भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत:26 घंटे बाद लोध फॉल के...




लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के काठो गांव में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध दुर्गा मांझी की मौत हो गई। उनका शव घटना के करीब 26 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, दुर्गा मांझी शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे गहरे पानी में समा चुके थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन तालाब की गहराई और कीचड़ के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोध फॉल में प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम ने तालाब से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top