भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

गांव में शुरू करें हर्बल साबुन यूनिट, धमतरी की महिलाओं की तरह...

X Business Idea: गांव में शुरू करें हर्बल साबुन यूनिट, लाखों की होगी कमाई,   Herbal soap unit business idea: धमतरी जिले के कंडेल गांव की सत्या ढीमर और उनकी 8 सदस्यीय टीम नींबू, गुलाब, एलोवेरा, नीम, तुलसी, लेवेंडर और चारकोल फ्लेवर वाले हर्बल साबुन बनाकर हर साल एक लाख रुपए से अधिक कमा रही हैं. महिलाएं पापड़, मुरकू, कैंडल भी तैयार कर मेला-मड़ाई में बेचती हैं. यह समूह गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

व्यापार

सिर्फ ₹300 में शुरू करें अपना पोल्ट्री बिजनेस, सरकार भी करेगी मदद,...

X Business Idea: सिर्फ ₹300 में शुरू करें पोल्ट्री बिजनेस, सरकार भी करेगी मदद   छत्तीसगढ़ में पशुधन विकास विभाग की बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आय का नया जरिया बनी है. मात्र ₹300-₹750 अंशदान पर लाभार्थियों को 45 उन्नत नस्ल के चूजे, दाना व दवाइयां मिलती हैं. कम लागत में महिलाएं भी भागीदारी कर रही हैं. यह योजना पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

व्यापार

Patna Gold Silver Rate: पटना में सोने-चांदी की खरीद में मची लूट,...

Last Updated:November 18, 2025, 08:49 IST Patna Gold Silver Price : पटना में वेडिंग सीजन की शुरुआत पर सोना 2800 रूपये और चांदी 5000 रूपये सस्ती हुई है. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अनुसार खरीददारों के लिए यह समय बेस्ट बताया गया है. ख़बरें फटाफट पटना :  बिहार में आज से वेडिंग सीजन की शुरुआत हो गई है. इसी बीच ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पटना के ज्वेलरी मार्केट में सोना-चांदी के दामों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले हफ्ते कीमतों में तेज उछाल देखा गया था. शुक्रवार के बाद बाजार में पूरी तरह से स्थिरता देखने को मिल रहा था, लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत होते ही कीमतों में भारी कमी आई है. इससे खरीददारों में उत्साह बढ़ गया है. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ द्वारा जारी रेट के अनुसार कल के मुकाबले आज सोने में 2800 रूपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी में 5000 रूपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसीलिए खरीदारी करने वालों के लिए यह टाइम बेस्ट हो सकता है. जानें सोने-चांदी की लेटेस्ट रेट आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 127300 रूपये से घटकर 124500 रूपयेप्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 128,235 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 115,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 94,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी में भी भारी गिरावट पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 160,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों बिक्री 157,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 161,710 रूपये हो जाती है. जानें आभूषणों का एक्सचेंज रेट  22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 112,000 रूपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 91,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 153 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 150 रूपये प्रति ग्राम है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 18, 2025, 08:49 IST Source link

व्यापार

छोटा स्टार्टअप, डेली 5 हजार कमाई! परसराम के एग रोल स्टॉल की...

X छोटा स्टार्टअप, डेली 5 हजार कमाई! परसराम के एग रोल स्टॉल की गजब दिवानगी   Business Idea: छत्तीसगढ़ के चकरभांठा निवासी परसराम साहू ने सीमित पूंजी और संघर्ष के साथ साहू एग रोल स्टॉल शुरू कर आज प्रतिदिन 5000 रुपए से अधिक की इनकम कर रहे हैं. बनारस में 13 वर्ष तक कुक के रूप में काम करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए से ठेला शुरू किया. एग रोल और चिकन चिल्ली की लोकप्रियता से उनकी दुकान क्षेत्र में पहचान और प्रेरणा का सफल उदाहरण बन गई है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

व्यापार

छोटा निवेश, बड़ा मुनाफा…. घर पर अगरबत्ती बनाने का आसान तरीका, ऐसे...

Last Updated:November 27, 2025, 13:21 IST घर से छोटा-सा काम शुरू करना हो तो अगरबत्ती बनाना सबसे आसान और फायदेमंद काम माना जाता है. इसमें न ज्यादा निवेश लगता है और न बड़ा सेटअप चाहिए. मशीन लगते ही काम शुरू हो जाता है और इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. इसलिए लोग इसे भरोसेमंद घरेलू कमाई का तरीका मानते हैं. घर पर अगरबत्ती का बिजनेस आसानी से शुरू किया जा सकता है. इसकी मशीन की कीमत ज्यादा नहीं होती, बेसिक मॉडल 10–15 हजार रुपए में मिल जाता है. इसे चलाने के लिए न ज्यादा जगह चाहिए और न ही भारी बिजली खर्च. बस दो प्लग की सपोर्ट मिल जाए तो काम आराम से चल जाता है. मशीन की सेटिंग भी आसान रहती है, बस पाउडर सही डालना होता है और स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट कर देना होता है. अगर आपके पास रोज़ सिर्फ तीन से चार घंटे का समय भी है, तो यह काम आराम से किया जा सकता है. मशीन तेज़ी से चलती है, इसलिए कम समय में ज्यादा प्रोडक्शन हो जाता है. सुबह या शाम, जिसके पास थोड़ा खाली समय होता है, वह इस काम को आसानी से फिट कर सकता है. यही वजह है कि कई महिलाएं और युवा इसे पार्ट-टाइम के तौर पर अपनाते हैं. अगरबत्ती का पाउडर तैयार करना भी एकदम सीधी प्रक्रिया है. लकड़ी का बुरादा, खुशबू का मिश्रण और कोयला पाउडर बराबर मात्रा में मिलाया जाता है. फिर पानी डालकर हल्की-सी गीली मिट्टी जैसी लोई बना ली जाती है. अगर पानी ज्यादा हो जाए तो मशीन ठीक से नहीं चलती, इसलिए मिश्रण को थोड़ा सख्त रखना पड़ता है. अच्छी क्वालिटी का पाउडर अगरबत्ती को मजबूत बनाता है. Add News18 as Preferred Source on Google याद रखें कि ताजा बनी अगरबत्ती को तुरंत पैक नहीं किया जाता. इन्हें 4–6 घंटे किसी खुली और सूखी जगह पर फैलाकर रखना होता है. यदि धूप बहुत तेज़ हो, तो रंग उड़ सकता है, इसलिए हल्की धूप या छांव में सुखाना बेहतर है. जो लोग तेज़ प्रोडक्शन करते हैं, वे घर में एक छोटा-सा सुखाने वाला रैक भी बना लेते हैं. अच्छी तरह सूखना जरूरी है, वरना टूटने की संभावना रहती है. अगरबत्तियों की सुगंध ही उनकी पहचान होती है. सूखने के बाद इन्हें अलग ट्रे में रखकर खुशबू का स्प्रे किया जाता है. कुछ लोग इसमें गुलाब, चंदन, मोगरा या पारंपरिक फ्लोरल मिक्स का इस्तेमाल करते हैं. ध्यान रखें कि स्प्रे हल्का-सा हो, वरना अगरबत्तियां गीली पड़ जाती हैं. अच्छी खुशबू वाला प्रोडक्ट तुरंत ग्राहकों में लोकप्रिय बन जाता है. अगरबत्ती की पैकिंग जितनी साफ-सुथरी होगी, उतना भरोसा बढ़ेगा। छोटे 10–20 स्टिक वाले पैक ज्यादा चलते हैं. पैकिंग के दौरान टूटे हुए टुकड़े निकाल देना चाहिए, क्योंकि खरीदार पहली नज़र में पैक देखकर ही निर्णय लेता है. लोकल प्रिंट वाली सिंपल पॉलिथीन भी ठीक चल जाती है, बस उस पर खुशबू और मात्रा जरूर लिखें. यही छोटा-सा कदम बिक्री बढ़ा देता है. पूरे साल चलने वाली सुगंधों में चंदन, मोगरा, गुलाब और लवेंडर टॉप पर रहती हैं. त्योहारों के समय खास फ्रेगरेंस जैसे कस्तूरी और हवन-सुगंध ज्यादा चलने लगती हैं. दुकानदार अक्सर उन्हीं खुशबुओं की मांग करते हैं जिनकी बिक्री उनकी दुकानों पर तेज़ रहती है. अगर कोई नया व्यक्ति शुरुआत कर रहा है, तो इन 4–5 खुशबुओं से काम शुरू करना सबसे सुरक्षित रहता है. अगरबत्ती के काम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश बहुत कम लगता है. एक बार मशीन, पाउडर और पैकिंग का सेटअप हो जाए तो रोज़ का खर्च बहुत ही मामूली रहता है. लगातार डिमांड होने के कारण किसी भी मौसम में प्रोडक्शन बंद नहीं होता. इसी वजह से कई लोग इसे घर बैठे नियमित कमाई के तौर पर अपनाते हैं और महीने में अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. First Published : November 27, 2025, 13:21 IST Source link

व्यापार

पटना सोना चांदी रेट दिसंबर 2024: जानें आज के ताजा दाम और...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रुझान ने गोल्ड रेट को मजबूती दी है. 24 कैरेट सोना लगातार बढ़त के साथ नए उच्च स्तर की ओर बढ़ रहा है. कल के मुकाबले आज इसमें 600 रूपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दूसरी ओर, नवंबर के आखिरी दिनों में चांदी में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिला था, लेकिन पिछले दो दिनों से इसमें स्थिरता है. इंडस्ट्रियल डिमांड सामान्य रहने और निवेशकों की खरीद में थोड़ी नरमी आने से चांदी में उतार-चढ़ाव सीमित देखा जा रहा है. कुल मिलाकर, सोना मजबूती से ऊपर जा रहा है. जबकि चांदी स्थिर है, लेकिन कभी भी लंबी छलांग लगा सकती है. जानें आगे कैसे रहेंगी कीमतें पटना के ज्वेलर्स का मानना है कि दिसंबर की शुरुआत में बाजार में हल्की स्थिरता देखने को मिल सकती है, लेकिन वैश्विक संकेतों के आधार पर कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं. साल के अंत में आम तौर पर सोने-चांदी की खरीद बढ़ती हैं. इससे स्थानीय बाजारों में भी तेजी की संभावना बनी रहती है. फिलहाल, तेजी को देखते हुए निवेशक सोच-समझकर खरीदारी करें. अगर कीमतें स्थिर होती हैं तो दिसंबर के मध्य में खरीदारी करना सही समय हो सकता है. जानें क्या है लेटेस्ट रेट आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,29,600 रूपये से बढ़कर 1,30,200 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,34,106 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 120,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 98,400 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी के दाम में बनी स्थिरता पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 1,77,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों बिक्री 1,75,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 1,80,250 रूपये हो जाती है. जानें आभूषणों का एक्सचेंज रेट 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 117,500 रूपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 95,400 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. वहीं, चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 170 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 166 रूपये प्रति ग्राम है. Source link

व्यापार

नौकरी से थक गए? सिर्फ 50,000 में बनाएं अपना खुद का कारोबार,...

Last Updated:December 22, 2025, 16:43 IST अगर हर महीने की नौकरी, बढ़ता खर्च और सीमित आमदनी आपको परेशान कर रही है और मन में सवाल है कि क्यों न अपना खुद का बिज़नेस शुरू किया जाए, तो यह खबर आपके लिए है. आज के दौर में सही सोच और सही प्लानिंग के साथ आप मात्र 50,000 में भी अपना मजबूत कारोबार खड़ा कर सकते हैं और कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानते है इसके बारे में.. अगर आप कम लागत में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और अच्छा मुनाफा कमाने का सपना देखते हैं, तो क्लाउड किचन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इस बिज़नेस को आप सिर्फ 50 हजार में अपने घर की रसोई से शुरू कर सकते हैं. किराए की दुकान की जरूरत नहीं होती और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स के साथ लोकल ऑर्डर से भी रोज़ की कमाई संभव है. स्वाद और सफाई का ध्यान रखकर महीने में लाखों रुपये तक का टर्नओवर बनाया जा सकता है. अगर आप कम पूंजी में खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो मशरूम फार्मिंग आपके लिए एक सही विकल्प है. इसे आप सिर्फ 40–50 हजार में किसी कमरे या शेड में शुरू कर सकते हैं. मशरूम 15–20 दिन में तैयार हो जाता है और होटल, सब्ज़ी मंडी और दुकानों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. सही देखभाल और नियमित सप्लाई के साथ यह बिज़नेस कुछ ही महीनों में लाखों की कमाई देने लगता है. अगर आप कम जगह और कम लागत में खेती से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग एक आधुनिक और लाभकारी बिज़नेस है. इसे आप सिर्फ 30–50 हजार में घर की छत या कमरे से शुरू कर सकते हैं. माइक्रोग्रीन्स 7–10 दिन में तैयार हो जाते हैं और होटल, जिम और हेल्थ किचन में ऊंचे दामों पर बिकते हैं. तेजी से बढ़ती हेल्थ डिमांड इसे लाखों कमाने वाला भविष्य का बिज़नेस बनाती है. Add News18 as Preferred Source on Google अगर आप कम पैसों में तेज़ मुनाफा कमाने वाला बिज़नेस ढूंढ रहे हैं, तो जूस और हेल्थ ड्रिंक स्टॉल एक शानदार विकल्प है. सिर्फ 50 हजार में ठेला, मशीन और कच्चा माल लेकर यह काम शुरू किया जा सकता है. गर्मी हो या सर्दी, हेल्दी ड्रिंक्स की मांग हमेशा बनी रहती है. रोज़ की नकद बिक्री और 50% से ज्यादा मुनाफा इसे आम लोगों के लिए फायदेमंद बिज़नेस बनाता है. अगर आप कम लागत में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और अच्छा मुनाफा कमाने का सपना देखते हैं, तो मोबाइल रिपेयरिंग एक बेहतरीन विकल्प है. आज हर व्यक्ति मोबाइल इस्तेमाल करता है और खराबी आना आम बात है. सिर्फ 40–50 हजार में टूल्स लेकर और कुछ दिनों की ट्रेनिंग से यह काम छोटी दुकान या घर से शुरू किया जा सकता है. मोबाइल रिपेयर के साथ कवर, चार्जर और एक्सेसरीज़ बेचकर कमाई और बढ़ाई जा सकती है. सही स्किल के साथ यह बिज़नेस लाखों की कमाई का जरिया बन सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : December 22, 2025, 16:43 IST Source link

व्यापार

आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें...

X आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें बिजनेस   कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है, जो इसे अन्य मुर्गों से अलग बनाता है. इसमें आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि विदेशों में इसे सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

व्यापार

नौकरी नहीं मिल रही? 50 हजार में शुरू करें ये काम और...

Last Updated:January 01, 2026, 16:16 IST आज के समय में हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि मौके लगातार सीमित होते जा रहे हैं. ऐसे में अगर कोई काम कम पैसों में शुरू होकर धीरे-धीरे अच्छी कमाई देने लगे, तो वह किसी बड़े मौके से कम नहीं होता. केंचुआ खाद का काम भी कुछ ऐसा ही है, जो मेहनत से ज्यादा समझदारी मांगता है और आम आदमी को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाता है. आज के दौर में हर युवा सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलाश में है, लेकिन मौके सीमित हैं. ऐसे में खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करना समझदारी भरा कदम हो सकता है. केंचुआ खाद का बिजनेस उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो कम जोखिम में अपना काम शुरू करना चाहते हैं. यह व्यवसाय न केवल गांव में बल्कि शहर के पास भी आसानी से शुरू किया जा सकता है और धीरे-धीरे यह अच्छी कमाई का स्थायी जरिया बन सकता है. इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी इसकी कम लागत है. करीब 50 हजार रुपए में आप शुरुआत कर सकते हैं. न महंगी मशीनों की जरूरत, न बड़ी फैक्ट्री. बस थोड़ी खुली जगह चाहिए. गोबर, केंचुए, प्लास्टिक शीट और ढकने के लिए पराली या बोरे ही काफी होते हैं. यही सीमित साधन इस काम को आम लोगों के लिए खास और आसान बनाते हैं. वर्मी कंपोस्ट पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है. इसमें मशीनों की नहीं, बल्कि केंचुओं की मेहनत काम करती है. आपको बस काम को सही तरीके से संभालना होता है. पर्याप्त नमी, छांव और सुरक्षा मिलने पर केंचुए गोबर को पौष्टिक खाद में बदल देते हैं. यही कारण है कि इस बिजनेस में दिन-रात भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती और काम अपने स्वाभाविक रफ्तार से चलता है. Add News18 as Preferred Source on Google केंचुआ खाद के लिए बेड बनाना आसान है, बस सही ध्यान देना जरूरी है. सबसे पहले जमीन को समतल करें और उस पर प्लास्टिक शीट बिछाएं. इसके ऊपर गोबर की परत डालें, फिर केंचुए रखें और उसके ऊपर दोबारा गोबर की परत डालें. बेड की ऊंचाई ज्यादा न रखें और इसे ऊपर से ढक दें. समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है, ताकि नमी बनी रहे और केंचुए आसानी से गोबर को खाद में बदल सकें. केंचुए लगभग दो महीने में गोबर को पूरी तरह खाद में बदल देते हैं. यह खाद किसानों और बागवानी करने वालों के लिए सोने जैसी मानी जाती है. खास बात यह है कि हर 60 दिन में एक नया बैच तैयार हो जाता है, यानी एक बार सेटअप लगाने के बाद लगातार उत्पादन मिलता रहता है और आमदनी का रास्ता हमेशा खुला रहता है. शुरुआत में केंचुओं पर थोड़ा खर्च जरूर आता है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी बन जाते हैं. केंचुए तेजी से बढ़ते हैं और कुछ महीनों में उनकी संख्या दोगुनी हो जाती है. इसका मतलब यह है कि आगे बिजनेस बढ़ाने के लिए दोबारा खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने मौजूदा केंचुओं से ही नया उत्पादन और व्यवसाय फैलाया जा सकता है. आज के समय में लोग ऑर्गेनिक फल-सब्जियों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. इसी कारण केंचुआ खाद की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. किसान, नर्सरी संचालक, गार्डन स्टोर और घरों में किचन गार्डन लगाने वाले लोग इसे हाथों-हाथ लेते हैं. छोटी पैकिंग में केंचुआ खाद बेचकर शहरों में भी इससे अच्छी कमाई की जा सकती है. अगर इस काम को 15–20 बेड से प्रोफेशनल तरीके से किया जाए, तो कुछ ही समय में आमदनी बढ़ने लगती है. खर्च कम रहता है और मुनाफा धीरे-धीरे मजबूत होता जाता है. दो साल के अंदर यह काम लाखों की कमाई तक पहुंच सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सुकून है और खुद का कुछ करने की तसल्ली भी मिलती है. First Published : January 01, 2026, 16:16 IST Source link

व्यापार

नया साल, नई कमाई! जनवरी में महिलाएं शुरू करें ये आसान बिजनेस,...

Last Updated:January 07, 2026, 15:17 IST आइये जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया, जिन्हें महिलाएं जनवरी के महीने में कम निवेश के साथ आसानी से शुरू कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन कामों को आप घर बैठे या नौकरी के साथ भी कर सकती हैं. नए साल में लोग नई चीजों पर खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे कम समय में काम चलने लगता है और कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई का रास्ता खुल जाता है. आइये जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया, जिन्हें महिलाएं जनवरी के महीने में कम निवेश के साथ आसानी से शुरू कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन कामों को आप घर बैठे या नौकरी के साथ भी कर सकती हैं. नए साल में लोग नई चीजों पर खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे कम समय में काम चलने लगता है और कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई का रास्ता खुल जाता है. अगर आपको मेकअप, फेशियल या ब्यूटी के काम में दिलचस्पी है, तो ब्यूटी पार्लर का बिजनेस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकती हैं. शुरुआत में फेशियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग और सिंपल मेकअप जैसी सर्विस देकर काम शुरू किया जा सकता है. थोड़ी सी ट्रेनिंग और बेसिक सामान के साथ आप कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई करने लगेंगी. आजकल लोग यूनिक और हैंडमेड गिफ्ट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप क्रिएटिव हैं, तो हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट का काम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें आप होम डेकोर आइटम, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, फोटो फ्रेम या फेस्टिव सजावटी सामान तैयार कर सकती हैं. इस काम को घर से ही आराम से शुरू किया जा सकता है और सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर भी आसानी से मिल जाते हैं. कम लागत में शुरू होने वाला यह काम अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है. अगर आपके हाथ के बने खाने की लोग तारीफ करते हैं, तो क्लाउड किचन आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया हो सकता है. इसमें न तो रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा स्टाफ रखने की. आप घर से ही किचन सेटअप करके ऑनलाइन फूड ऐप्स के जरिए ऑर्डर ले सकती हैं. शुरुआत में सीमित मेन्यू रखें, धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ते हैं और कुछ ही महीनों में अच्छा मुनाफा मिलने लगता है. Add News18 as Preferred Source on Google घर से बेकिंग का बिजनेस आजकल काफी ट्रेंड में है, क्योंकि लोग घर पर बने केक और कुकीज़ ज्यादा पसंद करते हैं. कम खर्च में ओवन और जरूरी सामान लेकर इसकी शुरुआत की जा सकती है. बर्थडे, सालगिरह और त्योहारों पर ऑर्डर ज्यादा मिलते हैं. सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट की फोटो डालकर प्रमोशन करें, स्वाद अच्छा होगा तो ग्राहक खुद दोबारा ऑर्डर देंगे. अगर आपको सिलाई या कढ़ाई का काम आता है, तो यह बिजनेस कम निवेश में शुरू किया जा सकता है. महिलाएं ब्लाउज, सूट और बच्चों के कपड़े सिलवाने के लिए हमेशा टेलर की तलाश में रहती हैं. आप घर पर ही सिलाई मशीन लगाकर काम शुरू कर सकती हैं. शुरुआत में जान-पहचान वालों से ऑर्डर मिल जाते हैं, फिर धीरे-धीरे आपका नाम चलता है और कमाई भी बढ़ती जाती है. शहरों में कामकाजी लोग और स्टूडेंट्स अक्सर घर जैसा खाना तलाशते हैं, ऐसे में टिफिन सर्विस का बिजनेस काफी फायदेमंद साबित होता है. अगर आप रोज साफ-सुथरा और स्वादिष्ट खाना बना सकती हैं, तो इसकी शुरुआत घर से ही की जा सकती है. शुरुआत में 5–10 लोगों के लिए टिफिन बनाकर काम शुरू करें. इसमें खर्च कम होता है और हर महीने तय कमाई होती है, जिससे घर का बजट आसानी से संभाला जा सकता है. अगर आपको कपड़ों की अच्छी समझ है, तो ऑनलाइन कपड़े बेचने का काम शुरू किया जा सकता है. आप व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के जरिए साड़ी, कुर्ती या ड्रेस बेच सकती हैं. शुरुआत में कम स्टॉक रखें और ऑर्डर मिलने पर ही सामान मंगवाएं या बेचें. यह बिजनेस घर बैठे आसानी से संभाला जा सकता है और समय के साथ ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती चली जाती है. अगरबत्ती और मोमबत्ती की मांग पूरे साल रहती है. इसे घर से ही कम लागत में शुरू किया जा सकता है. बाजार में इसके कच्चे माल आसानी से मिल जाते हैं. शुरुआत में छोटी मात्रा में बनाकर लोकल दुकानों या जान-पहचान वालों को बेचा जा सकता है. त्योहारों में इसकी बिक्री और बढ़ जाती है. मेहनत और धैर्य से यह बिजनेस अच्छी कमाई देने लगता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : January 07, 2026, 15:17 IST Source link

Scroll to Top