भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

3540 Posts; Union Bank 1865 Vacancies, 7212 Jobs This Week

Hindi News Career Rajasthan Jobs: 3540 Posts; Union Bank 1865 Vacancies, 7212 Jobs This Week 51 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 7212 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: गुजरात मेट्रो में 383 पदों पर भर्ती; महाराष्ट्र में सिविल जज की 286 वैकेंसी, दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 114 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 भर्ती; बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर की 122 वैकेंसी, IIT भिलाई में 47 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: SSB कॉन्स्टेबल GD की 404 भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी; RBI में 60 वैकेंसी, कोल इंडिया में 34 इंटर्नशिप की ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

MPESB 1200 Posts Recruitment | Maharashtra Civil Judge & Delhi Health Jobs

Hindi News Career MPESB 1200 Posts Recruitment | Maharashtra Civil Judge & Delhi Health Jobs 26 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी MPESB में 1200 पदों पर भर्ती की, भावनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 120 वैकेंसी की। साथ ही ISRO में 15 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. MPESB में 1200 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, एज लिमिट 40 साल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 1200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन 7 मई से 26 मई तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जून को किया जाएगा। वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 324 ईडब्ल्यूएस 120 एससी 192 एसटी 240 ओबीसी 324 कुल पदों की संख्या 1200 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : जनरल : 500 रुपए केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांगजन : 250 रुपए एग्जाम पैटर्न : मोड ऑनलाइन कुल प्रश्न 100 कुल अंक 100 ड्यूरेशन 2 घंटे क्वेश्चन टाइप एमसीक्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध ‘ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 भर्ती’ लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. BMC में 120 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 10 मई से करें आवेदन भावनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 10 मई को आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जून तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट प्रोग्रामर कम सिस्टम एनालिस्ट 01 सब फायर ऑफिसर 01 सीनियर फायरमैन 02 फायरनमैन (पुरुष) 55 फायरमैन ड्राइवर 34 फायर टेक्नीशियन 02 लीगल असिस्टेंट 01 असिस्टेंट सीनियर क्लर्क कम सीनियर सिक्योरिटी असिस्टेंट 03 जूनियर क्लर्क कम जूनियर सिक्योरिटी असिस्टेंट 09 जूनियर ऑपरेटर 06 सिटी इंजीनियर 01 गायनेकोलॉजिस्ट 01 पिकी फोन (फील्ड वर्कर) 03 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद का नाम क्वालिफिकेशन असिस्टेंट प्रोग्रामर कम सिस्टम एनालिस्ट बीई, बीटेक या एमसीए सब फायर ऑफिसर फायर ट्रेनिंग या सर्टिफिकेशन के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। सीनियर फायरमैन फायर ट्रेनिंग या सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पास फायरनमैन (पुरुष) 12वीं पास के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फायरमैन ड्राइवर 12वीं पास के साथ हेवी व्हील ड्राइविंग लाइसेंस फायर टेक्नीशियन फायरमैन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लीगल असिस्टेंट लॉ की डिग्री असिस्टेंट सीनियर क्लर्क कम सीनियर सिक्योरिटी असिस्टेंट ग्रेजुएट विद कंप्यूटर नॉलेज जूनियर क्लर्क कम जूनियर सिक्योरिटी असिस्टेंट कंप्यूटर नॉलेज के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर ऑपरेटर 12वीं, टाइपिंग नॉलेज सिटी इंजीनियर बीई या बी. टेक की डिग्री गायनेकोलॉजिस्ट एमबीबीएस के साथ गायनेकोलॉजी में एमडी, एसएस पिकी फोन (फील्ड वर्कर) 12वीं, ग्रेजुएशन एज लिमिट : गुजरात सरकार के नियमानुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम मेरिट बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। भावनगर महानगर पालिका – पोस्ट रिक्रूटमेंट 2026 पर क्लिक करें। यदि नए यूजर है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक भावनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. ISRO में 15 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख 77 हजार तक इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर ने 15 पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स www.lpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पोस्ट नंबर पोस्ट का नाम पदों की संख्या 803 साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ 1 804 साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ 1 805 साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ 10 806 साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ 1 807 साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ 2 कुल पदों की संख्या 15 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमई, एमटेक की डिग्री। एज लिमिट : पद के अनुसार अधिकतम 28 – 30 साल सैलरी : लेवल – 10 के अनुसार, 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह फीस : महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन : 750 रुपए (रिटन टेस्ट के बाद पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी।) अन्य सभी : 750 रुपए (रिटन टेस्ट के बाद 500 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे।) ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.lpsc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Register” या “New Registration” पर क्लिक करें। अप्लाई नाउ पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. यूपी में स्पेशल टीचर के 58 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 4 मई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ ने स्पेशल टीचर (JTC ग्रेड) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन की लास्ट डेट 4 मई तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 1534 ओबीसी 66 ईडब्ल्यूएस 271 एससी 346 एसटी 185 कुल पदों की संख्या 3003 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 5,200 – 34,800 रुपए प्रतिमाह क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 30% ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25% अन्य : 20% एग्जाम पैटर्न बदला : पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स पार्ट –

शिक्षा

NEET UG 2026 Exam Guidelines Issued by NTA; Over 22.79 Lakh Students...

Hindi News Career NEET UG 2026 Exam Guidelines Issued By NTA; Over 22.79 Lakh Students To Appear 1 घंटे पहले कॉपी लिंक मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 का आयोजन कल यानी 3 मई 2026 को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार इस एग्जाम के लिए 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस एग्जाम को क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स को मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी : NTA ने नीट यूजी 2026 के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। साथ ही ई मेल neetug2026@nta.ac.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एग्जाम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in and neet.nta.nic.in चेक करते रहें। फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और CCTV से निगरानी : एग्जाम सेंटर पर एंट्री से पहले स्टूडेंट्स की गहन तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी। NEET UG एग्जाम 2026 : क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 50% क्वालिफाइंग मार्क्स अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग : 40% दिव्यांग : जनरल कैटेगरी होने पर 45 % पिछले साल 20.8 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी एग्जाम साल 2025 में नीट – यूजी का आयोजन 4 मई को देश भर के 5 हजार से ज्यादा सेंटर पर हुआ था। 22.7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 13.76 लाख लड़कियों और 9.98 लाख लड़के थे। इस तरह 20.8 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ——————- ये खबर भी पढ़ें : ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:10वीं में 98%, 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी नहीं की गई रिलीज काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने ICSE क्लास 10वीं और ISC 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE 10वीं में 98.18% स्टूडेंट्स पास हुए। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

SSB 233 Posts Recruitment Last Date Extended to May 4

11 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की। पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख 4 मई तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई तय की गई है। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 18 मई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो। केवल वैलिड PET स्कोर वाले उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्स, स्टैटिक्स, इकोनॉमिक्स या संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री। कंप्यूटर में ‘O’ लेवल का डिप्लोमा या समकक्ष कंप्यूटर सर्टिफिकेट और देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी टाइपिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : सभी उम्मीदवारों के लिए : 25 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : PET 2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग सैलरी: 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : पैरामीटर डिटेल्स प्रश्नों की संख्या 100 कुल अंक 100 सब्जेक्ट टेक्निकल, कंप्यूटर एंड आईटी, यूजी का जनरल नॉलेज ड्यूरेशन 2 घंटे सिलेबस : स्टैटिक्स डाटा कलेक्शन एंड प्रजेंटेशन सेंट्रल टेंडेसी एंड मॉड्यूल्स ऑफ डिप्रेशन इंडिसेस, रेट्स एंड रेशो नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड आईटी कॉन्सेप्ट्स कंटेपरेरी टेक्नोलॉजिल डेवलपमेंट्स एंड इन्नोवेशंस यूपी का जनरल नॉलेज ऐसे करें आवेदन : यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर यूपी एएसओ अप्लाई ऑनलाइन 2026 लिंक पर क्लिक करें। वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब नेशनल बैंक में 30 वैकेंसी, इंजीनियर को मौका पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिस के 30 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ऑफिसर सिविल इंजीनियर (JMG स्केल) 21 ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 07 ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल) 02 कुल 30 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑफिसर सिविल इंजीनियर: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता। संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव। ऑफिसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री। 1 साल का रिलेटेड फील्ड में एक्सपीरियंस होना चाहिए। ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियर: कम से कम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई/बीटेक की डिग्री। 1 साल का एक्सपीरियंस भी प्राप्त किया हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 30 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 03 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : ऑनलाइन रिटन टेस्ट पर्सनल इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं। Recruitment/ Careers सेक्शन पर क्लिक करें। पदों से संबंधित रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा। इस पेज पर रजिस्ट्रेशन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें। मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करके डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में 233 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 105 ईडब्ल्यूएस 20 ओबीसी 62 एससी 27 एसटी 19 कुल पदों की संख्या 233 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सैलरी : 21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजीमार्क्स : 150 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. DDA में 17 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 23 अप्रैल दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 17 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्चुअल बेसिस पर यह पद 01 साल के लिए भरा जाएगा। इसके बाद डीडीए चाहे तो कॉन्ट्रेक्ट को आगे भी बढ़ा सकता है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) 14 कंसल्टेंट (आर्किटेक्ट) 3 कुल पदों की संख्या 17 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंसल्टेंट (लैंडस्केप आर्किटेक्ट): लैंडस्केप आर्किटेक्ट में मास्टर्स की डिग्री या समकक्ष डिग्री। या बैचलर डिग्री आर्किटेक्ट में पूरी की हो। मास्टर्स की डिग्री के साथ ही लैंडस्केप प्रोजेक्ट पर काम करने का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस। आर्किटेक्चरल बेस्ड सॉफ्टवेयर जैसे ऑटो सीएडी,एडोब क्रिएटिव सूट, एमएस ऑफिस पर काम करना आना चाहिए।

शिक्षा

RPSC Deputy Commandant Exam | Document Verification Low Turnout

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। ऐसे में कैंडिडेट्स को अब एक और मौका दिया गया है। सभी 180 कैंडिडेट्स को 24 अप्रैल को बुलाया गया है। . डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी या इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त-विमुक्त कैंडिडेट्स ही इस भर्ती के लिए योग्य थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फाॅर्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले करने के लिए आयोग ने डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का निर्णय लिया। इस परीक्षा में 255 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इन्हें 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया था, लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। RPSC सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- परीक्षा देने वाले सभी कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया था। अभ्यर्थियों को ये लाने थे डॉक्यूमेंट्स RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और आवेदन पत्र डाउनलोड करना था। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्टन के पद से रिटायर्ड, सेवात्याग, NOC प्रमाण पत्र, PPO, जाति, मूल-निवास और अन्य दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी और मूल दस्तावेज सहित आयोग कार्यालय में उपस्थिति देनी थी। मार्च 2025 में निकाली थी वैकेंसी RPSC ने 18 मार्च 2025 को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 24 मार्च से 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, लेकिन विड्रॉ करने के बाद 4 हजार 221 कैंडिडेट्स रह गए। इसकी लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई। इसमें 255 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। वैकेंसी में आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी या इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त और विमुक्त कैंडिडेट्स ही योग्य थे। बिना योग्यता कई अभ्यर्थियों ने भरे थे फॉर्म इस भर्ती में बिना योग्यता बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए थे। आवेदन की जांच में कई अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए। इन्हें फॉर्म वापस लेने का मौका भी दिया गया। आयोग ने फॉर्म विड्रॉ नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 217 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 6 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन फॉर्म विड्रॉ कर लिए थे। … ये 3 खबरें भी पढ़ें… 1…RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स:डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) पहली बार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने और इंटरव्यू से पहले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा। डिप्टी कमाडेंट भर्ती-2025 में ऐसा किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 255 कैंडिडेट्स को 15 से 20 अप्रैल के बीच आयोग कार्यालय बुलाया गया था। इसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2…RPSC की डिप्टी कमांडेंट भर्ती पर संकट के बादल:जिस कैटेगरी में वैकेंसी ही नहीं, भरे फॉर्म और दिया एग्जाम; पद खाली रहने के आसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) की भर्ती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग ने 4 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ओबीसी और एसटी के 1-1 और एससी के दो पद थे। इस भर्ती के लिए आर्मी का एक्स कैप्टन होना जरूरी था। इसके बावजूद बिना योग्यता फॉर्म भर दिए गए। (पूरी खबर पढ़ें) 3…..255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। (पूरी खबर पढे़ं) Source link

शिक्षा

वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की आंसर-की जारी:कैंडिडेट्स 2 से 4 मई तक...

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वेटरनरी ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम-2025 की मॉडल आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में डिटेल नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर-की पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 2 मई से 4 मई 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। बता दें किवेटरनरी ऑफिसर के 1100 पदों और असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 281 पदों के लिए परीक्षा 19 अप्रैल को जयपुर मुख्यालय पर आयोजित की गई थी। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के मुख्य एग्जाम कंट्रोलर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न-पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज करनी होंगी। आपत्तियां केवल प्रमाणित (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों के सबूत के साथ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। आवश्यक प्रमाण अटैच नहीं होने पर आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर संबंधित परीक्षा के ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। पेमेंट ई-मित्र या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जमा फीस रिफंड नहीं की जाएगी और बिना फीस के आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। आयोग के अनुसार, आपत्तियां केवल एक बार ही दर्ज की जा सकेंगी। 4 मई 2026 रात 12 बजे के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यहां करें कॉन्टैक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। Source link

शिक्षा

Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over

Hindi News Career Indian Navy Frigate Mahendragiri Handed Over | May 2 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल NCLT के प्रेसिडेंट बने 30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) के प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने उनके अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है। जस्टिस ग्रेवाल अगले 5 साल तक या 67 साल की उम्र, जो पहले होगा तब तक अपने पद पर बने रहेंगे। जस्टिस ग्रेवाल ने साल 1987 में एम.ए. (इतिहास) किया और 1992 में एलएलबी की डिग्री ली थी। जस्टिस ग्रेवाल ने 1992 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू की थी। 1995 में जस्टिस ग्रेवाल पंजाब के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल बने। जस्टिस ग्रेवाल 1997 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल बने और 2002 तक इस पद पर रहे। जस्टिस ग्रेवाल 2005 में एडिशनल एडवोकेट जनरल बने। 19 सालों तक जस्टिस ग्रेवाल ने पंजाब राज्य की ओर से सिविल, कॉन्स्टीट्यूशनल, क्रिमिनल, सर्विस और जनहित याचिका जैसे मामलों पर बहस की। जस्टिस ग्रेवाल ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए 2016 में पंजाब एंड हरियाणा के एडिशनल जज के की शपथ ली। NCLT एक अर्ध-न्यायिक निकाय (quasi-judicial body) है, जो कॉर्पोरेट विवादों, दिवाला मामलों और दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC) के तहत मामलों को देखता है। NCLT कंपनी लॉ सेक्शन 408 के अंतर्गत 2016 में बनाया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के अंतर्गत आती है। हेडक्वाटर्र नई दिल्ली में है। जस्टिस ग्रेवाल ने 1985 में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. की डिग्री ली थी। 2. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी मई में यूरोप के चार देश की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। नॉर्वे में मोदी 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। ये समिट पिछले साल मई में होनी थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इस समिट में इनोवेशन, इकोनॉमिक डेवलपमेंत, क्लाइमेट सोल्यूशन और पारस्परिक रूप से लाभप्रद इंवेस्टमेंट पर बात होगी। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान समिट में हिस्सा लेने वाले पांच नॉर्डिक देशों – डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के लीडर्स से भी मुलाकात कर सकते हैं। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच कई सालों की लंबी बातचीत के बाद पीएम की ये पहली यूरोप यात्रा होगी। हालांकि, डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन यूरोपीय यूनियन के सदस्य हैं, नॉर्वे और आइसलैंड समूह का हिस्सा नहीं हैं। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान सबसे पहले नार्वे जाएंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं 30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं। ये मूर्तियां 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं। ये सभी मूर्तियां तस्कर गिरोह स्मगल करके अमेरिका ले गए थे। अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अटॉर्नी ऑफिस ने तस्करी की जांच के बाद इन कलाकृतियों को भारत को वापस करने की घोषणा की थी। मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की काउंसल राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में इन मूर्तियों की वापसी की घोषणा की थी। लौटाई गई मूर्तियों में अवलोकितेश्वर (बोधिसत्व) की एक कांस्य प्रतिमा भी शामिल है, जो रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में थी, जिसकी कीमत 20 लाख डॉलर है। इसे 1982 में चोरी करके अमेरिका ले जाया गया था और इसे 2025 में न्यूयॉर्क के एक प्राइवेट म्यूजियम से सीज किया गया था। इन मूर्तियों में मध्य प्रदेश के एक मंदिर से साल 2000 में 75 लाख डॉलर की कीमत की एक लाल बलुआ पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल हैं। साथ ही वापस आने वाली मूर्तियों में नृत्य करते गणेश की बलुआ पत्थर की प्रतिमा भी शामिल थी, जिसे स्मगलरों ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए 2012 में क्रिस्टीज न्यूयॉर्क में नीलाम की गई थीं। साल 2000 में भगवान गणेश की ये मूर्ति चुराई गई थी। 4. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आएंगे 30 अप्रैल को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम ने भारत के राजकीय दौरे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लैम 5 से 7 मई तक भारत के राजकीय दौरे पर होंगे। राष्ट्रपति लैम के साथ एक हाई लेवल डेलीगेशन भी आएगा, जिसमें वियतनाम सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद राष्ट्रपति लैम का ये पहले दौरा है, जिसमें पहली यात्रा वो भारत की करेंगे। राष्ट्रपति टू लैम 6 मई को राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। राष्ट्रपति लैम अपनी भारत यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और लंबे समय से सभ्यतागत संबंध रहे हैं। राष्ट्रपति लैम की ये दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाने की 10वीं वर्षगांठ है। नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद लैम का ये पहले दौरा है। 5. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को महेंद्रगिरी सौंपा 1 मई को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरी’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है। ये प्रोजेक्ट 17ए (P17A) के तहत बनने वाला छठा और आखिरी जहाज था। महेंद्रगिरी आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है और इसमें लगभग 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। महेंद्रगिरी युद्धपोत का नामकरण ओडिशा के पूर्वी घाट की ‘महेंद्रगिरी’ पर्वत चोटी के नाम पर किया गया है। महेंद्रगिरी भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने मिलकर बनाया है। ये फ्रिगेट 149 मीटर लंबा है और इसका वजन लगभग 6,670 टन है। ये 28 समुद्री मील (नॉट्स) तक की स्पीड से चल सकता है। एक बार में ये जहाज 45 दिनों तक समुद्री अभियान

शिक्षा

BPSC AEDO Exam Cancelled | 32 Candidates Banned in Bihar

BPSC ने शुक्रवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द कर दी है। एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। . इसके साथ ही आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को बैन भी कर दिया गया है, जो अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करने की कोशिशों को नाकाम किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने मिलकर परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने का षड्यंत्र रचा था। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 87/2025): 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित सभी 9 पालियों की परीक्षा रद्द। सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 108/2025): 23 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द। आयोग जल्द ही इन परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 3 चरणों में हुई थी परीक्षा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले AEDO की वेकैंसी बिहार में पहली बार आई। परीक्षा कंडक्ट कराने की जिम्मेवारी BPSC को दी गई। फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए की फी थी। कुल 935 पदों के लिए करीब 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भर दिया। इस कारण BPSC ने तीन चरणों में परीक्षा ली। पहले चरण की परीक्षा 14-15 अप्रैल को हुई। दूसरे चरण की परीक्षा 17-18 अप्रैल को हुई। तीसरे चरण की परीक्षा 20-21 अप्रैल को हुई। इसके लिए सभी 38 जिलों में 746 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पेपर लीक से समझौता नहीं बता दें 3 चरणों में हुई इस परीक्षा की शुरुआत के ठीक एक दिन पहले मुंगेर DM को मिली एक सूचना ने मास्टर साहब के सारे मास्टर प्लान पर पानी फेर दिया। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 6 जिलों में 8 FIR दर्ज की गई। मामले में 36 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सबसे अधिक 22 गिरफ्तारी मुंगेर से हुई है। 12 दिन बाद भी EOU को ‘मास्टर’ नहीं मिल पाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान प्रश्न-पत्र लीक होने या सोशल मीडिया पर वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। न ही किसी प्रश्न-पत्र की कोई सीरीज बाहर मिली है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और समाचारों में आई खबरों और कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ी की कोशिशों को देखते हुए आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि परीक्षा की गरिमा और ईमानदारी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। पेपर लीक हुआ या नहीं, यह सवाल बरकरार है। जवाब SIT की जांच पूरी होने के बाद ही मिलेगा। पर मास्टर साहब के परीक्षा में धांधली के मास्टर प्लान को जानिए…। मुंगेर के मुफ्फसिल थाना में दर्ज FIR नंबर 177/26 के मुताबिक, 13 अप्रैल की रात मुंगेर DM को जानकारी मिली थी कि सुजल कुमार नाम का एक व्यक्ति 14 अप्रैल को होने वाली AEDO परीक्षा में नकल करवाने की तैयारी कर रहा है। BPSC ने बायोमेट्रिक अटेंडेंट्स बनाने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया है, उसके स्टाफ के साथ सेटिंग कर उनकी जगह अपने लड़कों की भर्ती कर रहा है। इस सूचना के बाद मुंगेर पुलिस की एक टीम बनी। टीम ने छापेमारी कर आधी रात को करीब 12:30 बजे तेलिया तालाब मोड़ के पास से सुजल को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल और एक बैग जब्त किया। बैग में लैपटॉप, आईपैड, बायोमैट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर की दो लिस्ट थी। साथ में परीक्षा देने वाले 20 कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड और 1 से 100 तक सीरियल नंबर लिखा 19 पूर्जा था, जिस पर परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब लिखा जाना था। सवालों का जवाब देने के लिए बनाया वॉट्सएप ग्रुप पुलिस ने 20 साल के सुजल के मोबाइल फोन को खंगाला और उससे पूछताछ की। तब पहली बार उसने ‘मास्टर’ का नाम लिया। सुजल ने पुलिस को बताया- ‘मास्टर’ ने ‘एम मुंगेर’ नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप में उसके मोबाइल नंबर को जोड़ा था। इसी ग्रुप में उन 20 कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड को भेजा गया था, जिसकी कॉपी पुलिस ने उसके जब्त बैग से बरामद की थी। इन सभी कैंडिडेट्स का परीक्षा केंद्र मुंगेर ही था। सेटिंग के तहत परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट्स को सारे सवालों का सही जवाब बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर उपलब्ध कराने वाले थे। ये पहला वॉट्सएप ग्रुप था। ‘मास्टर’ ने ‘मुंगेर सॉल्यूशन’ नाम से दूसरा वॉट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इस ग्रुप में ‘मास्टर’ खुद सवालों का सही जवाब भेजने वाला था। जवाब मिलने के बाद हमारे लोग उसे कैंडिडेट तक पहुंचाते। इसके एवज में सुजल और उसके मददगार साथियों को पैसा मिलने वाला था। नालंदा पुलिस ने एग्जाम के दौरान कैंडिडेट को गिरफ्तार किया। इनको आंसर लिखवाया जा रहा था। क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचने के लिए हायर किए अपने आदमी ‘मास्टर’ के इशारे पर सुजल ने कुछ खास लोगों को हायर किया था। उसमें एके राठौड़, रोहन कुमार उर्फ देवराज और अभिषेक पांडेय शामिल हैं। इन सबको बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर बनाकर परीक्षा केंद्र के अंदर भेजने की तैयारी थी। ‘मास्टर’ ने इन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रखी थी। असल में इन सभी लोगों को अपने कैंडिडेट्स के क्वेश्चन पेपर की फोटो खींच कर भेजनी थी। इसके लिए ‘मुंगेर सॉल्यूशन’ नाम से वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया था। फिर यहां से सवालों का जवाब ‘मास्टर’ तैयार करता और उसे वापस बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर के माध्यम से कैंडिडेट्स तक पहुंचाता। सासाराम में बहन भी थी कैंडिडेट EOU के मुताबिक, ‘मास्टर’ की बहन भी AEDO परीक्षा की कैंडिडेट थी। सासाराम के शांति नगर नेकरा स्थित ABR फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में उसका सेंटर था। पूजा कुमारी

शिक्षा

John Turnus Apple New CEO

Hindi News Career John Turnus Apple New CEO | April 2026 Current Affairs; Anil Chauhan Indian CDS Britain 10 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे 21 अप्रैल को एपल ने नए CEO के नाम का ऐलान किया। अब एपल CEO टिम कुक की जगह जॉन टर्नस नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और बोर्ड ने सर्वसम्मति से कुक के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दे दी है। जॉन टर्नस हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं। जॉन टर्नस ने 2001 में एपल कंपनी जॉइन की थी। जॉन ने iPhone, iPad, Mac सॉफ्टवेयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टिम कुक: टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में एपल के CEO बने थे। टिम ने एपल के प्रॉडक्ट्स को को-डेवलप और डिजाइन किया है। टिम ने FBI टेरेरिज्म केस में iPhone को अन लॉक करने से इनकार किया। टिम ने एपल की प्राइवेसी, सस्टेनेबिलिटी पर काम किया। टिम एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले एपल के पहले CEO बने। टिम की लीडरशिप में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब ₹32 लाख करोड़) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹350 लाख करोड़) हुई। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 108 बिलियन डॉलर (करीब ₹10 लाख करोड़) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (₹39 लाख करोड़) के पार पहुंच गया है। Apple की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी। ये कंपनी कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में स्टीव जॉब्स के गैरेज से शुरू हुई थी। कंपनी पर्सनल कंप्यूटर बनाने के लिए शुरू की गई थी। टिम कुक एपल को 3 ट्रिलियन पर ले जाने वाले पहले CEO हैं। 2. CDS जनरल अनिल चौहान यूके के दौरे पर पहुंचे 20 अप्रैल को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान लंदन की 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं, जो किसी भारतीय CDS की यूके की पहली यात्रा है। जनरल चौहान CDS रिचर्ड नाइटन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही ब्रिटेन की मिलिट्री लीड से भी मुलाकात की। इस यात्रा में CDS अनिल चौहान और यूके प्रमुख साइबर सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस इनफॉर्मेशन (खुफिया जानकारी) शेयर करने पर बात करेंगे। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज पर भी बात होगी। इस यात्रा का उद्देश्य देशों के बीच इंटर ऑपरेटबिलिटी और ऑपरेशनल को-ऑपरेशन को बढ़ाना है। CDS जनरल की ये यात्रा पिछले महीने नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच सीनियर मिलिट्री लीडर्स के बीच हुई बैठक के बाद हुई है। CDS जनरल की ये यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच डिफेंस पार्ट्नर्शिप को बेहतर करना और ग्लोबल सिक्योरिटी के बीच मजबूत रिलेशन बिल्ड करने के लिए है। यात्रा के दौरान CDS जनरल रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज इंस्टीट्यूट भी जाएंगे। रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज ब्रिटेन का एक हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट है, जो ब्रिटिश फोर्स और सिविल सर्विस के लिए ट्रेनिंग देता है। CDS जनरल अनिल चौहान की यूके यात्रा दोनों देशों के बीच 5वीं हाई लेवल मिलिट्री एंगजमेंट का हिस्सा है। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर समेत 4 MoU साइन किए 20 अप्रैल को भारत और साउथ कोरिया ने स्पोर्ट्स, कल्चर और स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्री इंटरप्राइज सेक्टर कॉर्पोरेशन के लिए चार MoU साइन किए। दोनों देशों के प्रमुखों ने इकोनॉमिक पार्ट्नर्शिप और भारत-कोरिया के डिजिटल ब्रिज के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए जॉइंट डिकलरेशन पर साइन किए। नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग के बीच वार्ता के बाद इन पर साइन हुए। इसके साथ ही भारत और कोरिया दोनों शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और इंडो-पैसिफिक की दिशा में योगदान देना जारी रखेंगे। दोनों देशों ने AI, सेमीकंडक्टर और प्रौद्योगिकी में साझेदारी को और गहरा करने के लिए भारत-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा- भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर है। जिसके 2030 तक 50 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। इससे पहले जुलाई 2018 में राष्ट्रपति मून जे-इन ने भारत का दौरा किया था। साउथ कोरिया के प्रेसीडेंट ली जे म्युंग 3 दिन की यात्रा पर भारत आए हैं और ये उनकी पहली भारत यात्रा है। निधन (DEATH) 4. पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ गोपालराव पाटिल का निधन 20 अप्रैल को पूर्व राज्यसभा सदस्य और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गोपालराव पाटिल का निधन हो गया। वे 95 साल के थे। पाटिल एक डॉक्टर थे उसके बाद महाराष्ट्र से बीजेपी के नेता रहे। पाटिल 1994 और 2000 के बीच भाजपा से राज्यसभा सदस्य रहे। पाटिल ने वाणिज्य, विदेश मामलों और रेलवे सहित प्रमुख संसदीय समितियों के मेम्बर भी रहे। पाटिल हैदराबाद के कुरनूल स्थित एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे। पाटिल ने इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन की स्थापना की और उसके पहले अध्यक्ष भी रहे। पाटिल बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी प्रदान किए गए पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासाराव देशमुख के रिश्तेदार थे। 2019 में पाटिल को स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने ‘जीवन साधना (लाइफटाइम अचीवमेंट) पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। डॉ गोपालराव पाटिल ने कोल्हापुर जिले के कुरुंदवाड़ में मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दीं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में टेनिस प्लेयर कार्लोस को बेस्ट प्लेयर अवार्ड 20 अप्रैल को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स का ऐलान हुआ। इसमें टेनिस प्लेयर कार्लोस अलकराज और आर्यना सबालेंका को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। साथ ही पेरिस सेंट-जर्मेन को ‘टीम ऑफ द ईयर’ चुना गया। अलकराज ने पिछले साल फ्रेंच और US ओपन जीता था और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। इस महीने मास्टर्स खिताब जीतने वाले रोरी मैकलरॉय को साल का सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिला। 18 साल की उम्र में बार्सिलोना और स्पेन के लिए लैमिन यमल को साल के सबसे यंग प्लेयर का अवार्ड जीता। फॉर्मूला वन चैंपियन लैंडो नॉरिस को वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।

शिक्षा

Uttar Pradesh Prayagraj Up board Exam 10th & 12th Result Breaking News...

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी होगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा पर . उन्होंने बताया- यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल करेंगे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें 50 लाख से ज्यादा बच्चों ने दी थी परीक्षा यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक, 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की संख्या 1.26 लाख है। 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। कॉपी चेक करने के लिए कुल 1 लाख 52 हजार 780 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनमें हाईस्कूल के लिए 96 हजार 804 और इंटरमीडिएट के लिए 55 हजार 976 परीक्षक शामिल थे। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इस साल 2 करोड़ 80 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें हाईस्कूल की करीब 1 करोड़ 57 लाख और इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां शामिल थीं। फेल स्टूडेंट्स भी हो सकेंगे पास यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट यह दूसरी बार होगा कि रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। कैसा था 2025 का रिजल्ट? 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था 2025 के रिजल्ट में 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया था। उन्हें 97.83% अंक मिले थे। 97.67% अंकों के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता रहीं। सभी को 97.50% अंक मिले। अव्वल जिलों की बात करें तो आगरा सबसे आगे रहा। यहां के 94.99% अभ्यर्थी पास हुए हैं। 94.67% के साथ बस्ती दूसरे नंबर पर, जबकि 94.60% के साथ मथुरा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, फिसड्डी जिलों में सोनभद्र सबसे आगे रहा। यहां सिर्फ 74.72% अभ्यर्थी पास हुए हैं। 12वीं में टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र था 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% के साथ प्रदेश में टॉप किया था। महक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी को 96.80% अंक मिले। इटावा की मोहिनी 96.40% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह टॉप-3 में 5 छात्राएं और एक छात्र है। लड़कियां, लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं। अमेठी जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा 92.65, जबकि चंदौली का सबसे कम 65.70% रहा। ———————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पारा@44.4°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा: 30 जिलों में लू चलेगी, भालू को 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 30 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। आगरा और अयोध्या में इतनी भीषण गर्मी है कि प्रशासन सड़कों पर पानी की बौछारें डलवा रहा है। वहीं गोरखपुर जू में गर्मी से बचाने के लिए भालुओं को 8-8 किलोग्राम की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई जा रही है। पूरी खबर पढ़िए Source link

Scroll to Top