भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dandewala Gas Field | CNG LNG Supply | डांडेवाला में ऐसा क्या...


Last Updated:

Dandewala Gas Field Rajasthan: राजस्थान के डांडेवाला क्षेत्र में ऑयल इंडिया लिमिटेड को गैस का बड़ा भंडार मिला है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए बड़ी सफलता बताया है. इस क्षेत्र से रोजाना 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हुआ है. इसके साथ ही कंपनी ने चौथी तिमाही में 76 फीसदी का बंपर मुनाफा भी कमाया है.

राजस्थान में ऐसा क्या खजाना मिला कि झूम उठे हरदीप पुरी? बाजार में मचेगा तहलका!Zoom

एनर्जी सेक्टर में भारत की बड़ी कामयाबी, राजस्थान में मिला गैस का महाभंडार. (प्रतीकात्मक तस्वीर Made with AI)

नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित डांडेवाला से देश के लिए खुशखबरी आई है. भारत की महारत्न सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को यहां प्राकृतिक गैस का एक नया और बड़ा भंडार मिला है. इस बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने साफ कहा कि यह खोज भारत के घरेलू ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत देश को ऊर्जा के मामले में स्वतंत्र बनाने के लिए यह खोज मील का पत्थर साबित होने वाली है.

राजस्थान के डांडेवाला में गैस भंडार की खोज कैसे हुई?

इस नए गैस भंडार की खोज डांडेवाला क्षेत्र के उथले सानू फॉर्मेशन में की गई है. ऑयल इंडिया के अथक प्रयासों के बाद यहां पहली बार करीब 25 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन की दर से प्राकृतिक गैस का प्रवाह शुरू हो गया है. यह पहली बार है जब इस फॉर्मेशन से इतनी बड़ी मात्रा में गैस का प्रोडक्शन देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कंपनी के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कंपनी की तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रयास के बिना यह संभव नहीं था.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top