भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

CBSE Class 9 & 10 New Language Rule July 1: Guidelines June...

5 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE ने अपने सभी स्‍कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य कर दी है। मौजूदा सेशन से ही, 9वीं और 10वीं के बच्‍चों को तीन लैंग्‍वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। स्‍कूल 30 जून तक देंगे जानकारी थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि स्‍कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्‍वेज चुन सकते हैं। सभी स्‍कूलों को अपनी चुनी हुई लैंग्‍वेज की जानकारी 30 जून तक बोर्ड को देनी होगी। 1 जुलाई से सभी स्‍कूलों में फैसला लागू बोर्ड ने कहा कि लैंग्वेज को लेकर ये डिसीजन हाल ही में 2026-27 के लिए रिलीज किए गए NCERT सिलेबस को देखकर लिया गया है। हालांकि, इस सेशन की शुरुआत अप्रैल 2026 से हो चुकी है। लेकिन स्‍कूलों को 1 जुलाई से थर्ड लैंग्‍वेज की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 10वीं में R3 लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा CBSE ने स्‍पष्‍ट किया है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल R3 यानी थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा। हालांकि, इसकी पढ़ाई जरूरी होगी। जब तक R3 के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हो जातीं, कक्षा 9 के छात्र कक्षा 6 की R3 किताबों से पढ़ाई करेंगे। स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन किताबों के सप्लीमेंट्स के रूप में लोकल या स्टेट लेवल का लिटरेरी मटेरियल्स जिसमें कविताएं, शॉर्ट स्टोरीज और फिक्शन वर्क शामिल हो, उपलब्ध कराएं। 1 जुलाई से स्कूलों में किताब उपलब्ध कराने का निर्देश CBSE ने माना कि कुछ स्कूलों को भारतीय मूल की भाषाओं के लिए क्वालिफाइड टीचर्स अरेंज करने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में स्कूलों को इंटर स्कूल रिर्सोसेस के माध्यम से हाइब्रिड टीचिंग सपोर्ट, रिटायर लैंग्वेज टीचर की नियुक्ति और क्वालिफाइड पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के हायरिंग की परमिशन भी दी गई है। 6वीं क्‍लास में लागू हो चुका है नियम बोर्ड ने इससे पहले 9 अप्रैल को एक सकुर्लर जारी कर 6वीं क्‍लास के लिए थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य की थी। साथ ही इस फैसले को 7 दिन के अंदर लागू करने का भी निर्देश दिया था। महाराष्ट्र थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र पिछले साल थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना था। राज्‍य में 1 से 5वीं क्लास तक के बच्चों के लिए हिंदी पढ़ना जरूरी कर दिया गया है। राज्य के सभी मराठी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में नियम लागू है। NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी लागू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 की सिफारिश के मुताबिक CBSE ने 2 अप्रैल को अपना नया करिकुलम फ्रेमवर्क रिलीज किया। इसके तहत स्कूल्स में थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला लागू किया जाएगा। हर स्टूडेंट को दसवीं क्लास तक तीन भाषाएं सीखनी होगी। 34 साल बाद नई शिक्षा नीति 2020 को लाया गया नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को भारत सरकार ने 29 जुलाई, 2020 को मंजूरी दी थी। यह 34 साल बाद भारत की शिक्षा नीति में एक बड़ा बदलाव है। इससे पिछली नीति 1986 में बनाई गई थी, जिसे 1992 में अपडेट किया गया था। इसका उद्देश्य भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार ढालना है, ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान मिले और वे स्किल सीखें। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए केंद्र ने 2030 तक का लक्ष्य रखा है। शिक्षा संविधान में समवर्ती सूची का विषय है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों का अधिकार होता है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि राज्य सरकारें इसे पूरी तरह अप्लाई करें। टकराव होने पर दोनों पक्षों को आम सहमति से विवाद सुलझाने का सुझाव दिया गया है। ————— NEET अगले साल से ऑनलाइन होगी: इस साल रद्द हुई परीक्षा 21 जून को, यह पेपर-पेंसिल से होगी; सरकार ने माना- पेपर लीक हुए अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

विदेश में पढ़ाई का अब नया फॉर्मूला:छात्र अब संस्थानों से पूछ रहे-...

भारतीय छात्रों की पसंद के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की चमक अब फीकी पड़ती जा रही है। लीप ग्लोबल एजुकेशन की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय छात्र अब इटली, फ्रांस और न्यूजीलैंड जैसे देशों में नर्सिंग, एआई और फाइनेंस जैसे कोर्स चुन रहे हैं। इन देशों में नौकरी का रास्ता सीधा और पढ़ाई का खर्च कम है। अब इनका नया मंत्र है- डिग्री नहीं, जॉब। यूरोप भारतीय छात्रों के नए पसंदीदा ठिकाने के रूप में उभर रहा है। यूरोप में दाखिले के लिए आवेदन 7 गुना तक बढ़े इटली: +669% मुख्य कोर्स: स्टेम + हेल्थकेयर कारण: कम फीस, आसान वर्क वीसा फ्रांस: +542% मुख्य कोर्स: फाइनेंस + मार्केटिंग कारण: टेक से मैनेजमेंट में शिफ्ट (नोट: आंकड़े 2026 के स्टेम: साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स) सबसे पसंदीदा कोर्स – आवेदन में 338 गुना तक उछाल कोर्स आवेदन बढ़े मास्टर ऑफ एआई* 33,800% मास्टर ऑफ नर्सिंग साइंस 533% फिजियोथेरेपी 336% हेल्थकेयर कोर्सेज 37.6% (नोट: आंकड़े 2026 के, एक साल पहले की तुलना में * न्यूजीलैंड, स्रोत: लीप) प्राथमिकता – भारतीय छात्र अब विदेश में आखिर क्या चाहते हैं? जीआरई/ जीमैट* 58% स्कॉलरशिप 40% बैकलॉग चिंता 27% जॉब प्लेसमेंट 21% पार्ट-टाइम काम 15% रहने का खर्च 12% यूनिवर्सिटी रैंकिंग 7.8% हैदराबाद सबसे आगे फ्रांस में भारतीय टेक शहरों की दिलचस्पी हैदराबाद: +1,100% टेक प्रोफेशनल्स के मामले में सबसे बड़ा उछाल चेन्नई: +750% बदलते वैश्विक हालात के बीच आईटी रोल से प्रोडक्ट-मैनेजमेंट कैरियर की तलाश बेंगलुरु: +212% बिजनेस और फाइनेंस प्रोग्राम्स की तगड़ी डिमांड रुझान बदलने की वजह… भारतीय छात्रों के बीच जॉब को लेकर सबसे बड़ी चिंता – रुपया कमजोर होने से पढ़ाई का खर्च, लोन का बोझ बढ़ा है। इसे देखते हुए अब छात्र पूछ रहे- ‘क्या ये महंगी डिग्री नौकरी दिलाएगी?’ – नर्सिंग, एआई जैसे कोर्स इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि ग्लोबल जॉब मार्केट में इनकी मांग साफ दिखती है। – इटली, फ्रांस इसलिए आकर्षक हैं क्योंकि वहां फीस कम है। माइग्रेशन पाथवे भी अन्य देशों से बेहतर हैं। 30 लाख छात्रों के सर्वे पर आधारित रिपोर्ट यूरोप, न्यूजीलैंड जैसे देशों में ब्रिटेन, यूएस सरीखे एजुकेशन हब से किफायती पढ़ाई करीब 30 लाख छात्रों के विश्लेषण पर आधारित लीप ग्लोबल एजुकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के देशों में हेल्थकेयर, मास्टर ऑफ नर्सिंग साइंस, फिजियोथेरेपी, मास्टर ऑफ एआई प्रोग्राम जैसे कोर्सेज लिए आवेदन 37.6% से लेकर 33,800% तक बढ़े हैं। एआई कोर्सेज के मामले में भारतीय छात्र न्यूजीलैंड को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पढ़ाई का खर्च अमेरिका और ब्रि​टेन जैसे पारंपरिक एजुकेशन हब से कम है। Source link

शिक्षा

RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा। कैंडीडेट्स आज से 30 मई के बीच अपने आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पत्राचार का पता अपडेट कर सकते हैं। यदि किसी कैंडिडेट ने अपनी एसएस . अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपडेट करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी। इसके बाद फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे इम्तिहान उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती के अन्तर्गत उम्र, आरक्षण और योग्यता एवं अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार ही रहेंगी। आरोपी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा एप्लीकेशन एडिट का अवसर आरपीएससी ने निर्णय किया है कि जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की शुचिता भंग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का सूक्ष्मतापूर्वक अध्ययन करते हुए प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाकर तद्नुसार कार्यवाही कर परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जाएगा। Source link

शिक्षा

अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल, डीजल 3 रुपए,...

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और UAE ने LPG सप्लाई को लेकर MoU साइन किया 15 मई को पीएम नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ LPG सप्लाई को लेकर एक MoU साइन किया। नेशनल (NATIONAL) 2. BRICS की 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई 14 मई को भारत की मेजबानी में BRICS विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में पूरी हुई। इसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की। 3. पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े 15 मई से पेट्रोल और डीजल के भाव 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 4. अरुणाचल प्रदेश में इनर-लाइन परमिट को मंजूरी मिली 14 मई को मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने इनर-लाइन परमिट (ILPs) सिस्टम को मंजूरी दे दी है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 5. भारत कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बना 14 मई को केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि भारत अप्रैल 2028 तक के लिए CCDB यानी क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। 6. त्रिपुरा में 2026-27 जनगणना का पहला चरण शुरू होगा 1 अप्रैल से देशव्यापी जनगणना शुरू हो गई है। 15 मई को त्रिपुरा ने 2026-27 की जनगणना की तारीख का ऐलान किया। निधन (DEATH) 7. विधायक अयूब खान का निधन 14 मई को विधायक अयूब खान का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें.. स्‍कूलों में हिजाब पर पाबंदी हटी, रुद्राक्ष-कलावा भी पहन सकेंगे: Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा, 15 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें.. Source link

शिक्षा

आज की सरकारी नौकरी:DRDO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू; एयरपोर्ट अथॉरिटी...

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 8 इंटर्न पदों पर निकली भर्ती की, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO में 8 इंटर्न पदों पर निकली भर्ती, स्टाइपेंड 30 हजार प्रतिमाह डीआरडीओ के डिफेंस इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) में फुल टाइम इंटर्न के पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 18 जून 2026 तक सिलेक्शन की जानकारी मिलेगी। इंटर्नशिप की टाइम लिमिट 6 महीने होगी। यह भर्ती डेबेल, डीआरडीओ, बेंगलुरु में होगी। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन ऑफलाइन होंगे। 6 महीने की इस इंटर्नशिप को पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स आगे जॉब के लिए भी कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : जारी नहीं इन विषयों के छात्र कर सकते हैं अप्लाई : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : इसके बाद फॉर्म को इस पते पर भेजें : डिफेंस बायो इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लैबोरेटरी (DEBEL) एडीई कैंपस, न्यू तिप्पसंद्रा, बेंगलुरू- 560075 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 220 भर्ती, फ्रेशर को मौका एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) ने सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट (FTC) के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) और असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aaiclas.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिक्योरिटी स्क्रीनर पद पर चयनित उम्मीदवारों को एयरपोर्ट, कार्गो कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा जांच और बैगेज स्क्रीनिंग से जुड़े कार्य करने होंगे। वहीं असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बैगेज हैंडलिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य मल्टीटास्किंग ऑपरेशनल कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। दोनों पदों के लिए आवेदन की तारीख अलग : पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) – 158 पद : असिस्टेंट (सिक्योरिटी) – 62 पद : सिक्योरिटी स्क्रीनर सैलरी : असिस्टेंट सिक्योरिटी सैलरी : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर): असिस्टेंट (सिक्योरिटी): एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट आधारित ऑनलाइन इंटरेक्शन के बेसिस पर फीस : ऐसे करें आवेदन : सिक्योरिटी स्क्रीनर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 50 हजार भारतीय सेना ने 144 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनिंग पीरियड लगभग 12 महीने होगा। यह कोर्स जनवरी 2027 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शुरू होगा। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 12 महीने की प्री-कमीशन ट्रेनिंग दी जाएगी। इंजीनियरिंग की इन ब्रांच के लिए निकली भर्ती : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीई, बीटेक या एमएससी की डिग्री। शारीरिक योग्यता : एज लिमिट : स्टाइपेंड : 56,400 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. जनजातीय विकास विभाग, नासिक में भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : 15,000 – 47,600 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें बिहार में SAP की 15,821 भर्ती; रेलवे में 11,127 पदों के लिए आवेदन 15 मई से शुरू, बिहार बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में विशेष सहायक पुलिस के 15,821 पदों पर भर्ती की, रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 11,127 भर्ती के लिए आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होने की। साथ में बिहार जिला बाल संरक्षण इकाई में 273 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें Source link

शिक्षा

NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update

Hindi News National NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update | NTA Guideline नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, छात्रों के आने-जाने के लिए राज्यों से बात करूंगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा मैं उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करूंगा। NEET पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था। पिछले 3 दिन में क्या-क्या हुआ 12 मई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की। NTA ने फैसला लिया परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 13 मई: CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं। 14 मई: CBI ने मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। CBI ने पांचों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यश ने सीकर पहुंचाया था पेपर CBI को पता चला है कि लीक पेपर कथित तौर पर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों से पेपर तक पहुंच दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे। सूत्रों के अनुसार, यश यादव की पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिंवाल से थी। जांच में सामने आया है कि विकास के पिता दिनेश ने कथित तौर पर NEET-UG के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर उसे PDF फाइल में बदला था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र को पहले हाथ से लिखा और फिर स्कैन कर राजस्थान के सीकर जिले में कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच प्रसारित किया। सीकर में 3 मई की रात को थाने पहुंचे कोचिंग सेंटर के टीचर और पीजी संचालक के पास वायरल गेस पेपर (क्वेशन बैंक) था। इसमें मूल पेपर के 180 सवाल में से 150 सवाल हूबहू थे। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘गेस पेपर’ हाथ से लिखे गए। इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। NTA सरकार की परीक्षा एजेंसी है NTA भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त परीक्षा एजेंसी है। इसकी स्थापना 2017 में हुई थी। NTA देश की कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं जैसे- NEET-UG, JEE Main, CUET, UGC-NET, CMAT और GPAT आयोजित करता है। पहली बार जनवरी 2019 में JEE Main परीक्षा आयोजित कराई थी। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों में एडमिशन: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। 2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था: 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का

शिक्षा

Funny Memes Flood Social Media

18 मिनट पहले कॉपी लिंक NEET UG 2026 रीएग्‍जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है कि एग्‍जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी होंगे। किसी भी कैंडिडेट को इसके लिए वापस से रजिस्टर या एग्जाम फीस नहीं देना होगा। दोबारा से सभी के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। कैंडिडेट्स को पिछले सेंटर ही एलॉट होंगे। शिक्षामंत्री के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़ आ गई है। NEET के एग्जाम कैंसिलेशन पर ये मीम खूब शेयर हो रहे ————————— ये खबर भी पढ़ें… NEET पेपर लीक- ‘गेस पेपर’ बनाकर 10 राज्यों में बेचा:120+ सवाल हूबहू मिले, परीक्षा से 3 सप्ताह पहले माफियाओं के पास पहुंचा पेपर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के रद्द होने के पीछे की असली कहानी सामने आ गई है। भास्कर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Uber India Launches First Data Center

Hindi News Career Uber India Launches First Data Center | May 15 Current Affairs Update कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे 14 मई को केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हुआ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्‍य दीपा दासमुंशी ने बताया कि वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे। वीडी सतीशन का पूरा नाम वडसेरी दामोदरन सतीशन है। वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। सतीशन ने केरल हाईकोर्ट में वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1996 में कांग्रेस ने सतीशन को पारावूर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में उतारा था, लेकिन वे लेफ्ट के पी राजू से हार गए थे। सतीशन 2001 में पहली बार पारावूर से विधायक चुने गए और अब तक इसी सीट से विधायक हैं। 2021 में सतीशन केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। 4 मई को केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन (UDF) ने कुल 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पहले 2016 से 2026 तक LDF के नेता पिनाराई विजयन 2 बार केरलम के मुख्यमंत्री रहे हैं। वी डी सतीशन महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी यूनियन के चेयरमैन भी रहे। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल बढ़ा 13 मई को CBI, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी (ACC) ने उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी है। प्रवीण सूद अब 24 मई 2027 तक CBI डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। मई 2025 में भी प्रवीण का कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है। प्रवीण 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। प्रवीण 1999 में मॉरीशस सरकार में पुलिस एड्वाइजर अपॉइंट हुए थे। प्रवीण ने 2004 से 2007 तक मैसूरु के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया और 2008 से 2011 तक एडिशनल पुलिस कमिश्नर रहे। मई 2023 में प्रवीण को दो साल के लिए CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, उन्होंने सुबोध कुमार जायसवाल की जगह ली थी। 2011 में सूद को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट्स पुलिस मेडल मिला था। CBI डायरेक्टर 5 साल तक पद पर रह सकता है CBI डायरेक्टर न्‍यूनतम 2 साल के लिए चुने जाते हैं। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन एक्ट 2003 के अनुसार, CBI डायरेक्टर का कार्यकाल एक-एक साल करके 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, ऐसे सीनियर ऑफिसर, जिनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बाकी हों, CBI डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट नहीं किए जा सकते। CBI डायरेक्टर की अपॉइंटमेंट कमेटी में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। इसके बाद गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) आदेश जारी करता है। CBI की स्थापना 1963 में की गई थी। ये 1941 में स्थापित ‘विशेष पुलिस प्रतिष्ठान’ (Special Police Establishment) का ही विकसित रूप है। CBI के संस्थापक और पहले चेयरमैन डी.पी. कोहली थे। प्रवीण सूद को सेवा में उत्कृष्टता के लिए 1996 में ‘चीफ एक्सिलेन्स अवॉर्ड’ मिला था। 3. आकाश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अपॉइंट हुए 13 मई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल आर्म ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ ने आकाश अंबानी के कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अपॉइंट होने की जानकारी दी। जियो प्लेटफॉर्म एक डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। आकाश अंबानी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुका है और वे 5 साल तक इस पद पर रहेंगे। जियो प्लेटफॉर्म्स, AI-बेस्ड सर्विस जैसे JioPC और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म JioBrain के साथ टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। आकाश अंबानी अक्टूबर 2014 से रिलायंस जियो इन्फोकॉम (RJIL) के बोर्ड का हिस्सा हैं और वे ग्रुप की डिजिटल और टेलीकॉम स्ट्रैटेजी से जुड़े रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम), माई जियो, जियो सिनेमा, जियो सावन और अन्य डिजिटल एप्स शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43% हिस्सेदारी है। आकाश अंबानी जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन बने थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. Uber भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करेगा 14 मई को Uber ने भारत में अपना पहला डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की। Uber के CEO दारा खोसरोशाही ने इस पार्टनरशिप की घोषणा की। ये डेटा सेंटर 2026 के आखिर तक शुरू हो सकता है। Uber एक अमेरिकी कंपनी है, जो पर्सनल राइड और होम डिलीवरी सर्विस प्रोवाइड करती है। Uber डेटा सेंटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड-बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने पर काम किया जाएगा। अडाणी ग्रुप विशाखापत्तनम में भी $15 बिलियन के निवेश से AI डेटा सेंटर बना रहा है । Uber ने इससे पहले 2024 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सर्विस के लिए अडाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप की थी। Uber के CEO खोसरोशाही 5 दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं। वे इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भी मिलेंगे। Uber कंपनी मार्च 2009 में बनाई गई थी। इसने भारत में अगस्त 2013 से सेवाएं शुरू की थीं। 5. इंडियन आर्मी और नेवी के बीच MoU साइन इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी ने इंटर सर्विस को-ऑपरेशन के लिए एक MoU किया। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के गठन, रेजिमेंट, प्रतिष्ठानों और जहाजों के बीच तालमेल स्थापित करना है। आर्मी की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक और नेवी की ओर से वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने ये MoU साइन किया। इस मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन भी मौजूद रहे। यह पहल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे जॉइंट ऑपरेशन के बाद की गई है। इस MoU से रेजिमेंट्स, इंस्टीट्यूशन्स और जहाजों के बीच स्थाई और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, MoU का उद्देश्य इंटर सर्विस को-ऑपरेशन को मजबूत करना और इंडियन आर्मी और नेवी के

शिक्षा

1191 Govt Jobs Opening Today

42 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी की। साथ में IRCTC में 92 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 1191 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 1191 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के लिए है। अप्रेंटिस की ट्रेनिंग एक साल के लिए होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या बढ़ई 38 कोपा 350 ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 12 इलेक्ट्रीशियन 206 इलेक्ट (मैकेनिकल) 4 फिटर 223 इंजीनियर 4 चित्रकार 41 प्लंबर 30 मैकेनिक (आरएसी) 40 एसएमडब्ल्यू 4 स्टेनो (अंग्रेजी) 36 स्टेनो (हिंदी) 25 डीजल मैकेनिक 8 टर्नर 4 वेल्डर 20 वायरमैन 125 रासायनिक प्रयोगशाला सहायक 4 ट्रैक मशीन/बीएसपी 17 कुल पदों की संख्या 1191 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी/ एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट स्टाइपेंड : छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. SBI में 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 93 हजार से ज्यादा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून तय की गई है। यह भर्ती रेग्यूलर बेसिस पर की जाएगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 38 ओबीसी 22 ईडब्ल्यूएस 8 एससी 14 एसटी 18 कुल पद 100 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। उम्मीदवारों के पास IIBF द्वारा जारी फॉरेक्स ऑपरेशंस का सर्टिफिकेट होना चाहिए। कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस। सैलरी : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 23 साल अधिकतम : 32 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं। “CRPD/SCO/2026-27/05” विज्ञापन लिंक खोलें। “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. IRCTC में 92 पदों पर निकली भर्ती, 3 से 24 जून तक इंटरव्यू भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट irctc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 13 मई को जारी किया गया है। शुरुआज में यह भर्ती 2 साल के लिए होगी जिसे जरूरत के अनुसार एक साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी की डिग्री। मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के अंतर्गत इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट्स से बीबीए/एमबीए (कुलिनरी आर्ट्स) की डिग्री। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस से बीएससी। UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए (टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट) की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम 27 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट सैलरी : 30,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक इन इंटरव्यू के बेसिस पर इंटरव्यू शेड्यूल : शहर का नाम इंटरव्यू की तारीख नई दिल्ली 3, 4 और 5 जून 2026 – 11:00 AM – 5:00 PM श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) 11 और 12 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM चंडीगढ़ 15 और 16 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM जयपुर, राजस्थान 18 और 19 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM लखनऊ, उत्तर प्रदेश 23 और 24 जून 2026 – 11:00 AM to 05:00 PM इंटरव्यू का पता : नई दिल्ली: आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र: बी-148, स्टेट्समैन हाउस की 11वीं मंजिल, बाराखंबा रोड, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली- 110001 श्रीनगर : राजबाग, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर – 190008 चंडीगढ़ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: एससीओ- 150, 151, 152, भूतल सेक्टर 34-ए, चंडीगढ़ – 160022 जयपुर : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पहली मंजिल, (यूनियन बैंक के ऊपर), जीवन प्रकाश बिल्डिंग, एलआईसी, अंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर – 302005 लखनऊ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय: पर्यटन भवन, दूसरी मंजिल, सी-13, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010 ऐसे करें आवेदन : आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.com पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। पूरी तरह से फॉर्म भरकर इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, लास्ट डेट 15 मई स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास स्टेनोग्राफी

शिक्षा

NEET Paper Leak Masterminds Mangilal Dinesh

NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए में पेपर खरीदकर आगे बेचा गया। . SOG से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 1 हजार से अधिक कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। भास्कर टीम दोनों जयपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर जमवारामगढ़ में आरोपियों के घर पहुंची। आरोपी भाई यहां करीब 2 हजार वर्ग गज में बने फार्महाउस में रहते हैं। एक आरोपी की पत्नी ने बताया किया कि उनके परिवार से 4 बच्चों का NEET में सिलेक्शन हो चुका है। इसके बाद उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अलॉट हुए थे। मांगीलाल के बेटे ने भी इस बार लीक पेपर को पढ़कर नीट-2026 का एग्जाम दिया था। जमवारामगढ़ में आरोपी भाइयों का फार्म हाउस। यहां दोनों भाइयों का पूरा परिवार भी रहता है। पुलिस थाने के पास मास्टरमाइंड का फार्महाउस नीट पेपर लीक होने की सूचना पर राजस्थान SOG ने 9 मई को मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल को पकड़ा था। इनका घर जमवारामगढ़ में पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर है। भास्कर टीम जब घर पहुंची तो मालूम चला कि करीब 2 हजार गज में फार्महाउस बना रखा है। घर में लग्जरी कारें खड़ी थीं। एक भाई दिनेश राजनीति में एक्टिव है। उसके सोशल मीडिया पर कई राजनेताओं के साथ फोटो मिले हैं। जिसमें वर्तमान वर्तमान में सरकार के दो मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायकों के साथ फोटो भी हैं। फार्म हाउस में हर सुख-सुविधा है। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों भाई लग्जरी लाइफ जीते हैं। परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयारी कर रहे, पत्नी बोली- चार का सिलेक्शन पेपर लीक के आरोपी के पूरे परिवार में ही बच्चे नीट की तैयारी कर रहे हैं। आरोपी दिनेश बिंवाल ने 6 नंवबर 2025 को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया था- मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है। हमारे 5 बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन हुआ है। इसका मतलब है मांगीलाल के परिवार में ही 5 बच्चों का MBBS में सिलेक्शन हो गया था। जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के पोस्टर में पेपर लीक का आरोपी दिनेश बिंवाल। पत्नी ने बताया घर से कितने बच्चे पास हुए मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि उनके जेठ घनश्याम खटीक का देहांत हो चुका है। उनकी दो बेटियों का सिलेक्शन NEET-2024 में पहले हो चुका है। वहीं, घनश्याम की तीसरी बेटी और दिनेश के बेटे का सिलेक्शन पिछले साल 2025 की NEET में हुआ था। दावे के अनुसार 5वां बच्चा कौन है, इसको लेकर जानकारी देने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। आशंका है कि 5वां कैंडिडेट इनका कोई करीबी रिश्तेदार हो सकता है। मांगीलाल की पत्नी सोनू ने बताया कि बच्चों को पढाई के लिए सीकर में भेजा था। एक बच्चा ऑनलाइन माध्यम से घर से पढ़ाई करता था। बच्चों पर हमारा परिवार बहुत मेहनत करता है। मांगीलाल की पत्नी सोनू का कहना है कि उन्हें पेपरलीक की ज्यादा जानकारी नहीं है। पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं, लेकिन पेपर खरीदने काम नहीं करते। मां बोली- बेटों के खिलाफ साजिश है मांगीलाल की मां प्रभु देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटों को किसी ने साजिश के तहत फंसा दिया है। लोग हमारे बच्चों से चिढ़ते हैं। अगर हम पेपर लीक करते तो ऐसे मकान और इतनी परेशानी में थोड़े ही रहते। जब उनसे पूछा गया कि कौन आप के बेटों को परेशान कर रहा है तो प्रभु देवी कुछ देर के लिए तो चुप हो गईं। बाद में जवाब दिया कि लोग परिवार से चिढ़ते हैं। हमारे बच्चे अच्छा पढ़ते हैं तो लोग जलते हैं। सीकर में बेटे तक पहुंची SOG फिर पिता को पकड़ा एसओजी को जब नीट के पेपर लीक होने की जानकारी मिली तो जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं में सर्च ऑपरेशन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि एक नीट कैंडिडेट है, जिसने कई लोगों को पेपर बांटा था। जब पूछताछ हुई तो उसने अपने पिता मांगीलाल और चाचा दिनेश के बारे में बताया था। इसके बाद दोनों भाइयों को एसओजी ने पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली सीबीआई की टीम जयपुर एसओजी ऑफिस पहुंची थी। राजस्थान के ही यश से खरीदा था पेपर, बैंक खातों की होगी जांच जानकारी के अनुसार दिनेश ने 10 बच्चों को लीक पेपर बेचने की बात स्वीकार की है। इसके बदले पैसा कैश में लिया गया था। अब एसओजी पेपर खरीदने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मांगीलाल से भी निरंतर पेपर को लेकर पूछताछ की गई। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं, दिनेश ने बताया है कि वह यह पेपर गुरुग्राम में रहने वाले राजस्थान निवासी यश से गैस पेपर (लीक पर्चा) 30 लाख रुपए में लेकर आया था। जांच एजेंसी ने दोनों भाइयों के बैंक खाते सहित मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। SOG कर सकती है FIR, अभी पूछने बाकी हैं 5 सवाल जानकार सूत्रों ने बताया कि एसओजी मांगीलाल और दिनेश से परिवार में 5 बच्चों के NEET पास करने को लेकर पूछताछ कर रही है। अब आगे की पूछताछ के लिए दोनों को सीबीआई मुख्यालय दिल्ली ले जाया जा सकता है। जल्द ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। अभी कई सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं…. 1. नीट का पेपर कब से राजस्थान लाकर बेच रहे थे? 2. परिवार में सभी बच्चे नीट की तैयार कर रहे हैं कोई खास कारण? 3. नीट का पेपर किन-किन लोगों को बेचा? 4. नीट के अलावा और कौन-कौन से पेपर लीक करवाए हैं? 5. गलत पैसे का इस्तेमाल किन-किन चीजों में किया? …. NEET पेपरलीक के राजस्थान कनेक्शन की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 8 महीने पहले हो गई थी NEET पेपर की डील:143 सवालों की गारंटी थी, पेपर माफिया ने मांगे थे 45 लाख, भाइयों ने दिए थे एडवांस NEET-2026 का पेपर लीक करने के लिए माफिया ने परीक्षा से 8 महीने पहले ही प्लानिंग कर ली थी। राजस्थान में इसके लिए 45 लाख रुपए में डील हुई थी। पूरी खबर पढ़िए… 2.

Scroll to Top