भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

RBI Hub Cyber Crime MoU

15 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के सीएम बने 13 मई को नटेसन कृष्णासामी रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। उप-राज्‍यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। एन. रंगासामी ने 1988 में राजनीति में कदम रखा था। वे पहले कांग्रेस के सदस्य थे। 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक रंगासामी कांग्रेस से मुख्यमंत्री रहे। 2011 में कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) बनाई। रंगासामी 2011 में AINRC से विधानसभा चुनाव जीते और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 239A के तहत पुडुचेरी को ‘आंशिक राज्य’ का दर्जा प्राप्त है। एन. रंगासामी का पूरा नाम नटेसन कृष्णासामी रंगासामी है। 2. तमिलनाडु में विजय सरकार ने विधानसभा फ्लोर टेस्ट जीता अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 12 मई को तमिलनाडु विधानसभा में 144 मतों के साथ अपना बहुमत साबित कर दिया। AIADMK के 25 बागी विधायकों ने सरकार के समर्थन में मतदान किया। बहुमत के लिए 118 वोटों की जरूरत थी, जबकि विजय सरकार को 144 वोट मिले। मुख्य विपक्षी दल DMK ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही शराब की दुकानें बंद करने और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गोल्ड चेन देने की योजना भी शुरू की है। 10 मई को विजय ने तमिलनाडु के 9वें सीएम पद शपथ ली थी। 3. भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता 1 जून से लागू केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 12 मई को नई दिल्ली में ओमान के प्रतिन‍िधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत-ओमान व्यापार आर्थिक समझौता, यानी CEPA लागू करने पर बात हुई। CEPA का पूरा नाम Comprehensive Economic Partnership Agreement है। CEPA समझौते के बाद 98% से ज्यादा भारतीय उत्पादों पर आयात कस्टम ड्यूटी, यानी सीमा शुल्क खत्म हो जाएगा। CEPA 1 जून, 2026 से लागू होगा। भारत और ओमान ने दिसंबर 2025 में CEPA पर सहमति जताई थी। इस एग्रीमेंट से भारत में कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल्स जैसे सेक्टर्स को फायदा मिलेगा। 2024-25 में भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 10.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 1,01,406 करोड़ रुपए से ज्यादा था। पेट्रोलियम, निर्माण, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्र में भारत के लगभग 6,000 जॉइन्ट वेंचर ओमान में ऑपरेट किए जाते हैं। वार्ता में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, ओमान के वाणिज्य मंत्री अनवर बिन हिलाल अल जाबरी और विदेश व्यापार एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सलाहकार एचई पंकज खिमजी शामिल हुए। 4. नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई को नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्‍ट PPP मॉडल, यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत पूरा होगा। ये प्रोजेक्ट MIHAN, यानी Multi-modal International Cargo Hub and Airport at Nagpur का हिस्सा है। मिहान इंडिया लिमिटेड, यानी MIL एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का एक जॉइंट वेंचर है। MIL में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 49% और महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी का 51% हिस्सा है। योजना का लक्ष्य हर साल 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता तैयार करना है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की जमीन की लीज अवधि भी 6 अगस्त 2039 से आगे बढ़ाई जाएगी। नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार का उद्देश्य रीजनल हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारतीय रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर 95.74 पर पहुंचा 13 मई को भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण रुपए की कीमत गिरी है। अब 1 अमेरिकी डॉलर 95.74 भारतीय रुपए के बराबर पहुंच गया है। रुपया गिरने का मुख्य कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा भारतीय शेयर बाजार से बड़े पैमाने पर पैसा निकालना है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है। रुपये के कमजोर होने से भारत के लिए आयात, यानी इंपोर्ट महंगा हो जाएगा, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा है। 5. साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने RBI इनोवेशन हब के साथ MoU साइन किया 12 मई को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एक MoU साइन किया। ये MoU साइबर धोखाधड़ी से निपटने और छुपे हुए अकाउंट्स का पता लगाने में मदद करेगा। इस MoU के तहत I4C और RBI मिलकर फ्रॉड से जुड़ी इंटेलिजेंस शेयरिंग और एनालिटिकल सपोर्ट के लिए काम करेंगे। I4C का पूरा नाम Indian Cyber Crime Coordination Centre है। इस MoU का उद्देश्य फ्रॉड अकाउंट का पता लगाना और फ्रॉड रिस्क को कम करना है। फर्जी खाते या फ्रॉड अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल जालसाज साइबर क्राइम से मिले पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। ये MoU भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित और सरल बनाएगा। ये MoU I4C की इंस्पेक्टर जनरल रूपा एम, RBIH (रिजर्व बैंक इनोवेशन हब) के CEO साहिल किन्नी और RBI के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन की मौजूदगी में हुआ। निधन (DEATH) 6. लेखक राधाकृष्णन पिल्लई का निधन 12 मई को लेखक डॉ राधाकृष्णन पिल्लई का निधन हो गया। वे 50 साल के थे। डॉ पिल्लई एक प्रतिष्ठित लेखक थे। डॉ पिल्लई ने अपने करियर में कुल 24 किताबें लिखीं। डॉ राधाकृष्णन ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर PhD की थी। डॉ राधाकृष्णन ने संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन किया, जबकि वे एक कॉमर्स स्टूडेंट थे। डॉ राधाकृष्णन 2014 से चाणक्य आनविक्षिकी प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य मेंटर रहे।

शिक्षा

'बच्चे के डायपर से ज्यादा पेपर लीक हो जाता है':NEET पेपर लीक...

NTA ने 3 मई को हुए NEET UG 2026 का एग्जाम को रद्द कर दिया। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह के मुताबिक, 7-10 दिन में रि-एग्जाम के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को इसके लिए वापस से रजिस्टर या एग्जाम फीस नहीं देना होगा। दोबारा से सभी के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। कैंडिडेट्स को पिछले सेंटर ही एलॉट होंगे। NTA के इस फैसले पर कई टीचर्स और पॉलिटिशियंस के रिएक्‍शंस सामने आए हैं। खान सर बोले- NTA मतलब ‘नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी’ मशहूर एजुकेटर और यूट्यूबर खान सर ने कहा, ‘2024 में भी ऐसी घटना हुई, CBI जांच हुआ पर कोई नतीजा नहीं निकला। उनका मनोबल बढ़ गया और ये फिर हुआ। सबसे हास्यास्पद है कि पेपर लीक की जानकारी खुद बच्चों ने सरकार को दी, जबकि सरकारी एजेंसियों को पहले पता चलना चाहिए था।’ उन्होंने कहा, ‘समझ नहीं आता NTA को ये जिम्मेदारी पेपर कराने की दी गई है या पेपर लीक कराने के लिए। NTA का नाम होना चाहिए ‘नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी’।’ ‘CBI इज लाइक अ नोकिया मोबाइल’ खान सर ने आगे कहा कि अगर CBI को जांच की जिम्मेदारी दी है, तो बच्चों का MBBS कंप्लीट होने तक इनकी जांच ही चलती रहेगी। CBI इज लाइक अ नोकिया मोबाइल। 1946 में अंग्रेजों ने मुद्दों को दबाने के लिए CBI बनाया था। सरकार भी वही कर रही। प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट को भी इसमें इन्वॉल्व होना चाहिए और गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। इससे राष्ट्रीय छवि खराब होती है। बच्चों का मनोबल भी टूटता है। NTA वाले करोड़पति हैं, लेकिन बच्चे कर्ज लेकर एग्जाम देने पहुंचते हैं। ऐसे में फीस नहीं लेंगे कह देना आसान है। अलख पांडे बोले- ‘कोचिंग वाला शामिल हो तो फांसी पर चढ़ाएं’ NEET 2026 के कैंसिलेशन पर एजुकेटर और ‘फिजिक्स वाला’ के को-फाउंडर अलख पांडे बोले, ‘इससे अच्छा तो स्कूल का एग्जाम होता है। मैंने नहीं सुना स्कूल का कोई एग्जाम इतनी आसानी से लीक होते।’ ‘एग्जाम से 2-3 दिन पहले NTA ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि ये कोई स्कूल का एग्जाम नहीं है। ये नेशनल लेवल का एग्जाम है। आप चैन से सो जाओ। हम इसे संभाल लेंगे। फूल-प्रूफ सिस्टम है।’ ‘ऐसा बार-बार होने से बच्चों का पूरे सिस्टम से भरोसा उठता है। अगर पहले से पेपर लीक का अंदेशा हो गया था तो पेपर क्यों नहीं बदला गया?’ ‘ढीले कपड़े पहनो, पजामा पहनो, जूता-घड़ी नहीं पहनो। जैकेट नहीं पहनो, जेब नहीं होनी चाहिए, प्लास्टिक की बोतल होनी चाहिए। सारी चेकिंग, सारी पोलिसिंग बच्चों पर कर रहे थे, और इनके सिस्टम के अंदर बैठकर जो पेपर लीक कर रहा था, वो इनको पता नहीं चल रहा था।’ ‘ये नेशनल लेवल पर बहुत बड़ा लीक है और इसमें सिस्टम के लोग इसमें शामिल हैं। जिन अमीरों ने पेपर खरीदा, उन अमीरों को सजा मिले। ये कौन अमीर लोग थे जो अपने बच्चों के लिए पेपर खरीदकर लाए थे, गरीब बच्चों के साथ अन्याय कर रहे थे। कोई कोचिंग वाला शामिल है तो उसे फांसी पर चढ़ाएं।’ सचिन पायलट बोले- ‘जांच के नाम पर मामले को टालना चाहते हैं’ कांग्रेस लीडर और राजस्थान के फॉर्मर डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने CBI के नाम पर एक बार फिर खुद को बचाने की कोशिश की है। जांच के नाम पर मामले को टालना चाहते हैं। दो साल पहले भी जांच बिठाई थी, उसकी रिपोर्ट कहां है? किसको सजा हुई? जांच के नाम पर पल्ला झाड़ दें, ये नाकाफी है।’ उन्होंने कहा कि लगभग 9-10 दिन बाद परीक्षा को रद्द किया। सोशल मीडिया पर पूरा खुलासा होने के बाद मजबूरन सरकार को परीक्षा को रद्द करना पड़ा है। उन्होंने सवाल किया, ‘कब तक जांच बिठाकर बात को दरी के नीचे डालते रहेंगे?’ ‘CBI को जांच सौंपी है। CBI को फुरसत कहां है? CBI को तो विपक्षी नेताओं की जांच करनी है, उनके यहां छापे डालने हैं, उनका मुंह बंद करना है।’ सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग ने इसको अपने हाल पर छोड़ रखा है वरना इतने व्यापक स्तर पर पेपर लीक नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा, ‘NTA बनाई गई थी ताकि पेपर लीक को बंद कर सकें। एक एयर टाइट मेकेनिज्म हो ताकि व्यवस्था को नियंत्रित कर सकें। अब वो एजेंसी कोलैप्स कर गई है, इसके लिए जिम्मेदार कौन है?’ इसमें एक ज्युडिशियल प्रोब हो जो सरकार के दायरे के बाहर हो। साथ ही टाइम बाउंड हो। राहुल गांधी बोले- ‘पीएम का अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बना’ कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्रों को इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे। अगर अपनी तकदीर मेहनत से नहीं, पैसे और पहुंच से तय होगी, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?’ ‘जेन-Z , ऐसे ही चलेगा या कुछ करना है?’- केजरीवाल AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘2017, 2021, 2024 में पेपर लीक हुए थे। उस समय CBI को जांच सौंप दी गई। क्या CBI ने कुछ किया? इस बार भी CBI को जांच सौंपी गई है। क्या CBI कुछ करेगी?’ उन्होंने कहा, ‘2024 में तो हद हो गई। पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। 90 दिन के अंदर चार्जशीट फाइल होनी थी, पर नहीं किया। तथाकथित मास्टरमाइंड को बेल मिल गई।’ आगे बताया, ‘आपको लगता है CBI ने इतनी इनएफिशिएंट है? तो CBI इनएफिशिएंट नहीं है, उसमें बहुत अच्छे लोग हैं। CBI उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है जो पेपर लीक करवा रहे हैं। CBI इसमें किसी को सजा दिलवा ही नहीं सकती।’ ‘देश के जेन-Z से पूछना है, ऐसे ही चलेगा या कुछ करना है? अगर नेपाल-बांग्लादेश का जेन-Z सड़कों पर उतरकर अपने देश की सरकारों को बदल सकता है, तो हमारे देश का जेन-Z, पेपर लीक करने वालों को जेल नहीं भेज सकता? भेज सकता है। मुझे अपने देश के जेन-Z पर पूरा भरोसा है। ये देश आपका है। इस देश के नेताओं को इस देश में कोई इंट्रस्ट नहीं है। नेताओं के बच्चे

शिक्षा

Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out

Hindi News Career Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out | Govt Jobs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 मई से होगी। यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 वैकेंसी। साथ में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 205 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. AFCAT 2026 का नोटिफिकेशन जारी; 20 मई से शुरू आवेदन भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मई से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच : 60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री। फ्लाइंग ब्रांच : 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री एज लिमिट : आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 26 साल फीस : जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी। अन्य : 550 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम एसएसबी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : रैंक पे स्केल फ्लाइंग ऑफिसर 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट 6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह विंग कमांडर 1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह ग्रुप कैप्टन 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह एयर कमोडोर 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह एयर वाइस मार्शल . 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एयर मार्शल HAG स्केल 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह HAG + स्केल 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG) 2,25,000 रुपए प्रतिमाह CAS 2,50,000 रुपए प्रतिमाह स्क्वाड्रन लीडर 6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम का नाम निगेटिव मार्किंग सब्जेक्ट मार्क्स टाइम लिमिट AFCAT 2 Exam 2026 1 अंक काटा जाएगा। जनरल अवेयरनेस वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट अधिकतम अंक : 300 ड्यूरेशन : 2 घंटे सिलेबस : इंग्लिश : comprehension cloze test synonyms and antonyms idioms and phrases Error spotting जनरल नॉलेज : इंडियन हिस्ट्री पॉलिटी इकोनॉमिक्स जियोग्राफी फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी करेंट अफेयर्स रीजनिंग : सीरिज वेन डायग्राम सिलॉजिस्म ब्लड रिलेशन नॉन वर्बल क्वेश्चन वर्बल रीजनिंग मिलिट्री एप्टीट्यूड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : नंबर सिस्टम एचसीएफ एलसीएम टाइम डिस्टेंस एंड स्पीड टाइम एंड वर्क रेशो एंड प्रपॉर्शन पर्सेंटेज एवरेज सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट पाइप्स एंड सिस्टर्न ऐसे करें आवेदन : AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन 4 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी पदों की संख्या जनरल सिलेक्शन 1000 स्पेशल सिलेक्शन 182 कुल पदों की संख्या 1182 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : यूपी पीईटी 2025 परीक्षा पास होना चाहिए। एग्रीकल्चर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री। DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग मेन्स रिटन एग्जाम फाइनल मेरिट लिस्ट सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : पार्ट सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन मार्क्स ड्यूरेशन पार्ट – ए क्रॉप साइंस 25 25 टोटल 2 घंटे बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट ब्रीडिंग एंड क्रॉप फिजियोलॉजी 10 10 सॉइल एंड वाटर मैनेजमेंट 15 15 एनिमल हसबैंडरी एंड डेयरी साइंस 5 5 एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 5 5 एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड प्लानिंग 5 5 पार्ट – बी जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू उत्तरप्रदेश 20 20 पार्ट – सी कॉन्सेप्ट ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 15 15 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। पीईटी – 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 भर्ती, 28 मई से शुरू इंटरव्यू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बालानगर, हैदराबाद स्थित एवियोनिक्स डिवीजन में की जाएगी। इसमें चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा। वॉक-इन इंटरव्यू 28 मई 2026 (गुरुवार) से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की योग्यता सूची 26 जून 2026 को HAL की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 को रिपोर्ट करने या ज्वाइन करने के लिए बुलाया जाएगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फिटर 60 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 60 इलेक्ट्रीशियन 10 मशीनिस्ट 6 टर्नर 6 वेल्डर 3 रेफ्रिजरेशन एंड एसी 2 COPA 40 प्लंबर 2 पेंटर 6 डीजल मैकेनिक 1 मोटर व्हीकल मैकेनिक 1 ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिक) 4 इलेक्ट्रो प्लेटर 4 इंटरव्यू शेड्यूल : तारीख ट्रेड का नाम रिपोर्टिंग समय 28 मई 2026 इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक सुबह 9:00 बजे 28 मई 2026 फिटर, प्लंबर, पेंटर दोपहर 1:00 बजे 29 मई 2026 सीओपीए (COPA), मोटर वाहन मैकेनिक सुबह 9:00 बजे 29 मई 2026 इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन – मैकेनिकल दोपहर 1:00 बजे 29 मई 2026 मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन, एसी, टर्नर सुबह 9:00 बजे 1 जून 2026 ड्राफ्ट्समैन – सिविल, वेल्डर, इलेक्ट्रोप्लेटर दोपहर 1:00 बजे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : जारी नहीं सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार

शिक्षा

RPSC Assistant Professor Recruitment Hike

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2025 अंतर्गत पूर्व में विज्ञापित पदों की संख्या में बढोतरी कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभाग द्वारा वृद्धि किए जाने के बाद संशोधन किया है। . पूर्व में 30 विभिन्न विषयों में सहायक आचार्य के कुल 574 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अब ये भर्ती 922 पदों पर होगी। इन पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है। पदों की डिटेल जानकारी के लिए करें यहां क्लिक ………. पढें ये खबर भी… एसआई भर्ती-2021, आरोपी कैंडिडेट्स नहीं कर सकेंगे एप्लीकेशन अपडेट:RPSC करेगी हर प्रकरण पर निर्णय; परीक्षा से पहले अलग से दी जाएगी सूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा -2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ गए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढें Source link

शिक्षा

RPSC SI Recruitment 2021 | Criminals Banned from Application Update

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा -2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ गए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। . आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के विरूद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का अध्ययन करते हुए प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी। 16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन Source link

शिक्षा

87.92% Pass; Ludhiana Region 9th

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। देश के कुल 22 रीजन में लुधियाना रीजन को 9वां नंबर मिला है। लुधियाना रीजन में इस बार 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। . सीबीएसई ने वेबसाइट पर रिजल्ट लाइव कर दिया है। अब स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और 7 स्टेप्स फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर स्टूडेंट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए SMS भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। इस बार CBSE ने कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। CBSE ने इस बार भी 12वीं क्लास की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। इससे बोर्ड ने कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया है। बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को भी सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने स्तर पर भी स्कूल टॉपर घोषित न करें। लुधियाना रीजन में 1,23,836 स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा लुधियाना रीजन में कुल 1,23,836 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें से 64,249 लड़के और 59,587 लड़कियां थीं। फाइनल परीक्षा में 55,101 लड़के व 53,773 लड़कियां पास हुई हैं। कुल मिलाकर 1,08,874 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, परसेंटेज के हिसाब से देखें तो लुधियाना रीजन में कुल 87.92% स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें 85.76% लड़के और 90.24% प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। इस हिसाब से लड़कों की तुलना में करीब 5% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लुधियाना रीजन में 9977 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। कास्टवाइज रिजल्ट ये रहा लुधियाना रीजन में जनरल कास्ट के 92,936 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 82,334 स्टूडेंट पास हुए। जनरल कास्ट के 88.59% प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। वहीं, एससी कैटेगिरी के 13,669 ने परीक्षा दी और 11,778 स्टूडेंट पास हुए। एससी कैटेगिरी का रिजल्ट 86.17% रहा। एसटी कैटागिरी के 78.76 प्रतिशत और ओबीसी के 87.30 स्टूडेंट पास हुए। अपार आईडी न होने पर क्या करें यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्‍ट cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in DigiLocker, UMANG ऐप ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें। इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा। ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें। “Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें। “Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। “Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें। डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें। हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा। CBSE 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 3% गिरा है। फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका एक या अधिक विषयों में पास न होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। Source link

शिक्षा

CBSE 12th Toppers List 2026; CBSE Board 12th Result 2026 Pass Percentage...

Hindi News Career CBSE 12th Toppers List 2026; CBSE Board 12th Result 2026 Pass Percentage Update | Bhopal Jaipur Delhi Students नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है। कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। वहीं, 17,113 बच्‍चों ने 95% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन स्कोर कार्ड मान्य नहीं होगा। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी है। मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर लड़कियों का रिजल्‍ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 82.23% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट 100% है। त्रिवेंद्रम का रिजल्‍ट फिर बेस्‍ट, प्रयागराज फिर सबसे पीछे त्रिवेंद्रम रीजन में 95.62% स्टूडेंट पास हुए। जो देशभर में सबसे ज्यादा है। वहीं, प्रयागराज रीजन 72.43% रिजल्‍ट के साथ सबसे नीचे रहा है। पिछले साल भी त्रिवेंद्रम का रिजल्‍ट सबसे ज्‍यादा और प्रयागराज का सबसे कम रहा था। अपार आईडी न होने पर क्या करें यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्‍ट cbse.gov.in results.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in DigiLocker, UMANG ऐप ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें। इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा। ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें। “Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें। “Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। “Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें। डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें। हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा। सीबीएसई 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी। फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका एक या अधिक विषयों में पास नहीं होने वाले छात्रों को इस बार भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। इससे उनका साल खराब नहीं होगा और वे अपने अंक सुधार सकेंगे। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। ————— ये खबरें भी पढ़ें… NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच CBI को: NTA ने माना- हम जिम्मेदार; सवाल पूछने पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री प्रधान पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

NEET Exam Paper Leak: 10 States, 2-3 Weeks Circulation; No Idea How...

NEET पेपर लीक मामले में सीकर में कंसल्टेंसी का ऑफिस चलाने वाले राकेश मंडावरिया सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के रद्द होने के पीछे की असली कहानी सामने आ गई है। भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा है। . माफिया ने पेपर लीक को छिपाने के लिए इसे ‘गेस पेपर’ का नाम दिया, ताकि जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकी जा सके। ‘गेस पेपर’ में NEET के 120 से ज्यादा सवाल हूबहू मिल गए। यही ‘गेस पेपर’ राजस्थान सहित 10 राज्यों में परीक्षा के 3 सप्ताह पहले सर्कुलेट हो चुका था। अब इस मामले की कमान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने संभाल ली है। मंगलवार रात CBI की टीम जयपुर स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) मुख्यालय पहुंच गई। उधर, SOG की जांच में सामने आया है कि शुभम खैरनार ने प्रिंटिंग प्रेस से लीक कर पेपर पुणे में बेचा। इसके बाद गुरुग्राम में ये पेपर खरीदा गया था। इसके बाद जयपुर के दो भाइयों दिनेश और मांगीलाल ने सबसे पहले पेपर खरीदा था। आरोपियों ने 26-27 अप्रैल को गुरुग्राम की एक गैंग को 30 लाख रुपए दिए थे। इस मामले में पेपर शेयर करने वाले सीकर के कंसल्टेंट राकेश मंडावरिया सहित अन्य कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे अब पूछताछ जारी है। आरोप है कि राकेश ने ये पेपर हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और असम तक बेच दिया। मंगलवार की रात NEET पेपर लीक मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम जयपुर SOG ऑफिस पहुंची। नासिक से लीक, पुणे में पहली बिक्री और फिर 10 राज्यों में जाल जांच में सामने आया है कि शुभम खैरनार ने नासिक (महाराष्ट्र) स्थित प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक किया था। लीक के बाद उसने साथियों के साथ मिलकर इसे एक ‘गेस पेपर’ का रूप दिया। सबसे पहले पेपर पुणे (महाराष्ट्र) में बेचा गया। धीरे-धीरे यह टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और बिहार सहित 10 राज्यों में फैल गया। बाद में यह कई टेलीग्राम ग्रुप पर भी शेयर किया गया। इसे ‘गेस पेपर’ इसलिए कहा गया ताकि कोई इसे असली पेपर समझकर तुरंत शिकायत न कर दे। आरोपी शुभम खैरनार ने प्रिंटिंग प्रेस से पेपरलीक करके गेस पेपर बनाया। पेपरलीक के आरोपी भाइयों में से एक राजनीति से भी जुड़ा है जयपुर के जमवारामगढ़ के आरोपी भाइयों ने सीकर जाकर ये पेपर बेचा था। इससे पहले एक भाई ने सीकर में ही नीट की तैयारी कर रहे अपने बेटे को भी ये पेपर दिया था। सीकर में पेपर को गेस क्वेश्चन बैंक के नाम से अलग-अलग लोगों को दिया गया। इनमें एक कंसल्टेंसी फर्म, हॉस्टल का मालिक भी है। पेपरलीक के आरोपी भाइयों में से एक राजनीति से भी जुड़ा है। जांच में सामने आया है इन भाइयों के परिवार से पिछले साल 4 बच्चे नीट में सिलेक्ट हुए थे। 120 से ज्यादा सवाल हूबहू मिले शुरुआती जांच में लगा कि पेपर केरल से सीकर आया, लेकिन सच यह है कि पेपर राजस्थान में पहले ही आ चुका था। यहां के एक छात्र ने इसे केरल में पढ़ रहे अपने दोस्त को भेजा, जिसने वापस इसे सीकर और झुंझुनूं के छात्रों में सर्कुलेट कर दिया। 4 मई को एक छात्र ने सीकर की कोचिंग के फिजिक्स फैकल्टी को यह पेपर भेजा। फैकल्टी ने जांच की तो होश उड़ गए। बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल (कुल 120+) ओरिजिनल नीट पेपर से हूबहू मिल रहे थे। फिजिक्स फैकल्टी ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA में भी शिकायत करने की राय दी। इसके बाद 5 से 6 मई के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में विद प्रूफ यह शिकायत दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को इस बारे में बताया। सीकर के कंसल्टेंट राकेश ने दर्जनों स्टूडेंट्स तक पेपर पहुंचाया। सीकर का ‘कंसल्टेंट’ निकला अहम कड़ी पेपर शेयर करने वाला राकेश मंडावरिया सीकर में एक कोचिंग के सामने कंसल्टेंसी ऑफिस चलाता था और काउंसलिंग का काम करता था। राकेश के पास पेपर कई दिन पहले आ गया था। राकेश ने न केवल छात्रों को, बल्कि कई पीजी (PG) संचालकों और कोचिंग फैकल्टी को भी पेपर शेयर किया था। जांच एजेंसियों के लिए अब यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर कितने छात्रों तक यह पेपर पहुंच चुका है। आरोपी राकेश सीकर के मंडावरिया खंडेला के समर्थपुरा गांव का रहने वाला है। नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट रहे राकेश ने 2 साल पहले ही पिपराली रोड पर ऑफिस खोला था। वो NEET तैयारी से संबंधित सलाह देता था। वह विदेश के एमबीबीएस कॉलेजों में भी एडमिशन कराता था। इससे पहले वह दूसरे शहर में काम करता था। पहले कुछ ही स्टूडेंट्स के पास पेपर आया था लेकिन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यह पेपर वाट्सएप और टेलीग्राम पर हजारों स्टूडेंट्स तक पहुंच गया। इन स्टूडेंट्स ने पेपर को कई वॉट्सएप ग्रुप पर भेजा। यहां तक कि कई हॉस्टल और पीजी संचालक के मोबाइल में भी गैस पेपर पहुंच गया जिन्होंने अपने यहां रहने वाले स्टूडेंट्स को भी पेपर शेयर किया था। राकेश ने सीकर स्थित एक कोचिंग के सामने कंसल्टेंसी ऑफिस खोला हुआ है। देहरादून से पकड़ा गया राकेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो को पूरी घटना बताई। जिस स्टूडेंट ने फिजिक्स फैकेल्टी को पेपर भेजा था, उसकी निशानदेही के आधार पर राकेश मंडावरिया और उसके अन्य साथियों को देहरादून से पकड़ा गया। इसके बाद 8 मई को इस केस में SOG की एंट्री हुई। 8 मई की रात टीम सीकर शहर में उद्योग नगर थाना एरिया में पहुंची। उन्होंने लोकल पुलिस के साथ मिलकर एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उद्योग नगर पुलिस थाने में 12 मई तक 17 से 18 स्टूडेंट्स से पूछताछ की गई। एसओजी अधिकारियों ने स्टूडेंट्स से पेपर उनके पास आने सहित अन्य सवाल पूछे। हालांकि अब स्टूडेंट्स को छोड़ दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अब सीबीआई मामले में उनसे पूछताछ कर सकती है। एसओजी के आईजी अजयपाल लांबा ने मीडिया को पेपर लीक से संबंधित जानकारियां दीं। SOG आईजी

शिक्षा

Prashant Pise India Ambassador Oman

Hindi News Career Prashant Pise India Ambassador Oman | PM Modi Europe Visit May 13 Current Affairs 3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी चार यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। अपनी इस यात्रा के पहले चरण में मोदी UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। UAE में दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। फिर पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचेंगे और राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मिलेंगे। साथ ही मोदी नीदरलैंड पीएम रॉब जेट्टेन के साथ भी बातचीत करेंगे। इस मुलाकात में दोनों प्रमुख सिक्योरिटी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी, जैसे मुद्दों पर बातचीत और पार्टनरशिप जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। 17 मई को यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी गोथेनबर्ग, स्वीडन जाएंगे और अपने स्वीडिश समकक्ष उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों प्रमुख यूनाइटेड नेशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ इंडस्ट्री के लिए यूनाइटेड से संबोधित करेंगे, जो एक विश्व स्तरीय -यूरोपीय व्यापार मंच है। अपनी यात्रा के चौथे चरण में पीएम में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय कार्यक्रमों के लिए सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। पीएम राजा हेराल्ड वी और रानी सोनजा से मुलाकात करेंगे और पीएम जोनस गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में मजबूत गति की पृष्ठभूमि में हो रही है, जिसमें दोनों पक्ष सक्रिय रूप से संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को लागू कर रहे हैं। इस समिट में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंत, क्लाइमेट सोल्यूशन पर बात होगी। पीएम मोदी नीदरलैंड में राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। 2. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के सीएम बने 12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के 15वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा 4 विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें से दो मंत्री बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं। इससे पहले हिमंता 2015 में बीजेपी में शामिल हुए थे, वे पहले कांग्रेस में थे। NDA की असम में तीसरी बार सरकार बनी है। NDA पहली बार 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता में आया था। जो अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, उद्योगपति, सत्राधिकार (वैष्णव मठों के प्रमुख) और BJP कार्यकर्ता और बूथ समिति अध्यक्ष शामिल हुए। शपथ ग्रहण में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और चिराग पासवान शामिल हैं। 3. एडिशनल सेक्रेटरी प्रशांत पिसे ओमान में भारत के नए राजदूत बने 11 मई को विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी प्रशांत पिसे को ओमान में भारत के अगले राजदूत के तौर पर अपॉइंट किया गया। प्रशांत 1995 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं। वे मस्कट में 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा बैच के गोदावर्ती वेंकट श्रीनिवास का स्थान लेंगे। प्रशांत 1997 से 2000 तक काहिरा में भारत के राजदूत थे और प्रशांत ने 2004 तक त्रिपोली में काम किया। प्रशांत 2004 से 2006 तक विदेश मंत्रालय में यूरेशिया और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक प्रभाग में उप सचिव के रूप में भी काम किया। प्रशांत ने रूस, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, मध्य एशिया और आर्थिक और सामाजिक मुद्दों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र मामलों के साथ काम किया। प्रशांत वर्तमान में विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी (इमिग्रेशन पॉलिसी और वेल्फेयर) के पद पर हैं। प्रशांत ने फरवरी 2026 में दुबई में आयोजित अबू धाबी संवाद के आठवें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर आई 11 मई को ICC ने नई रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बनाई। प्रोटियाज टीम के 102 पॉइंट्स हैं, जबकि पाकिस्तान 98 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। ICC के मुताबिक मई 2025 से खेले गए मैचों को 100% और उससे पहले के दो साल के मुकाबलों को 50% वेटेज दिया गया है। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। ICC वार्षिक वनडे रैंकिंग हर साल 1 मई या उसके आसपास ही जारी की जाती है। इस रैंकिंग में पिछले 2-3 सालों के आंशिक डेटा के दौरान अंतरराष्ट्रीय टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। इस रैंकिंग में पुराने मैचों को हटाकर नए परफॉर्म्स को ज्यादा महत्व दिया जाता है। ICC रैंकिंग टीमों की मौजूदा फॉर्म और क्षमता को दर्शाती है, जिससे वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों में सीधे क्वालीफाई भी किया जाता है। ICC ने रैंकिंग अपडेट के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की जश्न की तस्वीर भी साझा की। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने कोस्टा रिका में बैठक की 11 मई को विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कोस्टा रिका में साइंस, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और टेलिकम्युनिकेशन मंत्री पाउला बोगंटेस जमोरा के साथ बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मार्गेरिटा ने कहा कि बैठक में उन विचारों की खोज पर चर्चा हुई जो भारत और कोस्टा रिका के बीच संबंधों को गहरा कर सकते हैं। इस बातचीत में भारत के बिजनेस को कोस्टा रिका में सपोर्ट करने, कैपेसिटी बढ़ाने और क्विक इंपेक्ट प्रोजेक्ट्स को शुरू करने पर बात हुई। भारत और कोस्टा रिका बिजनेस, टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन के जुड़ाव में सहयोग का लगातार विस्तार

शिक्षा

CTET 2026 Apply Now | Bihar Havildar Instructor Vacancy & IIT Bhilai...

Hindi News Career CTET 2026 Apply Now | Bihar Havildar Instructor Vacancy & IIT Bhilai Openings 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी CTET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की, बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती की। साथ ही NMDC में अप्रेंटिस की 180 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 90 हजार से ज्यादा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन की शुरुआत कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, CTET सितंबर 2026 की परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 जून तय की गई है। परीक्षा शहर के अलॉटमेंट में बदलाव ​इस बार बोर्ड द्वारा आवेदन पोर्टल पर उम्मीदवारों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। सीबीएसई द्वारा परीक्षा शहर का अलॉटमेंट ‘बिना किसी पूर्व योजना आधार’ (Random Basis) पर किया जाएगा। आवंटित शहर में बदलाव के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पेपर – 1 : क्लास 1 से 5वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर) 12वीं पास, D.El.Ed / BTC / JBT / B.El.Ed / एलमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा। पेपर – 2 : क्लास 6 से 8वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर) : बीएड के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, D.El.Ed / B.Ed स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम कोई एज लिमिट नहीं सैलरी : PRT : 35,000 – 55,000 रुपए प्रति माह TGT : 45,000 – 70,000 रुपए प्रति माह PGT : 60,000 – 90,000 रुपए प्रति माह इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट फीस : कैटेगरी पेपर – 1 या पेपर – 2 दोनों पेपर के लिए जनरल, ओबीसी 1000 रुपए 1200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी 500 रुपए 600 रुपए एग्जाम पैटर्न : पेपर – 1 : क्लास 1 से 5वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर) ड्यूरेशन : ढाई घंटे निगेटिव मार्किंग : नहीं सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी 30 30 लैंग्वेज – 1 30 30 लैंग्वेज – 2 30 30 मैथमेटिक्स 30 30 एनवायरमेंटल स्टडीज 30 30 कुल 150 150 पेपर 2 – क्लास 6 से 8वीं तक (प्राइमरी लेवल टीचर) : सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी 30 30 लैंग्वेज – 1 30 30 लैंग्वेज – 2 30 30 मैथमेटिक्स/ साइंस/ सोशल स्टडीज 60 60 कुल 150 150 शॉर्ट नोटिफकेशन लिंक डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक अप्लाई ऑनलाइन लिंक 2. बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 50 साल BPSSC ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। शारीरिक योग्यता : सामान्य, बीसी : लंबाई 165 सेमी, सीना 81 सेमी बिना फुलाए और 86 सेमी फुलाकर ओबीसी/ एससी, एसटी : लंबाई 160 सेमी, सीना 79 सेमी बिना फुलाए और 84 सेमी फुलाकर सभी वर्ग की महिलाएं : न्यूनतम लंबाई 155 सेमी। न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 50 साल बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। फीस : सभी वर्ग के लिए : 100 रुपए सैलरी : लेवल – 4 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव कुल प्रश्नों की संख्या 100 कुल अंक 100 (हर प्रश्न 1 अंक का) ड्यूरेशन 2 घंटे विषय हिंदी अंग्रेजी मैथ्स सोशल साइंस साइंस जनरल नॉलेज एवं समसामयिक मामले से संबंधित प्रश्न ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें। ई ऑनलाइन पर क्लिक करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. NMDC में अप्रेंटिस के 180 पदों पर भर्ती; बिना एग्जाम के सिलेक्शन राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के बेसिस पर किया जाएगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं करना होगा। उम्मीदवारों को www.apprenticeshipindia.gov.in या nats.education.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ट्रेड वाइस पदों की संख्या : ट्रेड का नाम पदों की संख्या टेक्नीशियन अप्रेंटिस 14 ग्रेजुएट अप्रेंटिस 16 ट्रेड अप्रेंटिस 150 कुल पदों की संख्या 180 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ट्रेड अप्रेंटिस : संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस : संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 4 वर्षीय डिग्री। टेक्नीशियन अप्रेंटिस : पद से संबंधित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा। जिन उम्मीदवारों ने 2022 के बाद आईटीआई या डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, उन्हें ही आवेदन करने की अनुमति होगी। एज लिमिट : जारी नहीं स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। रिज्यूमे हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ देना होगा। जरूरी डॉक्यूमेंट्स : जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट जाति प्रमाण पत्र इंटरव्यू का पता : बैलाडीला लौह अयस्क खदान, किरंदुल कॉम्प्लेक्स दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन लिंक ट्रेड अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 वैकेंसी, लास्ट डेट 15 मई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ऑफिस ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 14 मई 2026 लास्ट डेट तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या माइनिंग सिरदार 577 डिप्टी सर्वेयर 43 असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) 435 कुल पदों की संख्या 1055 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माइनिंग सिरदार : 10वीं, डिप्लोमा, माइनिंग में डिग्री, वैलिड सर्टिफिकेट डिप्टी

Scroll to Top