भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

JNU Faculty Recruitment 2026 | Delhi Professor Jobs

37 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। साथ में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर निकाली भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर : संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री। कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए। विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 साल टीचिंग या रिसर्च का अनुभव। पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है। एसोसिएट प्रोफेसर : कम से कम 55% अंकों के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री। 8 साल का टीचिंग या रिसर्च एक्सपीरियंस। कम से कम 7 रिसर्च पेपर पब्लिश होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 75 होना जरूरी। असिस्टेंट प्रोफेसर : संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। इसके साथ NET, SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए (कुछ मामलों में छूट भी मिलती है)। सिलेक्शन प्रोसेस : योग्यता इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : प्रोफेसर : .1,44,200/-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400/-2,17,100 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700/-1,82,400 रुपए प्रतिमाह फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जाएं। होमपेज पर जेएनयू जॉब्स 2023 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 379 वैकेंसी भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 20 मई 2026 से कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच : 60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री। फ्लाइंग ब्रांच : 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री एज लिमिट : आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 26 साल फीस : जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी। अन्य : 550 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम एसएसबी इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : रैंक पे स्केल फ्लाइंग ऑफिसर 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फ्लाइट लेफ्टिनेंट 6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह विंग कमांडर 1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह ग्रुप कैप्टन 1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह एयर कमोडोर 1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह एयर वाइस मार्शल . 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह एयर मार्शल HAG स्केल 1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह HAG + स्केल 2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG) 2,25,000 रुपए प्रतिमाह CAS 2,50,000 रुपए प्रतिमाह स्क्वाड्रन लीडर 6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम का नाम निगेटिव मार्किंग सब्जेक्ट मार्क्स टाइम लिमिट AFCAT 2 Exam 2026 1 अंक काटा जाएगा। जनरल अवेयरनेस वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश न्यूमेरिकल एबिलिटी रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट अधिकतम अंक : 300 ड्यूरेशन : 2 घंटे सिलेबस : इंग्लिश : comprehension cloze test synonyms and antonyms idioms and phrases Error spotting जनरल नॉलेज : इंडियन हिस्ट्री पॉलिटी इकोनॉमिक्स जियोग्राफी फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी करेंट अफेयर्स रीजनिंग : सीरिज वेन डायग्राम सिलॉजिस्म ब्लड रिलेशन नॉन वर्बल क्वेश्चन वर्बल रीजनिंग मिलिट्री एप्टीट्यूड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : नंबर सिस्टम एचसीएफ एलसीएम टाइम डिस्टेंस एंड स्पीड टाइम एंड वर्क रेशो एंड प्रपॉर्शन पर्सेंटेज एवरेज सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट पाइप्स एंड सिस्टर्न ऐसे करें आवेदन : AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. बिहार में ASI की निकली भर्ती, फीस 100 रुपए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या जनरल 8 आर्थिक रूप से कमजोर 2 एससी 3 एसटी 1 अत्यंत पिछड़ा वर्ग 4 पिछड़ा वर्ग 3 पिछड़ वर्ग की महिलाएं 1 कुल पदों की संख्या 22 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। शारीरिक योग्यता : हाइट : सामान्य, पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : न्यूनतम : 165 सेमी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी (पुरुष) : 160 सेमी सभी वर्गों की महिलाएं : 155 सेमी सीना (केवल पुरुष): सामान्य, बीसी, ईबीसी : 81-86 सेमी एससी, एसटी : 79-84 सेमी वजन: सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम एज लिमिट : सामान्य (पुरुष) : 21 – 37 साल सामान्य (महिला) : 21 – 40 साल पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) : 21 – 40 साल अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष व महिला) : 21 – 42 साल सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट सैलरी : लेवल – 5 के अनुसार फीस : सभी के लिए 100 रुपए क्वालिफाइंग मार्क्स : सामान्य : न्यूनतम 50% अंक एससी, एसटी : 45% अंक एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : मार्क्स : 100 अंक ड्यूरेशन : 2 घंटे क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, टेक्निकल सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर : जनरल नॉलेज : 40 टेक्निकल सब्जेक्ट : 60 मेन्स एग्जाम : पेपर नंबर : 2 पहला

शिक्षा

Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor

Hindi News Career Squadron Leader Sanya India Air Force First Woman Flying Instructor | PM Modi India Nordic Summit 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया 19 मई को पीएम मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तीसरी इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया। इंडिया-नॉर्डिक समिट भारत और पांच नॉर्डिक देशों- नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मंच है। समिट में पीएम मोदी ने सभी नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। नॉर्डिक में शामिल देश स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, व्यापार और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की और भारत-नॉर्वे के रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया। इस दौरान भारत-नॉर्वे के बीच जलवायु, तकनीक और व्यापार से जुड़े 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे की यात्रा की है। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी ने नॉर्वे का दौरा किया था। 2. स्क्वाड्रन लीडर सान्या IAF में पहली महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनीं 18 मई को स्क्वाड्रन लीडर सान्या Cat-A क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर बनने वाली पहली महिला ऑफिसर बनीं। फ्लाइट इंस्‍ट्रक्‍टर्स इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं। एयर फोर्स में Cat-A यानी कैटेगरी A फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर मास्टर इंस्ट्रक्टर होता है, जो जूनियर इंस्‍ट्रक्‍टर्स को भी ट्रेनिंग देता है। किसी क्‍वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर (QFI) के लिए Cat-A हाईएस्‍ट रेटिंग होती है। इंडियन एयरफोर्स के 93 साल के इतिहास में सान्‍या Cat-A रेटिंग पाने वाली पहली महिला QFI हैं। सान्या 20 जून 2015 को इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुई थीं। 2017 में सान्या फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनीं और 2021 में स्क्वाड्रन लीडर बनीं। इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर का पद आर्मी में मेजर के पद के बराबर होता है। सान्या सेफ्टी और ऑपरेशनल फ्लाइंग यूनिट के साथ काम करेंगी। 3. उत्तराखंड के पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी का निधन 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। 1954 में भुवन ने इंडियन आर्मी जॉइन की थी और वे आर्मी में मेजर जनरल रहे। 1998 में भुवन केंद्रीय मंत्री बने और 2000 से 2004 तक रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर रहे। मार्च 2007 में भुवन उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री बने और जून 2009 तक इस पद पर रहे। 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। भुवन 2011 में दोबारा सीएम बने। वो सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक इस पद पर रहे। 1991 में भुवनचंद्र ने बीजेपी जॉइन की और गढ़वाल विधानसभा से जीत दर्ज की। 4. संगीतकार मौली तकलकर का निधन 19 मई को भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत के प्रसिद्ध ताल संगीतकार मौली तकलकर का निधन हो गया। तकलकर 99 साल के थे। उनका पूरा नाम ज्ञानेश्वर तकलकर था। मौली चार पीढ़ियों से शास्त्रीय और भक्ति गायक थे और वाद्ययंत्र झांझ, पखावज और मृदंग बजाते थे। झांझ पीतल या तांबे से बनी गोल कटोरियों जैसा एक प्राचीन भारतीय ताल वाद्य यंत्र है। मौली ने पंडित भीमसेन जोशी के साथ 2,500 से ज्यादा संतवाणी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। मौली विशेष रूप से भीमसेन जोशी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। लय में अपनी असाधारण पकड़ के लिए मौली को ‘ताल का मास्टर’ कहा जाता था। मौली को 2025 में वत्सलबाई जोशी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मौली ने झांझ ताल को एक लयबद्ध कला के तौर पर पहचान दिलाई। 5. चेन्नई में 993 करोड़ की लागत की रेल दोहरीकरण परियोजना मंजूर 19 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में सिंगल लाइन रेल के दोहरीकरण की परियोजना को मंजूरी मिलने की जानकारी दी। 993 करोड़ की लागत का ये प्रोजेक्ट चेन्नई के अराक्कोनम-चेंगलपट्टू के लिए है, जो वालाजाबाद, कांचीपुरम और थाक्कोलम को जोड़ेगा। ये प्रोजेक्ट चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर भीड़ को भी कम करेगा। ये प्रोजेक्ट यात्री और माल ढुलाई दोनों में मदद करेगा। इससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, खाद्यान्न, लोहा और इस्पात जैसे सामान की आवाजाही आसान होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना समय बचाएगी। 6. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के दौरे पर पहुंचे 19 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने मैरीटाइम सिक्योरिटी यानी समुद्री सुरक्षा और रीजनल पीस बात की। ये यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ पर हुई है। राजनाथ सिंह ने वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फान वान गियांग से भी मुलाकात की। दोनों प्रमुखों ने भारत-प्रशांत सुरक्षा सहयोग और भारत-वियतनाम रक्षा संबंधों के विस्तार पर बात की। दोनों प्रमुखों ने ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर भी चर्चा की। राजनाथ सिंह ने टो लाम के साथ वियतनाम के एयरफोर्स ऑफिसर्स कॉलेज में स्थापित लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया। दोनों देशों ने AI और क्वांटम टेक्नोलॉजी को लेकर एक समझौता ज्ञापन यानी MoU भी साइन किया। भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण कदम है। 7. SC ने खतरनाक कुत्तों को मारने का आदेश दिया 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन लगाकर मारने का आदेश जारी किया। SC ने कहा कि लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए गए निर्देश को भी जारी रखा है। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे जैसे पब्लिक प्लेस से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश जारी किया था। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में कहा था- आवारा कुत्तों को जहां से पकड़ें, नसबंदी और टीकाकरण के बाद वहीं न छोड़ें। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का भी आदेश दिया है। SC ने हर जिले में पूरी तरह काम करने वाला एक ABC सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) बनाए जाने का आदेश दिया। आज

शिक्षा

CBSE Scanned Answer Sheet Apply Date Extended

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं स्टूडेंटस के लिए स्कैन आंसर शीट हासिल करने की डेट बढ़ा दी है। पूर्व में ये डेट 22 मई थी। जिसे बढ़ाकर 23 मई कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए है। . बता दें कि सीबीएसई ने पहले रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की थी। आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। मार्क्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे। वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया था। सीबीएसई की ओर से एक दिन बढ़ाने का जारी किया गया आदेश। स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर किसी छात्र के कुल अंकों में एक अंक भी बढ़ता है तो उसे रीवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी। 19 मई से स्कैन आंशर शीट हासिल करने का प्रोसेस जारी है। यदि वे अपनी कॉपी को वेरिफाई या री-इवैल्युएट कराना चाहें तो अगले एक हफ्ते में 26-29 मई के बीच ऐसा भी कर सकेंगे। हालांकि, बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया है कि रीवैल्यूएशन प्रोसेस भी OMS यानी ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से ही होगी, न कि मैनुअली। बोर्ड ने यह भी कहा है कि है कि अगर ज्यादा आवेदन आए तो बोर्ड रीवैल्यूएशन प्रोसेस की तारीख और बढ़ा सकता है। स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी- ‘OSM की वजह से कम नंबर आए’ शिक्षा मंत्रायल ने ये फैसला CBSE 12वीं बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) की वजह से रिजल्ट पर पड़ने वाले असर के बाद लिया है। दरअसल, CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठाया है। उनकी शिकायत है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM की वजह से 12वीं में स्टूडेंट्स के काफी कम नंबर आए हैं। ये खबर भी पढ़िए… CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी:86.78% रिजल्ट के साथ अजमेर रीजन 11वें नंबर पर, पहली बार 10वीं के बाद घोषित हुआ Source link

शिक्षा

Bank of Baroda, SBI, Railway Jobs Vacancies 2026

23 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7150 वैकेंसी की। साथ में रेलवे में 1079 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी स्‍ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 वर्ष अधिकतम : 28 वर्ष अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति : 5 वर्ष की छूट ओबीसी : 3 वर्ष की छूट दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए + जीएसटी दिव्यांग : 400 रुपए + जीएसटी एससी, एसटी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लोकल लैंग्वेज टेस्ट स्टाइपेंड : 15 हजार रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चंस मार्क्स जनरल / फायनेंशियल अवेयरनेस 25 25 क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड 25 25 कंप्यूटर नॉलेज 25 25 जनरल इंग्लिश 25 25 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं। अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक चुनें। नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें। यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7150 वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 300 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन रिटन एग्जाम लोकल लैंग्वेज टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम स्टाइपेंड : 15,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर आधार कार्ड/वैलिड आईडी प्रूफ ग्रेजुएशन मार्कशीट एंड सर्टिफिकेट कैटेगरी सर्टिफिकेट पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट डोमिसाइल सर्टिफिकेट लोकल लैंग्वेज प्रूफ एग्जाम डिटेल्स : टोटल क्वेश्चंस : 100 टोटल मार्क्स : 100 ड्यूरेशन : 60 मिनट मोड : ऑनलाइन एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चंस मार्क्स जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस 25 25 जनरल इंग्लिश 25 25 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 25 रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड 25 25 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. रेलवे में 1079 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1079 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, COPA, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर और अन्य पद भरे जाएंगे। यह ट्रेनिंग 1 साल के लिए दी जाएगी। डिवीजन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : डिवीजन का नाम पदों की संख्या नागपुर डिवीजन 977 मोतीबाग वर्कशॉप नागपुर 102 कुल पदों की संख्या 1079 पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इलेक्ट्रीशियन 285 COPA 171 फिटर 134 मैकेनिक डीजल 124 वायरमैन 46 पेंटर 48 कारपेंटर 51 वेल्डर 28 प्लंबर 33 अन्य ट्रेड्स 159 कुल पदों की संख्या 1079 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्टाइपेंड : सेंट्रल अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। आवेदन फॉर्म फाइनल सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 20 मई गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, गांधीनगर में 1948 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ (एएनएम) कोर्स पास होना चाहिए। गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। गुजरात सिविल सेवा नियमों के अनुसार कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस) और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य : 100 रुपए + सेवा शुल्क। एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन/ पूर्व सैनिक) : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 26,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : कुल अंक : 200 ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। सब्जेक्ट मार्क्स सामान्य जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान 35 गुजराती व्याकरण 20 अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण 20 सामान्य गणित एवं तर्कशक्ति 25 नौकरी से संबंधित तकनीकी ज्ञान 100 कुल अंक 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। बेसिक डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:DRDO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू; एयरपोर्ट अथॉरिटी में 220 वैकेंसी, इंडियन आर्मी में TGC कोर्स के तहत

शिक्षा

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Hindi News Career Lucknow 69000 Teacher Scam Protest | Candidates Crawl To Ministers House 52 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंडिडेट्स कीड़ों की तरह रेंगकर यूपी शिक्षा मंत्री के आवास पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कैंडिडेट्स यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कैंडिडेट्स इस तरह से चीफ जस्टिस के ‘कॉकरोज’ वाले बयान का भी प्रतिकात्मक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने कीड़ा समझा, इसीलिए रेंग कर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। 18 मई की दोपहर कड़ी धूप में ये प्रोटेस्टर्स सड़क पर रेंगकर लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पंहुचे और वहां प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप साल 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। इसका नोटिफिकेशन 2018 में जारी हुआ था। इसी भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं। प्रोटेस्ट कर रहे कैंडिडेट्स का आरोप है कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला। कैंडिडेट्स का आरोप है कि इस भर्ती में बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का उल्लंघन किया गया है। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं। अगस्त 2021 में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स लगातार भर्ती की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं। ये मामला 2024 से सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग इस केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं की जा रही है। इसकी वजह से मामले में कोई सेटलमेंट नहीं हो पा रहा है और ये केस अब तक सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग ही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस केस में सरकार अपना वकील कर इसमें पैरवी करे ताकि मामला जल्द सेटल हो सके। NCBC और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना रिजर्वेशन रूल का पालन नहीं हुआ 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज यानी NCBC ने आरक्षण नियमों का पालन नहीं होने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को भी कहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अगस्त 2024 में ही 69000 शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट को रद्द करते हुए बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का पालन करते हुए 3 महीने के अंदर पूरी लिस्ट को जारी करने का आदेश दिया। सीएम योगी ने कहा- जल्द भर्ती निकलेगी यूपी गवर्नमेंट ने आखिरी बार 2019 में PRT यानी प्राथमिक शिक्षक के लिए 69,000 भर्ती निकाली थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्तर पर कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं निकाली है। इसी तरह से TGT/PGT यानी माध्यमिक शिक्षक के लिए आखिरी बार 2022 में लगभग 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी। ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली थी। स्कूलों में 46,944 पद खाली, शिक्षा मंत्री बोले- ‘पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक’ इसी साल फरवरी में यूपी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भर्ती निकालने से इनकार किया था। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने जा रही है। इसके जवाब में मंत्री ने लिखित में बताया था कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 46,944 पद खाली हैं। हालांकि, सरकार 2022 के बाद TET पास कैंडिडेट्स के लिए नई भर्ती निकालने पर विचार नहीं करेगी। मंत्री ने कहा था कि परिषद के स्कूलों में फिलहाल पर्याप्त शिक्षक और शिक्षामित्र काम कर रहे हैं। पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए, इसी साल 3 बार प्रोटेस्ट इस मामले को लेकर कई बार प्रोटेस्ट हुए हैं। 18 मई के अलावा, 22 अप्रैल और 2 फरवरी को कैंडिडेट्स ने प्रोटेस्ट किया। पिछले साल भी 25 अक्तूबर 2025 को गुस्साए कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया था और जमकर नारेबाजे की थी। इसके अलावा भी अगस्त, मई 2025 में प्रदर्शन हुए। 2024 में सितंबर, फरवरी और जनवरी में प्रोटेस्ट हुए। नवंबर 2023 और 2021 में दिसंबर, अगस्त, जुलाई, जून में प्रदर्शन हुए। स्टोरी – सोनाली राय —————————- ये खबर भी पढ़ें… CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की: एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की है। अब आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। मार्क्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे। वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Hindi News Career Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency 24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर होंगे। सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए। ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्‍सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं। 2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है। इस फैसले के बाद BCCI, RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है। BCCI का पूरा नाम ‘बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया’ है। ये भारत में क्रिकेट का संचालन करने वाली सर्वोच्च संस्था है। सूचना आयुक्त पीआर रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है। यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत और स्‍वीडन ने वीनस ऑर्बिटर मिशन पर MoU साइन किया 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की। दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है। मिशन का उद्देश्य पृथ्‍वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है। स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा। भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा। पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया। भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की। मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था। पीएम मोदी को स्वीडन के सर्वोच्‍च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। स्‍पोर्ट्स (SPORTS) 4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता। 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया। इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है। सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था। जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एडवाइजरी जारी की है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं। इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है। भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी। ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है। सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं। डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी। प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है। 7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्‍ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू

शिक्षा

NALCO Recruitment 268 Posts | Sarkari Naukri Latest Updates

20 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 6565 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए 30 जून से आवेदन की शुरुआत होगी। NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती। साथ में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. रेलवे में 6565 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से आवेदन शुरू रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार फॉर्म भरते समय अपनी पर्सनल डिटेल्स को कक्षा 10वीं के सर्टिफिकेट से मैच करें। फॉर्म जमा करने से पहले आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी है। जोन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : जोन का नाम पदों की संख्या मध्य रेलवे 870 पूर्व तटीय रेलवे 169 पूर्व मध्य रेलवे 186 पूर्व रेलवे 291 इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236 उत्तर मध्य रेलवे 268 पूर्वोत्तर रेलवे 169 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701 उत्तर रेलवे 548 उत्तर पश्चिम रेलवे 199 रेल पहिया कारखाना 05 दक्षिण मध्य रेलवे 368 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90 दक्षिण पूर्व रेलवे 576 दक्षिण रेलवे 785 दक्षिण पश्चिम रेलवे 240 पश्चिम मध्य रेलवे 231 पश्चिम रेलवे 544 कुल 6565 अप्रूव्ड वैकेंसी : पद का नाम वैकेंसी का नाम टेक्नीशियन ग्रेड 3 6242 टेक्नीशियन ग्रेड 1 323 कुल पदों की संख्या 6565 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन ग्रेड 1 – सिग्नल : बीएससी, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा टेक्नीशियन ग्रेड 2 : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री एज लिमिट : पद का नाम एज लिमिट टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 18 – 33 साल टेक्नीशियन ग्रेड-III 18 – 30 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपएएससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : पद का नाम सैलरी टेक्नीशियन ग्रेड 3 29,200 रुपए प्रतिमाह टेक्नीशियन ग्रेड 1 19,900 रुपए प्रतिमाह RRB टेक्नीशियन ग्रेड – 1 सिग्नल सीबीटी एग्जाम पैटर्न : निगेटिव मार्किंग : एक तिहाई ड्यूरेशन : 90 मिनट सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स जनरल अवेयरनेस 10 10 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 15 15 बेसिक ऑफ कंप्यूटर्स एंड एप्लिकेशन्स 20 15 मैथमेटिक्स 20 20 बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग 35 35 टोटल 100 100 RRB टेक्नीशियन ग्रेड – 3 सिग्नल सीबीटी एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स मैथमेटिक्स 25 25 जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 25 25 जनरल साइंस 40 40 जनरल अवेयरनेस 10 10 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. NALCO में 268 पदों पर निकली भर्ती, फीस 100 रुपए नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 268 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mudira.nalcoindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : 1 पद का नाम पदों की संख्या 2 ऑपरेटर (HEMM) Gr. III 6 3 माइनिंग मेट Gr. III 21 4 जूनियर फोरमैन (माइन्स) 8 5 जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) 3 6 SUPT(JOT)-ऑपरेटर 55 7 ऑपरेटर Gr. III 54 8 SUPT(JOT)-फिटर 12 9 टेक्नीशियन (फिटर) Gr. III 13 10 SUPT(JOT)-इलेक्ट्रिकल 35 11 टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) Gr. III 35 12 SUPT(JOT) – लैबोरेटरी 6 13 SUPT(JOT)-इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 10 14 टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) Gr. III 10 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों को 10वीं के साथ पदानुसार संबंधित क्षेत्र (डिसिप्लिन) में आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 27 साल अधिकतम : 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम ट्रेड टेस्ट मेडिकल फिटेनस टेस्ट फीस : जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, इंटरनल, एक्स सर्विसमैन, : नि:शुल्क स्टाइपेंड : पद के अनुसार, 12,000 – 15,500 रुपए प्रतिमाह प्लेसेमेंट के बाद सैलरी : 29,500 – 3% – 70,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ड्यूरेशन टोटल क्वेश्चन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 120 मिनट 100 इन स्टेट में होगा एग्जाम : आंध्र प्रदेश असम महाराष्ट्र दिल्ली ओडिशा तमिलनाडु पश्चिम बंगाल जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आईटीआई / डिप्लोमा सर्टिफिकेट मार्कशीट आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अनुभव प्रमाण पत्र ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं। वेबसाइट पर मेनू में जाकर करियर लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें। लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी दर्ज करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार ने संविदा आधार पर 150 टेक्निकल और साइंटिफिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। अप्रेंटिस को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। अगर उनका काम अच्छा रहता है और जरूरत होगी तो अप्रेंटिस की अवधि अधिकतम 3 साल तक की जा सकती है। यह अवधि 6-6 महीने में बढ़ाई जाएगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या एससी 22 एसटी 11 ओबीसी (एनसीएल) – दिल्ली 40 ईडब्ल्यूएस 15 अनारक्षित 62 कुल 150 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्निकल अप्रेंटिस : बीई, बी.टेक की डिग्री। साइंटिफिक अप्रेंटिस : साइंस में एमएससी की डिग्री। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर एज लिमिट : सरकारी नियमों के अनुसार स्टाइपेंड : पहले साल : 25,000 रुपए दूसरे साल 26, 500 रुपए तीसरे साल : 28, 500 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Recruitment/Vacancy” सेक्शन पर क्लिक करें। अब DPCC Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को खोलें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

शिक्षा

नीदरलैंड ने भारत को 1000 साल पुराने सिक्के, मुहर लौटाईं:सुप्रीम कोर्ट में...

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की ताम्र पट्टिकाएं लौटाईं 17 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को आधिकारिक तौर पर 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल वंश कॉपर प्लेट यानी मुहर और सिक्के लौटाए गए। नेशनल (NATIONAL) 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी 17 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में संशोधन अध्यादेश, 2026 को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद कोर्ट में अब जजों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है। सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) एक्ट, 1956 मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित करने और बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 3. आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देगी 16 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने सिल्वर जीता 17 मई को बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन में बाओजी चाइना मास्टर्स में वुमेन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। 6. ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन 16 मई को क्लासिक टीवी सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ शर्लक होम्स में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने डच कंपनी ने ASML के साथ MoU साइन किया 16 मई को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर मशीन बनाने वाली कंपनी ASML (एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मटेरियल्स लीथोग्राफी) के साथ MoU साइन किया है। सेमीकंडक्टर- वो होते हैं जो कंडक्टर और इंसुलेटर की मिक्स्ड इलेक्ट्रिकल कंडक्टविटी रखते हैं यानी ये टेम्प्रेचर और प्रेशर बदलने पर कंडक्टर और इंसुलेटर, दोनों का काम कर सकते हैं। इन्हीं से छोटी-छोटी चिप्स बनती हैं जिन्हें सेमीकंडक्टर चिप कहा जाता है। आज का इतिहास —————— ये खबर भी पढ़ें.. अरुणाचल में अब आधार वेरिफाइड परमिट से मिलेगी एंट्री:पेट्रोल-डीजल 3 रुपए, CNG 2 रुपए महंगी हुई; 16 मई के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-ये खबर भी पढ़ें.. Source link

शिक्षा

CBSE Revaluation Fee Slashed | Students OSM Complaint Resolved

6 मिनट पहले कॉपी लिंक शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE एग्जाम के लिए रीवैल्यूएशन और आंसर शीट वेरिफिकेशन की फीस 700 से घटाकर 100 रुपए कर दी है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार ने रविवार यानी 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। CBSE ने रीवैल्यूएशन फीस घटाई CBSE ने 2026 के लिए रीवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस घटाकर 100 रुपए कर दी है। वहीं किसी सवाल की दोबारा जांच या सुधार के लिए अब छात्रों को प्रति सवाल सिर्फ 25 रुपए देने होंगे। बोर्ड ने ये भी कहा है कि अगर रीवैल्यूएशन के बाद किसी स्टूडेंट के नंबर बढ़ते हैं, तो उससे ली गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। इससे पहले तक स्टूडेंट्स को आंसर शीट देखने के लिए 700 रुपए पर सब्जेक्ट, वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपए और रीवैल्यूएशन के लिए हर सवाल के 100 रुपए देने पड़ते थे। स्टूडेंट्स 19 से 22 मई तक अपनी स्कैंड कॉपी देखने और 26 से 29 मई तक रीवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी- ‘OSM की वजह से कम नंबर आए’ शिक्षा मंत्रायल ने ये फैसला CBSE 12वीं बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की वजह से रिजल्ट पर पड़ने वाले असर के बाद लिया है। दरअसल, CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल उठाया है। उनकी शिकायत है कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM की वजह से 12वीं में स्टूडेंट्स के काफी कम नंबर आए हैं। CBSE 12वीं बोर्ड में स्टूडेंट्स की उम्मीद से कम नंबर आए, JEE में 99 पर्सेंटाइल लाने वाले स्टूडेंट्स के बोर्ड में 75% भी नहीं आ पाए। साथ ही पास पर्सेंट भी कम हुआ। इस साल 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज 88.39% से गिरकर 85.20% पर आ गया है। इसी लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए और मांग उठाई कि OSM की गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है तो रीवैल्यूएशन फ्री किया जाए। JEE में 99 पर्सेंटाइल वाले स्टूडेंट्स का 12वीं बोर्ड में 75% भी नहीं स्टूडेंट्स का आरोप था कि कॉपियां स्क्रीन पर चेक होने से स्टेप-मार्किंग में भी गड़बड़ी हुई। इसकी वजह से जवाब सही होने पर भी काफी नंबर कटे। ऐसे JEE में 99 पर्सेंटाइल लाने वाले स्टूडेंट्स भी बोर्ड के 75% क्राइटेरिया से बाहर हो गए हैं। अब वे IIT-NIT में एडमिशन नहीं ले सकेंगे। क्योंकि नॉर्म्स के मुताबिक, JEE मेन में अच्छे रैंक के साथ ही 12वीं बोर्ड में 75% कम्पलसरी है। रविवार को स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार ने भी OSM सिस्टम का असर मानकर रीवैल्यूएशन की कीमत 100 रुपए कर दी है। हालांकि CBSE ने इस पर कहा था कि सिर्फ चेकिंग का तरीका बदला है, चेकिंग के नियम नहीं बदले हैं। संजय कुमार ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग पूरी तरह फूलप्रूफ और ट्रांसपैरेंट सिस्टम है। OMS पर CBSE बोला- जिनमें गड़बड़ी उन्हें मैन्युअली जांचा नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्रालय के संजय कुमार ने कहा कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पहली बार लागू नहीं किया गया है। CBSE ने पहली बार 2014 में OSM शुरू किया था, लेकिन उस समय तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से इसे जारी नहीं रखा। मंत्रालय के मुताबिक, इस साल करीब 98 लाख आंसर शीट्स स्कैन करके PDF में बदला गया और फिर उन्हें एग्जामिनर्स को भेजा गया। उनके मुताबिक स्कैनिंग के दौरान तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई, ताकि स्टूडेंट के आंसर शीट का कोई पन्ना छूटे नहीं, सारे पन्ने साफ दिखाई दें और सिक्योरिटी कोड सही तरीके से जांचे जा सकें। CBSE ने यह भी कहा कि जिन 13 हजार से ज्यादा कॉपियों में स्याही या लिखाई की वजह से स्कैनिंग में दिक्कत आई, उन्हें अलग से मैन्युअली चेक किया गया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी, CBSE का नोटिफिकेशन जारी:1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा CBSE ने अपने सभी स्‍कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में थ्री लैंग्‍वेज पॉलिसी अनिवार्य कर दी है। इसके तहत 9वीं और 10वीं के बच्‍चों को तीन भाषाओं की पढ़ाई करनी होगी। इनमें से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week

Hindi News Career Bihar Police & Railway Jobs: 29,932 Vacancies This Week 14 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं रेलवे और पुलिस समेत कई विभागों में 29 हजार से भी ज्‍यादा पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: रेलवे में अप्रेंटिस के 1191 पदों पर निकली भर्ती; स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 100 वैकेंसी, IRCTC में 92 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी; यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 भर्ती, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 वैकेंसी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: CTET 2026 के लिए आवेदन शुरू; बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की 122 वैकेंसी, NMDC में अप्रेंटिस की 180 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

Scroll to Top