भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CJP raise gig worker issues। Cockroach Party Next Plan। नीट पेपर लीक...


होमताजा खबरदेश

नीट पेपर लीक के बाद CJP का अगला फोकस क्‍या? अभिजीत दिपके ने खुद बताया

Last Updated:

NEET-UG मामले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अब राज्यों के लोक सेवा आयोगों (PSC) की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. CJP के संयोजक अभिजीत दीपके ने बताया कि बिहार, यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के युवा परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं से परेशान हैं. संगठन अब सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की मांग के साथ गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के मुद्दे भी उठाएगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नीट पेपर लीक के बाद CJP का अगला फोकस क्‍या? अभिजीत दिपके ने खुद बतायाZoom

सीजेपी अपना आंदोलन आगे जारी रखेगी.

NEET-UG पेपर लीक मामले के बाद अब छात्र आंदोलन का रुख राज्यों की प्रशासनिक भर्ती परीक्षाओं की ओर मुड़ता नजर आ रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अब विभिन्न राज्यों के लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ अपना अभियान तेज करने का फैसला किया है. इसके साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया है कि वह फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले गिग वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा.

जंतर-मंतर पर मिला युवाओं का भारी समर्थन
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए CJP के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने बताया कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को केवल NEET अभ्यर्थियों का ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश भर के युवाओं का व्यापक समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि देश का युवा सरकारी नौकरियों और लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हो रही लगातार धांधली और पेपर लीक से बेहद निराश और असंतुष्ट है.

बिहार और हिंदी भाषी राज्यों पर विशेष ध्यान
संगठन के आगामी रुख पर चर्चा करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, “हमारे अगले आंदोलन का मुख्य केंद्र बिहार और आसपास के राज्य होंगे क्योंकि जंतर-मंतर पर जुटी अधिकांश भीड़ बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आई थी.” उन्होंने बताया कि इन राज्यों के मध्यमवर्गीय और ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवा अपने सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए पूरी तरह से लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों पर निर्भर रहते हैं. लगातार पेपर रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है.

गिग वर्कर्स और असंगठित मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे
दीपके के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने खुद उनसे संपर्क किया और सवाल उठाया कि वे केवल NEET की बात क्यों कर रहे हैं, जबकि लोक सेवा आयोगों की हालत भी बेहद खराब है. देश भर के राज्यों से सरकारी भर्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं. इस चिंता को देखते हुए CJP ने अपने एजेंडे का विस्तार करने का निर्णय लिया है. संगठन अब भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के गिग वर्कर्स की समस्याओं और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी जमीनी लड़ाई लड़ेगा.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top