भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

Raghu Rai Bhopal Gas Tragedy Photojournalist Passes Away

Hindi News Career Raghu Rai Bhopal Gas Tragedy Photojournalist Passes Away | Current Affairs 3 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत- न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार डील होगी 27 अप्रैल को न्यूजीलैंड और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर साइन करेंगे। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम की बैठक में इस डील पर साइन होंगे। न्यूजीलैंड के बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट मिनिस्टर टॉड मैक्ले के भारत दौरे के दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये सहमति बनी है। इस डील के मुताबिक, भारत अपने 100% एक्सपोर्ट को बगैर किसी ड्यूटी के बेच सकेगा। वहीं भारत में न्यूजीलैंड के 95% निर्यात पर टैरिफ कम या खत्म कर दिया जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड ने अगले पांच सालों के लिए इस द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 5 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा है। इस डील में न्यूजीलैंड भारतीय प्रोफेशनल्स को हर साल 5,000 वीजा का कोटा भी उपलब्ध कराएगा। इस डील का उद्देश्य अगले 15 वर्षों में 20 अरब डॉलर का निवेश लाना और व्यापार को दोगुना करना है। इस डील के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध मजबूत होंगे और इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भारत और न्यूजीलैंड का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 2024-25 में लगभग 1.3 बिलियन डॉलर था। 2024 में वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार लगभग $2.4 बिलियन तक पहुंचा था। इस डील के बाद स्टार्टअप, MSME और प्रोफेशनल्स को मौके मिलेंगे। भारत- न्यूजीलैंड के बीच निर्यात में ऊन, कोयला, लकड़ी, वाइन से लेकर एवोकाडो और ब्लूबेरी जैसी वस्तुएं शामिल हैं। न्यूजीलैंड को भेड़ के मांस, ऊन, कोयला और 95% से ज्यादा वानिकी और लकड़ी के सामान पर कोई ड्यूटी नहीं देनी होगी। हालांकि भारत ने किसानों की सिक्योरिटी के लिए डेयरी और कुछ कृषि उत्पादों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों कि इसमें शामिल नहीं किया है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के दौरान 16 मार्च 2025 को बातचीत शुरू करने की घोषणा की गई थी। 2. पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम जाएंगे 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौर में वे चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस यात्रा के दूसरे दिन पीएम गंगटोक में अलग-अलग तरह के फूल और उनकी प्रजातियों के लिए जाने जाने वाले ऑर्किडेरियम सेंटर का दौरा करेंगे। पीएम पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के के 50वें वर्ष समारोह के समापन समारोह में भी भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम 4 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन से जुड़ी हैं। पीएम नामची जिले के यांगांग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल और NIT देवराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी नामची और गंगटोक जिलों को जोड़ने वाले सिरवानी और लोअर सैमडोंग में तीस्ता नदी पर दो हिंग वाले डबल-लेन स्टील आर्क पुलों की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम मोदी 2018 में सिक्किम के पाक्योंग में राज्य के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। निधन (DEATH) 3. सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन 26 अप्रैल को सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु को भारतीय पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया में पहुंचाया था। रघु राय का जन्म 18 दिसंबर, 1942 को झांग (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। बांग्लादेश युद्ध के दौरान उनकी सशक्त फोटोग्राफी के लिए उन्हें भारत सरकार ने 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रघु ने मशहूर फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन के मार्गदर्शन में काम किया था। हेनरी ने 1972 में पेरिस में उनके एग्जीबिशन प्रभावित होकर उन्हें मैग्नम फोटोज में शामिल होने के लिए नॉमिनेट किया था। रघु 1977 में मैग्नम फोटोज में शामिल हुए। मैग्नम दुनिया के सबसे बड़े फोटोग्राफी ऑर्गेनाइजेशन में से एक है, और इस ऑर्गेनाइजेशन में सिर्फ टॉप फोटोग्राफर ही शामिल हो सकते हैं। 1982 से 1992 तक वह इंडिया टुडे में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रहे। 1990 से 1997 के बीच रघु ने वर्ल्ड प्रेस फोटो की जूरी में तीन बार और यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता की जूरी में दो बार शामिल रहे। 1992 में रघु को अमेरिका में फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया गया था। 2017 में रघु को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया था। 2019 में रघु को एकेडेमी डेस बीक्स-आर्ट्स फोटोग्राफी अवार्ड मिला, जो फोटोग्राफी में एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। भोपाल गैस त्रासदी समेत मदर टेरेसा और इंदिरा गांधी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों की करीबी और निजी तस्वीरें भी लीं। रघु की कुछ फोटोग्राफी किताबें भी हैं, जिनमें सबसे मशहूर किताबों में रघु राय का इंडिया: रिफ्लेक्शन्स इन कलर और रिफ्लेक्शंस इन ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं। रघु राय की फोटोग्राफी को आधुनिक भारत का ‘दृश्य रिकॉर्ड’ भी कहा जाता है। 4.अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन बने 25 अप्रैल को नीति आयोग के नए वाइस- चेयरमैन अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। 24 अप्रैल को अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। अशोक पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक हैं और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वे सुमन बेरी की जगह लेंगे। 2002-2007 तक अशोक भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) रह चुके हैं। 2001 में अशोक इंडियन मॉनेटरी फंड (IMF) के यूरोपीय डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर रहे। आशोक 15वें वित्त आयोग के मेम्बर और बंधन बैंक के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 में हुई थी। नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत ‘थिंक टैंक’ है। 1987 से 2003 तक अशोक लाहिड़ी ने वर्ल्ड बैंक के साथ काम किया। 5. नीतू समरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की CEO बनीं 25 अप्रैल को नीतू समरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अपॉइंट हुईं। नीतू अक्टूबर 2021

शिक्षा

SC- प्राइवेट स्कूल EWS-कोटे में एडमिशन नहीं रोक सकते:स्टूडेंट को एडमिशन देने...

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने एक फैसले में कहा कि प्राइवेट (नॉन एडेड) स्कूल कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को EWS कोटे में एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते। उन्हें एडमिशन से रोकना राइट टू एजुकेशन (RTE) का उल्लंघन है। ये बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार आर्टिकल 21A का सीधा उल्लंघन होगा। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने लखनऊ के एक प्राइवेट स्कूल ने छात्रा को एडमिशन देने से इनकार की अपील को खारिज करते ये फैसला सुनाया। लखनऊ पब्लिक स्कूल ने एडमिशन देने से मना किया था लखनऊ के एक प्राइवेट स्कूल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चैलेंज किया था, जिसमें इलाहाबाद कोर्ट ने स्कूल को EWS कोटे में बच्ची को एडमिशन देने का आदेश दिया था। दरअसल, लखनऊ पब्लिक स्कूल ने स्टेट की फाइनल लिस्ट में नाम होने के बावजूद एक छात्रा की एलिजिबिलिटी पर सवाल उठाते हुए एडमिशन देने से इनकार कर दिया था। जिसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडमिशन देने के आदेश को बरकरार रखा और स्कूल को एडमिशन देने को कहा था। इलाहबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ SC में हुई थी सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडमिशन देने के फैसले के खिलाफ स्कूल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करते SC ने अपने फैसले में इस बात पर जोर दिया कि ‘राइट ऑफ चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंप्लसरी एजुकेशन एक्ट 2009’ (RTE) सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि ‘राष्ट्रीय मिशन’ है। इसके तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखना कंपल्सरी है। कोर्ट के मुताबिक, ये सिर्फ नियम नहीं, बल्कि बच्चों में समानता (इक्वॉलिटी), गरिमा (डिग्निटी) और समावेशिता (इंक्लुजन) को बढ़ावा देने के लिए है। इसके लिए ही RTE में ‘नेबरहुड स्कूल’ का कॉन्सेप्ट यानी आसपास के बच्चों को साथ पढ़ाना लाया गया है। इससे सामाजिक दूरी और भेदभाव खत्म होगा। कोर्ट ने साफ कहा कि एडमिशन में देरी या इनकार बच्चे की पढ़ाई को रोकता है। उसके मौलिक अधिकार को कमजोर करता है। इसलिए स्कूल पहले एडमिशन दें, फिर आपत्ति उठाएं। न कि इसका उल्टा करें। 25% सीटें EWS/DG/CWSN के लिए रिजर्व 2009 में राइट ऑफ चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंप्लसरी एजुकेशन (RTE) एक्ट पास हुआ। इसके सेक्शन 12(1)(c) में प्राइवेट नॉन-एडेड स्कूलों में कम से कम 25% सीटें माइनॉरिटी और रिजर्व्ड कैटेगरीज के लिए रिजर्व रखी गई। प्राइवेट और नॉन-एडेड स्कूलों में नए दाखिले यानी एंट्री लेवल क्लास जैसे क्लास 1, या प्री-प्राइमरी की कम से कम 25% सीटें रिजर्व्ड कैटेगरी के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। ये 25% सीटें आमतौर पर तीन तरह के बच्चों के बीच बांटी जाती हैं। EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) में जिनकी इनकम और आर्थिक स्थिति के आधार पर केंद्र/राज्य सरकारें आर्थिक रूप से कमजोर घोषित करती हैं, वे बच्चे शामिल होते हैं। DG (डिस्एडवांटेज्ड ग्रुप्स) में आमतौर पर उन वर्गों के बच्चे शामिल होते हैं, जिन्हें सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा माना जाता है, जैसे कि SC/ST/OBC‌ (NCL – नॉन क्रिमी लेयर)। CWSN (चिल्ड्रेन विद स्पेशन नीड्स) में दिव्यांग या स्पेशल नीड्स वाले बच्चे शामिल हैं। EWS और DG, दोनों को मिलाकर 22% सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा CWSN के लिए 3% सीटें रिजर्व्ड हैं। इन बच्चों के स्कूल की फीस की व्यवस्था राज्य सरकारें करती हैं। 25% कोटे में एप्लीकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? 25% कोटा में अप्लाई करने के लिए पेरेंट्स को अपने बच्चे के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। इस पूरे एडमिशन प्रोसेस में स्कूल किसी बच्चे को मना करने या किसी दूसरे को प्राथमिकता देने का अधिकार नहीं रखता। स्कूल स्टेट लिस्ट में लॉटरी से अलॉट हुए बच्चों को 25% कोटा में एडमिशन देने के लिए बाध्य है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… एग्जाम से 2 दिन पहले सब धुंधला दिख रहा था:दुनिया को सिर्फ 10% देखने वाली अनिष्का CBSE में 92% लाई, मैग्निफायर डिवाइस से पढ़ाई की अनिष्का गोयल दुनिया को सिर्फ 10% देख पाती हैं यानी वो 90% दृष्टिबाधित हैं। फिर भी उन्होंने CBSE में ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस की अनिष्का ने इस साल CBSE 10वीं बोर्ड में 92.6% अंक हासिल किए हैं, वो भी किसी कोटे से नहीं, बल्कि जनरल कैटेगरी से। पूरी खबर पढ़ें… Source link

शिक्षा

Union Bank 1865 Jobs Recruitment 2026

28 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती की, बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। साथ में IIT भिलाई में नॉन टीचिंग के 47 पदों पर निकली ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 19 मई तय की गई है। स्टेट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : स्टेट का नाम पदों की संख्या उत्तर प्रदेश 335 आंध्र प्रदेश 303 महाराष्ट्र 196 तेलंगाना 164 कर्नाटक 131 मध्य प्रदेश 116 तमिलनाडु 95 बिहार 60 गुजरात 58 ओडिशा 58 पश्चिम बंगाल 56 दिल्ली (NCT) 48 केरल 39 झारखंड 34 राजस्थान 32 हरियाणा 30 असम 29 छत्तीसगढ़ 25 पंजाब 21 उत्तराखंड 10 चंडीगढ़ 6 गोवा 5 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2 जम्मू और कश्मीर 2 सिक्किम 2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1 हिमाचल प्रदेश 1 लद्दाख 1 लक्षद्वीप 1 मेघालय 1 नागालैंड 1 पुदुचेरी 1 त्रिपुरा 1 कुल 1865 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले जारी हो जाना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 20 साल अधिकतम : 28 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम लोकल लैंग्वेज टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम स्टाइपेंड : ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) एरिया : 15,000 रुपए प्रतिमाह शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर : 18,000 रुपए प्रतिमाह मेट्रो सिटी में पोस्टिंग होने पर : 20,000 रुपए प्रतिमाह फीस : कैटेगरी का नाम एग्जाम फीस इंटिमेशन फीस टोटल सामान्य/ओबीसी पुरुष 600 रुपए 200 रुपए 944 रुपए सामान्य/ओबीसी महिला 400 रुपए 200 रुपए 708 रुपए एससी/एसटी 0 200 रुपए 236 रुपए पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 0 200 रुपए 236 रुपए ट्रांसजेंडर 0 200 रुपए 236 रुपए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं की मार्कशीट 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आधार कार्ड एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन टोटल मार्क्स जनरल/फायनेंशियल अवेयरनेस 25 25 जनरल इंग्लिश 25 25 क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड 25 25 कंप्यूटर नॉलेज 25 25 टोटल 100 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अन्य जानकारी अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक बिहार में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती, BPSSC ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 48 एससी 19 एसटी 2 ओबीसी ईडब्ल्यूएस 12 ईबीसी 22 बीसी 15 बीसी – डब्ल्यू (पिछड़े वर्ग की महिलाएं) 4 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट सैलरी : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह फीस : सभी वर्ग के लिए : 100 रुपए एग्जाम पैटर्न : एग्जाम टाइप ऑब्जेक्टिव कुल प्रश्नों की संख्या 100 कुल अंक 100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का) ड्यूरेशन 02 घंटे न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 30% एग्जाम सिलेबस : लैंग्वेज: हिन्दी, अंग्रेजी। मैथ्स: बेसिक एरिदमेटिक सोशल साइंस : हिस्ट्री, जियोग्राफी, सिविक्स एंड इकोनॉमिक्स साइंस: फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, बॉटनी जनरल नॉलेज: जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें। ई ऑनलाइन पर क्लिक करके फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. आईआईटी भिलाई में 47 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 40 साल आईआईटी भिलाई में नॉन टीचिंग के 47 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 जूनियर सुपरिटेंडेंट 4 जूनियर असिस्टेंट 15 टेक्निकल ऑफिसर 2 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 1 मेडिकल ऑफिसर 1 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट 3 जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर 1 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट 14 जूनियर मैकेनिक 4 कुल पदों की संख्या 47 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : असिस्टेंट रजिस्ट्रार : मास्टर डिग्री, 8 साल का अनुभव जूनियर सुपरिटेंडेंट : मास्टर डिग्री, 3 साल का अनुभव जूनियर असिस्टेंट : बैचलर डिग्री टेक्निकल ऑफिसर : एम टेक, एमई, 5 साल का एक्सपीरियंस असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : बीटेक, एमई, 7 साल का एक्सपीरियंस मेडिकल ऑफिसर : एमबीबीएस, 3 साल का एक्सपीरियंस जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट : बैचलर डिग्री जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर : बीपीएड के साथ एक्सपीरियंस जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट : इंजीनियरिंग की डिग्री जूनियर मैकेनिक : इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ एक्सपीरियंस एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी। फीस : सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (समूह ए) : 1000 रुपए एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी (समूह ए) : 500 रुपए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (समूह बी, सी) : 500 रुपए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (समूह बी, सी) : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पद के अनुसार, लेवल – 3 – लेवल – 10 के अनुसार एग्जाम सिलेबस : जनरल टॉपिक्स : जनरल नॉलेज रीजनिंग क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड इंग्लिश, हिंदी टेक्निकल टॉपिक्स : इंजीनियरिंग सब्जेक्ट आई, नेटवर्किंग मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल कॉन्सेप्ट्स कंप्यूटर नॉलेज ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ibitf.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके डिटेल्स दर्ज

शिक्षा

Padmashri Raghu Rai Death | Bangladesh War Photographers Profile

Hindi News Career Padmashri Raghu Rai Death | Bangladesh War Photographers Profile 2 दिन पहले कॉपी लिंक भारत के मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 26 अप्रैल को निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु इंडियन फोटोग्राफी के जनक माने जाने वाले रघु राय अपनी तस्वीरों से कहानियां कहने के लिए मशहूर थे। देश- दुनिया की बड़ी घटनाएं आज भी उनकी तस्वीरों में जिंदा है। 1942 में भारत में जन्मे रघु राय बचपन से ही फोटोग्राफी के शौकीन थे। अक्सर पिता के कैमरे से फोटो लिया करते थे। 1964 में रघु ने उन्होंने पिता के कहने पर सिविल इंजीनियरिंग की। 1965 में फोटोग्राफी शुरू की और जल्द फोटोग्राफी की दुनिया में उनकी ख्याति ने उन्हें इस दुनिया का कल्ट फिगर बना दिया। पहली तस्वीर ‘लंदन टाइम्स’ में छपी रघु राय ने अपने कैमरे से जो पहली तस्वीर ली थी वो ‘लंदन टाइम्स’ में आधे पन्ने पर छपी थी। उन्होंने एक बार अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बड़ी मशक्कत से एक गधे की तस्वीर ली थी, जिसे उनके बड़े भाई एस पॉल ने विदेश के कुछ अखबारों के लिए भेज दिया था और उनकी वो तस्वीर सिलेक्ट भी हुई और उसे ‘लंदन टाइम्स’ में आधे पन्ने पर छपी थी। इसके लिए उन्हें मौटी रकम भी मिली थी। मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी और दलाई लामा के करीब रहे रघु राय काम के सिलिसिले में मदर टेरेसा, इंदिरा गांधी और दलाई लामा जैसी बड़ी हस्तियों के करीब रहे। सभी हस्तियों की ज्यादातर क्लोज अप तस्वीरें उन्होंने ली, जो आज तक भी सबसे चर्चित हैं। उनकी तस्वीरों में वे इन हस्तियों के इमोशन को बखूबी कैप्चर करते थे। मदर टेरेसा को रघु राय मां मानते थे। उनके साथ उनका ये रिश्ता लगभग पचास सालों तक रहा। 1967 से लेकर 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या तक रघु राय ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कवर किया। दलाई लामा पर उन्होंने किताब लिखी- ‘अ गॉड इन एग्जाइल’, जिसमें उन्होंने करीब 4 दशक तक की उनकी तस्वीरों को शामिल किया। दलाई लामा के 80वें जन्मदिन पर ली गई तस्वीर। गैस त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीर खींची ‘बरियल ऑफ एन अननोन चाइल्ड’ 2 दिसंबर 1984 को भोपाल में हुई गैस त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीर है। इसी तस्वीर से दुनिया ने इस त्रासदी के दर्द को पहचाना था। ये तस्वीर भी रघु राय ने ली थी, जो आज भी गैस त्रासदी का डॉक्यूमेंट है। 1984 में गैस त्रासदी में मरे बच्चे को दफनाते हुए ली गई फोटो। 1984 में गैस त्रासदी में एबोर्टेड फीटस। 1984 में भोपाल में यूनियन कार्बाइड प्लांट से जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) के रिसाव से लगभग 3,500 लोगों की तुरंत मौत हो गई थी। बाद के सालों में इससे पीड़ित करीब 15 हजार लोगों की मौत हुई। इस त्रासदी की तस्वीरें मैग्नम और कई वर्ल्ड मैगजीन्स में छपी। जिनसे दुनिया को इस त्रासद घटना की जानकारी मिली। त्रासदी में गैस लीक से अंधे हुए लोगों की तस्वीर। बांग्लादेश युद्ध को तस्वीरों में दर्ज किया, पद्मश्री मिला 1971 में बांग्लादेश लिबरेशन वॉर के दौरान भारत आए शरणार्थियों की तस्वीरें ली। उन तस्वीरों में उन्होंने उनकी चिंताएं, बेचैनी और बेबसी कैद की, जो आज भी उस युद्ध के दहशत की याद दिलाती है। रघु ने इस युद्ध और 1971 में पाकिस्तानी आर्मी के सरेंडर को भी दर्ज किया है। 1971 बांग्लादेश युद्ध के दौरान आए शरणार्थियों में से एक बच्चा। 1971 में युद्ध के दौरान भारत में शरण लेने आए लोगों ने डिस्कार्डेड ह्यूम पाइप्स को अपना घर बनाया था। इस दौरान ली गई बेहतरीन तस्वीरों के लिए 1972 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। 1960 के दशक से स्ट्रीट फोटोग्राफी में दिलचस्पी रघु राय ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा जैसी बड़ी हस्तियों की जिंदगी को तो तस्वीरों में कैद किया, लेकिन अपने समय की आम जिंदगी को असली रूप में कैप्चर करना उन्हें बेहद पसंद था। वे बनावटी या सजावटी फोटो खींचने में दिलचस्पी नहीं रखते थे। यही कारण है कि सिनेमा की दुनिया ने उन्हें कभी प्रभावित नहीं किया। उन्होंने भारतीय जन जीवन की हजारों तस्वीरें ली। अपनी तस्वीरों में उन्होंने भारतीय संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से कैद किया है। आजाद भारत के ‘विजुअल रिकॉर्ड’ कहे गए आजादी के बाद का भारत रघु की तस्वीरों में नजर आता है। उनकी तस्वीरें आजादी के बाद के बनते-बिगड़ते, उठते-गिरते-संभलते भारत की जीवंत दास्तान बताती हैं। इसलिए रघु राय को आजाद भारत का ‘विजुअल रिकॉर्ड’ यानी फोटो कथाकार भी कहा जाता है। 1964 में पुरानी दिल्ली का चावड़ी बाजार। 1970 में पुरानी दिल्ली में ली गई तस्वीर। ये लगभग बराबर उम्र के दो लोगों की बिलकुल अलग स्थितियों को दिखाती है। 1966 में हरियाणा में एक महिला। 1995 में मुबंई के चर्च गेट स्टेशन पर ली गई तस्वीर। ‘मैग्नम फोटोज’ के लिए नॉमिनेट हुए मशहूर फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर ब्रेसन रघु के मेंटर थे। हेनरी, रघु के पेरिस में गैलरी डेलपायर एग्जिबिशन से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद हेनरी ने 1977 में मैग्नम फोटोज के लिए नॉमिनेट किया। मैग्नम वर्ल्ड्स प्रेस्टीजियस इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स को-ऑपरेटिव ऑर्गेनाइजेशन है। इसमें दुनियाभर के टॉप फोटोग्राफर्स ही शामिल हो सकते हैं। 1967 में दिल्ली में एक कांग्रेस बैठक में इंदिरा गांधी की एक सशक्त तस्वीर। सोशल स्ट्रक्चर को चैलेंज करती ऐसी कई तस्वीरें उन्होंने ली। 2017 में बेटी अवनी राय ने रघु राय: एन अनफ्रेम्ड डॉक्यूमेंट्री बनाई। इसे बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बासु ने प्रोड्यूस की थी। रघु फोटोग्राफर नहीं होते तो माली होते रघु राय को फूल-पौधे बहुत पसंद थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे फोटोग्राफर से जितना प्यार है, उतना ही लगाव मुझे बागवानी से है। अगर मैं फोटोग्राफर नहीं होता तो पक्का माली होता।’ वे अक्सर अपना छुट्टी का दिन अपने फार्म हाउस पर फूल-पौधों की देखभाल करते बिताते थे। उनकी छुट्टियां अक्सर ऐसी ही बीतती थी। उन्हें प्रकृति से इतना प्यार था कि दुनिया भर से फूल-पौधे इकट्ठा किया करते थे। 57 किताबें लिखी, वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जज किया रघु राय ने करीब 57 किताबें लिखी हैं। ‘रघु राय की दिल्ली’, ‘सिख’, ‘कोलकाता’, ‘खजुराहो’, ‘ताजमहल’, ‘अ गॉड इन एग्जाइल’, ‘भारत’ और ‘मदर टेरेसा’ किताबें काफी चर्चित हैं।

शिक्षा

ISRO Opens Astronaut Cadre to Public for Gaganyaan Mission

Hindi News Career ISRO Opens Astronaut Cadre To Public For Gaganyaan Mission | STEM Experts Join 2 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने पहली बार अपने एस्ट्रोनॉट कैडर को आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला किया है। इसरो की एस्ट्रोनॉट सिलेक्शन कमेटी ने इसकी सिफारिश की है। हालांकि इसका क्राइटेरिया अभी जारी नहीं किया गया है। कमेटी की सिफारिश में कहा गया है कि गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे बैच में वायुसेना के 6 पायलट के साथ 4 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएं। ये सिविलियन साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) बैकग्राउंड से होंगे। पहला बैच सिर्फ पायलटों का, दूसरे में आम लोगों के एंट्री पहला बैच: गगनयान मिशन की शुरुआत के लिए (सिर्फ वायुसेना के पायलट)। दूसरा बैच: भविष्य के मिशनों और रिसर्च के लिए (पायलट + आम नागरिक/साइंटिस्ट)। ट्रेनिंग में साढ़े 4 साल लगेंगे, 2030 तक तैयार होगा दूसरा बैच एक एस्ट्रोनॉट को चुनने से लेकर उसकी ट्रेनिंग और मिशन की तैयारी में करीब साढ़े 4 साल (54 महीने) का समय लगता है। कमेटी ने लक्ष्य रखा है कि दूसरे बैच को अगले 72 महीनों में और तीसरे बैच को 96 महीनों में पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। चौथे गगनयान मिशन से शुरू होगी सिविलियंस की उड़ान भले ही दूसरे बैच में सिविलियंस को शामिल किया जा रहा है, लेकिन वे तुरंत अंतरिक्ष में नहीं जाएंगे। कमेटी की योजना के अनुसार, सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स को चौथे मानव मिशन से चालक दल का हिस्सा बनाया जाएगा। दुनिया भर में यह परंपरा रही है कि तकनीक के परिपक्व होने से पहले मिलिट्री बैकग्राउंड वाले पायलटों को ही भेजा जाता है, इसके बाद ही नागरिकों की बारी आती है। गगनयान मिशन के पहले बैच में 4 एस्ट्रोनॉट्स शामिल मिशन गगनयान ISRO का पहला क्रू वाला स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम है, जो 2027 तक लॉन्च होगा। ये 3 दिन का एक मिशन होगा। इसमें 3 एस्ट्रोनॉट्स 400 किमी की यात्रा कर अंतरिक्ष में जाएंगे। उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले बैच में चार एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं। ISRO के पहले बैच में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के टेस्ट पायलट शामिल थे। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट किया गया था। इन एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट करने का उद्देशय पहले क्रू मिशन को सुरक्षित पहुंचाना है। पहले बैच में फाइटर प्लेन के एयर कमांडर प्रशांत बी नायर, जीपी कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जीपी कैप्टन अजीत कृष्णन, जीपी कैप्टन अंगद प्रताप शामिल हुए थे। दूसरे बैच में इंडियन आर्मी के फाइटर जेट के लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी शामिल हो सकते हैं। तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट में से 10 सिविलियन होंगे सातवें मिशन के बाद इसरो अपने मिशन की क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे एक साथ 3 एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जा सकेंगे। इसके लिए तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट्स की जरूरत होगी। इस बैच में रेशियो पूरी तरह बदल जाएगा, जिसमें केवल 2 मिशन पायलट और 10 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएंगे। ये विस्तार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की बड़ी योजनाओं से जुड़ा है। सालाना दो मिशन और 40 एस्ट्रोनॉट्स का पूल बनाने की तैयारी इसरो अब एक स्थायी एस्ट्रोनॉट कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत साल में दो मानव मिशन भेजने की योजना है। कमेटी ने अनुमान लगाया है कि लंबे समय की जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को देखते हुए भारत को कुल 40 एस्ट्रोनॉट्स का एक मजबूत पूल तैयार करना चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम में देरी बड़ी चुनौती मिशन की तैयारियों के बीच इसरो के सामने इन्फ्रास्ट्रक्चर की चुनौती भी है। फिलहाल देश में एस्ट्रोनॉट्स के लिए केवल एक अस्थायी ट्रेनिंग सेंटर है, स्थायी सुविधा बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी बाकी है। इसके अलावा, पहले मानवरहित मिशन के लिए ‘पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली’ (ECLSS) जैसी महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी का विकास भी अभी पीछे चल रहा है, जिसके बिना अंतरिक्ष में मानव जीवन संभव नहीं है। ——————- ये खबर भी पढ़ें.. बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings

Hindi News Career Govt Jobs: 407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR CCMB Openings 2 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप एक्ट नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल सिलेक्शन लिस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अब ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाएं। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : अपने फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें : इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, मोरवाड़ी, पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू आवेदन इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लोअर डिवीजन क्लर्क : 12वीं के साथ टाइपिंग हिंदी टाइपिस्ट : 12वीं के साथ टाइपिंग ड्राइवर : 10वीं पास, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, 2 साल तक का अनुभव एज लिमिट : न्यूतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल सैलरी : लेवल – 2 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. CSIR-CCMB में 28 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू CSIR-CCMB (सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र) ने 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन : 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री ड्राइवर : 10वीं पास LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज। टेक्निकल ऑफिसर : संबंधित क्षेत्र में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। एज लिमिट : टेक्नीशियन : 28 साल ड्राइवर : 27 साल टेक्निकल ऑफिसर : 30 साल फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी , एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट ओबीसी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : टेक्नीशियन : 39,545 रुपए प्रतिमाह ड्राइवर : 39,545 रुपए प्रतिमाह टेक्निकल ऑफिसर : 90,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं। होमपेज पर CSIR CCMB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 28 अप्रैल इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार) स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें : उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है। इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है- स्केल I: 2 लाख रुपए स्केल II और III: 3 लाख रुपए अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट टोटल 120 180 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी

शिक्षा

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

Hindi News Career AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member | April 2026 Current Affairs 1 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। डॉ एम श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत हेल्थ डेवलपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर हैं और वे 22 सितंबर 2022 को एम्स के डायरेक्टर बने थे। डॉ श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने। डॉ श्रीनिवास 2011 में AIIMS दिल्ली में ही पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने। 2016 से 2022 तक डॉ श्रीनिवास कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हैदराबाद के डीन रहे। डॉ श्रीनिवास के साथ ही प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, केवी राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का मेंबर बनाया गया है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फेकल्टी मेंबर बने थे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर बनाया गया है। दिनेश 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्य सभा मेंबर रहे। दिनेश 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फाउंडिंग मेंबर्स में से थे। 2009 से 2019 तक दिनेश लोकसभा में बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। दिनेश 2011-2012 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। साथ ही UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में रेलवे बजट में रेल किराया बढ़ाने के बाद लिए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2016-17 त्रिवेदी को के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। त्रिवेदी 2021 में TMC से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सावे दो घंटे से पहले कॉम्पटीटिव मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। सावे ने इस कॉम्पटीटिव मैराथन को रिकॉर्ड 1 घंटा 59 मिनट और 30 सेकेंड के टाइम में पूरा किया। सावे ने इस टाइम में लगभग 42.195 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सावे ने क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से स्पोर्टर्स करियर की शुरुआत की थी। 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। सावे 2025 में लंदन मैराथन में 2:02:27 टाइम में रेस पूरा करके सेकेंड आए थे। ये लंदन मैराथन 2025 का दूसरा बेस्ट था। सावे के अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने भी विमेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सबास्तियन सावे ने 2024 में पहला डेब्यू मैराथन, वैलेंसिया मैराथन जीता था। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। दलीप पटियाला में पंजाबी साहित्य सभा के लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर रहे। दलीप सिंह ने अपने लेखन से पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास के लिए काम किया। दलीप के चर्चित सामाजिक उपन्यासों में ‘सोधियां दा फार्म’ (1978) और ‘हड़ताल’ (1982) शामिल है। दलीप की लिखी ‘पंजाबियां दा रहने सेहन’, ‘आतम‑विश्वास’ और ‘आपनी किस्मत आप उलीको’ किताबें भी काफी मशहूर है। दलीप सिंह लेखक होने के साथ ही वकील भी थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। गुरबख्श सिंह 1968 में मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरबख्श ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ इस हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। गुरबख्श ने वेस्टर्न रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में देवाएं दी। गुरबख्श मुबंई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरैरी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान मुंबई में हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। लद्दाख में लंबे समय से नए जिलों की मांग की जा रही थी। 5 नए जिले बनने के बाद लद्दाख में कुल 7 जिले हो जाएंगे। ये पांच नए जिले शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास होंगे। नुब्रा को कारगिल से अलग करने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। लद्दाख के आम लोगों की समस्या है कि भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण लोगों को सरकारी कामों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 नए जिले बनने से लोगों को अपने काम पूरे करने में सहूलियत होगी और आवाजाही आसान होगी। नए जिलों के गठन के बाद जिलों में भी विकास के काम हो पाएंगे और लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी थी। 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद से ये मांग उठ रही थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को एक

शिक्षा

अब एंट्री लेवल जॉब्स सफलता की गारंटी नहीं:नौकरी के भरोसे नहीं सीधे...

अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी से 2024 में ग्रेजुएट हुई एशले टेरेल ने सोचा था कि मार्केटिंग में अच्छी नौकरी मिलेगी। डिग्री, इंटर्नशिप और अनुभव के बावजूद महीनों कोशिश के बाद उन्हें सिर्फ एक ऑफर स्टोर में काम करने का मिला। वह हर दिन नौकरी ढूंढती रहीं, यहां तक कि व्यस्त समय में भी आवेदन करती थीं। लेकिन उन्हें पसंदीदा नौकरी नहीं मिली। यह सिर्फ उनकी कहानी नहीं है। विशेषज्ञ मानते हैं कि एंट्री-लेवल नौकरियां तेजी से घट रही हैं। ऐसे में युवा विकल्प के तौर पर अब एआई टूल्स का उपयोग करके कंटेंट क्रिएशन, ऐप डेवलपमेंट और कंसल्टेंसी के जरिए अपना रास्ता खुद बना रहे हैं। अमेजन में काम करने वाली 25 वर्षीय मैडिसन, खाली समय में एआई की मदद से सोशल मीडिया एप बना रही हैं। उन्होंने बताया कि बिना एआई यह काम महीनों और बड़ी टीम के बिना संभव नहीं था, लेकिन अब एक महीने में प्रोटोटाइप तैयार हो गया। इसी तरह सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़े सुहित अग्रवाल को बड़ी कंपनियों से जवाब नहीं मिला, तो स्टार्टअप्स में काम शुरू किया और एआई टूल्स की मदद से बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। अब इनके लिए तकनीक सिर्फ चुनौती नहीं, बल्कि खुद कुछ नया करने का साधन भी बन रही है। 22 वर्षीय सेलेस्टे अमाडॉन ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग जेपी मॉर्गन की इंटर्नशिप छोड़ खुद का डेटिंग एप ‘नोन’ शुरू किया। शुरू में परिवार ने विरोध किया, लेकिन बाद में जब उन्हें निवेश मिला, तो वही समर्थक बन गया। एलिजाह खासाबो, जो पहले कपड़े फोल्ड करते थे, आज अपनी टीम संभाल रहे हैं। हालांकि इसमें स्थिर आमदनी बड़ी चुनौती है। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर जोसेफ फुलर के मुताबिक खुद का काम शुरू करना आसान नहीं है। ज्यादातर स्टार्टअप स्थिर आमदनी के अभाव में फेल होते हैं, फिर भी युवा इसमें करियर पर नियंत्रण देख रहे हैं। फुलर कहते हैं, एआई ने पारंपरिक नौकरियां घटाने के साथ नए काम के औजार भी दिए हैं। युवाओं के लिए बड़ा बदलाव यह है कि जॉब सुरक्षा कम हुई है, अपने दम पर कुछ बनाने का भरोसा भी बढ़ा है। नई पीढ़ी के लिए जॉब्स का पहला पड़ाव ही मुश्किल- एक्सपर्ट फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 22-27 साल के युवाओं में बेरोजगारी कोविड के बाद ऊंचे स्तर पर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे एंट्री-लेवल जॉब्स प्रभावित हो रही हैं, क्योंकि इनमें दोहराव वाले काम अब एआई कर रहा है। अर्थशास्त्री डैनियल झाओ कहते हैं ‘पहली सीढ़ी पर पैर रखना ही मुश्किल हो गया है।’ कई युवाओं को डिग्री के बाद भी रिटेल व पार्ट-टाइम काम करना पड़ रहा है। Source link

शिक्षा

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

17 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में कोल इंडिया में 34 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : स्पोर्ट्स अचीवमेंट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मेडिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RBI में 60 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड बी के 60 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 अप्रैल से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40 ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10 ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10 कुल पदों की संख्या 60 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए स्टाफ : नि:शुल्क सैलरी : 1,20,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, मास्टर्स की मार्कशीट कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC, EWS) एग्जाम शेड्यूल : पद का नाम एग्जाम डेट ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR) सामान्य 25 जुलाई 2026 फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) 26 जुलाई 2026 सिलेबस : फेज – 1 : जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग फेज – 2 : इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यू, इंग्लिश – डिस्क्रिप्टिव, फायनेंस एंड मैनेजमेंट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें। “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. कोल इंडिया में 34 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन कोल इंडिया लिमिटेड ने इंटर्न के 34 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी पदों की संख्या PMIS-2026-33020 7 PMIS-2026-32977 8 PMIS-2026- 33035 5 PMIS-2026- 33028 7 PMIS-2026- 33000 7 इंटर्नशिप डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी इंटर्नशिप टाइप क्वालिफिकेशन PMIS-2026-33020 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026-32977 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33035 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33028 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33000 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री होल्डर्स एलिजिबल नहीं होंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन PMIS नियमों के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन : PMIS Portal at pminternship.mca.gov.in पर जाएं। “Login/Register” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फॉरेस्ट गार्ड 728 फील्ड गार्ड 169 जेल वार्डर 757 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25 कुल पदों की संख्या 1679 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह फीस : अनारक्षित : 500 रुपए आरक्षित वर्ग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100 जनरल हिंदी जनरल इंग्लिश जनरल मैथमेटिक्स जनरल साइंस एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट क्वेश्चन नंबर 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे मिडियम हिंदी, इंग्लिश क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:यूपी में

शिक्षा

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

17 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में कोल इंडिया में 34 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 27 अप्रैल 2026 को जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.ssb.gov.in या ssb.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : स्पोर्ट्स अचीवमेंट फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मेडिकल फिटनेस टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं। होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। अब New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. RBI में 60 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड बी के 60 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। 29 अप्रैल से आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या ग्रेड बी ऑफिसर (DR) सामान्य 40 ग्रेड बी ऑफिसर-(DR) डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च (DPER) 10 ग्रेड बी ऑफिसर (DR) डिपार्टमेंट ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DISM) 10 कुल पदों की संख्या 60 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी : 100 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए स्टाफ : नि:शुल्क सैलरी : 1,20,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, मास्टर्स की मार्कशीट कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC, ST, OBC, EWS) एग्जाम शेड्यूल : पद का नाम एग्जाम डेट ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR) सामान्य 25 जुलाई 2026 फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) 26 जुलाई 2026 सिलेबस : फेज – 1 : जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीजनिंग फेज – 2 : इकोनॉमिक एंड सोशल इश्यू, इंग्लिश – डिस्क्रिप्टिव, फायनेंस एंड मैनेजमेंट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद “Careers” / “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें। “RBI Lateral Recruitment 2025 – Experts” से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें। फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 3. कोल इंडिया में 34 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन कोल इंडिया लिमिटेड ने इंटर्न के 34 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी पदों की संख्या PMIS-2026-33020 7 PMIS-2026-32977 8 PMIS-2026- 33035 5 PMIS-2026- 33028 7 PMIS-2026- 33000 7 इंटर्नशिप डिटेल्स : इंटर्नशिप आईडी इंटर्नशिप टाइप क्वालिफिकेशन PMIS-2026-33020 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026-32977 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33035 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33028 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री PMIS-2026- 33000 रेग्यूलर आईटीआई की डिग्री एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं, 12वीं, आईटीआई सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए या मास्टर डिग्री होल्डर्स एलिजिबल नहीं होंगे। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन PMIS नियमों के अनुसार फाइनल लिस्ट तैयारी की जाएगी। ऐसे करें आवेदन : PMIS Portal at pminternship.mca.gov.in पर जाएं। “Login/Register” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। एप्लिकेशन सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 30 अप्रैल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फॉरेस्ट गार्ड 728 फील्ड गार्ड 169 जेल वार्डर 757 असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25 कुल पदों की संख्या 1679 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 – 62,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 – 1,14,800 रुपए प्रतिमाह फीस : अनारक्षित : 500 रुपए आरक्षित वर्ग : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट टोटल क्वेश्चन्स टोटल मार्क्स जनरल साइंस सभी सब्जेक्ट के लिए 100 सभी सब्जेक्ट के लिए 100 जनरल हिंदी जनरल इंग्लिश जनरल मैथमेटिक्स जनरल साइंस एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स : एग्जाम टाइप ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट क्वेश्चन नंबर 100 टोटल मार्क्स 100 ड्यूरेशन 2 घंटे मिडियम हिंदी, इंग्लिश क्वेश्चन टाइप ऑब्जेक्टिव निगेटिव मार्किंग 0.25 मार्क्स ऐसे करें आवेदन : MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें आज की सरकारी नौकरी:यूपी में

Scroll to Top