भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

20 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. बिहार कैबिनेट में 22 मंत्रियों ने शपथ ली 7 मई को बिहार में सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हुआ। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। मंगल पांडे को मंत्री पद नहीं देने के बाद भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद को पद से हटाया गया है। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। 2. शशि शेखर वेम्पति CBFC के चेयरमैन बने 6 मई को प्रसार भारती के पूर्व CEO शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का चेयरमैन अपॉइंट किया गया। शेखर ने प्रसून जोशी की जगह ली है, जो हाल ही में प्रसार भारती के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेम्पति 2017 से 2019 में राज्यसभा टीवी के CEO रहे। वेम्पति 2017 से 2022 तक प्रसार भारती के CEO थे, जिसके बाद वो यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) टेलीविजन रेटिंग एजेंसी BARC और साइंस एनफ टेक्नोलॉजी में कई पदों पर काम किया है। वेम्पति AI4India के को-फाउंडर हैं, जो डॉमेस्टिक AI इकोसिस्टम बढ़ावा देने के लिए काम करता है। वेम्पति IIT बॉम्बे-इनक्यूबेटेड पहल भारतजेन के बोर्ड में भी हैं, जो इंडिक लैंग्वेज बेस्ड AI मॉडल पर काम कर रहा है। वेम्पति को मीडिया, टेक्नोलॉजी और पब्लिक सर्विस में योगदान के लिए 2026 में सरकार ने पद्मश्री मिला। वेम्पति ने 15 साल तक इंफोसिस में काम किया। 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जॉइंट डिफेंस सम्मेलन में हिस्सा लिया 7 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान जयपुर में जॉइंट कमांडर्स समिट में शामिल हुए। ये दो दिनों की समिट ‘नए डोमेन में सैन्य क्षमता’ विषय पर होगी। 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर को भी एक साल पूरा हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये समिट सायबर, स्पेस और युद्ध से जुड़ी समझ के उभरते क्षेत्रों में चुनौतियों का मूल्यांकन करने और निर्णायक समझ को बढ़ाने के लिए है। इस समिट में युद्ध से जुड़ी जानकारी और AI-बेस्ड मिलिट्री सिस्टम पर बातचीत होगी। इस समिट का उद्देश्य भविष्य में मानवरहित सिस्टम और युद्ध के लिए टेक्नोलॉजी डेवलप करना है। समिट में डिफेंस प्रोडक्शन को स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाने पर बात होगी। सिविल मिलिट्री फ्यूजन और इनोवेशन इकोसिस्टम को डेवलप करने से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। भविष्य में देश में बनने वाले डिफेंस एप्लीकेशन को समिट में प्रदर्शित किया जाएगा। इस समिट में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वरिष्ठ कमांडर शामिल हुए। निधन (DEATH) 4. CNN के फाउंडर टेड टर्नर का निधन 7 मई को CNN यानी केबल न्यूज नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। 1980 में केबल न्यूज नेटवर्क (CNN) शुरू हुआ। ये दुनिया का पहला 24 घंटे चलने वाला न्यूज चैनल है। टेड ने केबल टेलीविजन को बदला और ग्लोबल मीडिया में सबसे ज्यादा प्रभावी शख्सियतों में शामिल रहे। टर्नर ने CNN के साथ ही कार्टून नेटवर्क, टर्नर क्लासिक मूवीज (TNC) भी लॉन्च किया। साल 1990-91 के खाड़ी युद्ध के लाइव कवरेज से CNN को दुनियाभर में पहचान मिली। टर्नर कई बड़े कारोबार और प्रोफेशल स्पोर्ट्स टीमों के मालिक भी रहे हैं। टर्नर ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया था। मिसलिनीयस (MISCELLANEOUS) 5. मंत्री जितेंद्र सिंह ने जापान के साइंस मिनिस्टर से मुलाकात की 6 मई को राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में जापान की साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर की शपथ ली। इस मुलाकात में कई सेक्टर्स जैसे हेल्थ और मेडिकल डिवाइस पर चर्चा की। इस बैठक में क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर-फिजिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, क्लीन एनर्जी और बेहतर कंप्यूटिंग में भारत के नेशनल मिशन को मजबूत करेंगे। इससे जॉइंट रिसर्च, को-डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल पार्ट्नर्शिप बढ़ेगी। भारत और जापान का लक्ष्य दवाओं पर ग्लोबल इंडिपेंडिसी कम करना और मेडिकल और फार्मास्यूटिकल्स स्थिर पहुंच बनाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में हेल्थ और मेडिकल डिवाइसेस के क्षेत्र में MoU साइन किया गया है। इसके साथ ही क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग पर सहमति जताई गई। भारत और जापान साइंस और टेक्नोलॉजी मे मिलकर साथ काम करते हैं। 6. भारत और अल्जीरिया की जॉइंट कमीशन बैठक हुई 6 मई को भारत और अल्जीरिया के बीच जॉइंट कमीशन की पहली बैठक हुई। इसकी सह-अध्यक्षता जॉइंट सेक्रेटरी अमिताभ प्रसाद और नौसेना प्रमुख मेजर जनरल कैद नूर एडिन ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं के अधिकारी इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, DRDO, आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान दोनों प्रमुखों ने ट्रेनिंग, मिलिट्री एक्सरसाइज, मेडिकल को-ऑपरेशन और डिफेंस इंडस्ट्री पर बात की भारत और अल्जीरिया डिफेंस पार्टनरशिप के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के लिए साइन किए। दोनों देश जॉइंट कमीशन की बैठकों के लिए गाइडिंग फ्रेमवर्क के तौर पर काम भी करेंगे। भारत ने 2024 में डिफेंस डील साइन की थी, इसके बाद भारत और अल्जीरिया के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं। 7. वंदे मातरम गीत के लिए प्रोटोकॉल जारी 6 मई को केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा देने का फैसला किया है। साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल के लिए गाइडलाइन भी जारी की। नई गाइडलाइन के मुताबिक, वंदे मातरम का पूरा वर्जन, राजकीय समारोहों के दौरान बजाया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

शिक्षा

क्लासरूम में ग्रिल गिरने से 6वीं के छात्र की मौत:डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर...

बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के भीतर हुई लापरवाही ने 12 साल के छात्र की जान ले ली। ये 6 मई को बिहार के अरवा गांव के जहानपुर सेकेंडरी स्कूल की घटना है। क्लासरूम में लोहे की ग्रिलों का ढेर गिरने से छठी क्लास के छात्र विवान राज उर्फ मुन्ना की मौके पर ही जान चली गई। पेन उठाने झुका तभी ग्रिल ढह गईं जानकारी के मुताबिक, लंच-ब्रेक के दौरान स्कूल के बरामदे में काफी भीड़ थी। भीड़ से बचने के लिए विवान पास के एक क्लासरूम में चला गया, जहां साइंस लैब बनाने के लिए लोहे की भारी ग्रिलें रखी गई थीं। इसी दौरान उसका पेन ग्रिलों के पास गिर गया। जैसे ही वह पेन उठाने के लिए झुका, ग्रिलों का पूरा ढेर अचानक उस पर गिर पड़ा। नुकीली ग्रिलें उसके सिर में धंस गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टीचर्स मौके से भागे घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खबर फैलते ही ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा। स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव किया। हालात बिगड़ता देख कई टीचर्स मौके से भाग गए। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने स्कूल के हेडमास्टर अमित कुमार और कंप्यूटर टीचर अवनीश कुमार को घेर लिया और उनके साथ मारपीट भी की। लोगों ने छात्र का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया मामले की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ को काबू करने के लिए तेघड़ा और भगवानपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। गुस्साए लोगों ने छात्र का शव सड़क पर रखकर कई घंटों तक जाम रखा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई और मुआवजे का भरोसा दिया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लापरवाही के लिए स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड किया जिला प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद बेगुसराय के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर मनोज कुमार ने स्कूल प्रिंसिपल अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 स्‍टूडेंट्स का सुसाइड:कॉलेज ने एग्‍जाम तक छुट्टी घोषित की, प्रोफेसर कहते हैं-कैंपस से बाहर जाकर सुसाइड करो NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स की सुसाइड से मौत हो गई। ये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT कुरुक्षेत्र में 16 फरवरी से 16 अप्रैल तक में हुई मौतों का आंकड़ा है। इन 4 स्टूडेंट्स ने या तो एकेडमिक या फिर फाइनेंशियल प्रेशर की वजह से अपनी जान दी। पूरी खबर पढ़ें… Source link

शिक्षा

NIT Kurukshetra Student Suicides | Academic & Financial Pressure

Hindi News Career NIT Kurukshetra Student Suicides | Academic & Financial Pressure 3 मिनट पहलेलेखक: सोनाली राय कॉपी लिंक NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स की सुसाइड से मौत हो गई। ये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT कुरुक्षेत्र में 16 फरवरी से 16 अप्रैल तक में हुई मौतों का आंकड़ा है। इन 4 स्टूडेंट्स ने या तो एकेडमिक या फिर फाइनेंशियल प्रेशर की वजह से अपनी जान दी। 2 महीने में 4 मौतें हुईं 16 अप्रैल को कॉलेज के हॉस्टल में एक स्टूडेंट दीक्षा दुबे ने सुसाइड किया। दीक्षा AI एंड डेटा साइंस की फर्स्ट सेमेस्टर की स्टूडेंट थी। वो बिहार के बक्सर की रहने वाली थी। कॉलेज में इससे पहले भी 3 मौतें हुईं। कॉलेज में 16 फरवरी को 19 साल के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एक छात्र अंगोड़ शिवा ने अपनी जान दी थी। शिवा तेलंगाना से NIT कुरुक्षेत्र पढ़ने आए था। 31 मार्च को 22 साल का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र पवन कुमार ने सुसाइड किया। पवन हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला था। 8 अप्रैल को NIT से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे थर्ड ईयर के एक छात्र प्रियांशु वर्मा ने सुसाइड किया। सुसाइट नोट मिला पर उससे सुसाइड की वजह साफ नहीं है। प्रियांशु हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला था। दो और स्टूडेंट ने जान देने की कोशिश की इसके अलावा इस बीच और दो स्टूडेंट ने भी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। एकेडमिक और फाइनेंशियल प्रेशर झेल रहे हैं स्टूडेंट्स कॉलेज स्टूडेंट काउंसिल के मेंबर ने नाम न छापने की शर्त पर हमसे बात की। बताया कि कुछ स्टूडेंट्स ने कॉलेज में री-एग्जाम सिस्टम के प्रेशर में आकर सुसाइड किया है। कुछ ने क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन बेटिंग की वजह से फाइनेंशियल ट्रैप में फंसकर अपनी जान दी। इन मौतों का सीधा कारण भले एकेडमिक और फाइनेंशियल प्रेशर हो, पर इसका दूसरा पहलू कॉलेज में मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम की कमी भी बताता है। सुसाइड मामलों की जांच को लेकर प्रोटेस्ट कैंपस में हालिया मौतों और उसके प्रति कॉलेज प्रशासन के रवैये के खिलाफ कॉलेज के स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस प्रोटेस्ट में कैंपस में हुए सुसाइड समेत कई मुद्दों को उठाया, जिसमें इन मौतों की स्वतंत्र जांच की मांग उठाई। इसके अलावा एकेडमिक प्रेशर बढ़ाने वाले रि-एग्जाम सिस्टम को बदलने और कैंपस में मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम बहाल और दुरुस्त करने की मांग की। NIT कुरुक्षेत्र में सुसाइड से हुई मौतें के बाद कॉलेज के छात्रों ने 16 अप्रैल को प्रोटेस्ट किया। स्टूडेंट्स का कहना है कि कॉलेज में अब तक कोई खास मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम नहीं है। एक स्टूडेंट ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘एक काउंसलर हैं, पर वो भी कॉलेज में बहुत कम दिखती हैं।’ कॉलेज प्रशासन ने कैंपस खाली कराया कॉलेज प्रशासन ने सेमेस्टर ब्रेक से पहले ही कॉलेज बंद कर दिया और स्टूडेंट्स को घर लौट जाने की हिदायत दी। इसके साथ ही नोटिस जारी कर स्टूडेंट्स को अगस्त में सीधे परीक्षा में शामिल होने का आदेश जारी किया है। स्टूडेंट्स को मंहगी दरों पर क्रेडिट कार्ड दे रहे थे स्टूडेंट प्रोटेस्ट की खबर के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने 28 अप्रैल को कैंपस विजिट कर स्टूडेंट्स से बात की। उनकी जांच में महंगी किश्तों पर क्रेडिट कार्ड लेने और ऑनलाइन बेटिंग-गैंब्लिंग की बात भी सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट बैंक स्टूडेंट्स को सिर्फ आईडी कार्ड पर 36% इंट्रस्ट रेट पर क्रेडिट कार्ड दे रहे थे। इससे छात्र ऑनलाइन बेटिंग एप्स पर पैसा लगा रहे थे और हार के बाद कर्ज में डूबने पर प्राइवेट मनी लेंडर्स से पैसे लेकर उन्हें पैसे चुका रहे थे। एक तरह के लूप में फंसने के बाद उन्होंने अपनी जान दे दी। स्टूडेंट बोले- ‘काउंसलर थे, लेकिन जरूरत में उन तक पहुंच नहीं’ कॉलेज के PRO और हाल में डीन ऑफ एकेडमिक्स चुने गए जीयान भूषण का कहना है कि जांच में सबके सुसाइड के अलग-अलग कारण मिले हैं। रेनू भाटिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि सुसाइड करने वाले दो लड़कों के मामले में ये बात सामने आई है कि वे जुए में लिप्त थे और कर्ज में डूब गए थे। उनके सुसाइड नोट में फाइनेंशियल प्रेशर का जिक्र है। कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत का कारण भले एक न हो, लेकिन सभी में सुसाइड की वजह कॉमन थी और वो है मेंटल स्ट्रेस। लेकिन कॉलेज में समय रहते काउंसलर तक उनकी पहुंच नहीं थी। इस बारे में पूछने पर कॉलेज के वर्तमान PRO जीयान भूषण ने बताया कि पिछले तीन साल से कॉलेज में काउंसलर की व्यवस्था है। 2025 में काउंसलर और साइकोलॉजिस्ट अंजलि तनेजा को अपॉइंट किया गया था। ऐसे में स्टूडेंट्स का कहना है कि ये सब कागजी है लेकिन एक प्रॉपर सिस्टम नहीं है, जो वाकई में बच्चों की मदद कर सके। स्टूडेंट्स ने बताया कि पहले भी कॉलेज में साइकोलॉजिस्ट थे। जब हम खुद अप्रोच करते थे तब बात हो पाती थी, लेकिन उन तक हमारी पहुंच इतनी भी आसान नहीं थी। वे सिर्फ गिने-चुने दिनों में कुछ घंटों के लिए अवेलेबल होते थे। प्रोफेसर कहते हैं- कैंपस से बाहर जाकर सुसाइड करो कॉलेज ने प्रोटेस्ट के बाद सुसाइड मामला हाइलाइट होते ही कॉलेज बंद किया। इस पर स्टूडेंट्स का कहना है कि कॉलेज ब्रॉडर सिस्टेमेटिक प्रॉब्लम को एड्रेस करने और इसकी जिम्मेदारी लेने की बजाय इससे भाग रहा है। किसी प्रोफेसर ने बच्चों से ये तक कहा कि अगर सुसाइड करना है तो कैंपस के बाहर करो। प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स ने कहा- दीक्षा को बिना चेक किए, खिड़की से देखकर ही मृत घोषित कर दिया। कॉलेज ने मामले की जांच के लिए इंटरनल पैनल बनाया। हालांकि, स्टूडेंट्स का कहना है कि जांच में क्या सामने आया इस तरह की कोई जानकारी या रिपोर्ट पब्लिक नहीं की गई है। कॉलेज का कहना है कि रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। प्रोफेसर जीयान ने बताया कि कैंपस में क्रेडिट कार्ड सिस्टम बंद कर दिया गया है। NIT के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर के मुताबिक, स्टूडेंट्स के मेंटल हेल्थ हेल्थ सपोर्ट के लिए तीन कमिटी बनाई गई है, जिनमें से एक स्टूडेंट से वन ऑन वन

शिक्षा

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

25 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… 1. क्लेयर मजूमदार बायोकॉन की नई चेयरपर्सन होंगी 6 मई को बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने अपनी भांजी क्लेयर मजूमदार को उत्तराधिकारी बनाया। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण ने कहा कि क्लेयर कंपनी के अगले फेज को लीड करेंगी। क्लेयर मजूमदार फिलहाल ‘बिकारा थेरेप्यूटिक्स’ की फाउंडर और CEO हैं। बिकारा का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्लेयर ने MIT और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और उन्होंने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की है। क्लेयर रिले थेरेप्यूटिक्स और नूरा हेल्थ के बोर्ड में भी कार्यरत हैं, जो परिवार के केयर टेकर्स को ट्रेनिंग देकर रोगियों के बेहतर सुधार लाने के लिए काम करती है। बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजूमदार ने की थी, इसका हेडक्वाटर्र बेंगलुरू में हैं। बायोकॉन मुख्य रूप से बायोसिमिलर्स, इंसुलिन, जेनेरिक फॉर्मूलेशन बनाती है। बायोकॉन 120 से ज्यादा देशों में काम करती है, जिसमें यूएस और नॉर्थ अमेरिका मुख्य हैं। किरण मजूमदार (दाएं) शॉ ने चार दशक पहले बायोकॉन की नींव रखी थी, उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। क्लेयर मजूमदार (बाएं) उनकी भांजी हैं। 2. कुमार मंगलम बिड़ला Vi के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने 5 मई को वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद दिया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कुमार मंगलम बिड़ला के नाम की जानकारी दी। वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर के पद छोड़ने के बाद कुमार मंगलम को अपॉइंट किया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में सिर्फ नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। कुमार मंगलम अपने पिता आदित्य विक्रम बिड़ला की मौत के बाद 1995 में आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़े थे। कुमार मंगलम चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंदन बिजनेस स्कूल से उन्होंने MBA किया है। 2012 में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को आंत्रप्रन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। 2020 में में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया। कुमार मंगलम को 2023 में भारत सरकार ने बिजनेस में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi ) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को Vi के नाम से जाना जाता है, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के मर्जर से 2018 में बनी एक प्रमुख टेलिकॉम कंपनी है। ये पूरे भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस देती है। देश के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। इसका हेडक्वाटर्र मुंबई में है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। कुमार मंगलम के चेयरमैन बनने की खबर के बाद कंपनी के शेयर 8% चढ़ चुके हैं। 3. इंडियन आर्मी और BEL ने 1476 करोड़ का MoU साइन किया 5 मई को रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी के लिए पांच ग्राउंड-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ के MoU पर साइन किया। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में ये MoU साइन किया गया। MoU के तहत, इंडियन आर्मी के लिए 5 ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (GBMES) की खरीद होगी। इस MoU के तहत GBMES को बनाने में 72% स्वदेशी सामाग्री इस्तेमाल होगी। GBMES दुश्मन के राडार का पता लगाने में मदद करेंगे और सिग्नलस को एनालाइज करेंगे। GBMES रियल टाइम इंटेलिजेंस और परस्थिति के अनुकूल काम कर सकेगा। GBMES एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर कैपिसिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। GBMES से मिलिट्री कैपिसिटी, नेटवर्किंग और युद्ध क्षमता बढ़ेगी। GBMES एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसान होगा। ये ट्रक के जरिए तेजी से अलग-अलग जगह तैनात किया जा सकेगा। GBMES इंडियन आर्मी को मॉर्डन बनाएगा और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के साथ अपग्रेड करेगा। GBMES आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा। ये घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा जिससे आयात निर्भरता कम होगी। 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी 5 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यदि विधेयक पास हो जाता है तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रीमंडल सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों के अधिनियम, 1956) में संशोधन करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार से ज्यादा पेंडिंग मामले हैं उनका बैकलॉग कम हो सकेगा। जजों के बढ़ने से एक साथ ज्यादा बेंचें बैठ सकेंगी। नए जजों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम के जरिए की जाएगी कॉलेजियम में शामिल-1. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)2. सीनियर सुप्रीम कोर्ट जज3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) 1956 अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अंतर्गत आता है। इसे 16 सितंबर 1956 को संसद में पारित किया गया था। अधिनियम के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। 1956 में इस अधिनियम के लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जजों की संख्या 10 तय की गई थी। इसमें कई बार संशोधन भी किया गया है, 2019 में इसमें आखिरी बार संशोधन किया गया था। 5. UIDAI ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ MoU साइन किया 5 मई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)के साथ 5 साल के लिए एक MoU साइन किया। ये पार्ट्नर्शिप डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी और बेहतर टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में काम करने के लिए की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने कहा कि MoU सहयोग के लिए एक बेहतर स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये समझौता AI (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस), ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक टेक्नोलॉजी के लिए जॉइंट रिसर्च करेगा। ये MoU छह स्ट्रेटजिक पिलर एकेडमिक

शिक्षा

BPSC 72nd Recruitment Bihar | 1230 Posts Notification Issued

38 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1644 पदों पर निकली भर्ती, BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। साथ में गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 1644 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की जॉब लोकेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या रायपुर डिवीजन 1363 वैगन रिपेयर शॉप 281 कुल पदों की संख्या 1644 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम : 24 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : रेलवे अप्रेंटिस नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7 मई से आवेदन शुरू बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार 1230 पदों पर भर्ती होगी। कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस बार 359 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इस भर्ती के तहत 26 जुलाई को प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 37 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू सैलरी : 50 हजार – 75 हजार रुपए प्रतिमाह BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा : प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव पेपर जनरल स्टडीज टोटल मार्क्स 150 निगेटिव मार्किंग हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक ड्यूरेशन 2 घंटे BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा : प्रीलिम्स एग्जाम सिलेबस : जनरल साइंस करेंट इवेंट्स ऑफ नेशनल एंड इंटरनेशनल इम्पॉर्टेंस हिंस्ट्री ऑफ इंडिया एंड हिस्ट्री ऑफ बिहार जियोग्राफी इंडियन पॉलिटी एंड इकोनॉमी भारतीय के राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका जनरल मेंटल एबिलिटी BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा : मेन्स एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टाइप मार्क्स जनरल हिंदी डिस्क्रिप्टिव 100 जनरल स्टडीज – 1 डिस्क्रिप्टिव 300 जनरल स्टडीज – 2 डिस्क्रिप्टिव 300 निबंध डिस्क्रिप्टिव 300 ऑप्शनल सब्जेक्ट (एमसीक्यू) ऑब्जेक्टिव 100 टोटल 900 BPSC 72वीं संयुक्त परीक्षा : मेन्स एग्जाम सिलेबस : जीएस पेपर – 1 : मॉडर्न हिस्ट्री ऑफ इंडिया एंड इंडियन कल्चर, करेंट इवेंट्स एंड स्टैटिकल एनालिसिस जीएस पेपर – 2 : इंडियन पॉलिटी, इंडियन इकोनॉमी एंड जियोग्राफी ऑफ इंडिया एंड द रोल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी निबंध : कॉम्प्रिहेंसिव नॉलेज एंड राइटिंग एबिलिटी के अलग-अलग विषय पर निबंध इस परीक्षा का महत्व : BPSC की यह परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राजस्व और विकास से जुड़े कई खास पदों पर नियुक्तियां की जाती है। ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. गुजरात जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड में 205 वैकेंसी, फीस 100 रुपए गुजरात जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (GWSSB) ने 205 इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सिविल इंजीनियर 175 मैकेनिकल इंजीनियर 30 कुल पदों की संख्या 205 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री। मैकेनिकल इंजीनियर : मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 35 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस (गुजरात मूल): 5 साल (अधिकतम 45 साल) महिला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस (गुजरात मूल): 10 साल (अधिकतम 45 साल) सामान्य महिला: 5 साल (अधिकतम 45 साल) पूर्व सैनिक (ईसीओ/एससीओ सहित): सैन्य सेवा की अवधि + 3 साल दिव्यांग : 10 साल (अधिकतम 45 साल) गुजरात सरकार के कर्मचारी: गुजरात सिविल सेवा नियम 1967 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू सैलरी : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रति माह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य / अनारक्षित श्रेणी (पुरुष और महिला) : 100 रुपए गुजरात मूल के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दक्षिण अफ्रीकी जनित जनजाति/अंतर्राष्ट्रीय जनित जनजाति/पूर्व सैनिक/दिव्यांग : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑब्जेक्टिव ड्यूरेशन : 3 घंटे सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन मार्क्स जनरल स्टडीज 100 100 संबंधित विषय 200 200 टोटल 300 300 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। “Assistant Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें नया रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले से अकाउंट नहीं है) मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक सिविल इंजीनियर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक मैकेनिकल इंजीनियर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. महानदी कोलफील्ड्स में 500 भर्ती, लास्ट डेट 7 मई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन और टेक्नीशियन के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 मई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी (ई एंड एम) 150 तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (ट्रेनी), श्रेणी-III (ई एंड एम) 350 कुल पदों की संख्या 500 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट फोरमैन : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री। टेक्नीशियन : 10वीं के

शिक्षा

JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released

Hindi News Career JEE Main 2026 Session 2 Toppers List Released | Kerala Has 5 Scorers 47 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 5 मई को JEE मेन्स 2026 पेपर 2 का रिजल्ट जारी किया है। रिजल्ट के साथ ही NTA ने टॉप परफॉर्मर्स की लिस्ट भी जारी की है। JEE मेन्स सेशन 2 में केरल के 3 और उत्तर प्रदेश के 1 कैंडिडेट ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। BArch पेपर में केरल के मीरा कृष्णा आर.एस. और सूर्यतेजस एस. ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया। BPlanning पेपर में केरल से गौरी शंकर वी. और उत्तर प्रदेश से सार्थक अग्रवाल ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। BArch और BPlanning के टॉप 10 स्कोरर्स केरल की मीरा कृष्णा पेपर 2A और 2B दोनों में टॉप केरल से 2A और 2B में ओवरऑल टॉप 20 में 5 केरल से हैं। दोनों पेपर में केरल से 3-3 टॉपर हैं। केरल की मीरा कृष्णा आर. सेशन 2 के पेपर 2A और 2B , दोनों में टॉप 10 में टॉप 10 में हैं। BArch में रिजल्ट 50-50, BPlanning में टॉप 10 में सिर्फ एक लड़की BArch पेपर में 50-50 रहा। टॉप 10 स्कोरर्स में 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। तो वहीं BPlanning पेपर में टॉप 10 में सिर्फ एक ही लड़की शामिल है। BArch पेपर में 100 पर्सेंटाइल लाने वाली केरल की मीरा कृष्णा आर. BPlanning पेपर में टॉप 10 में इकलौती लड़की है। 1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था JEE मेन्स 2026 पेपर 2 के लिए 1,00,913 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 71,423 एग्जाम के लिए पहुंचे थे। 7 अप्रैल को पेपर 2 के लिए एग्जाम हुआ था। NTA ने 4 मई को JEE मेन पेपर 2 के लिए फाइनल आंसर की रिलीज की थी। अब 5 मई को रिजल्ट जारी किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट JEE मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए- JEE मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। रिजल्ट लिंक ‘JEE(Main) 2026 Session 2’ पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर सब्मिट करें। रिजल्ट सेव करें। आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए होता है पेपर 2 एग्जाम JEE Main पेपर 2 (पेपर 2A और 2B) बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर यानी B.Arch और बैचलर ऑफ प्लानिंग यानी B.Plan कोर्सेज में दाखिले के लिए होता है। इससे क्लियर कर कैंडिडेट्स NITs और SPAs जैसी सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन के लिए होता है। जबकि पेपर 1 BE/B.Tech जैसे इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए होता है। JEE एडवांस एग्जाम 17 मई को JEE एडवांस के लिए हाल में रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ाकर 5 मई तक की गई थी। JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल को शुरू हुए थे। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे। इसके एग्जाम 17 मई को होंगे। NTA ऑफिशियल रिजल्ट नोटिल लिंक डायरेक्ट रिजल्ट डाउनलोड लिंक ————————– ये खबर भी पढ़ें… NEET-छात्रा की पैंट काटी, छात्र के पजामे का नाड़ा तोड़ा:एग्‍जाम सेंटर पर कलावे काटे; सोशल मीडिया पर बवाल- बुर्के के साथ एंट्री कैसे 3 मई को हुई NEET UG परीक्षा के एग्‍जाम सेंटर वीडियोज इस साल भी वायरल हैं। अलग-अलग राज्यों में छात्र छात्राओं की सख्‍ती से चेकिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चर्चा का विषय बने हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

शिक्षा

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Hindi News Career Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya | May 6 Current Affairs 11 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के रिजल्ट घोषित 5 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। पश्चिम बंगाल में 293 सीट का रिजल्ट जारी हुआ और पहली बार बीजेपी को 207 सीटों के साथ बहुमत मिला। पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव रद्द कर दिए गए थे, जिसपर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 3 बार से सत्ता में रहीं ममता बेनर्जी की पार्टी TMC हार गई। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हुआ था और जहां एक्टर विजय की TVK पार्टी ने 108 सीटें जीती। असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाएगी।। केरलम में 140 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 62 सीटें जीतीं। वहीं, पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 2. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आए 5 मई को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बिहार के गया पहुंचे हैं। उनके साथ एक हाई लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। हाई लेवल डेलिगेशन में वियतनाम सरकार के कई मंत्री और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं। वियतनामी राष्ट्रपति टू लैम पहले दिन नई दिल्ली पहुंचे हैं। टू लैम इस यात्रा के दौरान बोधगया के महाबोधि टेंपल पहुंचे। ये भारत और वियतनाम के बीच बौद्ध संबंधों को बताता है। वे इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के मुद्दों पर बात करेंगे। लैम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति टू लैम मुंबई का दौरा करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ये राष्ट्रपति टू लैम की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति टू लैम महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत के दो पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार मिला 4 मई को पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें भारत के दो पत्रकार आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा को इलस्‍ट्रेटेड रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला है। पुलित्जर पुरस्कार देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली एक फोटो स्टोरी की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। पत्रकारों ने ये रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। इस रिपोर्ट में साइबर अपराध और मानव तस्करी का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे अपराधी भारत समेत कई देशों के लोगों को फंसाकर कैंपों में कैद कर लेते हैं और उनसे दूसरे देशों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करवाते हैं। आनंद मुंबई के एक इलस्ट्रेटर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सुपर्णा शर्मा भारत में एक फ्रीलांस खोजी पत्रकार हैं। हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिया गया है। अनिरूद्ध ने अपनी रिपोर्टिंग में अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे सर्विलांस इक्विपमेंट की जांच की थी। ये इक्विपमेंट पहले सिलिकॉन वैली में बनाए गए थे और बाद में चीन में इन्हें डेवलप किया गया था। इस रिपोर्ट सीरीज में यह भी बताया गया कि चीन और अन्य देश इन उपकरणों का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार के साथ 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है। पुलित्जर पुरस्कार मुख्य रूप से पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना 1917 में समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के बाद की गई थी। ये पुरस्कार 23 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। गोबिंद बिहारी लाल 1937 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक आनंद आरके आनंद आरके मुंबई में स्थित एक चित्रकार और विजुअल आर्टिस्ट हैं। आनंद ने 2011 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन किया। आनंद ने इमेज कॉमिक्स के ग्राफिक उपन्यास ‘ब्लू इन ग्रीन’ के लिए आर्टिस्ट जॉन पियर्सन के साथ बेस्ट पेंटर/मल्टीमीडिया आर्टिस्ट के लिए 2021 में आइजनर पुरस्कार जीता। आनंद ने ‘ग्रैफिटीज वॉल’ (डार्क हॉर्स कॉमिक्स), ‘रेडियो एपोकैलिप्स’ (वॉल्ट), और ‘रिसरेक्शन मैन’ (डीसी कॉमिक्स) बनाईं। इसके साथ ही आनंद ने बूम जैसे पब्लिशर्स के लिए स्टूडियोज, 2000AD, टिनी ओनियन और इमेज कॉमिक्स के कवर डिजाइन किए। आनंद ने हुंडई, द इंडियन नेवी, इमेजिनएफएक्स मैगजीन और हेवी मेटल मैगजीन के लिए भी काम किया है। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक सुपर्णा शर्मा सुपर्णा एक फ्रीलांसर पत्रकार और संपादक हैं, वे तीन दशकों से ज्यादा से इस फील्ड में है। सुपर्णा ने अपने करियर में क्राइम, नेशनल डिजास्टर और करप्शन को कवर किया है। 2023 में सुपर्णा ने अल-जजीरा के लिए की उनकी एक इंवेस्टिगेशन में उन्होंने दो सीनियर सिटीजन की मौत के साथ भारत में अरबों डॉलर की एलडर केयर कम्युनिटी के लालच और लापरवाही के सच को उजागर किया था। सुपर्णा ने देश में रेसलर चीफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा झेले गए सेक्ससुअल हैरेसमेंट पर भी रिपोर्ट की थी। सुपर्णा ने देश में कैसे कुछ खास संस्थानों के ग्रेजुएट्स ने वोटर और चुनावों में हेरफेर करने में मदद पर भी एक रिपोर्ट की थी। सुपर्णा अल जजीरा, रोलिंग स्टोन इंडिया, बीबीसी अफ्रीका, द इंडियन एक्सप्रेस और फ्रंटलाइन के लिए स्टोरी कर चुकी हैं। सुपर्णा द एशियन एज के एडिटर, द टाइम्स ऑफ

शिक्षा

416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings

Hindi News Career 416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings 21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी जनजातीय विकास विभाग, नासिक में 416 पदों पर भर्ती की। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 वैकेंसी की। साथ में IISER मोहाली में 40 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. जनजातीय विकास विभाग, नासिक में भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : सामान्य : अधिकतम 38 साल एससी, एसटी, ओबीसी : अधिकतम 43 साल दिव्यांग : अधिकतम 45 साल पूर्व सैनिक : अधिकतम 45 साल अनाथ : अधिकतम 43 साल अंशकालिक कर्मचारी : 55 साल फीस : सामान्य : 1000 रुपए पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनाथ, दिव्यांग : 900 रुपए (10% छूट) पूर्व सैनिक, विकलांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 15,000 – 47,600 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑनलाइन लैंग्वेज : मराठी क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव सब्जेक्ट मार्क्स मराठी 50 अंग्रेजी 50 जनरल नॉलेज 50 इंटेलिजेंसी टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट 50 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट tdcwatchman2026.cbtexam.in पर जाएं। होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। टीडीसी महाराष्ट्र वॉचमैन रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 45 साल रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में साइट इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन और ई मेल आईडी के जरिये आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या साइट इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) 30 साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 10 टोटल 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री एम टेक डिग्री होल्डर्स को एक्स्ट्रा वेटेज दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क में एक्सपीरियंस एज लिमिट : अधिकतम 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 76,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कैटेगरी सर्टिफिकेट पिछले 3 महीने की पे स्लिप और फॉर्म – 16 फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ हाल ही में लिए गए 4 पासपोर्ट साइज फोटो एनओसी अपडेटेड बायोडेटा की एक कॉपी ऐसे करें आवेदन : Annexure-I के अनुसार ब्लू डॉट पेन से ब्लॉक लेटर्स में एप्लिकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। सभी डिटेल्स दर्ज करके इसे site.engg.rlda@gmail.com पर भेजें। आवेदन भेजने का पता : डिप्टी जनरल मैनेजर/एचआर, रेल लैंड डेवलपमेंड अथॉरिटी यूनिट न.702 – बी, सातवीं मंजिल कोनेक्टस टॉवर – 22, डीएमआरसी बिल्डंग अजमेरी गेट, दिल्ली – 110002 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. IISER में 40 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 56 साल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने 40 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सुपरिटेंडेंट इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री। 5 से 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस। डिप्टी रजिस्ट्रार : मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 5 साल का प्रशासनिक अनुभव जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। 4 सालों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है। अटेंडेंट : 10वीं पास या 3 वर्षीय डिप्लोमा। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव। एज लिमिट : वर्ग के अनुसार अधिकतम 50 – 56 साल फीस : सामान्य, ओबीसी – एनसीएस : 1100 + 18% GST मिलाकर 1298 रुपए ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए + 18% GST मिलाकर 708 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन टेस्ट/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : लेवल – 1 – लेवल – 13 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाएं। अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें। “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें। फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4.पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 भर्ती, लास्ट डेट 6 मई पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 600 ईडब्ल्यूएस 154 एससी (MZB) 533 एससी (MZB-XSM) 64 एससी (MZB-SP) 33 एससी (OT) 535 एससी (OT-XSM) 62 एससी (OT-SP) 32 सिर्फ बीसी 345 बीसी (XSM) 53 एक्सएसएम (Self/Dep.) 108 पीडब्ल्यूडी 336 एसपी (G) 130 एफएफ 15 कुल पदों की संख्या 3000 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री, 10वीं में पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, अन्य कैटेगरी : 1416 रुपए एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 25% अन्य : 20% एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : नहीं पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1

शिक्षा

1230 Posts Apply From May 7

पटना47 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1230 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। किन-किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विभागीय पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद राजस्व अधिकारी (RO) के लिए 365 हैं। इसके अलावा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (केवल महिलाओं के लिए) 101 पद, SDM/SDO के 100 पद और BDO के 65 पद शामिल हैं। अन्य प्रमुख पदों में DSP (22), नगर कार्यपालक पदाधिकारी (54), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (56), आपूर्ति निरीक्षक (31), CDPO (20), ईंख पदाधिकारी (44) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (32) जैसे पद भी शामिल हैं। पदों का कैटेगरी वाइज बंटवारा 1230 पदों में से 1077 पद सामान्य श्रेणी के हैं, जिनमें 344 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं 153 पद विशेष श्रेणी के हैं, जिनमें 15 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने जारी किया जरूरी निर्देश आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों। ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए आयोग ने सावधानी बरतने की अपील की है। BPSC की यह परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राजस्व और विकास से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

RPSC APO Recruitment SC Order

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिन . इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। दरअसल, RPSC ने 7 मार्च 2024 को APO के 181 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें लॉ ग्रेजुएट की डिग्री अनिवार्य योग्यता रखी गई थी। हालांकि, कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया था, जिनकी डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी नहीं हुई थी। बाद में आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन की लास्ट डेट तक आवश्यक योग्यता नहीं है, वे अपने आवेदन वापस ले लें। इस निर्णय को अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट की एकल और खंडपीठ ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि यदि परीक्षा की तिथि तक डिग्री प्राप्त हो जाती है, तो उन्हें पात्र माना जा सकता है। मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 15 जनवरी 2025 को फैसला दिया जबकि डबल बैंच ने 12 अगस्त 25 को फैसला सुनाया। इस फैसले के खिलाफ RPSC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 एग्जाम के दौरान पहुंचे अभ्यर्थी। ​सुप्रीम कोर्ट ने ये की टिप्पणी न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि राजस्थान अभियोजन अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के नियम 12 से वह प्रावधान अक्टूबर 2002 में ही हटा दिया गया था, जो अंतिम वर्ष के छात्रों को आवेदन की छूट देता था। अदालत ने माना कि विज्ञापन की भाषा बिल्कुल स्पष्ट थी, जिसके अनुसार योग्यता का आंकलन आवेदन के समय उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही किया जाता है। न्यायालय ने कहा कि यदि इंटरव्यू तक योग्यता हासिल करने की छूट दी गई, तो इससे चयन प्रक्रिया में अनिश्चितता आएगी और आयोग पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ पड़ेगा। अपात्र कैंडिडेट्स नहीं हो सकेंगे एग्जाम में शामिल आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ​इस फैसले के बाद अब केवल वही अभ्यर्थी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में सम्मिलित रहेंगे, जिनके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक विधि स्नातक की डिग्री उपलब्ध थी। न्यायालय ने उच्च न्यायालय के एकल एवं खंडपीठ के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिसने अपात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। बतादें, 181 पदों के लिए आयोग को 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसका प्री एग्जाम 19 जनवरी 2025 को हुआ और मुख्य एग्जाम 1 जून 2025 को हुआ था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 मई को यह फैसला सुनाया, RPSC की ओर से आज सुबह यह जानकारी पोर्टल पर सर्कुलेट की गई है। — ये खबर भी पढ़ें 181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें) Source link

Scroll to Top