फाल्टा विधानसभा सीट पर फिर से डाले जाएंगे वोट, सभी 285 पोलिंग बूथ पर होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Last Updated:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की 144-फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनावी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है. 29 अप्रैल 2026 को मतदान के दौरान कई बूथों पर गंभीर अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोपों के बाद आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों, जिसमें सहायक (ऑक्सिलियरी) बूथ भी शामिल हैं, पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी. यह कदम चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मतदान 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा. इसके बाद सभी वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…