भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya

Hindi News Career Vietnam President Tu Lam Visits Bodh Gaya | May 6 Current Affairs 11 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के रिजल्ट घोषित 5 मई को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इसमें 3 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। पश्चिम बंगाल में 293 सीट का रिजल्ट जारी हुआ और पहली बार बीजेपी को 207 सीटों के साथ बहुमत मिला। पश्चिम बंगाल में 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के चुनाव रद्द कर दिए गए थे, जिसपर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 3 बार से सत्ता में रहीं ममता बेनर्जी की पार्टी TMC हार गई। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव हुआ था और जहां एक्टर विजय की TVK पार्टी ने 108 सीटें जीती। असम में 126 सीटों पर चुनाव हुआ। भाजपा ने 89 पर चुनाव लड़ा और 82 सीटें जीतीं। भाजपा लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाएगी।। केरलम में 140 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 62 सीटें जीतीं। वहीं, पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। पीएम मोदी ने सोमवार शाम को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 2. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आए 5 मई को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बिहार के गया पहुंचे हैं। उनके साथ एक हाई लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। हाई लेवल डेलिगेशन में वियतनाम सरकार के कई मंत्री और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं। वियतनामी राष्ट्रपति टू लैम पहले दिन नई दिल्ली पहुंचे हैं। टू लैम इस यात्रा के दौरान बोधगया के महाबोधि टेंपल पहुंचे। ये भारत और वियतनाम के बीच बौद्ध संबंधों को बताता है। वे इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के मुद्दों पर बात करेंगे। लैम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति टू लैम मुंबई का दौरा करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ये राष्ट्रपति टू लैम की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। राष्ट्रपति टू लैम महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत के दो पत्रकारों को पुलित्जर पुरस्कार मिला 4 मई को पुलित्जर पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसमें भारत के दो पत्रकार आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा को इलस्‍ट्रेटेड रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला है। पुलित्जर पुरस्कार देश में साइबर अपराध का पर्दाफाश करने वाली एक फोटो स्टोरी की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया है। पत्रकारों ने ये रिपोर्ट ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की थी। इस रिपोर्ट में साइबर अपराध और मानव तस्करी का खुलासा किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे अपराधी भारत समेत कई देशों के लोगों को फंसाकर कैंपों में कैद कर लेते हैं और उनसे दूसरे देशों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करवाते हैं। आनंद मुंबई के एक इलस्ट्रेटर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सुपर्णा शर्मा भारत में एक फ्रीलांस खोजी पत्रकार हैं। हनोई के रिपोर्टर अनिरूद्ध घोषाल को इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिया गया है। अनिरूद्ध ने अपनी रिपोर्टिंग में अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे सर्विलांस इक्विपमेंट की जांच की थी। ये इक्विपमेंट पहले सिलिकॉन वैली में बनाए गए थे और बाद में चीन में इन्हें डेवलप किया गया था। इस रिपोर्ट सीरीज में यह भी बताया गया कि चीन और अन्य देश इन उपकरणों का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसे अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाता है। पुरस्कार के साथ 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है। पुलित्जर पुरस्कार मुख्य रूप से पत्रकारिता, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार की स्थापना 1917 में समाचार पत्र प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के बाद की गई थी। ये पुरस्कार 23 अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाता है। गोबिंद बिहारी लाल 1937 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक आनंद आरके आनंद आरके मुंबई में स्थित एक चित्रकार और विजुअल आर्टिस्ट हैं। आनंद ने 2011 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन किया। आनंद ने इमेज कॉमिक्स के ग्राफिक उपन्यास ‘ब्लू इन ग्रीन’ के लिए आर्टिस्ट जॉन पियर्सन के साथ बेस्ट पेंटर/मल्टीमीडिया आर्टिस्ट के लिए 2021 में आइजनर पुरस्कार जीता। आनंद ने ‘ग्रैफिटीज वॉल’ (डार्क हॉर्स कॉमिक्स), ‘रेडियो एपोकैलिप्स’ (वॉल्ट), और ‘रिसरेक्शन मैन’ (डीसी कॉमिक्स) बनाईं। इसके साथ ही आनंद ने बूम जैसे पब्लिशर्स के लिए स्टूडियोज, 2000AD, टिनी ओनियन और इमेज कॉमिक्स के कवर डिजाइन किए। आनंद ने हुंडई, द इंडियन नेवी, इमेजिनएफएक्स मैगजीन और हेवी मेटल मैगजीन के लिए भी काम किया है। पुलित्जर प्राइज वेबसाइट के मुताबिक सुपर्णा शर्मा सुपर्णा एक फ्रीलांसर पत्रकार और संपादक हैं, वे तीन दशकों से ज्यादा से इस फील्ड में है। सुपर्णा ने अपने करियर में क्राइम, नेशनल डिजास्टर और करप्शन को कवर किया है। 2023 में सुपर्णा ने अल-जजीरा के लिए की उनकी एक इंवेस्टिगेशन में उन्होंने दो सीनियर सिटीजन की मौत के साथ भारत में अरबों डॉलर की एलडर केयर कम्युनिटी के लालच और लापरवाही के सच को उजागर किया था। सुपर्णा ने देश में रेसलर चीफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा झेले गए सेक्ससुअल हैरेसमेंट पर भी रिपोर्ट की थी। सुपर्णा ने देश में कैसे कुछ खास संस्थानों के ग्रेजुएट्स ने वोटर और चुनावों में हेरफेर करने में मदद पर भी एक रिपोर्ट की थी। सुपर्णा अल जजीरा, रोलिंग स्टोन इंडिया, बीबीसी अफ्रीका, द इंडियन एक्सप्रेस और फ्रंटलाइन के लिए स्टोरी कर चुकी हैं। सुपर्णा द एशियन एज के एडिटर, द टाइम्स ऑफ

शिक्षा

416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings

Hindi News Career 416 Tribal Dev Nashik, 40 Rail Land Authority & 40 IISER Openings 21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी जनजातीय विकास विभाग, नासिक में 416 पदों पर भर्ती की। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 वैकेंसी की। साथ में IISER मोहाली में 40 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. जनजातीय विकास विभाग, नासिक में भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : सामान्य : अधिकतम 38 साल एससी, एसटी, ओबीसी : अधिकतम 43 साल दिव्यांग : अधिकतम 45 साल पूर्व सैनिक : अधिकतम 45 साल अनाथ : अधिकतम 43 साल अंशकालिक कर्मचारी : 55 साल फीस : सामान्य : 1000 रुपए पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, अनाथ, दिव्यांग : 900 रुपए (10% छूट) पूर्व सैनिक, विकलांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 15,000 – 47,600 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑनलाइन लैंग्वेज : मराठी क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव सब्जेक्ट मार्क्स मराठी 50 अंग्रेजी 50 जनरल नॉलेज 50 इंटेलिजेंसी टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट 50 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट tdcwatchman2026.cbtexam.in पर जाएं। होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। टीडीसी महाराष्ट्र वॉचमैन रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में 40 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 45 साल रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में साइट इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन और ई मेल आईडी के जरिये आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या साइट इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग) 30 साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 10 टोटल 40 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री एम टेक डिग्री होल्डर्स को एक्स्ट्रा वेटेज दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क में एक्सपीरियंस एज लिमिट : अधिकतम 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 76,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट कैटेगरी सर्टिफिकेट पिछले 3 महीने की पे स्लिप और फॉर्म – 16 फोटो आईडी और एड्रेस प्रूफ हाल ही में लिए गए 4 पासपोर्ट साइज फोटो एनओसी अपडेटेड बायोडेटा की एक कॉपी ऐसे करें आवेदन : Annexure-I के अनुसार ब्लू डॉट पेन से ब्लॉक लेटर्स में एप्लिकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। सभी डिटेल्स दर्ज करके इसे site.engg.rlda@gmail.com पर भेजें। आवेदन भेजने का पता : डिप्टी जनरल मैनेजर/एचआर, रेल लैंड डेवलपमेंड अथॉरिटी यूनिट न.702 – बी, सातवीं मंजिल कोनेक्टस टॉवर – 22, डीएमआरसी बिल्डंग अजमेरी गेट, दिल्ली – 110002 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. IISER में 40 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 56 साल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने 40 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सुपरिटेंडेंट इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री। 5 से 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस। डिप्टी रजिस्ट्रार : मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 5 साल का प्रशासनिक अनुभव जरूरी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। 4 सालों का कार्यालय अनुभव और 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी जरूरी है। अटेंडेंट : 10वीं पास या 3 वर्षीय डिप्लोमा। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव। एज लिमिट : वर्ग के अनुसार अधिकतम 50 – 56 साल फीस : सामान्य, ओबीसी – एनसीएस : 1100 + 18% GST मिलाकर 1298 रुपए ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए + 18% GST मिलाकर 708 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन टेस्ट/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : लेवल – 1 – लेवल – 13 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट erp.iisermohali.ac.in पर जाएं। अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें। “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें। फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4.पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 भर्ती, लास्ट डेट 6 मई पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 600 ईडब्ल्यूएस 154 एससी (MZB) 533 एससी (MZB-XSM) 64 एससी (MZB-SP) 33 एससी (OT) 535 एससी (OT-XSM) 62 एससी (OT-SP) 32 सिर्फ बीसी 345 बीसी (XSM) 53 एक्सएसएम (Self/Dep.) 108 पीडब्ल्यूडी 336 एसपी (G) 130 एफएफ 15 कुल पदों की संख्या 3000 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री, 10वीं में पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, अन्य कैटेगरी : 1416 रुपए एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 25% अन्य : 20% एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : नहीं पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1

शिक्षा

1230 Posts Apply From May 7

पटना47 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रीलिम्स) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1230 पदों पर भर्ती होगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। किन-किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विभागीय पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद राजस्व अधिकारी (RO) के लिए 365 हैं। इसके अलावा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (केवल महिलाओं के लिए) 101 पद, SDM/SDO के 100 पद और BDO के 65 पद शामिल हैं। अन्य प्रमुख पदों में DSP (22), नगर कार्यपालक पदाधिकारी (54), श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (56), आपूर्ति निरीक्षक (31), CDPO (20), ईंख पदाधिकारी (44) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (32) जैसे पद भी शामिल हैं। पदों का कैटेगरी वाइज बंटवारा 1230 पदों में से 1077 पद सामान्य श्रेणी के हैं, जिनमें 344 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वहीं 153 पद विशेष श्रेणी के हैं, जिनमें 15 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जा सकती है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने जारी किया जरूरी निर्देश आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों। ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए आयोग ने सावधानी बरतने की अपील की है। BPSC की यह परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के जरिए प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, राजस्व और विकास से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

RPSC APO Recruitment SC Order

सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट तक अभ्यर्थी के पास लॉ की डिग्री होना जरूरी है। अगर कोई कैंडिडेट बिन . इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। दरअसल, RPSC ने 7 मार्च 2024 को APO के 181 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें लॉ ग्रेजुएट की डिग्री अनिवार्य योग्यता रखी गई थी। हालांकि, कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया था, जिनकी डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी नहीं हुई थी। बाद में आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिन अभ्यर्थियों के पास आवेदन की लास्ट डेट तक आवश्यक योग्यता नहीं है, वे अपने आवेदन वापस ले लें। इस निर्णय को अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट की एकल और खंडपीठ ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला देते हुए कहा था कि यदि परीक्षा की तिथि तक डिग्री प्राप्त हो जाती है, तो उन्हें पात्र माना जा सकता है। मामले में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 15 जनवरी 2025 को फैसला दिया जबकि डबल बैंच ने 12 अगस्त 25 को फैसला सुनाया। इस फैसले के खिलाफ RPSC ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती-2024 एग्जाम के दौरान पहुंचे अभ्यर्थी। ​सुप्रीम कोर्ट ने ये की टिप्पणी न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि राजस्थान अभियोजन अधीनस्थ सेवा नियम, 1978 के नियम 12 से वह प्रावधान अक्टूबर 2002 में ही हटा दिया गया था, जो अंतिम वर्ष के छात्रों को आवेदन की छूट देता था। अदालत ने माना कि विज्ञापन की भाषा बिल्कुल स्पष्ट थी, जिसके अनुसार योग्यता का आंकलन आवेदन के समय उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही किया जाता है। न्यायालय ने कहा कि यदि इंटरव्यू तक योग्यता हासिल करने की छूट दी गई, तो इससे चयन प्रक्रिया में अनिश्चितता आएगी और आयोग पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ पड़ेगा। अपात्र कैंडिडेट्स नहीं हो सकेंगे एग्जाम में शामिल आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ​इस फैसले के बाद अब केवल वही अभ्यर्थी सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती में सम्मिलित रहेंगे, जिनके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक विधि स्नातक की डिग्री उपलब्ध थी। न्यायालय ने उच्च न्यायालय के एकल एवं खंडपीठ के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिसने अपात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। बतादें, 181 पदों के लिए आयोग को 52 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इसका प्री एग्जाम 19 जनवरी 2025 को हुआ और मुख्य एग्जाम 1 जून 2025 को हुआ था। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 मई को यह फैसला सुनाया, RPSC की ओर से आज सुबह यह जानकारी पोर्टल पर सर्कुलेट की गई है। — ये खबर भी पढ़ें 181 पदों पर निकाली भर्ती, सिर्फ 4 कैंडिडेट पास हुए:गृह विभाग में APO की वैकेंसी में पहली बार लागू किए न्यूनतम पासिंग नंबर गृह विभाग में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 181 पदों पर भर्ती परीक्षा में सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही क्वालिफाई कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पहली बार नए नियम के तहत परीक्षा ली गई थी। इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स तय किए गए थे। RPSC ने बुधवार शाम को रिजल्ट जारी किया था। (पूरी खबर पढ़ें) Source link

शिक्षा

India-Cambodia Military Exercise Begins | May 5 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्घाटन किया 4 मई को प्रयागराज में उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी यानी नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 की शुरूआत हो गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का उद्घाटन किया। ये सिम्पोजियम भारतीय सेना (विशेषकर उत्तरी और मध्य कमान) और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) की संयुक्त रूप से आयोजित एक डिफेंस एग्जीबिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल चैलेंज को दूर करने के लिए स्वदेशी तकनीकी इनोवेशन को प्रदर्शित करना है। इसमें कुल 284 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिसमें सेना, उद्योग (MSME और स्टार्टअप्स) एवं शिक्षाविद और रिसर्चर शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी से भारतीय सेना की मारक क्षमता को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देना है। सिम्पोजियम की थीम ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ है। 2. भारत ने सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की 4 मई को भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सआई (GalaxEye) ने अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से अपनी सबसे बड़ी सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च की। दृष्टि 190 किलो वजन के साथ भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सैटेलाइट है। दृष्टि सैटेलाइट एक साथ ऑप्टिकल और रडार (SAR) दोनों से फोटो ले सकता है। SAR यानी सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक बादलों, बारिश या रात में भी ये तस्वीर ले सकता है। गैलेक्सआई ने इस टेक्नॉलजी को Opto-SAR नाम दिया है। बाकी सैटेलाइट या तो मल्टी-स्पेक्ट्रल/हाइपर-स्पेक्ट्रल (ऑप्टिकल) इमेज लेते थे या SAR तकनीक का इस्तेमाल करते थे। दृष्टि सैटेलाइट रक्षा, खेती, डिजास्टर मैनेजमेंट, समुद्री निगरानी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग जैसे कामों में मदद करेगी। दृष्टि खराब मौसम में ऑप्टिकल इमेज नहीं मिलने पर AI से SAR डेटा को ऑप्टिकल जैसी तस्वीरों में बदल सकती है। इससे हर मौसम और हर समय इमेजिंग हो पाएगी। भारत में बादलों की समस्या ज्यादा होती है, इसलिए ये हर मौसम में तस्वीर ले सकता है। ये सैटेलाइट ISRO के 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स का साथ देगा। 29 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स भारत के पास रिमोट सेंसिंग उपग्रहों का सबसे बड़ा समूह है। IIT मद्रास के पूर्व छात्रों ने 2021 में गैलेक्सआई बनाया था। निधन (DEATH) 3. मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन 4 मई को मणिपुर के पूर्व मंत्री ए एस आर्थर का निधन हो गया। वे 99 साल के थे। आर्थर ने पूर्व मुख्यमंत्री रिशांग कीशिंग के कार्यकाल के दौरान 1994 से 1997 तक वन और सामान्य प्रशासन मंत्री रहे। राजनीति में एक्टिव होने से पहले आर्थर ने नागालैंड विधानसभा में स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। आर्थर मणिपुर की तंगकुल नागा कम्युनिटी के थे। आर्थर 1984 में उखरुल (मणिपुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीते, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। 1990 के दशक तक एक राजनीतिक व्यक्ति रहे। उनके परिवार में उनके बेटे अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर हैं, जो बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं। ए एस आर्थर मणिपुर विधानसभा से दो बार जीते। 4. असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन 3 मई को असम की पहली रेडियो जर्नलिस्ट लिली दास का निधन हो गया। वे 90 साल की थीं लिली ऑल इंडिया रेडियो (AIR) की पहली असमिया महिला न्यूज रीडर थीं। लिली ने 1955 में अपने करियर की शुरुआत की थी। असमिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनका बड़ा नाम रहा। लिली अपने स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली प्रस्तुति और सार्वजनिक प्रसारण में योगदान के लिए श्रोताओं के बीच वे काफी पसंद की जाती थीं। रेडियो पर अपनी लोकप्रियता के बावजूद, मलिक काफी हद तक टेलीविजन प्रस्तुतियों से दूर रहीं। लिली दास की विशिष्ट आवाज असमिया रेडियो प्रसारण में ‘गोल्डन इरा’ मानी जाती थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. भारत-कंबोडिया ने सैन्य अभ्यास शुरू हुआ 4 मई को भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II के दूसरे संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी कंबोडिया के लिए रवाना हो गई है। ये अभ्यास इस महीने की 4 से 17 तारीख तक टेको सेन नोम थॉम मिरास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर (कैंप बेसिल) में शुरू हुआ है। भारत और कंबोडिया के बीच जॉइंट ट्रेनिंग का उद्देश्य कॉर्डिनेशन और ऑपरेशनल एक्सरसाइज को बढ़ाना है। भारत-कंबोडिया के बीच ये जॉइंट एक्सरसाइज काउंटर टेरेरिज्म, ऑपरेशनल एनकाउंटर के लिए ट्रेनिंग होगी। भारतीय सेना की टुकड़ी में 120 कर्मी शामिल हैं, जबकि कंबोडियाई टुकड़ी में 160 कर्मी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह अभ्यास वैश्विक शांति बनाए रखने की दिशा में दोनों देशों की क्षमता को बढ़ाएगा। भारत-कंबोडिया के बीच ट्रेनिंग में स्किल्स और मॉडर्न मिलिट्री प्रैक्टिस भी होंगी। 6. प्रणय कुमार ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की 4 मई को बांग्लादेश में भारत के निवर्तमान उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की और भारत-बांग्लादेश संबंधों में चल रहे विकास की समीक्षा की। दोनों प्रमुखों ने जन-केंद्रित सहयोग को मजबूत करने, आपसी हित और लाभ के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा की। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और बांग्लादेश ढाका में हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद दोनों देश आपसी संबंधों पर काम कर रहे हैं। प्रणय कुमार वर्तमान में बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत हैं। इससे पहले वो बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त थे और वियतनाम में राजदूत भी रह चुके हैं। आज का इतिहास 1818 में मार्क्सवाद के जनक जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ। 1919 में पेरिस में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई। 2010 में ISRO ने एयर-ब्रीथिंग टेक्नोलॉजी से युक्त सबसे भारी साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया। ———————– ये खबर भी पढ़ें… रोहित जैन RBI के डिप्टी गवर्नर अपॉइंट हुए:नियाशी ट्राइब की पहली PhD होल्डर डॉ जोरम नीति आयोग की मेंबर बनीं, 4 मई के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Indian Army Recruitment 190 Posts

5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती और भारतीय सेना में 190 वैकेंसी की। साथ ही NHIDCL में डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. गुजरात में हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, फीस 100 रुपए गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, गांधीनगर ने 1948 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ (एएनएम) कोर्स पास होना चाहिए। गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। गुजरात सिविल सेवा नियमों के अनुसार कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस) और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य : 100 रुपए + सेवा शुल्क। एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन/ पूर्व सैनिक) : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 26,000 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : कुल अंक : 200 ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। सब्जेक्ट मार्क्स सामान्य जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान 35 गुजराती व्याकरण 20 अंग्रेजी भाषा एवं व्याकरण 20 सामान्य गणित एवं तर्कशक्ति 25 नौकरी से संबंधित तकनीकी ज्ञान 100 कुल अंक 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। बेसिक डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरकर फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. भारतीय सेना में 190 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई भारतीय सेना ने सीएसबीओ (Civilian Switch Board Operator) ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 190 ग्रुप सी सिविलियन पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in से डाउनलोड करके ईमेल आईडी पर भेजना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या अनारक्षित (यूआर) 94 ओबीसी 43 एससी 22 एसटी 12 ईडब्ल्यूएस 19 कुल पदों की संख्या 190 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव जरूरी। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल अन्य पिछड़ा वर्ग : 3 साल की छूट अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम प्रैक्टिकल टेस्ट इंटरव्यू सैलरी : 21,700 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स जनरल इंटेलिजेंसी 25 न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड 25 जनरल अवेयरनेस 25 इंग्लिश 25 रीजनिंग 25 कुल पदों की संख्या 100 ऐसे करें आवेदन : फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें। एडॉब रीडर के माध्यम से फॉर्म भरें। सही नाम से सेव कर आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, PBX एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय ईमेल आईडी sunshine.rise@nic.in पर भेजें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. NHIDCL में डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा नेशनल हाईवे एंड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) में डिप्टी मैनेजर के 85 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhidcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 36 एससी 13 एसटी 06 ओबीसी 22 ईडब्ल्यूएस 08 टोटल 85 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री गेट स्कोर (2024, 2025, 2026) एज लिमिट : अधिकतम 34 साल सैलरी : 50,000 – 1,60,000 रुपए प्रतिमाह प्लेटसमेंट सेंटर : स्टेट ग्रुप स्टेट का नाम स्टेट ग्रुप -1 असम, मणिपुर, नागालैंड स्टेट ग्रुप -2 अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, मेघालय एंड मिजोरम स्टेट ग्रुप – 3 सिक्किम, वेस्ट बंगला,सिक्किम अंडमान एंड निकोबार स्टेट ग्रुप – 4 जम्मू – कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड एंड हिमाचल प्रदेश सिलेक्शन प्रोसेस : गेट स्कोर के बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट ऐसे करें आवेदन : NHIDCL की ऑफिशियल वेबसाइट nhidcl.com पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. यूपी में 402 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 5 मई यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या अनारक्षित (UR) 163 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 40 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 107 अनुसूचित जाति (SC) 82 अनुसूचित जनजाति (ST) 10 कुल 402 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (UPPET) 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिए गए नलकूप मैकेनिक कोर्स में सर्टिफिकेट या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई प्रमाण पत्र हो। या मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर में से किसी में भी उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतम दो साल का (ITI) सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वार दिया गया तीन वर्ष का नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। सैलरी : 19900- 63200 रुपए प्रति माह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : PET-2025 के अंकों के आधार पर मेन्स एग्जाम मेरिट लिस्ट जारी फीस : सभी वर्ग के लिए 25 रुपए एग्जाम पैटर्न : पार्ट – 1 सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट-1(विषयगत ज्ञान) विद्युत की मौलिक अवधारणाएं 5 5 आधार सुरक्षा परिचय 10 10 इंजीनियरिंग धातु 5 5 इकाई प्रणाली 5 5 पदार्थ विज्ञान 5 5 द्रव्यमान, भार एवं घनत्व 5 5 चाल और वेग 5 5 कार्य, शक्ति और ऊर्जा 5 5 ऊष्मा और तापमान 5 5 बल 5 5 तापमानमापी उपकरण 5 5 चक्रीय गति 5 5 पार्ट-2 कम्प्यूटर एवं सूचना

शिक्षा

NEET Exam Center Controversy | Rajasthan Burqa Entry Row 2026

47 मिनट पहले कॉपी लिंक 3 मई को हुई NEET UG परीक्षा के एग्‍जाम सेंटर वीडियोज इस साल भी वायरल हैं। अलग-अलग राज्यों में छात्र छात्राओं की सख्‍ती से चेकिंग के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो चर्चा का विषय बने हैं। बुर्का पहनकर सेंटर पहुंची छात्रा पहला वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले का है, जिसमें बुर्का पहने एक NEET एस्पिरेंट को बस चेहरा आडेंटिफाई करके एग्जाम सेंटर में एंट्री मिल गई। इस वीडियो पर कईयों का कहना है कि इतनी सख्‍त चेकिंग के बीच किसी को बुर्का पहनकर एग्‍जाम सेंटर में घुसने की इजाजत कैसे दी जा रही है। हालांकि, इस वीडियो के आधार पर यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि छात्रा को पेपर देने की अनुमति मिली है। वीडियो में छात्रा चेकिंग कराकर आगे जाते दिखाई दे रही है। छात्रा से उतरवाई तुलसी माला वहीं दूसरा वीडियो गुजरात के सूरत का है, जहां एक छात्रा को कंठी (तुलसी माला) के साथ एंट्री नहीं मिलने पर काफी बवाल हुआ। वीडियो में छात्रा के पिता ने इस सख्त चेकिंग को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने ये तक कह दिया कि ‘हम सूरत में हैं, पाकिस्तान में नहीं।’ छात्रा को वापस कंठी पहनाता पिता। एग्जाम में बुर्का अलाउड नहीं, फिर इसके साथ एंट्री कैसे? इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन डिबेट-सी छिड़ गई कि एक ओर इतनी सख्त चेकिंग जहां हिंदू धर्म के प्रतीकों तक को नहीं छोड़ा जा रहा, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम कैंडिडेट को बुर्का के साथ एग्जाम सेंटर में एंट्री मिली। वो भी तब जबकि NEET एग्जाम में हिजाब तो अलाउड है पर बुर्का नहीं। रबड़बैंड-कलावा कटवाया, इन सबमें पढ़ा हुआ भूली इसी बीच NEET 2024 क्वालिफाई करने वाली एक डॉक्टर की भी वीडियो वायरल हुई, जिसमें उन्होंने 2024 में अपने एग्जाम का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले कलावा कटवाया था, रबड़बैंड तक हटाने को कह दिया था। वो आगे कहती हैं, ‘इन सबके चक्कर में इतना क्यॉटिक माहौल हो गया था कि जितना मैंने पढ़ा था, उससे ज्यादा तो मैं भूल रही थी। उस वक्त मुझे बुखार तक आ गया।’ सीकर में पजामे का नाड़ा-चेन काटकर हटाया, फिर एंट्री तीसरा वीडियो भी राजस्थान के सीकर का है, जिसमें कैंडिडेट्स के पजामे का नाड़ा और यहां तक कि चेन भी काटकर निकाला गया। इसके बाद ही एंट्री मिली। चौथा वीडियो तमिलनाडु के नामक्कल जिले का है, जहां एक छात्र को एडमिट कार्ड पर लगी सेम फोटो साथ नहीं लाने पर सेंटर में एंट्री नहीं मिली। 20.05 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने पहुंचे ऐसे कुछ बवालों के बावजूद 3 मई को NEET एग्जाम सफल हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, NEET UG 2026 में करीब 20.05 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने पहुंचे। इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। NTA के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, 3 मई को देश के 551 शहरों और देश के बाहर के 14 शहरों के एग्जामिनेशन सेंटर्स पर एग्जाम हुए। एग्जाम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित हुई थी। NEET UG 2026 का पेपर बैलेंस्ड, लेकिन लेंदी रहा दिल्ली में विशनरी मास्टर्ज के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह के मुताबिक, NEET UG 2026 परीक्षा का स्तर कुल मिलाकर मॉडरेट रहा। हालांकि, अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर बैलेंस्ड, लेकिन लेंदी था। फिजिक्स सेक्शन रैंक डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकता है फिजिक्स वाला सेक्शन काफी चैलेंजिग रहा, जिसमें करेंट करेंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिक इफेक्ट्स, जैसे विषयों से कॉन्सेप्चुअल और कैलकुलेटिव सवाल ज्यादा पूछे गए, जिससे ये सेक्शन रैंक डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकता है। केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल NCERT बेस्ड केमिस्ट्री का लेवल आसान से मॉडरेट रहा, जहां फिजिकल केमिस्ट्री आसान रही, जबकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ सवाल थोड़े पेचीदा थे और ज्यादातर सवाल NCERT बेस्ड थे। बायोलॉजी में एस्पिरेंट्स की कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग को परखा बायोलॉजी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन रहा, जिसमें Human Physiology, Genetics, Biotechnology और Plant Physiology जैसे टॉपिक्स से सीधे सवाल पूछे गए। इस साल बायोलॉजी सेक्शन में स्टेटमेंट-बेस्ड और मैच-द-कोलम जैसे ज्यादा सवाल रहे, जिनमें एस्पिरेंट्स की कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग, NCERT की लाइन-बाई-लाइन समझ और आपस में मिलते-जुलते कॉन्सेप्ट्स में अंतर करने की क्षमता को परखा गया, न कि सिर्फ रटने की क्षमता को। कुल मिलाकर पेपर में कॉन्सेप्ट की समझ और NCERT पर पकड़ को प्रायॉरिटी दी गई और एस्पिरेंट्स का मानना है कि सवाल आसान थे, लेकिन अच्छा स्कोर करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी रहा। स्टोरी – सोनाली राय —————————– ये खबर भी पढ़ें… NEET-एस्पिरेंट अंकिता का एडमिट कार्ड मलबे में दबा, वीडियो वायरल:एग्जाम से एक दिन पहले घर टूटा और डॉक्टर बनने का सपना भी आज 3 मई को देशभर में NEET का एग्जाम हुआ। इससे ठीक एक दिन पहले, जहां एक ओर सारे एस्पिरेंट्स इसकी आखिरी तैयारी में लगे थे, वहीं दूसरी ओर भोपाल की NEET एस्पिरेंट अंकिता दांगी मलबे में से अपना एडमिट कार्ड खोज रही थी। वही मलबा जो शनिवार सुबह तक उसका घर था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor

Hindi News Career Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor | May 2026 Current Affa 30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1.रोहित जैन RBI के नए डिप्टी गवर्नर बने 3 मई को रोहित जैन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर का पद ग्रहण किया। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने रोहित जैन को 2 मई को RBI के नए डिप्टी गवर्नर के नाम की जानकारी दी थी। रोहित की ये नियुक्ति 3 साल के लिए है और वो वर्तमान डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर की जगह ली है। रोहित दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक (ED) के तौर पर काम कर रहे थे। कार्यकारी निदेशक के पद पर रहते हुए रोहित ने सुपरविजन विभाग रिस्क, एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट) के लिए काम किया। रोहित कॉमर्स में मास्टर्स हैं और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री (MBA) हासिल की है। रोहित ने बैंकिंग रिस्क और रेगुलेशन में इंटरनेशनल सर्टिफिकेट (ICRR) और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (CAIIB) जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां लीं। रोहित के पास रिजर्व बैंक में करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान सुपरविजन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बैंकिंग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है। रोहित फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन, फॉरेन एक्सचेंज और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम जैसे विभाग के लिए काम कर सकते हैं। RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो अधिकारियों की नियुक्ति इंटरनल यानी बैंक के रैंक से प्रमोशन के जरिए की जाती है। रोहित जैन के साथ एस सी मुर्मू दूसरे ऐसे डिप्टी गवर्नर हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में आरबीआई के भीतर से ही प्रमोट किया गया था। वहीं अन्य दो डिप्टी गवर्नर बाहरी क्षेत्रों से चुने जाते हैं। वर्तमान में अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता और कमर्शियल बैंकर स्वामीनाथन जे. (एसबीआई के पूर्व एमडी) इस पद पर तैनात हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत का सर्वोच्च बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हुई थी। 1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण किया गया था और इसका हेडक्वाटर मुंबई में है। RBI का काम करेंसी जारी करना (1 रुपए छोड़कर), देश की मौद्रिक नीति (जैसे रेपो रेट) का निर्धारण, विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन, और सभी बैंकों के बैंक के तौर पर काम करना शामिल है। RBI जल्द ही रोहित के आधिकारिक पोर्टफोलियो की घोषणा करेगा। 2. गीतकार प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन अपॉइंट हुए 2 मई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया। जोशी प्रसार भारती बोर्ड के प्रमुख होंगे जोशी 2017 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के प्रेसिडेंट रहे हैं। जहां उन्होंने फिल्मों को सर्टिफिकेट दिए और फिल्म उद्योग के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया है। जोशी मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया (मार्केटिंग) के CEO और मैककैन वर्ल्डग्रुप एशिया पैसिफिक (APAC) के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टी भी हैं। प्रसून ने भाग मिल्खा भाग, दिल्ली -6 समेत कई फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। जोशी को 2006 में आई रंग दे बसंती से मशहूर हुए, रूबरू और लुका छुपी गाने से पहचान मिली। 2015 में प्रसून जोशी को साहित्य और विज्ञापन में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (AAAI) ने जोशी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में जोशी ने फिल्म तारे जमीन पर का गीत ‘मां’ लिखा था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की यात्रा पर 2 मई नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की 4 दिनों की यात्रा पर पहुंचे हैं। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ से मुलाकात की। इसके साथ ही एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंग से भी मुलाकत करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी और म्यांमार नौसेना प्रमुख समुद्री सहयोग की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बैठक में परिचालन स्तर के संबंधों को बढ़ाया जाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड और नंबर 1 फ्लीट और म्यांमार सशस्त्र बल फॉलन हीरोज युद्ध स्मारक पर भी जाएंगे। इस यात्रा के दौरान मेरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग जैसे मुद्दों पर बात होगी। ये यात्रा भारत और म्यांमार के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. BCCI ने विमेंस टी-20 टीम का ऐलान किया 2 मई को BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कैप्टन होंगी और स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है। हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं। विमेंस टीम पहला मैच 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। विमेंस टी-20 मैच टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अगस्त 2004 को हुई थी, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 5 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ डर्बी में खेला था। टी-20 फॉर्मेट में पहला T20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। 5. रांची के इशांक ने पाक स्ट्रेट पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 30 अप्रैल को रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने

शिक्षा

Bhopal NEET Aspirants House Collapses Day Before Exam, Doctor Dream Shattered

Hindi News Career Bhopal NEET Aspirants House Collapses Day Before Exam, Doctor Dream Shattered 7 मिनट पहले कॉपी लिंक आज 3 मई को देशभर में NEET का एग्जाम हुआ। इससे ठीक एक दिन पहले, जहां एक ओर सारे एस्पिरेंट्स इसकी आखिरी तैयारी में लगे थे, वहीं दूसरी ओर भोपाल की NEET एस्पिरेंट अंकिता दांगी मलबे में से अपना एडमिट कार्ड खोज रही थी। वही मलबा जो शनिवार सुबह तक उसका घर था। 17 साल की अंकिता दांगी ने सुबकते हुए कहा, ‘मैं ऐसी स्थिति में एग्जाम कैसे दूंगी? सब बिगाड़ दिया, हमारा घर-पढ़ाई और हमारा भविष्य। एक घर के साथ हमारी लाइफ खत्म कर दी।’ अंकिता दांगी का अपने परिवार में पहली डॉक्टर बनने का ख्वाब था। भोपाल में आदिवासी बस्ती पर बुलडोजर चला, अंकिता का घर उनमें से एक अंकिता दांगी भोपाल के मानस भवन से सटी आदिवासी बस्ती में परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में मां-पिता और बहनें हैं। परिवार के पास फिलहाल कमाने का कोई जरिया नहीं है। अंकिता जिस आदिवासी बस्ती में रहती थीं, वो करीब 70 साल पुरानी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बस्ती मानस भवन के परिसर में थी, जिसे मानस भवन प्रोजेक्ट के तहत जगह को खाली काराया जाना था। इसे हटाए जाने का सरकारी आदेश काफी पहले ही आ चुका था। शनिवार की सुबह जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए 27 परिवारों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। सुबह 6 बजे प्रशासन ने बुलडोजर चलाया अंकिता ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात 10 बजे प्रशासन ने घर खाली करने को कहा था। अंकिता और बाकी आदिवासी परिवारों ने पूरी रात सड़क पर बिताई। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनके घर बुलडोजर चला दिया। पूरा घर पल भर में मलबे में बदल गया और उन मलबों के बीच दबे रह गए उनके सारे डॉक्यूमेंट्स, जिनमें अंकिता का NEET UG एडमिट कार्ड भी था। 27 परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा प्रशासन के मुताबिक, यहां से 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों में शिफ्ट किया जा रहा है। ये 1BHK फ्लैट हैं। अंकिता के मुताबिक, उन्हें सामान निकालने तक का वक्त नहीं दिया गया। बड़ी मिन्नतों के बाद दोपहर में वो किसी तरह अपना NEET का एडमिट कार्ड निकाल पाईं। लेकिन तब भी उसके दिमाग में बस यही सवाल था कि इन हालातों में वो कल एग्जाम कैसे देंगी? अंकिता का परिवार में पहली डॉक्टर बनने का सपना भी चकनाचूर हो गया। अंकिता बोलीं- ‘मेरे पास NEET एग्जाम के लिए न कपड़े बचे, न आईडी’ अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘अगर मैं रविवार को एग्जाम सेंटर तक पहुंच भी जाऊं, तब भी NEET के सख्त नियम मेरे लिए बड़ी परेशानी हैं। मेरे पास जो कपड़े बचे हैं, वो ड्रेस कोड के मुताबिक नहीं हैं और मेरे सारे डॉक्यूमेंट मलबे के नीचे दबे हुए हैं।’ NEET के नियमों के मुताबिक परीक्षार्थियों को हल्के रंग के, फुल स्लीव्स वाले बिना किसी डिजाइन या कढ़ाई के कपड़े पहनने होते हैं और साथ में असली पहचान पत्र लाना जरूरी होता है। ऐसे में अंकिता के लिए ये शर्तें पूरी कर पाना अब लगभग नामुमकिन था। NEET UG 2026 के लिए 22.79 लाख ने रजिस्टर किया था मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का 3 मई 2026 को आयोजित हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। NEET UG 2026 का पेपर बैलेंस्ड, लेकिन लेंदी रहा दिल्ली में विशनरी मास्टर्ज के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह के मुताबिक, NEET UG 2026 परीक्षा का स्तर कुल मिलाकर मॉडरेट रहा। हालांकि, अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर बैलेंस्ड, लेकिन लेंदी था। फिजिक्स सेक्शन रैंक डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकता है फिजिक्स वाला सेक्शन काफी चैलेंजिग रहा, जिसमें करेंट करेंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिक इफेक्ट्स, जैसे विषयों से कॉन्सेप्चुअल और कैलकुलेटिव सवाल ज्यादा पूछे गए, जिससे ये सेक्शन रैंक डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकता है। NEET UG की परीक्षा ऑफलाइन पेन, पेपर मोड में आयोजित की जाती है। केमिस्ट्री में ज्यादातर सवाल NCERT बेस्ड केमिस्ट्री का लेवल आसान से मॉडरेट रहा, जहां फिजिकल केमिस्ट्री आसान रही, जबकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ सवाल थोड़े पेचीदा थे और ज्यादातर सवाल NCERT बेस्ड थे। बायोलॉजी में एस्पिरेंट्स की कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग को परखा बायोलॉजी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन रहा, जिसमें Human Physiology, Genetics, Biotechnology और Plant Physiology जैसे टॉपिक्स से सीधे सवाल पूछे गए। इस साल बायोलॉजी सेक्शन में स्टेटमेंट-बेस्ड और मैच-द-कोलम जैसे ज्यादा सवाल रहे, जिनमें एस्पिरेंट्स की कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिंग, NCERT की लाइन-बाई-लाइन समझ और आपस में मिलते-जुलते कॉन्सेप्ट्स में अंतर करने की क्षमता को परखा गया, न कि सिर्फ रटने की क्षमता को। कुल मिलाकर पेपर में कॉन्सेप्ट की समझ और NCERT पर पकड़ को प्रायॉरिटी दी गई और एस्पिरेंट्स का मानना है कि सवाल आसान थे, लेकिन अच्छा स्कोर करने के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी रहा। ————————- ये खबर भी पढ़ें… ‘लेबर डे’ पर नोएडा में फैक्ट्रियों के बाहर पुलिस तैनात:अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले 1100 से ज्यादा मजदूर हिरासत में आज ‘इंटरनेशनल लेबर डे’ है। एक ओर दुनिया इस दिन को मजदूरों के योगदान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के रूप में मना रही है, तो वहीं दूसरी तस्वीर अपने हक के लिए प्रदर्शन करते भारतीय मजदूरों की है, जिनके हिस्से आपराधिक मुकदमे और जेल की चारदीवारी आई। ये मजदूर नोएडा प्रोटेस्ट में अपने हक की मांग करते प्रदर्शनकारी हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Kota NEET Exam: Strict Checking, Paper Starts 2 PM

देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए राजस्थान के 27 जिलों में 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) देशभर में होगा। राजस्थान के 27 जिलों में बनाए गए 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, . नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए… Source link

Scroll to Top