भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तीज शॉपिंग का है प्लान, तो अमरोहा में इन 5 दुकानों पर...


Last Updated:

Amroha Hariyali Teej Shopping 2026 News: तीज के मौके पर अगर आप अमरोहा में खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो साहिल बैंगल वेडिंग कलेक्शन, चाहत बैंगल्स स्टोर, चिराग बैंगल्स, फाजिल कॉस्मेटिक और दुल्हन बैंगल स्टोर बेहतरीन विकल्प हैं. यहां 50 रुपए से लेकर प्रीमियम वेडिंग कलेक्शन तक हर बजट में शानदार वैरायटी उपलब्ध है.

यदि आप अमरोहा में तीज के मौके पर चूड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह पांच जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है. यहां पर सस्ते से सस्ती महंगे से महंगी सभी प्रकार की चूड़ियां मिल जाती हैं.साहिल बेंगल वेडिंग कलेक्शन,चाहत बैंगल्स स्टोर,फाजिल कॉस्मेटिक शामिल है. यह सभी जगह चूड़ी खरीदने के लिए बेस्ट मानी जाती है. यहां पर सभी प्रकार की चूड़ियां आसानी से और रीजनेबल रेट में मिल जाती हैं.

अमरोहा में तीज की शॉपिंग और खूबसूरत चूड़ियां खरीदने की बात हो तो साहिल बेंगल वेडिंग कलेक्शन महिलाओं की पसंदीदा दुकानों में गिनी जाती है. यहां कांच, लाख, धातु, कुंदन, स्टोन व डिजाइनर चूड़ियों का शानदार संग्रह मिलता है.जो तीज, करवा चौथ, शादी और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए उपयुक्त रहता है. इसके साथ ही दुल्हन के चूड़ा सेट, कड़े, चूड़ी सेट और सुहाग श्रृंगार का अन्य सामान भी उपलब्ध रहता है.

कीमतों की बात करें तो साधारण चूड़ियां लगभग 50 रुपए से 150 रुपए तक, डिजाइनर सेट 200 रुपए से 800 रुपए तक और विशेष वेडिंग कलेक्शन 1000 रुपए या उससे अधिक कीमत में मिल सकते हैं. तीज के मौसम में यहां नए-नए डिजाइनों की भरपूर वैरायटी देखने को मिलती है. जिससे हर बजट के अनुसार खरीदारी की जा सकती है. यही वजह है कि त्योहारों के दौरान यहां महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमरोहा में तीज के त्योहार पर अगर आप खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ियों की खरीदारी करना चाहती हैं.तो चाहत बैंगल्स स्टोर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह दुकान अपने आकर्षक डिजाइनों और किफायती कीमतों की वजह से महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां कांच, लाख, धातु, स्टोन, कुंदन, ऑक्सीडाइज्ड और डिजाइनर चूड़ियों की शानदार वैरायटी उपलब्ध रहती है. इसके अलावा तीज, करवा चौथ, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए विशेष चूड़ी सेट, कड़े, चूड़ा सेट और सुहाग श्रृंगार का सामान भी आसानी से मिल जाता है.

कीमतों की बात करें तो साधारण चूड़ियां लगभग 50 रुपये से शुरू हो जाती हैं. जबकि डिजाइनर सेट 200 रुपये से 800 रुपये तक मिल जाते हैं.वहीं प्रीमियम और वेडिंग कलेक्शन की कीमत 1000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है. तीज के सीजन में यहां नए-नए रंगों और डिजाइनों का विशेष संग्रह देखने को मिलता है. जिससे हर उम्र की महिलाओं को अपनी पसंद के अनुसार चूड़ियां मिल जाती हैं. उचित दाम, अच्छी गुणवत्ता और भरपूर वैरायटी के कारण तीज की खरीदारी के लिए यह स्टोर अमरोहा के लोकप्रिय ठिकानों में शामिल माना जाता है.

अमरोहा में तीज के त्योहार पर अगर आप खूबसूरत और आकर्षक चूड़ियों की खरीदारी करना चाहती हैं. तो चिराग बैंगल्स स्टोर एक अच्छा विकल्प माना जाता है. यह दुकान बरा बाजार स्थित कृष्णा प्लाज़ा मार्केट के पास है और तीज, करवा चौथ, शादी-विवाह तथा अन्य मांगलिक अवसरों के लिए चूड़ियों का अच्छा संग्रह उपलब्ध कराती है. यहां कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां, लाख की चूड़ियां, स्टोन वर्क, कुंदन, धातु की चूड़ियां, डिजाइनर सेट, कड़े और दुल्हन के विशेष चूड़ा सेट जैसी कई वैरायटी मिल जाती हैं.

अमरोहा में तीज की खरीदारी के लिए अगर आप चूड़ियों और श्रृंगार के सामान की तलाश में हैं. तो फाजिल कॉस्मेटिक एक अच्छी खरीदारी की जगह मानी जाती है.यहां तीज, करवा चौथ, शादी-विवाह और अन्य त्योहारों के लिए महिलाओं की जरूरत का लगभग हर तरह का श्रृंगार का सामान उपलब्ध रहता है.दुकान पर कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां, लाख की चूड़ियां, धातु की चूड़ियां, स्टोन वर्क, कुंदन, डिजाइनर चूड़ी सेट, कड़े और दुल्हन के विशेष चूड़ा सेट जैसी कई आकर्षक वैरायटी मिल जाती हैं.इसके अलावा बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, हेयर एक्सेसरीज़, कृत्रिम आभूषण और अन्य श्रृंगार का सामान भी उपलब्ध रहता है.कीमतों की बात करें तो साधारण चूड़ियां लगभग 50 रुपए से शुरू होकर 150 रुपए तक मिल जाती हैं.

अमरोहा में तीज की खरीदारी के लिए अगर आप खूबसूरत और आकर्षक चूड़ियों की तलाश में हैं. तो दुल्हन बैंगल स्टोर एक अच्छी खरीदारी की जगह मानी जाती है. यहां तीज, करवा चौथ, शादी-विवाह और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए चूड़ियों का आकर्षक संग्रह देखने को मिलता है. दुकान पर कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियां, लाख की चूड़ियां, कुंदन वर्क, स्टोन वर्क, धातु की चूड़ियां, डिजाइनर चूड़ी सेट, कड़े और दुल्हन के विशेष चूड़ा सेट जैसी कई वैरायटी उपलब्ध रहती हैं. इसके साथ ही महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ा अन्य सामान भी आसानी से मिल जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top