भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released

Hindi News Career Rajasthan Govt Job Recruitment 2026: 3540 Posts Notification Released 5 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी राजस्थान में 3,540 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी। अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती की। साथ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. राजस्थान में 3,540 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 5 मई से शुरू आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स (Raj-CES) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3,540 पद भरे जाएंगे। 5 मई को अप्लाई लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्चुअसल बेसिस पर की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : NET/SLET/पीएचडी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल फीस : जनरल, ओबीसी : 600 रुपए ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए पीडब्ल्यूडी : 400 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : 28,850 रुपए प्रतिमाह मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल कैटेगरी : हर पेपर के लिए 36% एससी, एसटी : हर पेपर में 5% का रिलैक्सेशन दिया जाएगा। एग्जाम पैटर्न : पेपर सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या टोटल मार्क्स ड्यूरेशन पेपर – 1 जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान 60 75 1 घंटा पेपर – 2 पद से संबंधित विषय 120 300 2 घंटा टोटल 180 375 3 घंटा ऐसे करें आवेदन : एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें। Recruitment Portal पर जाकर Teaching Associate Apply Link पर क्लिक करें। यदि नए यूजर है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. अहमदाबाद नगर निगम में 172 भर्ती, सैलरी 63 हजार से ज्यादा अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है। कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 69 ईडब्ल्यूएस 17 एसईबीसी 45 एससी 16 एसटी 25 कुल पदों की संख्या 172 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, फायर/ऑटो/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा/बीई, फायर फाइटिंग कोर्स, CCC और एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 32 साल एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं : 5 साल की छूट दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य : 500 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए दिव्यांग : नि:शुल्क फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट : हाइट : 165 सेमी वेट : 3.50 किलोग्राम चेस्ट: 76 सेमी (नॉर्मल) चेस्ट एक्सपेंशन : 81 सेमी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 15 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : रिस्क मैनेजमेंट : मिनिमम 55% अंकों के साथ स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में बीएससी, या फायनेंस या बैंकिंग में एमबीए की डिग्री। एफआरएम, सीएपीए या पीआरएम का सर्टिफिकेट, 10 साल बैंक में काम करने का एक्सपीरियंस जिसमें से 5 साल रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया हो। फायनेंस एंड अकाउंट्स : ग्रेजुएशन के साथ सीए की डिग्री, बैंक में 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें 7 साल कॉर्पोरेट टैक्स या बैलेंस शीट पर हेड ऑफिस लेवल पर काम किया हो। क्रेडिट ऑफिसर : सीए, सीएफए, आईसीडब्ल्यूए या बैकिंग या फायनेंस में दो साल पीजी, 10 साल बैंकिंग का एक्सपीरियंस जिसमें से 7 साल कॉर्पोरेट या लार्ज क्रेडिट हैंडलिंग की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 33 साल अधिकतम : 45 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट सैलरी : शुरुआती सैलरी : 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह फीस : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला : 175 रुपए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं। होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती; इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों का नोटिफिकेशन जारी, CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ं दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

BPSC AEDO Exam Cancelled | Bihar Cheating Scandal; Bluetooth Use

BPSC ने शुक्रवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा रद्द कर दी है। एग्जाम में गड़बड़ी और कदाचार को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। . इसके साथ ही आयोग ने 32 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है, जो अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा था। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करने की कोशिशों को नाकाम किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने मिलकर परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने का षड्यंत्र रचा था। प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोरी अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। नालंदा पुलिस ने एग्जाम के दौरान कैंडिडेट को गिरफ्तार किया। इनको आंसर लिखवाया जा रहा था। कौन-कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 87/2025): 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित सभी 9 पालियों की परीक्षा रद्द। सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या 108/2025): 23 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द। आयोग जल्द ही इन परीक्षाओं के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 3 चरणों में हुई थी परीक्षा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले AEDO की वेकैंसी बिहार में पहली बार आई। परीक्षा कंडक्ट कराने की जिम्मेवारी BPSC को दी गई। फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए की फी थी। कुल 935 पदों के लिए करीब 11 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भर दिया। इस कारण BPSC ने तीन चरणों में परीक्षा ली। पहले चरण की परीक्षा 14-15 अप्रैल को हुई। दूसरे चरण की परीक्षा 17-18 अप्रैल को हुई। तीसरे चरण की परीक्षा 20-21 अप्रैल को हुई। इसके लिए सभी 38 जिलों में 746 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पेपर लीक से समझौता नहीं बता दें 3 चरणों में हुई इस परीक्षा की शुरुआत के ठीक एक दिन पहले मुंगेर DM को मिली एक सूचना ने मास्टर साहब के सारे मास्टर प्लान पर पानी फेर दिया। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में 6 जिलों में 8 FIR दर्ज की गई। मामले में 36 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। सबसे अधिक 22 गिरफ्तारी मुंगेर से हुई है। 12 दिन बाद भी EOU को ‘मास्टर’ नहीं मिल पाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान प्रश्न-पत्र लीक होने या सोशल मीडिया पर वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। न ही किसी प्रश्न-पत्र की कोई सीरीज बाहर मिली है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और समाचारों में आई खबरों और कुछ केंद्रों पर हुई गड़बड़ी की कोशिशों को देखते हुए आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग का मानना है कि परीक्षा की गरिमा और ईमानदारी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सवालों का जवाब देने के लिए बनाया व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस ने 20 साल के सुजल के मोबाइल फोन को खंगाला और उससे पूछताछ की। तब पहली बार उसने ‘मास्टर’ का नाम लिया। सुजल ने पुलिस को बताया- ‘मास्टर’ ने ‘एम मुंगेर’ नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप में उसके मोबाइल नंबर को जोड़ा था। इसी ग्रुप में उन 20 कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड को भेजा गया था, जिसकी कॉपी पुलिस ने उसके जब्त बैग से बरामद की थी। इन सभी कैंडिडेट्स का परीक्षा केंद्र मुंगेर ही था। सेटिंग के तहत परीक्षा के दौरान सभी कैंडिडेट्स को सारे सवालों का सही जवाब बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर उपलब्ध कराने वाले थे। ये पहला वॉट्एप ग्रुप था। ‘मास्टर’ ने ‘मुंगेर सॉल्यूशन’ नाम से दूसरा व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखा था। इस ग्रुप में ‘मास्टर’ खुद सवालों का सही जवाब भेजने वाला था। जवाब मिलने के बाद हमारे लोग उसे कैंडिडेट तक पहुंचाते। इसके एवज में सुजल और उसके मददगार साथियों को पैसा मिलने वाला था। Source link

शिक्षा

Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233...

Hindi News Career Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233 Posts 9 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी NTPC में 250 पदों पर भर्ती, एम्स में 119 वैकेंसी की। यह वैकेंसी एम्स ऋषिकेश के लिए निकाली गई है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की 30 ओपनिंग्स की। ये ओपनिंग्स स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. NTPC में 250 पदों पर भर्ती, 23 अप्रैल से शुरू आवेदन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में 250 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 40% अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री। एज लिमिट : अधिकतम : 35 साल उम्र की गणना 7 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग/स्क्रीनिंग रिटन एग्जाम/कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर्सनल इंटरव्यू मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 55,000 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 500 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,दिव्यांग,महिला उम्मीदवार : नि:शुल्क एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट मार्क्स टेक्निकल नॉलेज 100 जनरल अवेयरनेस 50 रीजनिंग एबिलिटी 50 कुल 200 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डॉक्यमेंट्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन करके फॉर्म भरें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. एम्स में 119 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 58 साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या प्रोफेसर 29 एडिशनल प्रोफेसर 10 एसोसिएट प्रोफेसर 28 असिस्टेंट प्रोफेसर 52 कुल पदों की संख्या 119 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी। MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 11-12 साल का अनुभव। एडिशनल प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी। MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 7 – 8 साल का अनुभव। एसोसिएट प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। MD/MS के बाद 6 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 3-4 साल का अनुभव। असिस्टेंट प्रोफेसर : संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)। MD/MS के बाद 3 साल का अनुभव। DM/M.Ch के बाद वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है। एज लिमिट : पद के अनुसार, अधिकतम 50 – 58 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट फीस : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 3000 रुपए एससी/एसटी : 500 रुपए पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट इंटरव्यू के बेसिस पर सैलरी : प्रोफेसर : 1,68,900-2,20,400 रुपए प्रतिमाह एडिशनल प्रोफेसर : 1,48,200-2,11,400 रुपए प्रतिमाह एसोसिएट प्रोफेसर : 1,38,300-2,09,200 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट प्रोफेसर : 1,01,500-1,67,400 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं। होमपेज पर जॉब/रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट लेकर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की निकली भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) में 30 खिलाड़ियों की भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन स्पोर्ट्स पर्सन के लिए है जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। पोस्टिंग के बाद 6 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : स्पोर्ट्स और स्टेट का नाम जेंडर वाइस पदों की संख्या क्रिकेट (दिल्ली, मुंबई) 9 पद (पुरुष) कबड्डी (मुंबई) 11 पद (6 पुरुष, 5 महिला) टेबल टेनिस (चेन्नई, मुंबई) 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला) फुटबॉल (मुंबई) 8 पद (पुरुष) कुल पद 30 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री स्पोर्ट्स अचीवमेंट : राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया या इंटर-यूनिवर्सिटी लेवल पर भाग लिया हो। सिलेक्शन प्रोसेस : खेल प्रदर्शन के बेसिस पर एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी : 24,050 – 64,480 रुपए प्रतिमाह फीस : सामान्य,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी: 850 रुपए एससी,एसटी,महिला,भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं। नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. गुजरात में 11,000 टीचर्स की भर्ती, लास्ट डेट 24 अप्रैल गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100 सैलरी : पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह 5 साल के बाद

शिक्षा

CITU Demands Noida Protest Workers Release

Hindi News Career CITU Demands Noida Protest Workers Release | ILO Probe Police Action 43 मिनट पहले कॉपी लिंक आज ‘इंटरनेशनल लेबर डे’ है। एक ओर दुनिया इस दिन को मजदूरों के योगदान और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के रूप में मना रही है, तो वहीं दूसरी तस्वीर अपने हक के लिए प्रदर्शन करते भारतीय मजदूरों की है, जिनके हिस्से आपराधिक मुकदमे और जेल की चारदीवारी आई। ये मजदूर नोएडा प्रोटेस्ट में अपने हक की मांग करते प्रदर्शनकारी हैं। नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में फैक्ट्री वर्कर्स प्रोटेस्ट के बाद अब 1 मई को ‘लेबर डे’ के अवसर पर पहले से ही सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। बड़ी कंपनियों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरे से इंडस्ट्रियल इलाकों में निगरानी भी की जा रही है। नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट हुए थे नोएडा में 9 अप्रैल से फैक्ट्री वर्कर्स ने सैलरी बढ़ाने और बेहतर वर्किंग कंडिशन जैसी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट किया था। 13 अप्रैल को प्रदर्शन हिंसक हो गया था। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया था। कुछ मजदूरों पर FIR दर्ज कर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने लगभग 350 प्रोटेस्टर्स को जेल में डाला था। सरकार और पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ 27 अप्रैल को दिल्ली की सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन यानी CITU ने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) को लिखित शिकायत भेजी है। नाबालिग समेत 1100 से ज्यादा मजदूर हिरासत में यूनियन नेताओं का कहना है कि जब हड़ताल शुरू हुई थी, तब उत्तर प्रदेश में अनस्किल्ड लेबर्स की न्यूनतम मजदूरी सिर्फ 11,314 रुपए थी। उनका कहना है कि दिल्ली-NCR जैसे महंगे इलाके में मजदूरों से इतनी कम कमाई में गुजारा करने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं होतीं। पिछले दस साल में यहां रहने का खर्च कई गुना बढ़ चुका है, लेकिन वर्कर्स के लिए मिनिमम वेज उसके मुताबिक नहीं बढ़ा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि करीब 350 नाबालिग और 800 वयस्कों को कासना (गाजियाबाद) में हिरासत में रखा गया है। पुलिस और सरकार की ज्यादती की स्वतंत्र जांच की मांग इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) को लिखित शिकायत में CITU ने नोएडा में वर्कर्स के मौलिक अधिकारों से वंचित रखने और ट्रेड यूनियन के अधिकारों के उल्लंघन की बात कही है। साथ ही नोएडा के प्रदर्शनकारियों की रिहाई और पुलिस और सरकार की ज्यादती पर स्वतंत्र जांच बैठाने की मांग की। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया CPI(M) से जुड़े इस ट्रेड यूनियन ने ILO की ‘कमेटी ऑन फ्रीडम ऑफ एसोसिएशन’ (CFA) को भेजे अपने पिटीशन में वर्कर्स और यूनियन अधिकारों के बहुत गंभीर, बड़े स्तर पर और सिस्टमैटिक उल्लंघन की बात उठाई है। CITU- ‘वर्कर्स को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का हक’ CITU का कहना है कि वर्कर्स के पास न तो संघ से जुड़ने की आजादी है, न संगठित होने का अधिकार है, न कलेक्टिव बार्गेन और न ही वो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का हक रखते हैं। साथ ही CITU ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर ILO के मौलिक सिद्धांतों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। CITU ने ILO को सौंपे पिटीशन में नोएडा–प्रोटेस्ट से जुड़ी 3 मुख्य मांगें उठाई हैं: यूनियन ने प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार हुए प्रदर्शनकारियों को तुरंत जेल से रिहा करने और उन पर लगे आपराधिक मामलों की वापसी की मांग की है। CITU ने पुलिस के वर्कर्स पर किए गए अतिक्रमणों (पुलिस एक्सेसेस) की पारदर्शी जांच के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। CITU ने ट्रेड यूनियन के जरिए सामूहिक बातचीत यानी क्लेक्टिव बार्गेन सिस्टम को वापस रिस्टोर करने की मांग उठाई है। कंपनी और वर्कर के बीच बातचीत और सैलरी/वर्किंग कंडीशन तय करने को लेकर यूनियन के पास बार्गेन का ऑप्शन यानी अपनी मजदूरी तय करने का हक होना चाहिए, न कि ये सिर्फ एक तरफा हो। ‘ILO के फंडामेंटल प्रिंसिपल्स को अपनाए भारत’ पिटीशन में CITU ने ILO से गुजारिश की है कि वे देखें कि भारत ILO कन्वेंशन नंबर 98 और फंडामेंटल प्रिंसिपल्स पर ILO की घोषणा को अपनाए और उसका पालन करे। ILO कन्वेंशन 98 सामूहिक सौदेबाजी यानी कलेक्टिव बार्गेनिंग के सिस्टम के बेसिक प्रिंसिपल्स तय करता है। इसका मतलब ऐसे सिस्टम से है जहां वर्कर्स, एंप्लॉयर्स और सरकारें, सैलरी, काम के घंटे और काम की शर्तों पर एक साथ बात कर सकें। ILO के 10 मुख्य कन्वेंशन यानी बुनियादी मानवाधिकारों से जुड़े नियम ILO ने वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए कुछ अहम कन्वेंशन बनाए हैं। इनमें से कुछ को तो भारत ने मान लिया है, लेकिन कुछ को अभी तक नहीं अपनाया है। भारत ने जिन कन्वेंशन को अपनाया है उनमें: 1. जबरन मजदूरी न कराना (Forced Labour Convention, No. 29) 2. जबरन मजदूरी को पूरी तरह खत्म करना (Abolition of Forced Labour, No. 105) 3. समान काम के लिए समान वेतन (Equal Remuneration, No. 100) 4. नौकरी में भेदभाव न हो (Discrimination Convention, No. 111) 5. बच्चों के काम करने की न्यूनतम उम्र तय करना (Minimum Age, No. 138) 6. बाल मजदूरी खत्म करना (Worst Forms of Child Labour, No. 182) भारत ने अभी तक जिन कन्वेंशन को नहीं अपनाया है: 7. मजदूरों को यूनियन बनाने की आजादी (Freedom of Association, No. 87) 8. संगठन बनाने और सामूहिक बातचीत का अधिकार (Right to Organise & Collective Bargaining, No. 98) 9. काम की जगह पर सुरक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार (Occupational Safety and Health 1981, No. 155) 10. काम की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का ढांचा (Promotional Framework for Occupational Safety and Health 2006, No. 187) ILO वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा के लिए इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) संयुक्त राष्ट्र (UN) की एजेंसी है, जो वर्कर्स के हक, सैलरी, उनकी सुरक्षा और काम की शर्तों पर नजर रखती है। ILO की 7 प्रमुख जिम्मेदारियां: 1. इंटरनेशनल श्रम नियम बनाना और देखना कि देश उन्हें मान रहे हैं या नहीं ILO हर साल इंटरनेशनल लेबर कन्वेंशन में रिकमेंडेशन बनाता है: जैसे संगठित होने की आजादी, कलेक्टिव बार्गेन, बाल मजदूरी

शिक्षा

India Sends 2 Ton Life Support Medicine to Tanzania

Hindi News Career India Sends 2 Ton Life Support Medicine To Tanzania | April 23 Current Affairs 8 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने 975 करोड़ रुपए के MoU साइन किए 21 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 975 करोड़ रुपए का MoU साइन किया। इस MoU के तहत T-72 और T-90 टैंकों के लिए TRAWL असेंबली इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे। ये MoU नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइन हुआ। TRAWL असेंबली T-72 और T-90 टैंकों में लगाए जाने वाले इक्विपमेंट हैं, जो इंडियन आर्मी की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता को बढ़ाएगी। ये एंटी-टैंक बारूदी सुरंगों के जरिए गाड़ियों को निकालने के लिए एक सुरक्षित लेन बनाने के भी काम आएगी। TRAWL असेंबली एक स्वदेशी माइनफील्ड ब्रीचिंग सिस्टम है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। TRAWL असेंबली टैंकरों में आगे लगाए जाते हैं। निधन (DEATH) 2. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नादेंदला भास्कर राव का निधन 22 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भास्कर राव का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। भास्कर राव पहली बार 1978 में विधायक चुने गए थे और चेन्ना रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर काम किया था। 1978 में, भास्कर राव ने विजयवाड़ा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस विधायक के तौर पर जीत हासिल की। भास्कर राव बाद में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए, TDP की स्थापना टी एन रामाराव ने की थी। 1983 में भास्कर राव तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से गुंटूर जिले के वेमुरु निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1984 में उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक टी एन रामाराव के खिलाफ बगावत कर सरकार गिरा दी। 1984 में भास्कर आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। हालांकि, उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और वे एक महीने ही इस पद पर रह पाए थे। भास्कर ने NTR, मैरी चेन्ना रेड्डी और अंजैया कैबिनेट में मंत्री रहे। 1998 में खम्मम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। भास्कर राव ने TDP में अपने समर्थकों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से NTR सरकार का तख्तापलट कर दिया, जब NTR उस समय हेल्थ इमरजेंसी की वजह से अमेरिका में थे। राजनीतिक तख्तापलट के बाद, भास्कर राव 16 अगस्त, 1984 को आंध्र प्रदेश के सीएम बने। हालांकि, सिर्फ 31 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने और 17 सितंबर 1984 तक इस पद पर रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भास्कर राव ने 1985 में प्रजास्वामी तेलुगु देशम पार्टी की बनाई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. भारत ने तंजानिया को लाइफ सपोर्ट मेडिसिन भेजीं 21 अप्रैल को भारत ने पूर्वी अफ्रीकी देश के तंजानिया को 2 टन लाइफ सेविंग मेडिसिन भेजी हैं। ये दवाएं तंजानिया के दार ए सलाम के श्री हिंदू मंडल हॉस्पिटल में भेजी गई हैं। ये दवाएं बेहतर स्वास्थ्य और आपसी सहयोग का हिस्सा हैं। भारत के हाई कमिश्नर बिश्वदीप डे ने हॉस्पिटल ट्रस्टी कौशिक एल. रमैया को दवाओं की खेप सौंपी है। दवाओं की इस खेप में जरूरी इक्विपमेंट जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, सक्शन यूनिट, ऑक्सीमीटर, माइक्रोस्कोप और स्टेथोस्कोप के साथ-साथ इनहेलर, सीरिंज, गलब्स, पट्टियां और व्हीलचेयर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। इस मेडिकल खेप से हॉस्पिटल में डायग्नोस्टिक कैपिसिटी, ट्रीटमेंट कैपविलिटी और पेशेंट केयर बेहतर होगी। ये मदद भारत- तंजानिया के आपसी सहयोग और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए है। साथ ही ये डिप्लोमेटिक रिलेशन और डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए है। ये दवाएं भारत के इनिशिएटिव वैक्सीन मैत्री का हिस्सा हैं। जिसे 2021 में भारत ने शुरू किया था। भारत का तंजनियां को दवाएं भेजना भारत-अफ्रीका फोरम समिट फ्रेमवर्क का हिस्सा है। अफ्रीका भारत का एनर्जी, ट्रेड और मेरीटाइम पार्टनर है। भारत का ये कदम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साउथ कॉर्पोरेशन को बढ़ावा देगा। मिसलीनियस (Miscellaneous) 4. शेखा झील बर्ड सेंचुरी रामसर साइट बनी 22 अप्रैल को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यूपी की शेखा झील बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट बनाने का ऐलान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में यादव ने कहा कि ये राज्य की 12वीं और देश की 99वीं रामसर साइट है, जो भारत को एक ऐतिहासिक सदी के करीब लाती है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands होती है, जहां पक्षियों को संरक्षित करने के लिए बेहतर माहौल दिया जाता है। ये कन्वेंशन 1971 में भारत और ईरान के बीच हुआ था। रामसर साइट बनने से लोकल लोगों को रोजगार मिलेगा और क्लाइमेट सिक्योरिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। इस समावेशन से स्थानीय आजीविका और वैश्विक जैव विविधता के साथ-साथ जल और जलवायु सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सेंचुरी में सेंट्रल एशियाई फ्लाईवे हैं, जहां ठंड के मौसम में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों का घर है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands है जिसे इंटरनेशनल महत्व का दर्जा दिया गया है। वेटलैंड्स यानी नम जमीनों पर रामसर कन्वेंशन, सूखी जमीनों को टिकाऊ बनाने के लिए किया गया एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट है। ये एग्रीमेंट 1971 में ईरान के रामसर में हुआ था। भारत 1 फरवरी 1982 को इस कन्वेंशन का हिस्सा बना। रामसर में शामिल होने वाले देश वेटलैंड्स को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिन्हें रामसर साइटों के रूप में जाना जाता है, जैसे जैव विविधता, प्रवासी पक्षी, दुर्लभ प्रजातियां और हाइड्रोलॉजिकल एनवायरमेंट। रामसर नाम ईरान के रामसर शहर से आया है, यहीं ये संधि हुई थी। रामसर के तहत सभी रामसर साइटें इंटरनेशनल लेवल पर दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए काम करती हैं। 5. INS सुनयना अपने क्रू के साथ जकार्ता पहुंचा 21 अप्रैल को इंडियन नेवी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल INS सुनयना इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचा है और ये INS सुनयना का तीसरा पोर्ट कॉल है। INS सुनयना हिंद महासागर में इंडियन ओशियन शिप (IOS) SAGAR इनशियेटिव के तहत इंडोनेशिया पहुंचा है। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। INS सुनयना मलक्का और सिंगापुर जलडमरूमध्य जैसे प्रमुख ग्लोबल

शिक्षा

UP Board 10th Result 2026 Toppers List LIVE Update; UPMSP

प्रयागराज8 दिन पहले कॉपी लिंक यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने जगह बनाई। इनमें 5 लड़कियां हैं। टॉप-10 में 115 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें सीतापुर के 13, बाराबंकी के 9, फतेहपुर के 7, कानपुर नगर, इटावा और गोंडा के 6-6 बच्चे हैं। परीक्षा देने वाले जेल में बंद 68 में से 67 कैदी भी पास हुए हैं। भदोही जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 95.78% बच्चे पास हुए। ललितपुर सबसे फिसड्‌डी रहा। यहां सिर्फ 80.22% बच्चे पास हुए। सरकारी स्कूलों के 87.93% बच्चे पास हुए। वहीं, एडेड (अर्द्धसरकारी) स्कूलों के 86.98% और सेल्फ फाइनेंस (प्राइवेट) स्कूलों के 92.32% बच्चे सफल हुए। काशी में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रिजल्ट आते ही फूट-फूट कर रोने लगे। उनके कॉजेल के स्टूडेंट सूर्यदीप ने जिला टॉप किया। इसकी खबर लगते ही प्रिंसिपल कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। बरेली में एक स्कूल के टीचर्स ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया। टॉपर कशिश वर्मा के पिता किसान, मां हाउसवाइफ हाईस्कूल टॉपर कशिश वर्मा से दैनिक भास्कर ने बात की। कशिश ने बताया- मैं सोसा गांव की रहने वाली हूं। बाबू राम सावित्री देवी विद्यालय में पढ़ती हूं। मेरे पिता किसान और मां गृहिणी हैं। मैं रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल में भी एक्स्ट्रा क्लास लगती थी। सभी लोग हमें लगातार मोटिवेट करते थे। कशिश ने कहा- मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, टीचरों और खुद की मेहनत को देना चाहती हूं। मैं दूसरे विद्यार्थियों से कहना चाहती हूं कि अगर इस बार सफलता नहीं मिली तो निराश न हों। ज्यादा मेहनत करें, अगली बार जरूर सफलता मिलेगी। रिजल्ट के बाद की 3 तस्वीरें देखिए- बरेली में 10वीं का रिजलट आने के बाद पास हुए छात्र-छात्राओं के साथ टीचर ने जमकर डांस किया। सीतापुर की अर्पिता ने 10वीं में तीसरी रैंक प्राप्त की। उनकी मां खुशी से झूम उठीं। अर्पिता को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। 10वीं का रिजल्ट आते ही काशी के क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल रो पड़े। उनके कॉलेज के छात्र ने वाराणसी में टॉप किया है। लड़कियां, लड़कों से 6.46% ज्यादा पास इस बार 90.42% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियां 93.76%, जबकि लड़के 87.30% पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 6.46% अधिक पास हुई हैं। 2024 में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.31% ज्यादा छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। 98.53% कैदियों ने पास की परीक्षा, सिर्फ एक फेल हुआ यूपी की जेल में बंद 68 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 67 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 98.53 प्रतिशत है। यानी इनका पासिंग परसेंट ओवरऑल पास बच्चों से बेहतर हैं। पिछले साल यानी 2025 में जेल से 94 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91 में कैदी पास हुए हैं। पासिंग परसेंटेज 96% रहा था। 5 साल से लड़कियां ही अव्वल 10वीं के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा में 87.30% लड़के, जबकि 93.76% लड़कियों ने सफलता हासिल की है। 2025 में 93.87% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़के 86.66% ही पास हुए थे। इसी तरह 2024 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 88.42 रहा, छात्रों का 77.78% ही रहा था। 2023 में छात्रों का प्रतिशत महज 86 था, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 93.35% पहुंच गया था। 2022 में लड़कियां 91.69% और लड़के 85.25% पास हुए थे। 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, 2026 में 10वीं में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए। इनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं थीं। 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल की कॉपी चेक करने के लिए 96,804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। करीब 1.57 करोड़ कॉपियां चेक की गईं। ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- अपडेट्स 05:30 PM23 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक 70 साल की उम्र में राजाराम ने हाईस्कूल पास किया रायबरेली के राजाराम मौर्य ने 70 साल की उम्र में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा पाली भाषा से पास की है। मूल रूप से मोगा के निवासी राजाराम मौर्य का जन्म 11 दिसंबर 1956 को हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और हिमाचल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। राजाराम मौर्य ने बताया कि उनके पूर्वजों से जुड़ा इतिहास और सम्राटों के शिलालेखों को समझने की जिज्ञासा ने उन्हें इस उम्र में दोबारा छात्र बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पाली भाषा का चयन इसी उद्देश्य से किया, ताकि प्राचीन शिलालेखों को स्वयं पढ़ सकें। पढ़ें पूरी खबर… 01:47 PM23 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक 10वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा; देखिए आंकड़े हाईस्कूल में सरकारी स्कूलों 87.93% बच्चे पास हुए हैं। वहीं, एडेड (अर्द्धसरकारी) स्कूलों में 86.98% बच्चे पास हुए हैं। ऐसे सेल्फ फाइनेंस (प्राइवेट) स्कूलों के 92.32% बच्चे पास हुए हैं। 01:06 PM23 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कानपुर की टॉपर तक पहुंचे भास्कर रिपोर्टर, सक्सेस स्टोरी बताई 01:03 PM23 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक अर्पिता की मां बोलीं- पढ़ाई के चक्कर में खाना-पीना तक समय पर नहीं कर पाती थी सीतापुर की अर्पिता ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाबुपुर गांव की अर्पिता एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अमरीश कुमार किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है, जो अभी पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर

शिक्षा

CBSE 10th Session 2 Exam Date Sheet 2026

Hindi News Career CBSE 10th Session 2 Exam Date Sheet 2026 | Absent Students Barred From May 15 8 दिन पहले कॉपी लिंक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। CBSE द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं की सेकेंड सेशन की परीक्षा 15 मई से शुरू होगी जो 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। सेकेंड बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है मार्क्स सुधार वे स्टूडेंट जो 10वीं सेशन 1 एग्जाम में शामिल थे और अधिकतम 3 विषयों (साइंस, मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज सहित) में मार्क्स सुधारना चाहते हैं। कंपार्टमेंट छात्र जिन्हें पहले फेज में ‘कंपार्टमेंट’ मिला है या जो 2025 के कंपार्टमेंट कैटेगरी में थे। विशेष छूट बोर्ड द्वारा अनुमति प्राप्त स्पोर्ट्स छात्र और प्रथम/तृतीय अवसर वाले कंपार्टमेंट छात्र भी सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं। कौन नहीं दे सकता एग्जाम वे छात्र जो पहले सेशल में तीन या अधिक विषयों में अनुपस्थित थे, ये एग्जाम नहीं दे सकते हैं। 15 अप्रैल को आया था सेशन 1 का रिजल्ट इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन 1 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया था। एग्जाम में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.99% रहा, जबकि लड़कों का पासिंग परेसेंटेज 92.95% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30% रिजल्‍ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। 99.75% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा। मेरिट लिस्‍ट नहीं होगी जारी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड सेशन – 2 में लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। 33% पासिंग मार्क्स जरूरी सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है। इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। CBSE के 2 बार एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें… सवाल: दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा। जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे। सवाल: क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा। जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें। सवाल: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा। जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा। सवाल: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा। जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा। सवाल: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा। सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी। जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी। सवाल: क्‍या प्रैक्टिकल एग्‍जाम भी 2 बार होंगे। जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्‍जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे। सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें SBI में 105 वैकेंसी; पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 660 ओपनिंग्स, यूपी में 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 105 वैकेंसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 660 पदों पर भर्ती की। साथ ही हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank of Baroda Recruitment 2026

Hindi News Career Govt Jobs: DRDO, SSB, NTPC, AIIMS, Bank Of Baroda Recruitment 2026 8 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. DRDO DLRL में 75 वैकेंसी, 30 हजार मिलेगा स्टाइपेंड डीआरडीओ के अंतर्गत आने वाली डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में 75 पेड इंटर्नशिप की भर्ती निकली है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 40 कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग 25 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 10 कुल पदों की संख्या 75 कैटेगरी वाइस पदों की संख्या : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 51 ओबीसी 8 एससी 5 एसटी 4 ईडब्ल्यूएस 7 कुल पदों की संख्या 75 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर इंटरव्यू स्टाइपेंड : 30,000 रुपए प्रति माह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर जॉब लोकेशन : आंध्र प्रदेश चंडीगढ़ दिल्ली कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ओडिशा तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश उत्तराखंड जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड कॉलेज आईडी बोनाफाइड सर्टिफिकेट मार्कशीट्स (3rd year 1st Semester तक) कॉलेज से NOC / Sponsorship Letter (कॉलेज लेटरहेड पर) पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट (चयन के बाद) ऐसे करें आवेदन : डीआरडीओ की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें : निदेशक, रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन चंद्रयांगुट्टा लाइन्स, हैदराबाद – 500005 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. यूपी आंगनवाड़ी में 100 भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 100 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के लिए शुरू की गई है जिसके लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकती हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या बडरांव 8 फतेहपुर, मंडल 9 कोपागंज 11 शहर (मऊ सिटी) 04 मुबारकपुर गोहना 8 परदहा 9 रानीपुर 22 रतनपुरा 15 कुल पदों की संख्या 100 योग्यता : संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए। 12 वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर सैलरी : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 4 मई तक करें अप्लाई सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 4 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 6 से 8 मई 2026 तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 105 ईडब्ल्यूएस 20 ओबीसी 62 एससी 27 एसटी 19 कुल पदों की संख्या 233 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 27 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पूर्व सैनिक, महिला : नि:शुल्क आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन सैलरी : 21,700 – 81,100 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज, मैथ्स, रीजनिंग, हिंदी, अंग्रेजी मार्क्स : 150 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 50% एससी, एसटी : 45% ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 380 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 24 अप्रैल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, खमरिया में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 380 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर 350 टेन्योर बेस्ड ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर 30 टोटल 380 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंजर बिल्डिंग वर्कर : NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल ट्रेड में होना चाहिए। फीडर ट्रेड्स जैसे केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य संबंधित विषयों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट, डिप्लोमा प्रोजेक्ट इंजीनियर : केमिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक की डिग्री या एम्युनिशन, एक्सप्लोसिव्स मेन्यूफैक्चरिंग या हैंडलिंग में अप्रेंटिसशिप के साथ केमेस्ट्री में बीएससी की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल ओबीसी : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट सैलरी : 19 हजार 900 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट इंटरव्यू ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट munitionsindia.in से आवेदन फॉर्म का पीडीएफ निकालें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म पर अपने सिग्रेचर करें। लिफाफे पर “Application for Tenure Based DBW” जरूर लिखें। इसे ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया’ जिला जबलपुर, – पिन, 482005 पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड

शिक्षा

Bikaji CMD Shivratan Agrawal Passes Away | Nepal Minister Resigns

Hindi News Career Bikaji CMD Shivratan Agrawal Passes Away | Nepal Minister Resigns | Current Affairs 2026 7 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने इस्तीफा दिया 22 अप्रैल को नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुरुंग पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी और कारोबारी दीपक भट्ट से संबंध का आरोप है। इसके साथ ही गुरुंग पर निवेश और वित्तीय लेनदेन को लेकर भी सवाल उठे रहे थे। नेपाल के अखबार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुंग ने निष्पक्ष जांच और आपसी टकराव से बचने के लिए पद छोड़ने की बात कही। गुरुंग 27 मार्च को बालेंद्र शाह के नेतृत्व में बनी राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी की सरकार में गृहमंत्री बने थे। गृहमंत्री बनने के अगले ही दिन उन्होंने पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गुरुंग सितंबर 2025 में हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे। हालांकि, उनकी उम्र 36 साल है। सुदन गुरुंग जेन Z प्रोटेस्ट में आक्रामक तरीके से भाषण देने की वजह से जल्द ही युवाओं में लोकप्रिय हो गए थे। गुरुंग नई सरकार बनने के बाद पद छोड़ने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले 9 अप्रैल को श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में हटाया गया था। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी किया 22 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के बनने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 1 मई 2026 से ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू हो जाएगा। ये नोटिफिकेशन ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत लागू किया गया है। नए नियमों के मुताबिक अब सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 से बढ़कर 10 साल होगी। ऐसे गेम्स जिनमें पैसे का लेनदेन शामिल नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं होगा। नए नियम के मुताबिक, जो गेम्स बड़े लेवल पर खेले जाते हैं या जिनमें फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होते हैं, उन्हें नोटिफाई होने पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। IT सचिव एस.कृष्णन के मुताबिक, सरकार ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए लाइट-टच रेगुलेटरी अप्रोच अपनाई है, ताकि स्टार्टअप्स और डेवलपर्स पर बेवजह बोझ न पड़े। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक गेम्स को किस कैटेगरी में रखा गया है- सुओ मोटो: अथॉरिटी खुद किसी गेम का रिव्यू कर उसे क्लासिफाई कर सकती है। ई-स्पोर्ट्स बॉडीज: ई-स्पोर्ट्स से जुड़े इंस्टीट्यूशंस खुद आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार: सरकार स्पेसिफिक सोशल गेम्स को नोटिफाई कर सकती है। किसी भी गेम के क्लासिफिकेशन की प्रोसेस को पूरा करने के लिए 90 दिनों की समय सीमा तय की गई है। सरकार ने गेम खेलने वालों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए टू-टियर ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को डेटा रिटेंशन (डेटा संभाल कर रखना) और समय-समय पर कंप्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी। गृह मंत्रालय भी अब IT अथॉरिटी का हिस्सा होगा, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले गेम्स को ब्लॉक करने जैसी कार्रवाई की जा सके। नए नियम में रिफंड से जुड़े नियमों को भी हटाया गया है, क्योंकि सरकार का मानना है कि इस समस्या को पहले ही शामिल किया जा चुका है। ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी: ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) एक छह सदस्यीय टीम होगी। टीम में IT मंत्रालय के अलावा गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ये टीम देश में चल रहे गेम्स की निगरानी करेगी और उनके क्लासिफिकेशन को तय करके यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करेगी। निधन (DEATH) 3. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन 23 अप्रैल को बीकाजी के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) शिवरतन अग्रवाल का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। शिवरतन अग्रवाल ने साल 1987 में बीकानेर में बीकाजी ब्रांड की स्थापना की थी। बीकाजी को शिवरतन ने बहुत छोटे लेवल से शुरू किया था, जो आज एक बड़े फूड ब्रांड के रूप में स्थापित है। शिवरतन अग्रवाल ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की थी, उन्होंने अपने क्रिएटिव विजन से बीकाजी को एक ब्रांड बनाया। शिव रतन ने अपना बिजनेस शुरू करने से पहले कई देशों की यात्रा की और प्रोडक्शन स्ट्रेटजी को समझा। भुजिया पहले सिर्फ हाथों से ही बनाई जाती थी मगर शिवरतन ने मशीन से भुजिया बनाने का सेट-अप बनाया। बीकाजी भारत का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसने मशीन से भुजिया बनाई। इससे बीकाजी की प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी दोनों बढ़ी। 2022 में IPO के बाद इंडियन स्टॉक एक्सचेंज में बिकाजी को लिस्टेड कराया, जो आज एक इंटरनेशनल ब्रांड है। शिवरतन एक पारंपरिक अग्रवाल व्यवसायी परिवार से हैं, जिसकी जड़ें बीकानेर के मिठाई और नमकीन व्यापार में गहराई से जुड़ी हुई हैं। बीकाजी के 250 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं। ये भारत के अलावा अमेरिका, UAE, ऑस्ट्रेलिया, रूड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड समेत 32 देशों में मिलते हैं। शिवरतन के बेटे दीपक अग्रवाल कंपनी के MD हैं। शिवरतन अग्रवाल ने अपने खानदानी बिजनेस ‘हल्दीराम’ के बंटवारे के बाद बीकाजी शुरू किया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. ट्रम्प ने नौसेना प्रमुख जॉन फेलन को पद से हटाया 22 अप्रैल को अमेरिकी रक्षा विभाग ने अमेरिकी नेवी प्रमुख जॉन फेलन को पद से बर्खास्त कर दिया गया। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बयान जारी कर कहा कि फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। फेलन ने एक दिन पहले ही वाशिंगटन डीसी में नौसेना के वार्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में नाविकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित किया था और पत्रकारों से अपने एजेंडे पर चर्चा की थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से फेलन और पेंटागन के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार मतभेद चल रहे थे। फेलन ट्रंप के चुनाव अभियान के प्रमुख दानदाताओं में से एक थे और उन्होंने निजी निवेश फर्म रगर मैनेजमेंट एलएलसी की स्थापना की थी। फेलन ने 24 मार्च 2025 को नौसेना सचिव के पद की शपथ ली थी। फेलन की जगह पर नौसेना के वर्तमान अवर सचिव हंग काओ को कार्यवाहक नौसेना सचिव नियुक्त किया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने इसके साथ ही परमाणु

शिक्षा

UP Forest Guard Recruitment | 708 Posts Notification Out

6 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती की । साथ ही SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए एग्जाम फीस 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक जमा की जा सकेगी। फॉर्म में करेक्शन के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार 30 जून से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : फॉरेस्ट गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 128 अन्य पिछड़ा वर्ग 279 अनुसूचित जाति 199 अनुसूचित जनजाति 10 ईडब्ल्यूएस 31 वाइल्ड लाइफ गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 4 अन्य पिछड़ा वर्ग 36 अनुसूचित जाति 19 अनुसूचित जनजाति 1 ईडब्ल्यूएस 1 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास। पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : जेंडर कैटेगरी न्यूनतम हाइट चेस्ट (फुलाए बिना / फुलाने के बाद ) वजन पुरुष जनरल,ओबीसी, एससी 168 सेमी 84 cm / 89 cm (min. 5 cm expansion) – पुरुष ST 160 सेमी 82 cm / 87 cm (min. 5 cm expansion) – महिला General / OBC / SC 152 सेमी – 45 to 58 kg महिला एसटी 147 सेमी – 45 to 58 kg एज लिमिट न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सभी वर्ग के लिए 25 रुपए सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम ड्यूरेशन : ढाई घंटे टोटल मार्क्स : 200 टोटल क्वेश्चन : 200 पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1 सब्जेक्ट रिलेटेड नॉलेज (फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट) 50 50 पार्ट – 2 एलिमेंट्री मैथमेटिक्स एंड बायोलॉजी 15 15 पार्ट – 3 नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंटेम्परेरी टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन 15 15 पार्ट – 4 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तरप्रदेश 20 20 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.up.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 55 हजार तक PSSSB की ओर से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एलएलबी की डिग्री पंजाबी भाषा का ज्ञान एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 1000 रुपए एससी, एसटी : 250 रुपए पीडब्ल्यूडी : 500 रुपए एक्स सर्विसमैन : 200 रुपए सैलरी : 55,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए नि:शुल्क कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 19 और 20 मई के बीच अपने फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर : हिंदी, इंग्लिश में मास्टर डिग्री, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा के साथ अनुभव सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर : मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का ट्रांसलेशन में अनुभव एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट दिव्यांग : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 100 रुपए महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट हिंदी, अंग्रेजी टोटल मार्क्स 200 ड्यूरेशन 2 घंटे निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक पेपर – 1 पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर – 2 पैटर्न डिस्क्रिप्टिव टाइप क्वालिफाइंग मार्क्स : अनरिजर्व : 30% ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25% अन्य : 20% सिलेबस : सब्जेक्ट का नाम सिलेबस जनरल इंग्लिश फिल इन द ब्लैंक्स एरर रिकगनिशन आर्टिकल्स वर्ब्स प्रिपोजिशन स्पेलिंग टेस्ट वॉकेब्यूलरी ग्रामर सिनोनिम्स एंटोनिम्स सेंटेंस स्ट्रक्चर जनरल हिंदी व्याकरण टॉपिक्स : समास, संधि क्रिया, विशेषण हिंदी पैराग्राफ्स हिंदी प्रोवर्ब हिंदी एंटोनिम्स नॉलेज ऑफ हिंदी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 25 अप्रैल दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट

Scroll to Top