भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CBSE 12th Result : कॉपी दोबारा चेक हुई तो CBSE 12वीं में...


Last Updated:

CBSE 12th Result : सीबीएसई 12वीं री-इवैल्युएशन में रांची की अवनी केजरीवाल के 24 अंक बढ़े. जिसके बाद उनका स्कोर परफेक्ट 100% यानी 500/500 हो गया है. सीबीएसई ने 21 जून तक 87 फीसदी स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित किए हैं.

CBSE 12वीं की कॉपी दोबारा चेक हुई तो आए 500/500, अवनी पूरे देश में बन गईं टॉपरZoom

CBSE 12th Result : अवनी के अंग्रेजी में 19 अंक कटे थे.

CBSE 12th Result : सीबीएसई 12वीं री-इवैल्युएशन रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें कई स्टूडेंट्स के मार्क्स बढ़े हैं. झारखंड के रांची की अवनी केजरीवाल को तो 500/500 यानी 100 फीसदी मार्क्स मिले हैं. सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में अवनी को कम मार्क्स मिले थे. उन्होंने री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के दौरान मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई किया था.

रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई ने 21 जून तक 87 फीसदी स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित किए हैं. स्टूडेंट्स ने रिजल्ट के बाद की इन सेवाओं के लिए अप्लाई किया था, वे DigiLocker के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर अपना अपडेटेड स्टेटस देख सकते हैं.

री-इवैल्युएशन के बाद बढ़े 24 अंक

री-इवैल्युएशन रिजल्ट जारी होने के बाद अवनी ने कहा, “अभी सब बहुत खुश हैं. 500 अंक की उम्मीद नहीं होती है लेकिन सब बहुत खुश हैं. मेरे अंग्रेजी में 19 नंबर कटे थे जिसकी उम्मीद नहीं थी. अग्रेंजी मुझे सबसे अधिक पसंद है और सबसे मजबूत विषय था. इस लिए री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया. बिजनेस स्टडीज में भी 5 नंबर कटे थे. 3 विषयों में पहले से ही 100-100 नंबर मिले थे. अब मेरे 24 नंबर बढ़ गए.”

अवनी केजरीवाल धुर्वा स्थित डीपीएस सेल टाउनशिप की 12वीं कक्षा की स्टूडेंट हैं. उनके पिता मितेश केजरीवाल बिजनेसमैन हैं, जबकि मां पूनम केजरीवाल हाउसवाइफ हैं. उनके पेरेंट्स का कहना है कि अवनी शुरू से ही पढ़ाई को लेकर सिंसियर रही हैं और उन्होंने लगातार मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है.

बिजनेस मैनेजमेंट में करियर का सपना

अवनी केजरीवाल अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस का क्रेडिट अपने माता-पिता, शिक्षकों और मेंटर सचित सर को देती हैं. अवनी ने बताया कि वह आगे बिजनेस मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं. उन्होंने ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा दी है.

ऑन स्क्रीन मार्किंग से कॉपी जांच

सीबीएसई ने इस बार 12वीं के स्टूडेंट्स की कॉपी चेकिंग में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया था. रिजल्ट आने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने कम मार्क्स की शिकायत की. जिसके बाद सीबीएसई ने री-इवैल्युएशन कराने की सुविधा दी. हालांकि यह प्रक्रिया भी काफी विवादों में रही.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top