भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CJP Protest | Jantar Mantar Protest | Sonam Wangchuk News | CJP...


होमताजा खबरदेश

CJP प्रोटेस्ट में दिखा हिस्ट्रीशीटर अफजल, 6 साल काट चुका जेल, वाइफ AAP पार्षद

Last Updated:

CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के बीच नया विवाद सामने आया है. सीजेपी प्रदर्शन में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर हाफी अफजल का वीडियो सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या, हत्या के प्रयास और MCOCA समेत 26 मामलों का आरोपी रह चुका हाफी अफजल 20 जुलाई के संसद मार्च में अपने समर्थकों के साथ मौजूद था. पुलिस अब उस दिन हुई हिंसा में उसकी भूमिका की जांच कर रही है. हाफी अफजल की पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी की पार्षद हैं.

CJP प्रोटेस्ट में दिखा हिस्ट्रीशीटर अफजल, 6 साल काट चुका जेल, वाइफ AAP पार्षदZoom

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के बीच नया विवाद सामने आया है.

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. नीट पेपर लीक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं. वहीं, मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक भी अनशन कर रहे हैं. इधर सरकार मनाने की कोशिश में लगी है. इस बीच सीजेपी प्रोटेस्ट में एक नया मोड़ सामने आया है. जी हां, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर का कनेक्शन सामने आया है. 20 जुलाई के प्रदर्शन में कुख्यात बदमाश हाफी अफजल नारेबाजी करता दिखा है. उसका एक वीडियो सामने आया है. इसमें हिस्ट्री शीटर हाफी अफजल अपने समर्थकों के साथ आवाज बुलंद करते दिखा है. वह जेल की सजा काट चुका है. उसकी पत्नी आम आदमी पार्टी की पार्षद है.

दरअसल, जंतर-मंतर प्रदर्शन और 20 जुलाई की हिंसा में हिस्ट्री शीटर का कनेक्शन सामने आया है. हाफी अफझल नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का नामी बदमाश है. पुलिस सूत्रों की मानें तो हाफी अफजल इलाके का बदमाश है. उसकी पत्नी हज्जन शकीला आम आदमी पार्टी (AAP) से मौजूदा पार्षद हैं. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हाजी अफजल का एक वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह अपने समर्थकों के साथ आया था. वह 20 जुलाई के प्रदर्शन में शामिल हुआ था. फिलहाल, उसकी भूमिका की जांच की जा रही है.

कितना बड़ा बदमाश है हाफी अफजल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हाफी अफजल के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, आर्म्स एक्ट, मारपीट, DPDP एक्ट और MCOCA समेत कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. उसका आखिरी मामला FIR नंबर 296/2009 है, जो सीलमपुर थाने में DPDP एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज हुआ था.वहीं, FIR नंबर 18/2009 में MCOCA एक्ट के तहत उसे 28 अगस्त 2013 को दोषी ठहराया गया था. इस मामले में अदालत ने उसे 6 साल की सजा सुनाई थी.

20 जुलाई के प्रोटेस्ट में नारेबाजी करता हाफी अफजल.

कौन है हाफी अफजल

पुलिस के मुताबिक, हाफी अफजल अपने अलग-अलग मामलों में सजा पूरी कर चुका है. पुलिस ने बताया कि अफजल अपने लोगों के साथ 20 तारीख के प्रदर्शन में शामिल हुआ था. हाफी अफजल अपने साथ लड़कों को लेकर आया था. फिलहाल, 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है. इसकी पत्नी हज्जन शकीला सीलमपुर के 225 वार्ड नंबर से आम आदमी पार्टी की कांउसलर है.

20 जुलाई को क्या हुआ था

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम है. सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके की अगुवाई में पिछले 20-22 दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है. सीजेपी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था. प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान लाठीचार्ज भी देखने को मिला था.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top