भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

13 Held, NTA Denies Irregularities

25 मिनट पहलेलेखक: अवधेश आकोदिया कॉपी लिंक 3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था। राजस्‍थान में कई स्‍टूडेंट्स के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है जिसके सवाल असल परीक्षा से मैच हो रहे हैं। 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने इंटेल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसकर भी शामिल हैं 720 में से 600 नंबर के सवाल कॉमन जांच में सामने आया है कि परीक्षा के 720 में से 600 नंबर के सवाल दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों के पास पहुंच गए थे। दरअसल, एक गेस पेपर केरल के एक कॉलेज से MBBS कर रहे स्टूडेंट ने 1 मई को सीकर में अपने एक दोस्त को भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक सीकर के एक पीजी संचालक को ये पेपर मिला, जिसने इसे अपने यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को दे दिया। इस जरिए से ये अलग-अलग लोगों तक पहुंचा। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। सभी संदिग्धों की सोशल मीडिया चैट खांगले जा रहे SOG अभी मामले की जांच कर रही है। एजेंसी मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। सभी संदिग्धों की सोशल मीडिया चैट और कॉल लॉग्स खंगाले जा रहे हैं। दरअसल, ये एक गेस पेपर की तरह लोगों तक पहुंचा है और SOG अभी जांच कर रही है कि इसे पेपर लीक माना जाए या नहीं। हाथ से लिखे गए हैं सभी क्वेश्चन स्टूडेंट्स तक जो ‘क्वेश्चन बैंक’ पहुंचा है, उसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल हैं। ये सभी हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET UG 2026 के पेपर में आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष गेस पेपर से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। PG संचालक ने NTA को शिकायत दी, SOG के रडार पर NEET परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने परीक्षा करवाने वाले एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को ये शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ स्टूडेंट्स को मिला है। यह शख्स भी अब SOG के रडार पर है। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि पीजी संचालक को भी परीक्षा से पहले वॉट्सएप पर ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला था, जिसे उसने अपने यहां रहने वाले छात्रों और करियर काउंसलर्स को भेजा। सरकार जून 2024 में एंटी-पेपर लीक कानून लाई थी 21 जून 2024 को देश में एंटी-पेपर लीक कानून यानी पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 लागू किया गया था। केंद्र सरकार ने आधी रात को इसका नोटिफिकेशन जारी किया था। ये कानून भर्ती परीक्षाओं में नकल और अन्य गड़ब​ड़ियां रोकने के लिए लाया गया है। इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेड़छाड़ करने पर कम से कम 3 साल जेल की सजा होगी। इसे ₹10 लाख तक के जुर्माने के साथ 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। परीक्षा संचालन के लिए नियुक्त सर्विस प्रोवाइडर अगर दोषी होता है तो उसे 5 से 10 साल तक की जेल की सजा और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना होगा। सर्विस प्रोवाइडर अवैध गतिविधियों में शामिल है, तो उससे परीक्षा की लागत वसूली जाएगी। इस कानून में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाएं शामिल होंगी। केंद्र के सभी मंत्रालयों, विभागों की भर्ती परीक्षाएं भी इस कानून के दायरे में होंगी। इसके तहत सभी अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे। पेपर लीक करवाने पर एग्जाम सेंटर सस्पेंड होगा एंटी-पेपर लीक कानून के तहत, अगर किसी गड़बड़ी में एग्‍जाम सेंटर की भूमिका पाई जाती है तो उस सेंटर को 4 साल तक के लिए सस्‍पेंड किया जा सकता है। यानी उस सेंटर को अगले 4 साल तक के लिए कोई भी सरकारी एग्जाम कराने का अधिकार नहीं होगा। किसी संस्थान की संपत्ति कुर्क करने और जब्त करने का भी प्रावधान है और उससे परीक्षा की लागत भी वसूली जाएगी। कानून के तहत, कोई भी अधिकारी जो DSP या ACP के पद से नीचे न हो, परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों की जांच कर सकता है। केंद्र सरकार के पास किसी भी मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने की शक्ति है। NTA ने ट्वीट जारी कर कहा कोई गड़बड़ी नहीं हुई है 10 मई को NEET पेपर लीक की खबरों के बीच NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें जोर देकर कहा गया कि परीक्षा ‘पूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत’ आयोजित की गई थी और यह मामला अब कानून प्रवर्तन द्वारा जांच के अधीन है। The National Testing Agency is aware of reports concerning the action initiated by the Rajasthan Special Operations Group in connection with alleged irregularities around NEET (UG) 2026. The following is placed on record for the information of candidates, parents, and the public.…— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 10, 2026 NEET UG 2024 हुआ था लीक 5 मई को NTA ने NEET UG एग्जाम कंडक्ट करवाया था। परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोप लगे थे। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। जिसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने व्यापक परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का कारण बना था। ——————— ये खबर भी पढ़ें… बिहार

शिक्षा

DRDO Agni MIRV Test Success

29 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 3 राज्यों के दौरे में कर्नाटक और तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे में सबसे पहले पीएम बेंगलुरु के करीब तेलंगाना पहुंचेंगे। हैदराबाद में उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। कुछ प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक सड़क को चौड़ा करने से जुड़ी परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। गुडेबेल्लूर हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। इसकी कुल परियोजना लागत 3,175 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वे आज गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे। जहां सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण उत्सव में शामिल होंगे। सोमनाथ मंदिर समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे वडोदरा जाएंगे, जहां ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लिया। 2. थलापति विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम की शपथ ली 10 मई को तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर थलापति विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम की शपथ ली। उन्होंने चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्य के नए मुख्यमंत्री की कमान संभाली। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है। ये सभी विजय की पार्टी TVK के ही विधायक हैं। अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय ने पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है। शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं और विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे। 3. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए CDS होंगे 9 मई को केंद्र ने नए CDS के नाम का ऐलान किया। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। साथ ही सुब्रमणि रक्षा मामलों के डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि और एडमिरल स्वामीनाथन 31 मई को अपना पद संभालेंगे। वर्तमान CDS अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई को खत्म हो रहा है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। एनएस राजा सुब्रमणि ने दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स से सेना में कमीशन लिया था। सुब्रमणि ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से मिलिट्री ट्रेनिंग ली इसके बाद वे ब्रिटेन के ब्रैकनेल स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज भी गए। सुब्रमणि भारत लौटने के बाद उन्हें माउंटेन ब्रिगेड में ब्रिगेड मेजर बने। उन्होंने दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। उनके पास लंदन के किंग्स कॉलेज से मास्टर ऑफ आर्ट्स और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की डिग्री भी है। सुब्रमणि जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक सेना उप-प्रमुख के तौर पर कार्ययत थे। सुब्रमणि 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। 35 साल से ज्यादा लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और रणनीतिक पदों पर कार्य किया है। सुब्रमणि को असम में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन के दौरान (16 गढ़वाल राइफल्स को लीड करते समय) सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। सुब्रमणि को 2020 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2024 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। जम्मू-कश्मीर के सांबा में 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली। वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में चीफ इंस्ट्रक्टर रहे। सुब्रमणि वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में चीफ इंस्ट्रक्टर रहे। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। स्वामीनाथन कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के एक्सपर्ट हैं। स्वामीनाथन ने ब्रिटेन के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है। स्वामीनाथन अपने नौसैनिक करियर में INS Vidyut, INS Vinash, INS Kulish और INS Mysore जैसे वॉरशीप की कमान संभाली। स्वामीनाथन एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikramaditya के कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। कृष्णा स्वामीनाथन को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), 2017 विशिष्ट सेवा मेडल (VSM), और 2021 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जा चुका है। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने अमेरिका के यूएस नेवल वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) देश की तीनों सेना यानी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बीच तालमेल बनाने वाला सबसे सीनियर मिलिट्री ऑफिसर होता है। ये फॉर-स्टार रैंक का पद है। CDS, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CoSC) का स्थाई चेयरमैन और रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) का प्रमुख भी होता है। इस पद का मकसद तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाना, संयुक्त सैन्य रणनीति तैयार करना और रक्षा मामलों में फैसले लेने की प्रक्रिया को तेज करना है। दिसंबर 2019 में ये पद बनाया गया था। बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे। CDS सरकार और रक्षा मंत्रालय को सैन्य मामलों में सलाह देता है। 4. DRDO ने अग्नि MIRV मिसाइल की सफल टेस्टिंग की 9 मई को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परीक्षण सेंटर से अग्नि मिसाइल की सफल टेस्टिंग की जानकारी दी। इस मिसाइल में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल (MIRV) सिस्टम हैं। अग्नि का MIRV सिस्टम एक साथ कई परमाणु हथियारों को ले जा सकता है। अग्नि

शिक्षा

Gujarat Panchayat Jobs | Railway Vacancies

Hindi News Career Gujarat Panchayat Jobs | Railway Vacancies | 6438 New Jobs This Week 46 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 6438 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में 1644 भर्ती; BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: जनजातीय विकास विभाग, नासिक में चौकीदार की 416 भर्ती; रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 वैकेंसी, IISER में 40 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती; भारतीय सेना में 190 वैकेंसी निकलीं जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

Chhattisgarh Vyapam Recruitment 295 Posts

19 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी होने की, छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 पदों पर भर्ती की। साथ में अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. CG स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी 46 पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। एग्जाम या इंटरव्यू में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को फीस वापिस की जाएगी। यह फीस उम्मीदवार द्वारा आवेदन के दौरान दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि पोर्टल सहित अन्य फीस वापिस नहीं होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री। कुछ पदों के लिए एएमआईई सर्टिफिकेट जरूरी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सैलरी : 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस: छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी, ओबीसी (NCL), दिव्यांग : 300 रुपए सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार : 400 रुपए पद का नाम सब्जेक्ट प्रश्न अंक पेपर – 1 : प्रीलिम्स एग्जाम जनरल नॉलेज 150 150 पेपर – 2 : इंजीनियरिंग (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) 150 150 पेपर – 2 : मेन्स एग्जाम 75 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, रायपुर में 295 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 13 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या स्टेशन ऑफिसर 21 ड्राइवर 14 ड्राइवर कम ऑपरेटर 86 फायरमैन 117 स्टोरकीपर 32 मैकेनिक 2 वॉचरूम ऑपरेटर 19 वायरलैस ऑपरेटर 4 कुल पदों की संख्या 295 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास, बीएससी, बीई की डिग्री, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सामान्य : 350 रुपए अन्य पिछड़ा वर्ग : 250 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : 200 रुपए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी : नि:शुल्क सैलरी : 25,500 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की मार्कशीट निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र सिग्नेचर पासपोर्ट साइज फोटो ई मेल आईडी मोबाइल नंबर एग्जाम पैटर्न : टोटल : 100 एमसीक्यू निगेटिव मार्किंग : नहीं सब्जेक्ट : सब्जेक्ट स्पेसिफिक नॉलेज, जनरल नॉलेज, रीजनिंग, एनालिटिकल एबिलिटी ऐसे करें आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं। ‘ऑनलाइन एप्लिकेशन’ पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. अंबाला कोर्ट में क्लर्क के 49 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 42 साल अंबाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में क्लर्क के 49 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं तक हिंदी एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ी होना चाहिए। ग्रेजुएशन की डिग्री। 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से अंग्रेजी टाइपिंग कंप्यूटर का नॉलेज एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 42 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 25,500 रुपए प्रति माह एग्जाम पैटर्न : निगेटिव मार्किंग : नहीं ड्यूरेशन : 2 घंटे सब्जेक्ट मार्क्स जनरल नॉलेज 50 इंग्लिश कंपोजिशन 20 सब्जेक्टिव टेस्ट 30 कुल पदों की संख्या 100 क्वालिफाइंग मार्क्स : हर सब्जेक्ट में 33% मार्क्स लाना होंगे। कुल मिलाकर 40% मार्क्स लाना होंगे। ऐसे करें आवेदन : अंबाला डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ambala.dcourts.gov.in पर जाएं। एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर इस पते पर जमा करें : द सुपरिटेंडेंटऑफिस ऑफ डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जजज्यूडिशियल कोर्ट्स कॉम्प्लेक्सअंबाला, हरियाणा इस लिफाफे पर ये लाइन लिखें : APPLICATION FOR THE POST OF CLERK ON AD-HOC BASIS ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती; भारतीय सेना में 190 वैकेंसी निकलीं आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती और भारतीय सेना में 190 वैकेंसी की। साथ ही NHIDCL में डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती की। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

स्कूलों में पढ़ाया जा रहा गणित असल जिंदगी में फेल:गणना के बजाय...

गणित का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जेहन में स्कूल के दिनों की वे डरावनी यादें ताजा हो जाती हैं- अलजेब्रा, ज्योमेट्री, ट्रिगोनोमेट्री और कैलकुलस का एक अंतहीन चक्रवात… लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस गणित के लिए हमने हजारों घंटे बर्बाद किए, वह हमारे वास्तविक जीवन में कितना काम आता है? आधुनिक शोध और विशेषज्ञों का मानना है कि हम न सिर्फ गलत गणित पढ़ रहे हैं, बल्कि उसे आंकने का हमारा तरीका भी पूरी तरह गलत है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अमेरिका समेत दुनिया के कई हिस्सों में गणित का वर्तमान पाठ्यक्रम 1893 की ‘कमेटी ऑफ टेन’ द्वारा निर्धारित किया गया था। उस दौर में रटकर गणना करना (रोट मैथ) आर्किटेक्ट, खगोलविदों और सिविल इंजीनियरों के लिए जरूरी था। पर आज, जब हमारे हाथ में सुपरकंप्यूटर जैसे स्मार्टफोन हैं, तब भी हम बच्चों को हाथ से जटिल समीकरण हल करना सिखा रहे हैं। ‘आफ्टरमैथ: द लाइफ-चेंजिंग मैथ दैट स्कूल्स वॉन्ट टीच यू’ के लेखक टेड डिनर्टस्मिथ कहते हैं, आज की दुनिया डेटा, एल्गोरिदम, सांख्यिकी व एआई से चलती है। पर हमारी शिक्षा नीति अब भी 19वीं सदी के रटने वाले गणित व मल्टीपल चॉइस टेस्ट स्कोर के पीछे भाग रही है।’ एक्सपर्ट मानते हैं अगर कंप्यूटर कोई काम बेहतर व तेज कर सकता है, तो बच्चों को उसी काम में उलझाए रखना गुणवत्ता का पैमाना नहीं हो सकता। गणित की अज्ञानता से जोखिम ओईसीडी के एजुकेशन डायरेक्टर एंड्रियास श्लीचर के मुताबिक गणित की व्यावहारिक समझ न होना सिर्फ अकादमिक कमी नहीं, बल्कि जिंदगी व स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा जोखिम है। डेटा की समझ न होने से लोग मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट व डॉक्टरों द्वारा डेटा की गलत व्याख्या से जीवन-मरण से जुड़े गलत फैसले ले लेते हैं। वहीं, ‘मैथ एंग्जायटी’ के शिकार 93% लोग वित्तीय जाल में फंस रहे हैं; वे महंगाई व ब्याज के गणित को न समझ पाने से निवेश व भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। यही अज्ञानता जनता को नीति-निर्धारकों के आंकड़ों के मायाजाल में भी उलझाती है। कई देशों में बेरोजगारी के आधिकारिक आंकड़े हकीकत छुपाते हैं, जबकि असली दर ज्यादा है। पर गणित से दूरी, यह गफलत समझा नहीं पाती। जनगणना जैसी प्रक्रियाओं में भी डेटा की गलतियों से संसाधनों का गलत आवंटन होता है। जब तक हम आंकड़ों में छिपा सच नहीं समझेंगे, तब तक गुमराह होते रहेंगे। एक्सपर्ट कहते हैं,‘गणित का सही ज्ञान न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता के लिए जरूरी है, बल्कि यह लोकतंत्र को भी मजबूत करता है। जब नागरिक डेटा व आंकड़ों को समझना शुरू करेंगे, तभी सही सवाल पूछ सकेंगे। वक्त आ गया है कि हम रटने वाले गणित से बाहर निकलें और उस गणित को अपनाएं जो हमारा कल संवार सके। 80% वक्त गणना पर खर्च हो रहा, इसे एआई-कंप्यूटर को करने दें अमेरिकी शिक्षाविद् कॉनराड वोल्फ्राम का तर्क है कि हमें ‘डेटा एनालिटिक्स’ व ‘फाइनेंशियल लिटरेसी’ को महत्व देना चाहिए। वर्तमान शिक्षा 80% समय ‘गणना’ पर खर्च करती है, जबकि यह काम कंप्यूटर व एआई कहीं बेहतर कर सकते हैं। छात्रों को गणना के बोझ से मुक्त कर समस्या सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। छात्र सांख्यिकीय तर्क व वित्तीय फैसले सीखें जो जीवन को प्रभावित करते हैं। यदि छात्र स्कूल से निकलने के बाद टैक्स, निवेश या ब्याज दर नहीं समझ सकते, तो उनकी गणित की शिक्षा अधूरी है। इन व्यावहारिक आंकड़ों में दक्षता ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। Source link

शिक्षा

8,826 Qualify for SSB Interview

Hindi News Career UPSC NDA I, CDS I 2026 Result Out: 8,826 Qualify For SSB Interview 33 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपीएससी ने एनडीए (I) और सीडीएस (I) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सीडीएस में 8,826 उम्मीदवार सफल NDA NA 1 और CDS परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। NDA और CDS दोनों में नेगेटिव मार्किंग भी हुई। सीडीएस की परीक्षा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के अगले स्टेप के लिए 8,826 उम्मीदवारों को क्वालिफाई किया गया। मेरिट लिस्ट होल्डर्स के रोल नंबर जारी : मेरिट लिस्ट में परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जो एसएसबी इंटरव्यू देंगे। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद की प्रोसेस क्या होगी : लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू प्रोसेस से गुजरना होगा। यह प्रोसेस 5 दिन तक जारी रहेगी। उम्म्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह के अंदर एसएसबी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू डेट और सेंटर की जानकारी ईमेल के जरिये भेजी जाएगी। UPSC NDA, NA I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ UPSC CDS I 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

China Ex-Defense Ministers Death Sentence

Hindi News Career China Ex Defense Ministers Death Sentence | Corruption May 9 Current Affairs; DRDO Weapon Launch 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. NCRB ने पशु क्रूरता को अपराध में शामिल किया 8 मई को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने पहली बार अपनी ‘क्राइम इन इंडिया 2024 रिपोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट, 1960 के तहत दर्ज अपराधों को शामिल किया है। पहले पशु क्रूरता के मामलों को ‘विशेष और स्थानीय कानूनों’ की नॉर्मल कैटेगरी में रखा जाता था, लेकिन अब इसे अलग से रिकॉर्ड किया गया है। इस रिकॉर्ड के बाद पशु सुरक्षा को बेहतर करने में मदद मिलेगी। ये डेटा भारत में जानवरों के खिलाफ हिंसा की भयावहता को बताएगा। क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट शामिल करने से पशुओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की पहचान और निगरानी की जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पशु क्रूरता से जुड़े कुल 9,039 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 10,312 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10,257 पुरुष शामिल थे। इनकी कुल कीमत करीब 48.8 करोड़ रुपये आंकी गई। इनमें 44.9 प्रतिशत मामलों में चोरी हुए जानवर बरामद कर लिए गए। यह संपत्ति से जुड़े अपराधों के राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। पुलिस ने 96.7% मामलों में चार्जशीट दाखिल की, जिससे जांच स्तर पर सक्रियता दिखाई देती है। हालांकि, साल के आखिर तक करीब 2,070 मामले यानी लगभग 22.9% मामलों की जांच लंबित रही। इस रिपोर्ट के बाद पहली बार अन्य क्राइम कैटेगरी के साथ जानवरों पर क्रूरता के मामलों का विश्लेषण हो पाएगा। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में भारत की संसद द्वारा पारित एक केंद्रीय कानून है। प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनीमल्स एक्ट,1960 में पशु को मनुष्य के अलावा किसी भी जीवित प्राणी के रूप में परिभाषित किया गया है। 2. DRDO और इंडियन एयर फोर्स ने TARA का सफल परीक्षण किया 7 मई को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा के तट पर टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन (TARA) हथियार की पहली सफल टेस्टिंग की। ये टेस्टिंग ओडिशा के तट पर एक जगुआर (Jaguar) फाइटर जेट से की गई। TARA भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना गाइड सिस्टम वाले हथियारों को गाइड सिस्टम में बदलेगी। इस ग्लाइड हथियार को DRDO के साथ मिलकर रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद ने मिलकर डिजाइन और डेवलप किया है। ग्लाइड हथियार एक स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है। जो सबसे आधुनिक और कम लागत वाला पहला सिस्टम है। TARA दुश्मन के जमीनी ठिकानों पर 120 किमी की दूरी से वार कर सकती है। यह प्रणाली सुखोई-30 (Su-30), जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट्स के साथ एकीकृत की जा सकती है। TARA देश का पहला ऐसा ग्लाइड हथियार सिस्टम है जो अत्याधुनिक होने के साथ-साथ बेहद कम लागत वाली प्रणालियों पर काम करता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा 7 मई को चीन ने भ्रष्टाचार के मामलों में दो पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को पहले 2 साल जेल में रखा जाएगा। 2 साल बाद पुनर्विचार कर सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। ली शांगफू को पिछले साल अचानक पद से हटाया गया था, जबकि वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार जांच के दायरे में आए थे। दोनों मंत्रियों को 2024 में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित किया गया था। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले साल अक्टूबर में अचानक पद से हटा दिया गया था। अब पहली बार चीनी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच चल रही थी। उन पर बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने, दूसरों को रिश्वत देने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे पर रिश्वत लेने और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए गए हैं। चीन की सैन्य अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी माना है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू (दाएं) 2023 में बीजिंग के ‘ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल’ में शपथ के समय की तस्वीर। निधन (DEATH) 4. पूर्व मिडफील्डर मोहन सिंह का निधन 7 मई को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व मिड फील्डर मोहन सिंह का निधन हो गया। मोहन सिंह ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। सिंह ने प्री-ओलंपिक टूर्नामेंट के दौरान 1972 में रंगून में बर्मा के खिलाफ अपना पहला सीनियर नेशनल मैच खेला था। 1972 के प्री-ओलिंपिक में सिंह ने भारत के लिए तीन कैप अर्जित किए थे। घरेलू स्तर पर, मोहन सिंह ने 1972 में संतोष ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और टीम के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, दो गोल करके बंगाल ने खिताब जीता। सिंह ने 1972 और 1975 में कलकत्ता फुटबॉल लीग खेला था। 1972 में सिंह ने IFA शील्ड, डूरंड कप, रोवर्स कप और बोर्डोलोई ट्रॉफी जीती। मोहन सिंह ने 1976 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब का भी प्रतिनिधित्व किया, और भारतीय क्लब फुटबॉल में एक विशिष्ट करियर जारी रखा। मोहन सिंह ने 1974 में डूरंड कप जीता था। 5. क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन 6 मई को भारत के अंडर-19 में खेलने वाले प्लेयर अमनप्रीत गिल का निधन हो गया। वे 36 साल के थे। अमनप्रीत ने पंजाब के लिए 6 फर्स्ट कैटेगरी मैचों में 11 विकेट लिए। अमनप्रीत इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सेशन में पंजाब फ्रेंचाइजी (किंग्स इलेवन पंजाब) का भी हिस्सा रहे थे। गिल ने पंजाब के सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के मेम्बर के तौर पर भी काम किया। गिल ने 2007 में विराट कोहली कि कैप्टेनसी में अंडर-19 का हिस्सा रहे। गिल ने 2007 में भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट खेला था। गिल ने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा का विकेट लिया था। आज का इतिहास 1540 में उदयपुर (मेवाड़) के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ। 1653 में शाहजहां द्वारा बनवाया गया ताजमहल 22 साल के निर्माण के बाद पूरा

शिक्षा

आज की सरकारी नौकरी:झारखंड में 611 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; UPPSC ने...

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी झारखंड में 611 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, UPPSC ने 182 पदों पर निकाली भर्ती की। साथ में कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 276 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. झारखंड में 611 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से शुरू आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 611 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म में करेक्शन 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक होंगे। फीस 3 जुलाई तक जमा की जा सकेगी। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मेन्स एग्जाम पैटर्न : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. UPPSC ने 182 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) 2025 की मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रीलिम्स एग्जाम के बेसिस पर 2,856 उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर करने वाले 2,856 उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए एलिजिबल होंगे। एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : मेन्स एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. कोल इंडिया लिमिटेड में 276 भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार तक कोल इंडिया लिमिटेड में 276 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 7 जून तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस पदों की संख्या : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 60,000 – 1,80,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. UPSSSC ने ASO, ARO पदों पर निकाली भर्ती, लास्ट डेट 11 मई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 28 मई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सभी उम्मीदवारों के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : PET 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग सैलरी: 35400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सिलेबस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें MPESB में हॉस्पिटल असिस्टेंट की 1200 भर्ती, भावनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 120 वैकेंसी, ISRO में निकलीं 15 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी MPESB में 1200 पदों पर भर्ती की, भावनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 120 वैकेंसी की। साथ ही ISRO में 15 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें Source link

शिक्षा

Bihar BPSC Recruitment Lathicharge | 46K Jobs Missing; 2026 Exam Calendar Empty

Hindi News Career Bihar BPSC Recruitment Lathicharge | 46K Jobs Missing; 2026 Exam Calendar Empty 17 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना में BPSC TRE-4 भर्ती के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तस्‍वीरों में दिख रहा है कि कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर भी फटे गए। एक महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से भी कुचला। #WATCH | Patna, Bihar | Police resort to lathicharge to disperse the aspirants of the Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 demanding the release of the examination notification for the Bihar Public Service Commission. pic.twitter.com/SqLDAX9kd5— ANI (@ANI) May 8, 2026 कैंडिडेट्स आज सुबह पटना कॉलेज से निकल BPSC दफ्तर तक मार्च करने वाले थे। पुलिस ने बीच में ही उन्‍हें रोका और जमकर लाठियां बरसाईं। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ये छात्रों पर पहला लाठीचार्ज है। इससे पहले BPSC TRE-4 भर्ती के ही कैंडिडेट्स कई बार लाठीचार्ज का शिकार हो चुके हैं। 46 हजार भर्तियों के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स राज्‍य में शिक्षक के रिक्‍त पदों के लिए 2024 में आखिरी TRE-3 भर्ती आयोजित हुई थी। इससे बाद से कैंडिडेट्स नए नोटिफिकेशन की मांग करने लगे। हालांकि, आयोग ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस परीक्षा की मदद से राज्‍य में 27 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा था- इसी साल मिलेगा नोटिफिकेशन पिछले शिक्षामंत्री सुनील कुमार ने सितंबर 2025 में कहा था- TRE-4 में 26 हजार से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी। अगले 4 से 5 दिन के भीतर रिक्तियां BPSC को भेज दी जाएंगी। फिर दिसंबर 2025 में उन्‍होंने कहा- हम अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाते हैं कि जनवरी के बाद TRE की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पाई है। राज्‍य में नई सरकार का भी गठन हो गया। नए शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है- हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा। एग्‍जाम कैंलेंडर से TRE-4 गायब, भड़के कैंडिडेट्स आयोग ने 2 फरवरी को BPSC की 2026 में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। इसमें TRE-4 का जिक्र तक नहीं है। इससे कैंडिडेट्स भड़क गए और प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया। बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा, ‘अभी BPSC के पास बिहार सरकार की ओर से रिकमेंडेशन नहीं आई है। यही वजह है कि BPSC-2026 के कैलेंडर में इस परीक्षा की चर्चा नहीं की गई है। सरकार नोटिफिकेशन भेजती है तो इसे आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।’ पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति TRE-4 में पहली बार व्यवस्था होगी कि बिहार के युवाओं के लिए लगभग 85 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। 15 फीसदी सीटों पर दूसरे राज्य के निवासी और बिहार के वैसे लोग जिनकी मैट्रिक और इंटर की डिग्री दूसरे राज्यों की है, की भर्ती होगी। डोमिसाइल लागू होने पर बिहार के अधिक युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर मिल सकेगा। पहले की नियुक्तियों पर आरोप लगता रहा है कि बिहार से बाहर के युवाओं ने काफी सीटें ले लीं। —————- ये खबरें भी पढ़ें… ‘जॉनी-जॉनी, यस पापा’ बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है: कानपुर में बोले यूपी के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय; कहा- ‘पुरानी हिंदी कविताओं में गहरे मूल्य’ उत्तर प्रदेश के हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय पॉपुलर इंग्लिश राइम्स पर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने 5 मई को कानपुर में एक समारोह में कहा कि बच्चों की इंग्लिश राइम ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ भारतीय मूल्य और संस्कार नहीं सिखाती, बल्कि झूठ बोलना सिखाती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

'जॉनी-जॉनी, यस पापा' बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है:कानपुर में बोले यूपी...

उत्तर प्रदेश के हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय पॉपुलर इंग्लिश राइम्स पर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने 5 मई को कानपुर में एक समारोह में कहा कि बच्चों की इंग्लिश राइम ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ भारतीय मूल्य और संस्कार नहीं सिखाती, बल्कि झूठ बोलना सिखाती है। इंग्लिश राइम्स बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है कानपुर में आयोजित शिक्षामित्र (पैरा टीचर्स और कॉन्ट्रैक्चुअल एजुकेटर्स) सम्मान समारोह के दौरान योगेंद्र उपाध्याय ने शिक्षा और संस्कारों पर अपनी बात रखी थी। इसमें उन्होंने मशहूर इंग्लिश राइम्स की आलोचना करते कहा कि ये कविताएं बच्चों को संस्कार की बजाय झूठ बोलना सीखाती है, जबकि हिंदी की बाल कविताएं बच्चों को जीवन मूल्य और संस्कार सिखाते हैं जो उनके जीने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘जॉनी जॉनी यस पापा, ईटिंग शुगर? नो पापा, टेलिंग अ लाय, नो पापा, ओपन योर माउथ, हा हा हा, ये पोएम झूठ बोलने का संस्कार देते हैं।’ मंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी को जिन मूल्यों की जरूरत है, वो इस तरह की पश्चिमी कविताओं से नहीं मिलते। हिंदी कविताएं जीवन मूल्य सिखाते हैं योगेंद्र उपाध्याय ने एक दूसरे पोएम का उदाहरण देकर कहा कि भारतीय मूल्यों में स्वांत: सुखाय यानी खुद के सुख के लिए जगह नहीं है, बल्कि वो बहुजन हिताय की बात करता है। उन्होंने कहा कि ‘रेन रेन गो अवे, माय जॉनी वॉन्ट्स टू प्ले’ जैसी कविताओं में खुद के सुख के लिए सबकी जरूरत को नजरअंदाज करना हिंदी कविताएं नहीं सिखाती। योगेंद्र उपाध्याय ने यह भी कहा कि पुरानी हिंदी कविताएं, जिन्हें पिछली पीढ़ियां पढ़ते हुए बड़ी हुईं, उनमें जीवन के गहरे मूल्य छिपे होते थे। शिक्षकों से आग्रह किया- ‘खुद को सिर्फ शिक्षक नहीं, गुरु समझें’ अपने भाषण में उन्होंने पश्चिमी और भारतीय संस्कारों के फर्क पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की पुरानी ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें जीवन मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा भी शामिल होती थी। उनका कहना था कि शिक्षक तभी बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित कर पाएंगे, जब वे खुद गुरु की भूमिका को समझेंगे और सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी बच्चों को सही रास्ता दिखाएंगे। शिक्षामित्रों का मानदेय 10 से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 12 शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोतरी के प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है। मंत्री के मुताबिक इससे खासकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में काम कर रहे शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता, उसमें संस्कार और मूल्य भी शामिल होने चाहिए। ——————- ये खबर भी पढ़ें… NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 स्‍टूडेंट्स का सुसाइड:कॉलेज ने एग्‍जाम तक छुट्टी घोषित की, प्रोफेसर कहते हैं-कैंपस से बाहर जाकर सुसाइड करो NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स की सुसाइड से मौत हो गई। ये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT कुरुक्षेत्र में 16 फरवरी से 16 अप्रैल तक में हुई मौतों का आंकड़ा है। इन 4 स्टूडेंट्स ने या तो एकेडमिक या फिर फाइनेंशियल प्रेशर की वजह से अपनी जान दी। पूरी खबर पढ़ें… Source link

Scroll to Top