भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away

Hindi News Career Indian Golfer Vijay Kumar Passes Away | DRDO Helicopter Missile Launch 9 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। लॉन्च समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पहले ये ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच चलती थी, जिसे अब बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है। ये इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 2 मई से रेगुलर चलाई जाएगी। जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से 266 किमी का सफर लगभग 5 घंटे में पूरा होगा। जम्मू-श्रीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की क्षमता 8 से बढ़कर 20 कोच की गई है ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। 2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली के गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की 30 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में आपसी सहयोग और ग्लोबल सिक्योरिटी बात होगी। दोनों देशों के प्रमुख ने डिफेंस से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात की। भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग हाल के वर्षों में लगातार बढ़ है। अक्टूबर 2023 में राजनाथ सिंह भी रोम की यात्रा पर गए थे। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। ये यात्रा रक्षा संबंधों के दायरे को बढ़ाने और जॉइंट डेवलपमेंट, को-प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी शेयरिंग के लिए है।. जनवरी 2026 में इंडिया-EU ने डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक पार्ट्नर्शिप को लेकर एक MoU साइन किया था। दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशने की संभावना है। रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने राजनाथ से मुलाकात से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून से मुलाकात की। दोनों प्रमुखों की मुलाकात के बाद डिफेंस प्रोडक्शन और इनोवेशन में इंडस्ट्री की शेयरहोल्डिंग बढ़ाई जा सकती है। 3. DRDO ने हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की 29 अप्रैल को DRDO और नौसेना ने मिलकर बंगाल की खाड़ी में हेलिकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप (NASM-SR) मिसाइल लॉन्च की। इस दौरान मिसाइल को इसे नौसेना के सी-किंग (Sea King) हेलिकॉप्टर से लॉन्च किया गया। हेलिकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं, दोनों ने जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया। लॉन्च के ​जरिए भारत ने एक साथ 2 साल्वो लॉन्च क्षमता को परखा। साल्वो यानी एक लॉन्चर से कम समय में ज्यादा मिसाइलें दागने की क्षमता। मिसाइल का पूरा नाम है NASM-SR पूरा नाम नेवल एंटी शिप मिसाइल- शॉर्ट रेंज है। शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल है, जो दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है। ओडिशा के चांदीपुर की टेस्ट रेंज में लगे रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और टेलीमेट्री के जरिए मिसाइल की पूरी उड़ान और निशाने को ट्रैक किया गया। NASM-SR मिसाइल को DRDO की अलग-अलग लैब्स और भारतीय उद्योगों ने मिलकर तैयार किया है। अब इसका उत्पादन भी देश में ही किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मिसाइल के बनने से सेना की ताकत काफी बढ़ेगी। NASM-SR मिसाइल हेलिकॉप्टर से तेज और सटीक समुद्री हमला कर सकती हैं। निधन (DEATH) 4. भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन हुआ 29 अप्रैल को भारतीय गोल्फ के मशहूर खिलाड़ी विजय कुमार का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। विजय ने 2002 इंडियन ओपन जीता था। विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार थे। विजय 1995 से 2000 तक चार बार साल के सर्वेश्रष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे और उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ का खिताब मिला था। विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। विजय ने 1999 में स्काटलैंड के सेंट एंड्रयूज में अल्फ्रेड डनहिल कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। भारत में सिर्फ 9 गोल्फर हैं, जिनमें से एक खिताब विजय के नाम है। विजय ने प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) और पहले भारतीय सर्किट पर कई खिताब जीते। विजय ने आर्थिक तंगी के चलते गोल्फ क्लब में कैडी का काम शुरू किया था। कैडी यानी गोल्फरों का बैग उठाकर उनके पीछे-पीछे चलने वाले लोग और धीरे-धीरे उन्होंने प्रोफेशनल गोल्फ खेलना शुरू किया। विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले पासपोर्ट जारी होंगे 29 अप्रैल को अमेरिका ने आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले खास पासपोर्ट जारी करने का ऐलान किया। ये लिमिटेड एडिशन नए डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प का गोल्डन सिग्नेचर भी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से इन पासपोर्ट्स की शुरुआत होगी। वहां पासपोर्ट रिन्यू कराने वालों को यही डिफॉल्ट पासपोर्ट मिलेगा। साथ ही ऑनलाइन अप्लाई करने वालों और अन्य केंद्रों पर अभी चलाए जा रहे डिजाइन वाले पासपोर्ट ही मिलेंगे। पासपोर्ट के पीछे के कवर पर जॉन ट्रंबुल की पेंटिंग ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ की तस्वीर होगी। यह मशहूर पेंटिंग 1776 के इतिहास को बताती है, जब अमेरिकी नेताओं ने पहली बार स्वतंत्रता का दस्तावेज कांग्रेस (अमेरीकी संसद) में पेश किया था। अभी जो अमेरिकी पासपोर्ट जारी होते हैं, उनके अंदर के फ्रंट कवर पर पर्सी मोरन की पेंटिंग होती है, जिसमें फ्रांसिस स्कॉट की फोर्ट मैकहेनरी पर हमले के बाद की सुबह दिखाई गई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले, इंटीरियर डिपार्टमेंट के एक नेशनल पार्क पास के नए ट्रम्प और जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर साथ

शिक्षा

Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs

Hindi News Career Dr. Atanus Science Oscar Win: ₹30 Lakh Prize | April Current Affairs | Raghav Chadha Joins BJP 6 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की 24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था। राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे। राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे। AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। 2. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी 23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है। नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा। सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है। SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है। SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। SAF पारंपरिक जेट फ्यूल के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर देता है। 3. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की 23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की। ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की। दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई। इस बैठक का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच कॉम्परेशिप स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत डिफेंस रिलेशन को मजबूत करना है। 4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया 24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे। पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है। इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा। दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकेगा। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे। इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना है। इस MoU के तहत मेडिकल यूज और फार्माकोविजिलेंस पर फार्मासिस्टों और स्टैकहोल्डर्स को ट्रेनिग भी दी जाएगी। निधन (DEATH) 5. कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन 22 अप्रैल को साउथ कोरियन एक्टर ली नाम-ही का निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उन्होंने कोरियन इंडस्ट्री में 4 दशक तक एक्टिंग की। ली ने 1983 में एंटीगौन ड्रामा से 21 साल की उम्र में बतौर एक्टर डेब्यू किया। ली थिएटर से फेमस हुए। उनके मशहूर थियेटर प्ले एंटीगौन, मेल इंपल्स, ओथैलो (2009) और डेथ ऑफ अ सेल्समैन (2016) हैं। इसके साथ ही ली टीवी प्रोग्राम द प्राइस्ट्स (2015), स्टील रेन 2: समिट (2020), माय डियरेस्ट, वॉचर में भी काफी चर्चित रहे। 1998 में ली को कोरिया थिएटर एसोसिएशन एक्टिंग अवॉर्ड मिला। ली को 2011 में एक्टिंग के लिए ‘कोरिया थिएटर अवॉर्ड’ मिला। ली नाम-ही को 2012 में डोंग-ए थिएटर अवॉर्ड मिला। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. भारत मालदीव को SAARC के लिए 30 अरब देगा 23 अप्रैल को भारत ने SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क के तहत पहली किस्त के रूप में मालदीव के लिए 30 अरब रुपए सैंक्शन किए। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है। सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क मालदीव सरकार के बीच साइन हुए MoU के तहत दिया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जरिए ये फंड मालदीव को दिया जाएगा। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क की ये पहली किश्त होगी, जिसे RBI के जरिए जारी किया

शिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- एक नंबर ने बदल दी टॉप-3 रैंकिंग:23 हजार स्टूडेंट्स...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में टॉप रैंक सिर्फ एक नंबर के अंतर से तय हुईं। 10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल और 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत व ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने टॉप किया। वहीं करीब 23 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा पास नहीं कर सके। वहीं, चंपावत के लोहाघाट में कम अंक आने से आहत छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। हाईस्कूल (10वीं) में 92.10 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिलावार प्रदर्शन में 10वीं और 12वीं दोनों में बागेश्वर टॉप रहा, जबकि 10वीं में देहरादून और 12वीं में हरिद्वार सबसे फिसड्डी रहे। 10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लेकर स्टेट टॉप किया है। वहीं 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जिलावार रिजल्ट में बागेश्वर दोनों ही कक्षाओं में टॉप पर रहा। इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। एक अंक कम पड़ा, बदल गई रैंक सबसे दिलचस्प बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में कई छात्रों के बीच सिर्फ 1 नंबर का अंतर रहा, जिसने सीधे रैंक पर असर डाला। 10वीं में अक्षत गोपाल ने 491 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 490 अंक पाने वाले दो छात्र दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 489 अंक पाने वाले छात्र तीसरे स्थान पर पहुंचे। इसी तरह 12वीं में 490 अंक पाने वाली दो छात्राएं संयुक्त टॉपर बनीं, जबकि 489 अंक पाने वाले छात्र को दूसरा स्थान मिला। यानी सिर्फ एक नंबर ने मेरिट सूची की तस्वीर बदल दी। शिक्षा मंत्री ने 12वीं की टॉपर गीतिका पंत से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बोर्ड परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस बार करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी (7055513072) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है। पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… Source link

शिक्षा

Indian Universities Lag, China Leads Top Ranks

Hindi News Career Asia University Rankings 2026: Indian Universities Lag, China Leads Top Ranks 5 दिन पहले कॉपी लिंक ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ (THE) की एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज भारतीय हैं। रैंकिंग में शामिल कुल 929 यूनिवर्सिटीज में से 128 भारतीय हैं, जो कि सबसे ज्‍यादा हैं। हालांकि, टॉप 10 लिस्‍ट में चीन की 5 यूनिवर्सिटी शामिल है जबकि भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी टॉप 40 में भी जगह नहीं बना पाई है। चीन लगातार 8वें साल भी टॉप पर रैंकिंग के मुताबिक, एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में एक बार फिर चीन ने अपना दबदबा कायम रखा है। पहले और दूसरे नंबर पर चाइनीज यूनिवर्सिटीज हैं और टॉप 10 में भी 5 चाइनीज यूनिवर्सिटीज शामिल है। इस रैंकिंग में सिंघुआ यूनिवर्सिटी लगातार 8वें साल भी टॉप पर बना हुआ है। पेकिंग यूनिवर्सिटी भी दूसरे नंबर पर बरकरार है। इसके अलावा सिंगापुर और हांगकांग की भी दो-दो यूनिवर्सिटीज लिस्ट में शामिल है। वहीं जापान की एक यूनिवर्सिटी ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। टॉप 40 में एक भी इंडियन यूनिवर्सिटी नहीं रैंकिंग लिस्ट में इंडिया 128 इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज के साथ मोस्ट रिप्रेजेंटेड नेशन है। इसके बाद 115 इंस्टीट्यूट्स के साथ जापान दूसरे नंबर पर है। हालांकि, लिस्ट में टॉप 40 में एक भी इंडियन इंस्टीट्यूट नहीं है। लिस्ट में टॉप 50 में सिर्फ एक ही इंस्टीट्यूट-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस है। यहां तक की, टॉप 100 में भी सिर्फ ये एक इंस्टीट्यूट है। पिछले साल के मुकाबले इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग गिरी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू की 65.1 स्कोर के साथ 43वीं रैंक है। ये पिछले साल 65.2 स्कोर के साथ अपनी 38वीं रैंक से पांच रैंक नीचे है। वहीं, 2024 में 32वीं रैंक के मुकाबले 11 रैंक नीचे गिरा है। वहीं, इंदौर का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी 2025 में 131वीं रैंक से 2026 में 10 रैंक नीचे गिरकर 141वीं रैंक पर है। यही 2021 में 78 रैंक पर था। टॉप 150 में दो पाकिस्तानी यूनिवर्सिटीज टॉप 150 यूनिवर्सिटीज में पाकिस्तान की कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी (रैंक 148) और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (रैंक 150) है। 2025 की रैंकिंग में कायदे-ए-आजम यूनिवर्सिटी की रैंक 137 थी,जो अब 11 रैंक नीचे खिसकर 148 पर आ गई है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की रैंकिंग 145 से 150 हो गई है। टॉप 200 में सिर्फ 12 इंडियन यूनिवर्सिटी, पिछले साल 14 रही 2026 की रैंकिंग में टॉप 200 में 12 इंडियन इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज हैं, जबकि पिछली साल 14 थे। इस साल अन्ना यूनिवर्सिटी (2025 में रैंक 111), महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी (2025 में रैंक 140), IIT गुवाहाटी (2025 में रैंक 184), UPES (2025 में रैंक 188) और IIIT हैदराबाद (2025 में रैंक 200) टॉप 200 से बाहर हो गए हैं। इसकी जगह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने टॉप 200 में जगह बनाई है। वहीं सवीता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज ने 149 से 21 रैंक की सुधार के बाद 128 रैंक पर है। KIIT यूनिवर्सिटी 184 से 169 रैंक पर है। स्टोरी – सोनाली राय ——————- ये खबर भी पढ़ें… CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Punjab Govt Jobs 150 Posts | Apply Now

5 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 वैकेंसी की। साथ ही श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 नॉन टीचिंग पदों पर ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSC ने स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 100 रुपए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 मई 2026 है। वहीं आवेदन में करेक्शन के लिए 20 से 21 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। नए पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना जरूरी है, क्योंकि पुराने प्लेटफॉर्म पर किया गया रजिस्ट्रेशन अब मान्य नहीं होगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : ग्रेड सी: 18 – 30 साल ग्रेड डी: 18 – 27 साल आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स पार्ट – ए जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 50 50 पार्ट – बी जनरल अवेयरनेस 50 50 पार्ट – सी इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में वेटरनरी इंस्पेक्टर की 150 भर्ती, सैलरी 92 हजार से ज्यादा पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने 24 अप्रैल 2026 को वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की शुरुआत 4 मई से की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डिपार्टमेंटल सर्विस रूल्स को फॉलो करने वाली वेटरनरी या एनिमल हसबैंडरी से संबंधित क्वालिफिकेशन। पंजाबी लैंग्वेज जरूरी। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : सामान्य वर्ग / स्वतंत्रता सेनानी / खिलाड़ी : 1000 रुपए एससी / बीसी / ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए पूर्व सैनिक और उनके आश्रित : 250 रुपए शारीरिक रूप से विकलांग : 500 रुपए सैलरी : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह पंजाबी सरकारी के नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : क्वालिफाइंग मार्क्स : 50% ड्यूरेशन : 2 घंटे 30 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स पार्ट – ए पंजाबी 50 50 पार्ट – बी विषय विशिष्ट 70 70 जनरल नॉलेज, इंग्लिश, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, पंजाबी भाषा 30 30 कुल 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली में 33 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 50 साल सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 2000 रुपए ग्रुप बी, सी (जनरल) : 1000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – ए) : 500 रुपए एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, महिला (ग्रुप – बी, सी ): 500 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : डिप्टी रजिस्ट्रार : 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह सेक्शन ऑफिसर, रिसर्च कम स्टैटिकल ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोग्रामर : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट : 35,400 – 1,12,400 रुपए प्रतिमाह लैबोरेटरी असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टाफ कार ड्राइवर, पंप ऑपरेटर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह लाइब्रेरी अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लैबोरेटरी अटेंडेंट : 18,000 – 56,900 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट slbsrsvnt.samarth.edu.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। नॉन टीचिंग रिक्रूटमेंट – 2026 सिलेक्ट करें। यहां पहले New User Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. अग्निवीर MR म्यूजिशियन की निकली भर्ती, लास्ट डेट 26 अप्रैल इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चार साल के दौरान विवाह करने पर बर्खास्त कर दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास। उम्मीदवारों को हिंदुस्तानी संगीत का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 20 उठक-बैठक (squats), पुश-अप और सिट-अप्स भी लगाने होंगे। महिला उम्मीदवारों को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में, साथ ही 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप्स और सिट-अप्स लगाने होंगे। सैलरी : पहले साल : 30 हजार रुपए प्रतिमाह दूसरे साल : 33 हजार रुपए प्रतिमाह तीसरे साल: 36,500 रुपए प्रतिमाह चौथे साल : 40 हजार रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एज लिमिट : उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई, 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2028 के बीच होना चाहिए। सिलेक्शन

शिक्षा

Gujarat Metro Jobs | Bihar Hawaldar & IIT Bhilai Openings 2026

12 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में भर्ती की, महाराष्ट्र में सिविल जज के 286 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 114 वैकेंसी की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. गुजरात मेट्रो में 383 भर्ती, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर करें अप्लाई गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तय की गई है। इस भर्ती की जॉब लोकेशन अहमदाबाद और सूरत है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर 89 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 4 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 38 मेंटेनर (फिटर) 22 मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) 129 मेंटेनर (इलेक्ट्रिॉनिक्स) 101 टोटल 383 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा। मेंटेनर : 10वीं पास, 2 साल की आईटीआई डिग्री एज लिमिट : स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर : 18 – 28 साल मेंटेनर : 18–25 साल फीस : अनरिजर्व (पुरुष): 600 रुपए एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला, एक्स सर्विसमैन : 300 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम साइको एप्टीट्यूड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम सैलरी : पद का नाम ट्रेनिंग स्टाइपेंड ट्रेनिंग के बाद सैलरी स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर 18,000 20,000 मेंटेनर 14,000 16,000 जरूरी डॉक्यूमेंट्स : शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र पहचान पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट एग्जाम पैटर्न : सेक्शन स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर मेंटेनर टेक्निकल नॉलेज 40 40 गुजराती लैंग्वेज 20 20 लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग 20 15 क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 20 10 जनरल इंग्लिश 20 15 ड्यूरेशन 2 घंटे 2 घंटे निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। Career पर क्लिक करके Recruitment सेक्शन पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ढूंढें और रजिस्टर करें। मांगी गई सभी जानकारी भरें। संबंधित डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। आगे की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. महाराष्ट्र में सिविल जज के 286 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 मई से शुरू आवेदन महाराष्ट्र में सिविल जज के 286 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती कके लिए आवेदन की शुरुआती तारीख 1 मई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 21 मई तय की गई है। महाराष्ट्र सिविल जज एग्जाम का आयोजन 2 अगस्त को किया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लॉ की डिग्री, बॉम्बे हाईकोर्ट या सबऑर्डिनेट कोर्ट्स में 3 साल का एक्सपीरियंस डिग्री पूरी के बाद 3 साल का एक्सपीरियंस मराठी लिखना, पढ़ना और अनुवाद आना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 45 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, अनाथ : 394 रुपए बैक्वर्ड क्लास,पीडब्ल्यूडी :29 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट tshc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘ भर्ती’ मेनू टैब पर क्लिक करें। “ऑनलाइन अप्लाय” लिंक पर क्लिक करें। अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें । फीस का भुगतान करें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 114 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 114 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डेंटल सर्जन 25 फील्ड मॉनिटर 33 पब्लिश हेल्थ मैनेजर 33 लेडी हेल्थ विजिटर 33 डिस्ट्रिक्ट QA कोऑर्डिनेटर 4 डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर 2 डिस्ट्रिक्ट आईईसी, बीसीसी ऑफिसर 3 न्यूट्रीशनिस्ट 3 मेडिकल लेक्चरर 2 डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर 1 क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट 1 स्टेट IEC/BCC कंसल्टेंट 1 लीगल कंसल्टेंट 1 स्टेट IEC/BCC कंसल्टेंट 1 कुल पदों की संख्या 114 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : डेंटल सर्जन : बीडीएस, 1 साल का एक्सपीरियंस फील्ड मॉनिटर : ग्रेजुएट, 3 साल का एक्सपीरियंस पब्लिश हेल्थ मैनेजर : मेडिकल, नॉन मेडिकल, 2 साल का एक्सपीरियंस लेडी हेल्थ विजिटर : 12वीं पास, 3 साल का एक्सपीरियंस डिस्ट्रिक्ट QA कोऑर्डिनेटर : एमबीबीएस, 2 साल का एक्सपीरियंस डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर : एमबीए, 3 साल का एक्सपीरियंस डिस्ट्रिक्ट आईईसी, बीसीसी ऑफिसर : मास्टर डिग्री, एक्सपीरियंस न्यूट्रीशनिस्ट : पीजी डिप्लोमा, एक्सपीरियंस मेडिकल लेक्चर : एमडी, डीएनबी, एक्सपीरियंस डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर : एमसीए, बीटेक, एक्सपीरियंस क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट : एमबीबीएस, 5 साल का एक्सपीरियंस स्टेट IEC/BCC कंसल्टेंट : मास कम्युनिकेशन, एक्सपीरियंस स्टेट IEC/BCC कंसल्टेंट : एलएलबी, एक्सपीरियंस एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 45 साल सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिमिनरी एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू पर्सनालिटी टेस्ट सैलरी : पद के अनुसार, 28,853 – 85.050 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 577 भर्ती, लास्ट डेट 1 मई नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने 577 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य संबंधित पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई तय की गई है। उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डम्पर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 308 ग्रेडर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 34 डोजर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 52 क्रेन ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 17 पे लोडर ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 18 माइनिंग ऑपरेटर (अप्रेंटिस) 43 स्टाफ नर्स (अप्रेंटिस) 47 फॉर्मासिस्ट (अप्रेंटिस) 4 टेक्नीशियन (रोग संबंधी) 2 टेक्नीशियन (डेंटिस्ट्री) 2 फिजियोथेरेपिस्ट (अप्रेंटिस) 4 टेक्नीशियन (ऑप्टोमेट्री) 1 टेक्नीशियन (रेडियोग्राफर) 2 जूनियर टेक्नीशियन (ईसीजी) 2 सुपरवाइजर (नागरिक) 30 कुल पदों की संख्या 577 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ऑपरेटर (ट्रेनी): 10वीं/ SSC पास किया

शिक्षा

सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-5 मई से भर सकेंगे डिटेल आवेदन-फॉर्म:एग्जाम में 166...

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए 400 कैंडिडेट्स की सूची जारी कर दी है। ये भर्ती 125 पदों के लिए थी। ऑनलाइन डिटेल आवेदन फॉर्म भरने के लिए 5 से 11 मई 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जाएगा। परीक्षा में 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 166 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी। कृषि विभाग करेगा डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (कृषि विभाग) की ओर से ही की जाएगी। इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन-पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें। कृषि विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर कैंडिडेट्स को उपस्थित होना होगा। संबंधित विभाग की ओर से ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित किया जाएगा। विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। Source link

शिक्षा

CISCE Result 2026 Update; ICSE ISC 10th 12th Board Pass Percentage

Hindi News Career CISCE Result 2026 Update; ICSE ISC 10th 12th Board Pass Percentage 3 घंटे पहले कॉपी लिंक काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने ICSE क्लास 10वीं और ISC 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE 10वीं में 98.18% स्टूडेंट्स पास हुए। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। वहीं 12वीं में 99.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट : परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स को अपना यूनिक UID और इंडेक्स नंबर डालना पड़ेगा, तभी वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे। मिनिमम पासिंग परसेंटेज जारी : ICSE (10वीं) में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं, जबकि ISC (12वीं) में पास होने के लिए 35% अंक जरूरी हैं। डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें ICSE, ISC रिजल्ट : डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें। डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन पर क्लिक करें। ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ सिलेक्ट करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट या पासिंग परसेंटेज चुनें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मार्कशीट को डाउनलोड करके रखें। टॉपर्स लिस्ट नहीं हुई जारी : आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बनें। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी। आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट आई थी, जिसमें 5 छात्रों ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया था, जिनमें 3 लड़कियां थीं। हालांकि, अलग-अलग विषयों में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को अलग से सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। 12वीं में 45 रिटन सब्जेक्ट, 10वीं में 67 : इस साल ISC 12वीं की एग्जाम में 45 रिटन सब्जेक्ट थे जिसमें से 13 इंडियन लैंग्वेज और दो फॉरेन लैंग्वेज के अलावा 2 क्लासिकल लैंग्वेज भी थी। वहीं ICSE 10वीं की एग्जाम में 67 रिटन सब्जेक्ट थे। इनमें से 20 इंडियन लैंग्वेज, 14 फॉरेन लैंग्वेज और 1 क्लासिक लैंग्वेज थी। ———– ये खबर पढ़ें… एग्जाम से 2 दिन पहले सब धुंधला दिख रहा था:दुनिया को सिर्फ 10% देखने वाली अनिष्का CBSE में 92% लाई, मैग्निफायर डिवाइस से पढ़ाई की अनिष्का गोयल दुनिया को सिर्फ 10% देख पाती हैं यानी वो 90% दृष्टिबाधित हैं। फिर भी उन्होंने CBSE में ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Schools will teach parents to recognize changing behavior in children

Hindi News Career Schools Will Teach Parents To Recognize Changing Behavior In Children नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक स्कूलों में बच्चों के व्यवहार में बदलाव, एंग्जायटी को पहचानने के लिए पैरेंट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया के जोखिम, गेमिंग एडिक्शन व स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट पर गाइडेंस दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षा की पारंपरिक परिभाषा को बदलते हुए क्रांतिकारी कदम उठाया है। सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड ने अपना नया ‘पैरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च किया है, जिसका मकसद अभिभावकों को पीटीएम (पैरेंट-टीचर मीटिंग) के महज औपचारिक दर्शक से बदलकर बच्चे के विकास में एक ‘सक्रिय भागीदार’ बनाना है। यह पहल नई शिक्षा नीति के उस विजन का हिस्सा है, जहां पढ़ाई का मतलब सिर्फ रटना और बेहतर अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चे का मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास भी है। जानिए महत्वपूर्ण पहलू… सपोर्ट ग्रुप बनाएंगे ताकि पैरेंट्स एक-दूसरे से सीख सकें, बच्चों के लिए इवेंट्स भी कैलेंडर में पहली बार उन मुद्दों को स्कूल सिस्टम का हिस्सा बनाया गया है, जिन्हें अब तक ‘घर का मुद्दा’ माना जाता था। बच्चों के व्यवहार में बदलाव, एंग्जायटी को पहचानने के लिए पैरेंट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। एनसीबी के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए अध्याय जोड़ा गया है। सोशल मीडिया के जोखिम, गेमिंग एडिक्शन व स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट पर गाइडेंस दी जाएगी। नर्सरी से 12वीं तक हर उम्र के लिए अलग नुस्खा ’सीबीएसई ने इस कैलेंडर को बच्चों की उम्र के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। बाल वाटिका(नर्सरी से छोटी क्लास) – यहां फोकस बच्चे की आदतों, भावनात्मक विकास और स्क्रीन टाइम पर होगा। मिडिल क्लास – दोस्ती के प्रति रुझान, डिजिटल व्यवहार पर चर्चा होगी। सीनियर क्लास – 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए कॅरिअर की चिंता, बोर्ड परीक्षा का तनाव और लाइफ स्किल्स को प्राथमिकता दी गई है। पैरेंट्स से व्यवस्थित संवाद – ​स्कूलों में सिर्फ पीटीएम नहीं बल्कि व्यवस्थित संवाद होगा। नियमित वर्कशॉप में पैरेंट्स बच्चों का व्यवहार व मानसिक स्थिति समझना सीखेंगे। अनुभव साझा करने के लिए सपोर्ट ग्रुप बनेंगे। प्रोजेक्ट्स, ओपन हाउस जैसे इवेंट्स से पैरेंट्स व बच्यों के बीच ‘ऑफलाइन जुड़ाव’ बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। समस्या सुलझाने पर जोर – बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया स्क्रीन एडिक्शन व कॅरिअर का दबाव बच्चों को अकेला कर रहा है। ऐसे में स्कूल, टीचर और पैरेंट्स के बीच तालमेल जरूरी है। कैलेंडर से यह संदेश देने की कोशिश है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत पैरेंट्स टोचर मीटिंग बुलाई जाए, ताकि समस्या को गंभीर होने से पहले सुलझाया जा सके। ‘4 आर’ का सिद्धांत – नया कैलेंडर ‘4आर’ के सिद्धांत पर बनाया गया है, जो माता-पिता व बच्चों के रिश्ते को नई गहराई देगा। रिफ्लेक्शन – परवरिश के तरीकों पर विचार करना । रीइंफोर्समेंट – सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना । रिलेशनशिप – पैरेंट्स व बच्चे के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करना। रिजॉइसिंग – बच्चे की छोटी-छोटी उपलब्धियों और साथ बिताए पलों का जश्न मनाना। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

शिक्षा

विशाखापत्तनम में देश का पहला AI हब बनेगा:जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने...

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1.विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इक्वाडोर की गैब्रिएला से मुलाकात की 29 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इक्वाडोर की रक्षा मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड से मुलाकात की। गैब्रिएला 3 दिन की यात्रा पर भारत आईं हैं। 2. Google विशाखापत्तनम में देश का पहला AI हब बनाएगा 28 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापत्तनम में Google AI हब की आधारशिला रखी। Google AI हब बनाने के लिए गूगल 2026 से 2030 तक 15 अरब डॉलर इंवेस्ट करेगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. UAE OPEC ऑर्गेनाइजेशन से अलग हुआ 28 अप्रैल को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) को कच्चे तेल का उत्पादन और निर्यात करने वाले देशों के ऑर्गेनाइजेशन ओपेक (OPEC) और ओपेक प्लस से अलग होने का ऐलान किया है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने 3 गोल्ड जीते 28 अप्रैल को कॉमनवेल्थ यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग में भारत ने 4 गोल्ड मेडल जीते। ये कॉमनवेल्थ गेम्स समोआ के अपिया में चल रहे हैं। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. विदेश मंत्रालय सचिव सिबी जॉर्ज ने चीन के जेनमिन से मुलाकात की 28 अप्रैल को विदेश मंत्रालय में सचिव (साउथ) सिबी जॉर्ज ने नई दिल्ली में क्लाइमेट चेंज के लिए चीन के विशेष दूत लियू जेनमिन से मुलाकात की। भारत ने हाल ही में 2031-2035 के लिए अपने नए क्लाइमेट टारगेट (NDCs) तय किए हैं, इसमें भारत ने अपनी विकास की जरूरतों के साथ तालमेल बिठाते हुए ये लक्ष्य रखे हैं। आज का इतिहास ————— ये खबर भी पढ़ें.. गंगा एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी:चंद्रकांता एक्टर भरत कपूर का निधन, 29 अप्रैल करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें Source link

Scroll to Top