Last Updated:
दिल्ली के आईटीओ स्थित एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से सुबह-सुबह हड़कंप मच गया. दरअसल आग मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट के ऑफिस में लगी थी. यह एडमिन का ऑफिस है. फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है.
दिल्ली के आईटीओ पर मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन बिल्डिंग में लगी आग
Delhi Fire: दिल्ली में आईटीओ के पास आग की भयावट घटना सामने आई है. यह आग मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की बिल्डिंग में लगी है. यहां दूसरे फ्लोर पर स्कूल ऑफ प्लानिंंग एंड आर्किटेक्ट का ऑफिस है. जहां सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर आग पकड़ने की खबर सामने आई.
फायर विभाग को सुबह जानकारी मिली कि पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की इमारत के नजदीक बिल्डिंग में आग लगी है. इस बिल्डिंंग से अचानक आग की लपटें उठते देख आसपास हड़कंप मच गया. जिसके बाद तुरंत फायर विभाग को कॉल किया गया. दिल्ली फायर विभाग की ओर से तुरंत आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं.
चश्मदीदों ने बताया कि आग बिल्डिंंग की दूसरी मंजिल पर लगी थी जैसे ही बिल्डिंंग से लपटें उठने लगीं, अचानक पूरे इलाके में हंगामा मच गया. इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.
आज सोमवार होने के कारण बिल्डिंंग की बाकी मंजिलों में सुबह से ही तमाम सरकारी कर्मचारी भी मौजूद थे और कामकाज भी चल रहा था, ऐसे में यह हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी भी आनी है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
फायर डिपार्टमेंट आग के कारणों का पता लगा रहा है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें