![]()
लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेनुघाट बांध प्रमंडल ने मंगलवार सुबह जल निकासी शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग ने नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बांध की सुरक्षा और जलस्तर को संतुलित रखने के लिए वर्तमान में कुल 3,200 क्यूसेक (90.62 घन मीटर प्रति सेकंड) पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। जल निकासी सुचारू रूप से करने के लिए बांध के तीन रेडियल गेट पूरी तरह सक्रिय किए गए हैं। एक अंडर स्लूस गेट को भी खोलकर रखा गया है। इन फाटकों से भारी मात्रा में पानी निकलने के कारण दामोदर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसको लेकर बांध प्रमंडल की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। तेनुघाट डैम से छोड़ा जा रहा अत्यधिक पानी।
Source link