भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

छोटे बजट में बड़ा कारोबार, कम पैसों में शुरू करें फूलों का...

Last Updated:September 21, 2025, 06:51 IST Flower business: रमेश कुमार ने कम बजट में फूलों का व्यवसाय शुरू कर परिवार का खर्चा चलाना शुरू किया. सावन में उनकी बिक्री बढ़ जाती है और दोपहर तक पूरा सामान बिक जाता है। वे फूलों के साथ धतूरा, तुलसी पत्ता भी बेचते हैं. Business Ideas: बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर ग्राम लमेर निवासी रमेश कुमार ने फूल बेचकर अपनी आजीविका का ऐसा रास्ता बनाया है, जिससे वे न सिर्फ अपने परिवार का खर्चा चला रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी स्वरोजगार का प्रेरक उदाहरण बन गए हैं. मंदार, कमल, गेंदा जैसे फूलों से लेकर पूजा में उपयोग होने वाले धतूरा, बेल पत्ता, तुलसी पत्ता जैसी सामग्री तक रमेश अपनी मेहनत और योजना से हर रोज अच्छी खासी बिक्री करते हैं. सड़क किनारे फूल बेचकर परिवार चला रहे हैंरमेश कुमार पिछले कई सालों से बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर सड़क किनारे फूल बेचने का काम कर रहे हैं. वे मंदार, कमल, गेंदा जैसे पूजा के फूलों के साथ धतूरा, बेल पत्ता, दुबी और तुलसी पत्ता जैसी सामग्री भी बेचते हैं. गांव और शहर दोनों जगह से खरीदते हैं फूलरमेश गांव के तालाबों से फूल खरीदकर लाते हैं और सड़क किनारे पांच रुपए नग में बेचते हैं. अलग-अलग फूलों के अलग-अलग दाम हैं. आधा फूल वे गांव से लाते हैं और आधा शहर के बाजार से खरीदते हैं. कमाई 500 से 1400 रुपए तकसावन महीने में उनकी बिक्री बढ़ जाती है. रोजाना ₹500 की खरीदी करने पर उनकी कमाई ₹1200 से ₹1400 तक हो जाती है. दोपहर तक उनका पूरा सामान बिक जाता है. कम बजट में शुरू कर सकते हैं बिजनेसरमेश बताते हैं कि जो भी व्यक्ति इस काम को शुरू करना चाहता है, वह कम बजट में फूलों का व्यवसाय शुरू कर सकता है. बस तैयार कर सड़क किनारे या बाजार में बेचने की जरूरत है. About the Author Anuj Singh Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bilaspur,Chhattisgarh First Published : September 21, 2025, 06:51 IST Source link

व्यापार

Online Shopping Tips: फेस्टिवल शॉपिंग में कैसे पाएं बेस्ट डील और बचाएं...

Last Updated:October 02, 2025, 15:29 IST त्योहारों का मौसम आ गया है और हर जगह ऑनलाइन सेल का माहौल है. अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसी साइट्स पर धड़ाधड़ डिस्काउंट ऑफर चल रहे हैं. लेकिन ऐसे में अगर आप बिना सोचे-समझे शॉपिंग करेंगे, तो जेब खाली हो सकती है. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं 6 आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट शॉपिंग कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं. त्योहारों का सीजन कई बार जेब ढीली करवा देता है, इसलिए शॉपिंग शुरू करने से पहले अपना बजट तय करें. गिफ्ट, सजावट और कपड़ों के लिए अलग-अलग बजट बनाएं. इससे खर्च कंट्रोल में रहेगा और आप बचत भी कर पाएंगे. \त्योहारों में अलग-अलग वेबसाइट्स पर धड़ाधड़ ऑफर आते हैं, लेकिन हर डिस्काउंट वाकई में फायदेमंद नहीं होता. पहले सोचें कि सामान वाकई जरूरत का है या नहीं. बिना सोचे-समझे ऑफर पकड़ना जेब पर भारी पड़ सकता है. एक ही प्रोडक्ट अलग-अलग साइट्स पर अलग कीमत में मिलता है, इसलिए शॉपिंग करने से पहले 2-3 साइट्स पर प्राइस देखें. अगर संभव हो तो ऑफलाइन दुकानों की भी कीमत चेक करें. इस तरह आपको सबसे सस्ती और सही डील मिलेगी. Add News18 as Preferred Source on Google ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार लोग तस्वीर देखकर फंस जाते हैं, खासकर इलेक्ट्रॉनिक और महंगे गिफ्ट्स में रिस्क ज्यादा होता है. इसलिए खरीदने से पहले रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें. इससे खराब प्रोडक्ट लेने और समय खराब होने से बचेंगे. शॉपिंग ऐप्स का इस्तेमाल करें और कैशबैक का फायदा उठाएं. नोटिफिकेशन और न्यूज़लेटर से ऑफर्स की जानकारी लें. एक लिस्ट बनाकर केवल जरूरी सामान ही खरीदें. इस तरह आपकी जेब भी बचेगी और शॉपिंग भी मजेदार होगी. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : October 02, 2025, 15:29 IST Source link

व्यापार

Low Investment Business Ideas | Start These 5 Businesses Without Big Investment...

Last Updated:October 06, 2025, 10:13 IST Low Investment Business: हर इंसान चाहता है कि उसकी मेहनत और पूंजी का सही फायदा हो. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि व्यवसाय शुरू करने के लिए भारी इन्वेस्टमेंट चाहिए. यह हमेशा सच नहीं होता है. कुछ ऐसे बिजनेस आइडियाज हैं, जिन्हें कम लागत में शुरू किया जा सकता है और जो जल्दी मुनाफा देने में सक्षम हैं. इन व्यवसायों को घर से या एक छोटी सी जगह से शुरू करके आप अपनी खुद की कमाई का साम्राज्य बना सकते हैं. अगर आप कम बजट में व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं और उसमें ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो टिफिन सर्विस बिजनेस एक बेहतरीन विकल्प है. यह व्यापार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा अवसर साबित हो सकता है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शुरू में कुछ टिफिन की जरूरत होगी. इसे आप बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, दाल, चावल, आटा और सब्जी में भी खर्च करना होगा. यह सब सामान आपको लगभग 10,000 रुपये में मिल जाएगा. ठंड का मौसम आने वाला है. ऐसे समय में सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस स्वेटर और गर्म कपड़ों का है. इस मौसम में हर व्यक्ति को स्वेटर, जर्किन, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की जरूरत होती है. आप होलसेल मार्केट से थोक में कपड़े खरीदकर रिटेल में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google अचार और मुरब्बा का बिजनेस बहुत आसान है. इसे मात्र 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है और इससे लाखों रुपए की कमाई की संभावना होती है. इस बिजनेस के जरिए आप अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं. आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. शादियां, जन्मदिन पार्टियां, कॉर्पोरेट मीटिंग्स या छोटे-छोटे समारोह में हर जगह प्रोफेशनल मैनेजमेंट की जरूरत होती है. शुरुआत में आप इस व्यापार को छोटे स्तर पर शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आजकल हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में हर व्यक्ति और महिला अच्छा दिखना चाहती है. आप ब्यूटी पार्लर खोलकर उन्हें यह सुविधा प्रदान कर सकते हैं, जिससे आपका बिजनेस बहुत अच्छा चलेगा. कम लागत में ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसे शुरू करने में ज्यादा दिक्कत न हो और कमाई भी अच्छी हो, तो आप टेलरिंग यानी सिलाई का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. टेलरिंग बिजनेस को दुकान खोले बिना घर से ही शुरू किया जा सकता है. इस व्यापार में सबसे जरूरी चीज हुनर है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : October 06, 2025, 10:13 IST Source link

व्यापार

Business Idea: 20 रुपए में देसी नाश्ता, हजारों का मुनाफा! रायपुर की...

Last Updated:October 13, 2025, 09:16 IST रायपुर की लक्ष्मी वर्मा ने घर की रसोई से उड़द दाल के बड़ा बनाकर बिज़नेस की मिसाल पेश की है. महिला समूह से जुड़ी लक्ष्मी अपने हाथों से देसी स्वाद और कुरकुरे बड़े तैयार करती हैं. 20 रुपए में 4 बड़े की प्लेट मेलों व बाजारों में खूब बिक रही है. उनका मकसद स्वाद के साथ छत्तीसगढ़ी परंपरा और महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. रायपुर : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की अपनी एक अलग पहचान है. देसी स्वाद, देसी खुशबू और देसी अपनापन. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है ‘उड़द दाल का बड़ा’, जो अब गांवों से निकलकर शहरों की पसंदीदा डिश बनता जा रहा है. रायपुर जिले के सिलतरा निवासी लक्ष्मी वर्मा इस पारंपरिक स्वाद को आधुनिक बाजार तक पहुंचा रही हैं. घर की शुद्धता और देसी तरीके से तैयार लक्ष्मी वर्मा एक महिला समूह से जुड़ी हुई हैं और अपने साथ कई अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की राह पर ला रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए उड़द दाल के बड़े न केवल स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं, बल्कि पूरी तरह घर की शुद्धता और देसी तरीके से तैयार किए जाते हैं. इस पारंपरिक स्नैक की अब शहरों में भी खूब डिमांड बढ़ गई है, खासकर मेलों और लोकल बाजारों में इनका स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बड़ा बनाने की आसान रेसिपी लक्ष्मी वर्मा ने बातचीत के दौरान उड़द दाल का बड़ा बनाने की आसान रेसिपी भी साझा की. उन्होंने बताया कि सबसे पहले उड़द दाल को दो से तीन घंटे तक पानी में भिगोकर रखा जाता है. इसके बाद उसका छिलका हटाने के लिए दाल को अच्छे से धोया जाता है. फिर मिक्सर में उसे बारीक पीस लिया जाता है. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाया जाता है. मिश्रण तैयार हो जाने के बाद, इसे हाथ से गोल या चपटा आकार देकर गरम तेल में धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक तला जाता है, ताकि अंदर तक कुरकुरापन बना रहे. जब बड़ा सुनहरा और करारा हो जाए, तब इसे टमाटर की चटनी या हरी धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है. लक्ष्मी बताती हैं कि उड़द दाल का बड़ा खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने वाला इसे भूल नहीं पाता. कीमत भी पूरी तरह बजट फ्रेंडली इन बड़े की कीमत भी पूरी तरह बजट फ्रेंडली है. मात्र 20 रुपए प्रति प्लेट में 4 नग बड़े मिलते हैं, जो नाश्ते या शाम की चाय के साथ परफेक्ट जोड़ी बनाते हैं. महिला समूह की सदस्याएं इन्हें मेलों, हाट बाजारों और लोकल दुकानों में बेचती हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है. लक्ष्मी कहती हैं कि हमारा मकसद सिर्फ स्वाद परोसना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और महिला आत्मनिर्भरता को भी आगे बढ़ाना है. उनकी मेहनत और देसी स्वाद का यह मेल अब लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Raipur,Raipur,Chhattisgarh First Published : October 13, 2025, 09:16 IST Source link

व्यापार

अडानी से रिलायंस तक….. ये 6 शेयर बना सकते हैं आपको करोड़पति,...

Last Updated:October 17, 2025, 12:43 IST दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि निवेश का सुनहरा मौका भी है. इस दिवाली अडानी पोर्ट्स, कमिंस इंडिया, ईटर्नल, ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छे अवसर पेश कर सकते हैं. बाजार की समझदारी और सही योजना के साथ निवेश करने पर आपका पैसा भी दिवाली की तरह चमक सकता है. दिवाली सिर्फ दीपक और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि निवेश और पैसों को नए आयाम देने का समय भी है. इस बार निवेशक अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, क्योंकि बाजार में कुछ खास शेयर ऐसे हैं जो उज्जवल प्रदर्शन कर सकते हैं. बस समझदारी और सही रणनीति के साथ कदम बढ़ाना होगा. पिछला साल शेयर बाजार के लिए थोड़ा सुस्त रहा. निफ्टी और सेंसेक्स में हल्की गिरावट आई, जबकि छोटे और मिडकैप शेयरों ने ज्यादा नुकसान झेला. विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने माहौल को थोड़ा तनावपूर्ण बना दिया, लेकिन घरेलू निवेशकों ने भरोसा बनाए रखा. दुनिया के बड़े बाजारों में दरें कम करने के संकेत दिखे हैं, वहीं चीन की सरकार भी आर्थिक प्रोत्साहन दे रही है. भारत में सामान्य मानसून, ग्रामीण आय में बढ़ोतरी और टैक्स छूट ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है. इसके साथ ही बाजार की उम्मीदें फिर से मजबूत हो रही हैं. Add News18 as Preferred Source on Google कोटक सिक्योरिटीज का मानना है कि आने वाला साल स्थिर रहेगा, लेकिन रिटर्न पाने के लिए समझदारी से निवेश करना जरूरी है. जोखिम को भांपकर ही निवेश करना चाहिए. विशेषज्ञों की सलाह के साथ योजना बनाना हर निवेशक के लिए जरूरी है, खासकर दिवाली के मुहूर्त में. अडानी पोर्ट्स को इस साल 1900 रुपए का लक्ष्य दिया गया है. बढ़ते पोर्ट वॉल्यूम और कैपेक्स निवेश से ग्रोथ की उम्मीद है. अगर आप लंबी अवधि के निवेश की सोच रखते हैं, तो यह शेयर आपके पोर्टफोलियो को मजबूती दे सकता है. कमिंस इंडिया का लक्ष्य इस साल 4400 रुपए है, कंपनी की पावरजन ऑर्डर बुक मजबूत है. वहीं, ईटर्नल का लक्ष्य 375 रुपए है, Blinkit से EBITDA ब्रेकईवन की उम्मीद है. ये दोनों कंपनियां अपनी-अपनी इंडस्ट्री में तेजी पकड़ रही हैं और निवेशकों के लिए अच्छे अवसर पेश कर सकती हैं. आईसीआईसीआई बैंक का लक्ष्य 1700 रुपए है, कंपनी का बेहतरीन रिटर्न ऑन इक्विटी और मजबूत एसेट क्वालिटी निवेशकों के लिए आकर्षक है. महिंद्रा एंड महिंद्रा का लक्ष्य 4000 रुपए है, यह ट्रैक्टर और SUV सेक्टर में लीडर है. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य 1555 रुपए है, टेलीकॉम IPO और नई FMCG रणनीति से कंपनी को फायदा मिलने की संभावना है. First Published : October 17, 2025, 12:43 IST Source link

व्यापार

Business Idea: समोसा बेचकर कमाते हैं लाखों, बता दिया बिजनेस का गांव...

Last Updated:October 23, 2025, 12:38 IST Village Samosa Business: सरायपाली के कुटेला चौक में रमेश बेहरा का ठेला आज समोसा किंग के नाम से मशहूर है. धीमी आंच में तले कुरकुरे समोसे और अपनापन भरा स्वाद ही उनकी सफलता का राज़ है. रोज़ 700 से अधिक समोसे बिकते हैं. कम लागत, मेहनत और गुणवत्ता से रमेश का ठेला अब एक स्थानीय ब्रांड बन चुका है. रायपुर : समोसा बिजनेस छोटा जरूर है, लेकिन मुनाफे के मामले में किसी बड़े कारोबार से कम नहीं है.अगर स्वाद और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए तो ग्राहकों की कतार अपने आप लग जाती है. कम लागत, आसान प्रक्रिया और स्थानीय स्वाद की वजह से यह बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. हुनर और लगन से सड़क किनारे का ठेला भी बड़ा बिजनेस बन सकता है. सफलता हमेशा बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि सही तकनीक और निरंतर मेहनत से मिलती है. ठेले से करीब 700 समोसे चट हो जातेमहासमुंद जिले के सरायपाली के कुटेला चौक पर एक छोटा-सा ठेला इस बात का सजीव उदाहरण है. यहां रमेश बेहरा पिछले 10 सालों से समोसा बेच रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान आज ‘समोसा किंग’ के रूप में है. रोज़ाना उनके ठेले से करीब 700 समोसे चट हो जाते हैं वो भी कुछ ही घंटों में.रमेश बेहरा बताते हैं कि उनके बिजनेस की असली सफलता का राज़ ‘धीमी आंच’ में छिपा है. वे कहते हैं, समोसा बनाना आसान है, लेकिन उसे कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाना कला है. अगर तेल बहुत गर्म हो, तो समोसा बाहर से जल जाता है और अंदर से कच्चा रह जाता है. इसलिए मैं हर समोसे को करीब 20 मिनट तक मीडियम आंच पर तलता हूं. धीमी आंच पर पकाने की यही तकनीक रमेश के समोसे को बाकी ठेलों से अलग बनाती है. उनके समोसे बाहर से खस्ता और अंदर से मुलायम होते हैं. आलू में हल्का गरम मसाला, अमचूर और धनिया पाउडर का तड़का स्वाद को और बढ़ा देता है. यही गुणवत्ता और निरंतरता उनके बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत बन गई है. मेहनत और अपनापन’ का तड़का20 रुपए की प्लेट में रमेश तीन बड़े समोसे परोसते हैं, साथ में छोले, तीखी-मीठी चटनी और मिर्च-लहसुन की झटपट चटनी. ग्राहकों का कहना है कि इस स्वाद में सिर्फ मसाले नहीं, बल्कि मेहनत और अपनापन’ का तड़का भी है. रमेश ने यह हुनर अपने पिता से सीखा, जो कभी इसी ठेले पर समोसा बेचते थे. आज रमेश उस पारिवारिक परंपरा को आधुनिक व्यावसायिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. सुबह से शाम तक उनके ठेले पर भीड़ लगी रहती है. रमेश बेहरा का ठेला अब सिर्फ नाश्ते की जगह नहीं, बल्कि स्थानीय ब्रांड बन चुका है. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Raipur,Raipur,Chhattisgarh First Published : October 23, 2025, 12:38 IST Source link

व्यापार

Business Idea: 60 में खरीदी, 100 में बेची! छतरपुर के महेंद्र का...

Last Updated:October 28, 2025, 19:58 IST छतरपुर जिले के महेंद्र जो कक्षा 8वीं तक ही पढ़े-लिखे हैं लेकिन उन्होंने एक ऐसे बिजनेस आइडिया पर काम किया जिससे उन्हें महीने की 50 हज़ार रुपए की कमाई हो जाती है. आप भी जानें इस युवा का बिजनेस आइडिया  Business Story. छतरपुर जिले के कराहरी गांव के रहने वाले महेंद्र जिनकी उम्र तो 20 साल हैं. कक्षा आठवीं तक पढ़ाई-लिखाई की है. कम पढ़े-लिखे होने के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी. इसके बाद उन्होंने एक बिजनेस आइडिया सोचा. आज महेंद्र घर-घर जाकर दाल बेचते हैं और अच्छी खासी कमाई करते हैं. उनका मानना है कि ये काम सबसे बढ़िया है और मुनाफे वाला है. कक्षा 8वीं तक पढ़े-लिखे महेंद्र बताते हैं कि मैंने कक्षा आठवीं तक ही पढ़ाई की है. इसके बाद मैंने आगे की पढ़ाई बंद कर दी थी. मुझे घूमने-फिरने का शौक था. जिसके चलते मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता था. हालांकि, इसके बाद मेरे घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी तो मुझे अपने पापा के बिजनेस आइडिया का पता चला. जिसमें वह गांव-गांव जाकर घर-घर दाल और ड्राई फ्रूट्स बेचा करते थे. इसके बाद मैंने भी 2 महीने पहले ही ये काम शुरू कर दिया. 60 रुपए में खरीदा 100 रुपए में बेचा20 वर्षीय युवा महेंद्र बताते हैं कि मेरा कराहरी गांव महोबा जिले में नजदीक है. इसलिए महोबा से ही मूंग-उड़द, अरहर, मसूर जैसी दालें खरीदता हूं. अगर मूंग दाल की बात करें तो ये दाल प्रेजेंट टाइम में 60 रुपए किलो खरीदता हूं और फुटकर भाव में 100 रुपए किलो ही बेचता हूं. छतरपुर जिले में मूंग दाल कम होती है, इसलिए यहां सबसे ज्यादा ये दाल खरीदी जाती है. हर दिन 5 से 10 गांव घूमकर दिनभर में 2 हजार रुपए कमा लेता हूं. हर दिन इतनी कमाई महेंद्र बताते हैं कि अगर मैं बाईक तेल खर्च काट भी लूं तो भी मुझे हर दिन कम से कम 1000 रुपए तो बच ही जाता है. यह काम मुझे बहुत आसान लगता है गाड़ी में बैठकर गांव-शहर घूमना हैं और लोग खुद ही सुनकर दाल खरीदने आ जाते हैं. जब लोग मोल-भाव बहुत करते हैं तो मैं सिर्फ 5 रुपए ही तोड़ता हूं. अगर मैं बेचने निकला तो हर दिन 1 हजार रुपए से 2 हजार रुपए की बचत तो पक्का है. मेरी मोटरसाइकिल में तेल भी कम लगता है इसलिए ज्यादा खर्च नहीं आता है. लागत जीरो मुनाफा तगड़ा महेंद्र बताते हैं कि इस बिजनेस में मुझे लागत न के बराबर आती है. क्योंकि मेरा सिर्फ बाईक पेट्रोल खर्च ही होता है और घूमने-फिरने में थोड़ी मेहनत लगती है लेकिन मुनाफा अच्छा खासा हो जाता है. सभी तरह की दालों में 1 किलो के भाव में ही 30 से 40 रुपए का कमा लेता हूं. हर दिन 50 किलो दाल आसानी से बेच लेता हूं. घूम-फिरकर, हंसते बतियाते हुए हर दिन ही 2 हजार रुपए छाप लेता हूं. लोग दोबारा भी मुझसे ही दाल खरीद लेते हैं. ऐसे ग्राहकों को 5 रुपए तोड़कर दाल का भाव लगा देता हूं. इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी बेचने का काम करता हूं. About the Author Amit Singh 7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chhatarpur,Chhatarpur,Madhya Pradesh First Published : October 28, 2025, 19:58 IST Source link

व्यापार

Bussines Idea: सिर्फ 100000 में शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी...

Last Updated:November 03, 2025, 10:45 IST Business Ideas: भारत में घर पर बेकिंग व्यवसाय पिछले 10 सालों में तेजी से बढ़ा है. सोशल मीडिया, विविध मेनू और सही लाइसेंस से कम लागत में सफल बेकरी शुरू की जा सकती है. इससे बढ़िया कमाई भी की जा सकती है. पिछले 10 सालों में भारत में बेकिंग संस्थानों में काफ़ी बदलाव आया है. आजकल घर पर बेकिंग उद्योग को आजकल सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले और सबसे सफल उद्योगों में से एक माना जाता. बेकरी शुरू करने के लिए पाककला कौशल, व्यावसायिक समझ और स्वादिष्ट कुकीज़, केक, कपकेक और कई अन्य चीज़ें बनाने का सच्चा जुनून ज़रूरी है. अपनी बेकिंग क्षमता और बेकिंग व्यवसाय के प्रबंधन की चुनौती को संभालने की अपनी क्षमता का मूल्यांकन करें. सिर्फ़ जुनून ही काफ़ी नहीं हो सकता है. उपभोक्ताओं की पसंद, बाज़ार के रुझान और बुनियादी वित्तीय अवधारणाओं शुरुआती खर्च में ओवन, मिक्सर, मोल्ड्स और कुछ बेसिक सामग्री लगती है. जो मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये के अंदर आ जाती है. अगर आप सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं और अच्छी पैकिंग के साथ डिलीवरी शुरू करते हैं, तो ग्राहक आसानी से मिल सकते हैं. लोकल ऑर्डर से शुरू करके आप ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google एप्रन पहनने से पहले, घर पर बेकिंग का व्यवसाय शुरू करने से पहले कुछ अतिरिक्त कानूनी आवश्यकताओं पर विचार करना ज़रूरी है. कुछ राज्यों में घर पर बेकरी चलाने के लिए व्यावसायिक लाइसेंस की आवश्यकता हो सकती है. आपके राज्य के आधार पर, आपको स्वास्थ्य एजेंसी से खाद्य प्रबंधक लाइसेंस की भी आवश्यकता हो सकती है. एक बार जब आपको पता चल जाए कि आप क्या बेक करने वाले हैं, तो आप अपनी जरूरत की हर चीज तैयार कर सकते हैं. ऐसे में सुनिश्चित करें कि आपके पास सब कुछ तैयार हो, जिसमें पाइपिंग बैग, टिप्स, कपकेक रैपर, केक टिन और विभिन्न केक या मफिन टिन शामिल हैं. आपके पास इन सब को रखने के लिए एक जगह भी होनी चाहिए. एक ऐसा मेनू बनाए रखना ज़रूरी है, जिसमें विविधता हो और जिसमें कई तरह की चीज़ें हों. बेहतर कौशल और तरीके घर-आधारित बेकिंग व्यवसायों के बेहतर प्रसार का कारण बनते हैं. बुनियादी बातों से शुरुआत करें, जिनमें आप हमेशा कुशल होते हैं और जिनका आपको प्रत्यक्ष अनुभव होता है. कार्यशालाओं या पाठों में भाग लेकर, आप धीरे-धीरे अपने कौशल में सुधार कर सकते हैं और ज़्यादा रेसिपी, स्वादिष्ट केक और बेकरी उत्पादों की कई वैरायटी शामिल कर सकते हैं. एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया मेनू ग्राहकों के लिए कई विकल्पों को ब्राउज़ करना और ऑर्डर देना आसान बनाता है. बेकरी व्यवसाय योजना का अगला महत्वपूर्ण चरण मार्केटिंग और प्रचार है. जब रेसिपी, सामग्री और उपकरण चुन लिए जाते हैं. आप थोड़ी मार्केटिंग और विज्ञापन से लोगों को आस-पास के किसान बाज़ार में अपने स्टॉल के प्रति उत्साहित कर सकते हैं. आप अपने खूबसूरत आइस्ड केक और पेस्ट्री की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम जैसी किसी विज़ुअल सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रकाशित कर सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : November 03, 2025, 10:45 IST Source link

व्यापार

Patna Gold Silver Price: पटना में सोना-चांदी की खरीदारी में मची है...

Last Updated:November 04, 2025, 06:06 IST Patna Gold Silver Price: बिहार की राजधानी पटना के ज्वेलरी मार्केट में धनतेरस के बाद सोने और चांदी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अब तक सोने के दाम में 4,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 19,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. ख़बरें फटाफट पटना: बिहार की राजधानी पटना में धनतेरस के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. धनतेरस के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में कुछ खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है. 18 नवंबर से बिहार में शादी विवाह का सीजन भी शुरू हो रहा है. ऐसे में खरीदारी करने के लिहाज से यह समय बिल्कुल सही माना जा रहा है. बाजार के एक्सपर्ट कहते हैं कि जैसे-जैसे शादी वाले दिन करीब आएंगे. वैसे-वैसे सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेज उछाल देखने को मिल सकता है. पटना सर्राफा बाजार में धनतेरस के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अबतक सोने के दाम में 4,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 19,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार से कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. आज यानी मंगलवार को बाजार खुलने के बाद बदलाव हो सकती है, लेकिन फिलहाल बाजार स्थिर है. जानें क्या है लेटेस्ट रेट आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 122,500 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 126,175 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 113,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 93,300 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी की कीमतों में भारी गिरावट पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 1,53,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों बिक्री फिलहाल 151,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,55,530 रूपये हो जाती है. जानें क्या है आभूषणों का एक्सचेंज रेट 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 110,500 रूपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 90,300 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. वहीं, चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 147 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 145 रूपये प्रति ग्राम है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 04, 2025, 06:06 IST Source link

व्यापार

पटना ज्वेलरी मार्केट में सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के भाव

Last Updated:November 06, 2025, 07:11 IST Patna Gold Silver Price: पटना के ज्वेलरी बाजार में सोना 1500 रुपये और चांदी 2000 रुपये सस्ती हुई है. शादी से पहले दाम गिरना ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो गया है. गोल्ड-सिल्वर के एक्सपर्ट्स इस समय खरीदारी को सही बता रहे हैं. ख़बरें फटाफट पटना: बिहार की राजधानी पटना के ज्वेलरी मार्केट में 4 दिनों से गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं, लेकिन गुरुवार को प्राइस में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार के मुकाबले आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज गोल्ड की कीमतें करीब 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया. वहीं, चांदी के रेट में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमत आज 2000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है. गोल्ड-सिल्वर खरीदने का बढ़िया मौका वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ग्राहकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. दीपावली के बाद गोल्ड-सिल्वर के दामों में काफी गिरावट हुई है. इसीलिए एक्सपर्ट मानते हैं कि शादियों के लिए ज्वेलरी खरीदने के लिए यह हफ्ता बेस्ट माना जा रहा है. कुछ ग्लोबल कारणों से अगले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने की संभावना है. जानें सोने-चांदी की लेटेस्ट कीमत आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 122,500 रूपये से घटकर 121,000 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 124,630 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 112,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 92,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी में भी भारी गिरावट पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 1,53,000 रूपये से घटकर 151,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों बिक्री फिलहाल 149,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 153470 रूपये हो जाती है. जानें आभूषणों का एक्सचेंज रेट 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 109,000 रूपये है. जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 89,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. वहीं, चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 145 रूपये प्रति ग्राम है. जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 143 रूपये प्रति ग्राम है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : November 06, 2025, 07:11 IST Source link

Scroll to Top