड के सुपर स्टार यहां आ चुकें है. Add News18 as Preferred Source on Google इन सब के अलावा दुनिया के सबसे बड़े घाट पर भी नित्य संध्या आरती होती है. नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती श्री काशी विश्वनाथ न्यास की ओर से कराई जाती है. इस आरती का भव्यतम स्वरूप काफी मनमोहक होता है. यहां भी शाम चढ़ने के साथ भक्तों की भारी भीड़ होती है. दशाश्वमेघ घाट के बगल में राजेंद्र प्रसाद घाट पर भी नित्य गंगा आरती की जाती है. यहां काशी विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती के तर्ज पर 7 अर्चकों द्वारा नित्य संध्या आरती होती है. गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाले इस हर दिन हजारों श्रद्धालु शामिल होते है. विशेष तिथियों में इनकी संख्या दो गुनी से भी ज्यादा हो जाती है. गंगा तट से लेकर नावों तक हर दिन हजारों लोग इस आरती को निहारतें है. इसके अलावा वाराणसी के अस्सी घाट पर भी गंगा आरती होती है. जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा होने वाली इस भव्य आरती में भक्तों को मां गंगा के विशाल स्वरूप के दर्शन भी होते है. 7 अर्चकों द्वारा होने वाले इस आरती के समय पूरा घाट भक्तों से भरा होता है. घण्टे घड़ियाल की आवाज और भजन के गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय होता है. बताते चलें की बनारस में गंगा आरती की शुरुआत किशोरी रमन दुबे उर्फ बाबू महाराज ने की थी. 90 के दशक में वो हरिद्वार गए थे. वहां गंगा आरती देख उन्होंने काशी के दशाश्वमेघ घाट पर भी गंगा आरती का संकल्प लिया. उस समय उन्होंने अकेले ही एक आरती से इसकी नींव रखी थी. उसके बाद उन्होंने इसे नियमित रूप दिया. गंगोत्री सेवा समिति द्वारा होने वाली मां गंगा की भव्य आरती बेहद अद्भुत होती है. यहां आरती के दौरान भक्तों को मां गंगा के अष्टधातु की प्रतिमा के दर्शन भी होते है. फिर उन्हें नारियल की बलि भी चढ़ाई जाती है. पारंपरिक स्वरूप में होने वाले इस आरती को देखने के लिए देश दुनिया से लोग यहां आतें है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें| Source link

ताज़ा खबर

IMD Heavy rain Alert | IMD Tomorrow Weather | Cyclonic Bawandar |...

Tomorrow Weather Warning: भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लेकिन, शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता और बिहार समेत देश के कई हिस्सों शनिवार को बारिश हुई. मौसम में हुए अचानक परिवर्तन को देखते हुए आईएमडी ने कल यानी रविवार यानी कि 3 मई के लिए चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी में बताया गया है कि देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ बवंडर आने की संभावना जताई है. साथ ही बताया गया है कि आने वाले एक से दो दिनों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइनों ने पूरे देश के मौसम के मिजाज को बदल कर रख दिया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. इस वार्निंग में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बवंडर और ओलावृष्टि की भारी संभावना जताई गई है. कैसा रहेगा मौसम? 3 मई का मौसम का हाल जानते हैं (Kal Ka Mausam) मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 मई यानी कि रविवार को पूरे देश के मौसम का हाल बताते हैं, फिर राज्यावार मौसम का हाल जानेंगे. सब-डिवीजन वेदर वार्निंग मैप और बुलेटिन के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम बेहद उग्र रूप ले सकता है. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा दक्षिण में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश (यूपी) से बिहार और बंगाल तक बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी के साथ ओले गिरने का अलर्ट है. वहीं, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, रायलसीमा, उत्तराखंड, विदर्भ और गांगेय पश्चिम बंगाल में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बिजली कड़कने और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. जहां एक तरफ बारिश हो रही है, वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में हीट वेव (लू) की स्थिति बनी रहेगी, और तमिलनाडु-पुडुचेरी में मौसम गर्म और बेहद उमस भरा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 65 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. द‍िल्‍ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना. (फाइल फोटो) दिल्ली-एनसीआर का हाल मौसम विभाग ने 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी के रूप में दिखने लगा है. शनिवार को देर शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई. शनिवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन 3 मई को अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 3 मई की दोपहर और शाम को दिल्ली-नोएडा और आसपास के इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 4 मई को भी यही स्थिति बनी रहेगी. 5 मई तक बारिश और आंधी का यह दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है, जिससे एनसीआर में मौसम सुहावना हो जाएगा. दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मी से राहत. (PTI) बिहार में मौसम का हाल बिहार के गोपालगंज में शनिवार को जमकर बारिश हुई. बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से कुछ देर के लिए राहत तो दी, लेकिन साथ ही व्यापक जलभराव भी पैदा कर दिया. मौसम विभाग ने बताया कि गर्मी से राहत मिली. साथ ही अगले दो से तीन दिनों तक बारिश और आंधी से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर और अररिया, कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को तेज बारिश और 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी को देखते हुए कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश का मौसम उत्तर प्रदेश में कल यानी 3 मई को मौसम का मिजाज काफी उग्र रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. विशेष रूप से मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र में भारी बारिश और आंधी की सख्त चेतावनी दी गई है. वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 3 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. इस तूफानी बारिश और तेज हवाओं के चलते राज्य के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतना भी जरूरी है. आईएमडी की वार्निंग. उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक होने वाला है. सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग ने रविवार, सोमवार और मंगलवार के लिए देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की आशंका है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी. 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट है. पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने और राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मध्य प्रदेश में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भोपाल, ग्वालियर, दतिया, शाजापुर और जबलपुर सहित पूर्वी और दक्षिणी बेल्ट

ताज़ा खबर

फाल्टा विधानसभा सीट पर फिर से डाले जाएंगे वोट, सभी 285 पोलिंग...

होमताजा खबरदेश फाल्टा विधानसभा सीट पर फिर से डाले जाएंगे वोट, सभी 285 पोलिंग बूथ पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल Last Updated:May 02, 2026, 22:23 IST कोलकाता. पश्चिम बंगाल की 144-फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनावी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है. 29 अप्रैल 2026 को मतदान के दौरान कई बूथों पर गंभीर अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोपों के बाद आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों, जिसमें सहायक (ऑक्सिलियरी) बूथ भी शामिल हैं, पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी. यह कदम चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मतदान 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा. इसके बाद सभी वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

मुगलों की पहली पसंद रहा है एमपी का यह जिला, शाहजहां-अकबर-हुमायूं के...

Last Updated:May 02, 2026, 21:05 IST मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर माना जाता है. यहां पर आज भी शाहजहां अकबर हुमायूं के निशान देखने के लिए मिलते हैं. ऐतिहासिक शहर है इसे ढक्कन का द्वार भी कहा जाता है. इस बुरहानपुर में भव्य किले मजबूत सराय सूफी दरगाह है. अनोखी जल सुरंग प्रणालियों और राज महल आज भी मौजूद है मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर माना जाता है. यहां पर आज भी शाहजहां अकबर हुमायूं के निशान देखने के लिए मिलते हैं. ऐतिहासिक शहर है इसे ढक्कन का द्वार भी कहा जाता है. इस बुरहानपुर में भव्य किले मजबूत सराय सूफी दरगाह है. अनोखी जल सुरंग प्रणालियों और राज महल आज भी मौजूद है जिसको देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आते हैं. इतिहासकार ने दी जानकारी लोकल 18 की टीम ने जब इतिहास कार डॉ वैद्य सुभाष माने से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला एक ऐतिहासिक जिला रहा है. यहां पर शाहजहां अकबर हुमायूं के द्वारा बनाए गए आज भी ऐतिहासिक स्थल मौजूद है. जिसको देखने के लिए देश-विदेश के लोग आते हैं. जिसमें असीरगढ़ का किला शाही किला आहुखाना राजा जयसिंह की छतरी और विश्व प्रसिद्ध कुंडी भंडारा यह उनके द्वारा ही बनाई गई संरचना है जिसको देखने के लिए आज भी लोग आते हैं और इन संरचनाओं को देखकर वास्तव में ऐसा लगता है कि उनके द्वारा कारीगरी की गई है उस जमाने की जो संरचनाएं बनी हुई है आज ऐसी कोई भी कारीगर ऐसी संरचनाओं को नहीं बना पाते हैं इसलिए इन संरचनाओं को हर कोई देखना पसंद करता है. बुरहानपुर को कहा जाता था दख्खन का द्वार इतिहासकार बताते हैं कि बुरहानपुर को दख्खन का द्वार कहा जाता था क्योंकि जब भी यह राजा महाराजा लड़ाई लड़ने के लिए आगे का सफर तय करते थे तो वह बुरहानपुर में जरूर रखते थे और यहां पर कई राजा महाराजा रुके हुए हैं और उन्होंने राज भी किया है यहां पर उस जमाने के फाइव स्टार होटल भी हुआ करते थे जहां पर राजा महाराजा और राजदूत रुकने के लिए आते थे उसे अकबरी सराय कहा जाता है यहां पर 110 कमरे थे यहां पर आज भी बिना बिजली के इन कमरों में ठंड लगती है ऐसा लगता है कि कहीं से ऐसी चालू हो गया है लेकिन यहां पर बिजली और पंखा भी नहीं है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Burhanpur,Burhanpur,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

207 साल पुराने कोरंटाडीह डाक बंगले की अनसुनी दास्तान

Last Updated:May 02, 2026, 19:49 IST Korantadih Dak Bunglow Ballia: वक्त के थपेड़ों और गंगा की लहरों के बीच आज भी एक ऐसी इमारत सीना ताने खड़ी है, जो कभी फिरंगियों की सत्ता का सबसे मजबूत केंद्र हुआ करती थी. हम बात कर रहे हैं बलिया के ऐतिहासिक ‘कोरंटाडीह डाक बंगले’ की. करीब 207 साल पुराना यह बंगला सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि अंग्रेजों की ऐयाशी, लगान वसूली के जुल्म और बलिया के सिद्ध संतों के आध्यात्मिक चमत्कार का मूक गवाह है. आइए, इतिहास की परतों को उधेड़ते हैं और जानते हैं कि कैसे इस बंगले में कैद हुए एक संत ने पूरी ब्रिटिश सरकार की चूलें हिला दी थीं. Korantadih Dak Bunglow Ballia: बलिया के गंगा तट पर स्थित कोरंटाडीह का यह डाक बंगला सन 1819 ईस्वी में बनकर तैयार हुआ था. आज इसे बने हुए लगभग 207 साल पूरे होने जा रहे हैं. अपनी निर्माण शैली और भव्यता के कारण यह ब्रिटिश सरकार का एक बेजोड़ नमूना माना जाता है. इतिहासकार बताते हैं कि यह बंगला अंग्रेजों के लिए एक ‘ऐशगाह’ की तरह था, जहां वे न केवल आराम करते थे बल्कि पूरे इलाके पर नियंत्रण भी रखते थे. इस इमारत के महत्व को देखते हुए कई लेखकों ने अपनी किताबों में इसका जिक्र किया है. यहीं से तैयार हुआ था ‘भूमि बंदोबस्त’ का ढांचाप्रख्यात इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि इस बंगले का ऐतिहासिक महत्व सिर्फ इसकी उम्र से नहीं, बल्कि यहां लिए गए फैसलों से है. यह वह दौर था जब वर्तमान उत्तर प्रदेश को ‘संयुक्त प्रांत’ के नाम से जाना जाता था. कोरंटाडीह का यह डाक बंगला एक अभेद्य किले की तरह काम करता था, जहां से पूरे इलाके की लगान वसूली की जाती थी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर प्रदेश में ‘भूमि बंदोबस्त’ का जो ढांचा तैयार हुआ, उसकी नींव इसी बंगले में रखी गई थी. उस समय यह क्षेत्र गाजीपुर जिले के अंतर्गत आता था और यह उस जिले का सबसे शानदार डाक बंगला माना जाता था. जब सिद्ध संतों के चमत्कार से कांप उठे अंग्रेजइस डाक बंगले के साथ कुछ ऐसी रोचक और अलौकिक कहानियां जुड़ी हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं. बताया जाता है कि उस समय इस क्षेत्र में जंगली नाथ बाबा नाम के एक महान सिद्ध संत रहते थे (जिनका आश्रम आज भी गड़वार में है). जब अंग्रेजों ने किसानों पर लगान का बोझ डाला, तो बाबा किसानों के पक्ष में खड़े हो गए और लगान न देने का नारा बुलंद किया. क्रोधित होकर अंग्रेजों ने उन्हें इसी डाक बंगले के एक छोटे से जेल में बंद कर दिया. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने फिरंगियों के होश उड़ा दिए. बाबा एक ही समय में जेल के अंदर और बाहर कई जगहों पर दिखाई देने लगे. अंग्रेजों ने इसे ईश्वरीय चमत्कार माना और डर के मारे उन्हें तुरंत रिहा कर दिया. ऐसी ही एक घटना बलिया के प्रसिद्ध नाथ बाबा के साथ भी हुई थी, जिनके दिव्य स्वरूप को देखकर अंग्रेज अफसर इतने भयभीत हुए कि उन्हें महज एक घंटे में ही आजाद करना पड़ा. अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही ऐतिहासिक विरासतआज यह ऐतिहासिक धरोहर अपनी अंतिम सांसें गिन रही है. गंगा की भीषण कटान के कारण बंगले का एक बड़ा हिस्सा नदी में विलीन हो चुका है. अब इसका बहुत थोड़ा-सा हिस्सा ही शेष बचा है, जो सरकार और प्रशासन की बेरुखी के बावजूद अपनी गौरवगाथा सुनाने के लिए खड़ा है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो बलिया के इतिहास का यह सुनहरा पन्ना हमेशा के लिए गंगा की लहरों में खो जाएगा. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ballia,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Bengal Chunav Results 2026 LIVE | West Bengal Election Repolling Start |...

Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में चुनावी रंजिश और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर कथित चुनावी धांधली के बाद चुनाव आयोग के आदेश के बाद दोबारा वोट डाले जा रहे हैं. इसके दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों की खबर आई. सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई वोटिंग जल्द ही अराजकता में बदल गई. इसी बीच, जिले के फाल्टा इलाके में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया. एक महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘तृणमूल के इसराफिल चौकीदार ने हमें धमकी दी है कि अगर वे लोग जीते, तो हमारे घर जला देंगे और खून-खराबा करेंगे.’ एक अन्य महिला, जिसने खुद टीएमसी को वोट देने का दावा किया, उसने भी पार्टी नेता द्वारा हमले की शिकायत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग की है. चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही अधिक बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन डायमंड हार्बर और फाल्टा क्षेत्र के कई अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की कोशिशें हुई थीं, जिसके चलते पुनर्मतदान की नौबत आई. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर मतदान के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की ताकि बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो और राज्य की छवि खराब की जा सके. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उकसावे के बावजूद संयम बरता. इसी बीच, TMC ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. शशि पांजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कई स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरों में रुक-रुक कर खराबी आ रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और इससे चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है. पांजा ने सभी प्रभावित स्थानों की विस्तृत रिपोर्ट, पूरी निगरानी फुटेज और रियल-टाइम मॉनिटरिंग बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी. हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का विवाद नहीं है. Bengal Chunav Results 2026 LIVE: दोबारा वोटिंग में जमकर पड़े मत, मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर कितने प्रतिशत पड़े वोट? Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाओं के बाद आज दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से दोबारा वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा. शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला. वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर 87.60% बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. Bengal Chunav Results 2026 LIVE: क्या चुनाव आयोग भाजपा का कोई अग्रिम संगठन बन गया है?- कांग्रेस Bengal Chunav Results 2026 LIVE: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी शनिवार को पश्चिम-बंगाल विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘अनियमितताएं सिर्फ 2-4 जगहों पर नहीं पूरे बंगाल में हुई हैं. बंगाल और असम में जिस तरह का चुनाव हुआ है वह लोकतंत्र पर कलंक है. बंगाल में ढाई लाख सेंट्रल फोर्स आपने लगाई है. आपने वह तमाम अधिकारी जो भाजपा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं, उन्हें तैनात किया है. मतगणना में भी चुनाव आयोग उन्हीं लोगों को तैनात कर रहा है जो भाजपा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं. क्या चुनाव आयोग भाजपा का कोई अग्रिम संगठन बन गया है? भाजपा किसी भी तरह से वहां सरकार बनाना चाहती है और अगर बंगाल में भाजपा आई तो मेरा मानना है कि देश का लोकतंत्र खत्म हो गया है.’ फाल्टा में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, ‘अगर टीएमसी के लोग इस तरह का काम कर रहे हैं तो चुनाव आयोग, पैरामिलिट्री फोर्स क्या कर रहे हैं? बंगाल में तो सारा प्रशासन चुनाव आयोग के मुताबिक काम कर रहा है तो वहां अगर इस तरह की कोई घटना हो रही है तो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है.’ Bengal Chunav Results 2026 LIVE: सेंट्रल फोर्स के जरिए भाजपा हमारी मताओं-बहनों को प्रताड़ित कर रही है- अभिषेक बनर्जी Bengal Chunav Results 2026 LIVE: टीएमसी की मीटिंग में ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी- बीजेपी सेंट्रल फोर्स के जरिए हमारी मताओं-बहनों को धमकाने की कोशिश कर रही है. हर गांव, हर गली में उन्होंने महिलाओं पर हमला किया गया, यहां तक की बच्चे को भी नहीं बख्शा गया. मीडिया का एक खास हिस्सा भी उनकी मदद कर रहा है. Bengal Chunav Results 2026 LIVE: हताश नहीं होना है! हम 200+ सीट जीत रहे हैं- टीएमसी की मीटिंग में ममता Bengal Chunav Results 2026 LIVE: चुनावी नतीजे आने से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. ममता ने मीटिंग में कहा- ‘आपने कई लड़ाइयां लड़ी हैं। याद रखना, हम जीत रहे हैं. हम 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे. काउंटिंग सेंटर से बाहर मत जाना, भले ही रात के 2 बजे हों. जब तक मैं कुछ और न कहूं, तब तक वहीं रहना. जिन सीटों पर कम अंतर से वोटिंग हुई है, वहां दोबारा गिनती की मांग करो. अगर आपको लगता है कि नतीजे 200-300 वोटों के अंतर से उनके पक्ष में आ रहे हैं, तो दोबारा गिनती पर जोर दो.’ Bengal Chunav Results 2026 LIVE: फाल्टा में लोगों के विरोध और टीएमसी नेताओं के धमकी पर उम्मीदवार कुणाल घोष ने क्या कहा? Bengal Chunav Results 2026 LIVE: दक्षिण 24 परगना में चुनावी माहौल में लोगों स्थानीय लोगों को अलग डर सताने

ताज़ा खबर

गाजियाबाद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | राजनगर एक्सटेंशन एरोसिटी प्रोजेक्ट | Ghaziabad International...

Last Updated:May 02, 2026, 16:54 IST Ghaziabad News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खेल प्रेमियों और विकास की राह देख रहे गाजियाबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर उतरता नजर आ रहा है. करीब 37 एकड़ में फैलने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट का काम बाउंड्री वॉल के निर्माण के साथ तेजी से शुरू हो गया है. लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम न केवल गाजियाबाद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर लाएगा, बल्कि इसके साथ विकसित होने वाली एरोसिटी पूरे क्षेत्र की आर्थिक और शहरी तस्वीर को बदल कर रख देगी. Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बनने जा रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब तेजी से जमीन पर उतरता दिख रहा है. करीब 37 एकड़ में बनने वाला यह मेगा प्रोजेक्ट ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. स्टेडियम का निर्माण लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और इसे पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि यहां एक साथ करीब 35 हजार दर्शक बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे जिससे गाजियाबाद भी बड़े क्रिकेट शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा. निर्माण का पहला चरण शुरू, बाधाएं हुईं दूरगाजियाबाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का पहला चरण शुरू हो चुका है और बाउंड्री वॉल का काम तेजी से कराया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक पहले इस प्रोजेक्ट में एफएआर और हाई टेंशन लाइन जैसी अड़चनें सामने आ रही थीं लेकिन अब इन सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है. बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होते ही मुख्य स्टेडियम का निर्माण भी तेजी से शुरू कर दिया जाएगा. इससे यह साफ है कि अब प्रोजेक्ट में किसी तरह की देरी की संभावना काफी कम हो गई है. विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियमइस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस किया जाएगा ताकि यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले आसानी से कराए जा सकें. स्टेडियम में फ्लडलाइट, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, मीडिया सेंटर, वीआईपी लाउंज और मल्टी लेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. खिलाड़ियों के लिए भी उच्च स्तर की सुविधाएं होंगी जिससे यह स्टेडियम बड़े टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त साबित होगा. सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: तय समय में होगा पूराउत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि अब स्टेडियम के निर्माण में कोई बड़ी बाधा नहीं बची है और इसे तय समय यानी लगभग ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और यूपी क्रिकेट एसोसिएशन मिलकर जॉइंट वेंचर के तहत विकसित कर रहे हैं. एरोसिटी टाउनशिप: निवेश और पर्यटन का नया हबइस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि स्टेडियम के आसपास करीब 380 एकड़ में एरोसिटी टाउनशिप भी विकसित की जाएगी जिसकी लागत लगभग 1800 करोड़ रुपये होगी. यहां बड़े होटल, लक्जरी रिजॉर्ट, शॉपिंग मॉल, रिटेल जोन, बिजनेस हब और एंटरटेनमेंट सेंटर बनाए जाएंगे. एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण यह इलाका निवेश और पर्यटन के लिए भी बड़ा आकर्षण बनेगा. इसके अलावा इस पूरे क्षेत्र को एक इंटीग्रेटेड अर्बन हब के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें स्पोर्ट्स एकेडमी, स्मार्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स और ग्रीन स्पेस जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी. रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तारइससे यह इलाका रहने, काम करने और मनोरंजन के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक केंद्र बन जाएगा. इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने से गाजियाबाद और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. निर्माण कार्य से लेकर होटल, रिटेल और सर्विस सेक्टर तक हजारों लोगों को काम मिलेगा. कुल मिलाकर यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट का मैदान नहीं होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और आर्थिक मजबूती का नया केंद्र बनकर उभरेगा. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ghaziabad,Uttar Pradesh Source link

Scroll to Top