भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Cyclone Akvan LIVE Updates: ‘अकवान’ तूफान के खतरे से हड़कंप! आंध्र प्रदेश...


होमताजा खबरदेश

LIVE: ‘अकवान’ तूफान के खतरे से हड़कंप! आंध्र प्रदेश में भारी तबाही की आशंका

Last Updated:

Cyclone Akvan LIVE Tracker: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ अब दक्षिण भारत के लिए बड़ी आफत बनने जा रहा है. आंध्र प्रदेश के तट से इसके बहुत गंभीर चक्रवात के रूप में टकराने का अलर्ट जारी हुआ है. इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश भारी तबाही मचा सकती हैं.

LIVE: 'अकवान' तूफान के खतरे से हड़कंप! आंध्र प्रदेश में भारी तबाही की आशंकाZoom

‘अकवान’ चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. (फाइल फोटो)

Akvan Cyclone LIVE: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ अब दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए खतरा बनता जा रहा है. आंध्र प्रदेश के तट पर इसके बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने की आशंका है, जहां 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मूसलाधार बारिश तबाही मचा सकती है. तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश में NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं, जबकि ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है.

तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी अकवान का असर दिखने लगा है. कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, तो कहीं तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा मंडरा रहा है. कुल मिलाकर बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात ने दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में प्रशासन से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है.

Cyclone Akvan LIVE Updates

20 नवंबर तक नेल्लोर तट से टकराने की आशंका
एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक और रियल-टाइम गवर्नेंस सोसायटी (आरटीजीएस) के सीईओ प्रखर जैन ने बताया कि चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 19 नवंबर शाम तक एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है. फिलहाल, यह चक्रवात चेन्नई से 590 किमी, मछलीपट्टनम से 650 किमी, विशाखापत्तनम से 650 किमी और गोपालपुर (ओडिशा) से 780 किमी दूर स्थित है. इसके 20 नवंबर दोपहर तक नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की संभावना है.

तटीय आंध्र प्रदेश अलर्ट पर, प्रशासन ने कसी कमर
तटीय आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ बुधवार सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और पश्चिम-मध्य हिस्से में मौजूद ‘अकवान’ पिछले तीन घंटों से एक ही जगह पर स्थिर है. यह सिस्टम 18 नवंबर सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top