Last Updated:
Dhanbad Coal Washery Accident: धनबाद के मुनीडीह स्थित BCCL कोल वाशरी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां सैलरी लोडिंग के दौरान मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई. मलबे के अचानक ढहने से मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आनन-फानन में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और सुरक्षा मानकों को लेकर प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं.

धनबाद: कोयलांचल धनबाद के मुनीडीह स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कोल वाशरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां वाशरी में सैलरी (कोयले का कीचड़नुमा मलबा) लोडिंग के दौरान अचानक मलबे का बड़ा हिस्सा गिर गया. जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार मुनीडीह कोल वाशरी में रोजाना की तरह सैलरी लोडिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान डंप की गई सैलरी का एक भारी हिस्सा अचानक ढह गया. वहां काम कर रहे तीन मजदूर इस मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन और शवों की बरामदगी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रबंधन और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया जा सका. जिसके नीचे से तीनों मजदूरों के शव बरामद किए गए. शवों को बाहर निकाले जाने के बाद वहां मौजूद साथी मजदूरों और परिजनों में मातम छा गया है.
प्रबंधन पर सुरक्षा में चूक के आरोप
इस घटना के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें