भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad ED Raid: Illegal Coal Mining Crackdown


आठ महीने पहले भी इन कोयला कारोबारियों के यहां ईडी ने छापेमारी की थी। (फाइल)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। ईडी की 25 अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में एक साथ 25 ठिकानों पर छापेमारी की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

.

आज ईडी ने एक साथ 25 ठिकानों पर रेड मारा है।

आज ईडी ने एक साथ 25 ठिकानों पर रेड मारा है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो सके।

ईसीआईआर दर्ज कर जांच किया तेज

ईडी की यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े बड़े नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। एजेंसी ने इस पूरे प्रकरण में चार अलग-अलग प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच के दौरान ईडी को संदेह है कि अवैध कोयला कारोबार के जरिए बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की गई है।

एक कोयला कारोबारी के यहां ईडी सीढ़ी लगा कर घुसी।

एक कोयला कारोबारी के यहां ईडी सीढ़ी लगा कर घुसी।

इसी कड़ी में छापेमारी के दौरान दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का फोकस इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने पर है।

पहले भी हो चुकी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने धनबाद और दुमका में एलबी सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान एजेंसी ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए नकद, 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज और अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कई अहम साक्ष्य बरामद किए थे। समाचार लिखे जाने तक ईडी का तलाशी अभियान जारी है।

————————————————

इसे भी पढ़ें…

झारखंड में 18 जगह ED रेड, 2.2 करोड़ कैश बरामद:कारोबारी एलबी. सिंह के ठिकानों पर भी दबिश, कोयला तस्करी से जुड़ा मामला

झारखंड में ED ने बड़ी दबिश दी है। शुक्रवार को झारखंड में 18 जगहों पर रेड चल रही है। धनबाद में ईडी की टीम ने आज सुबह कोयला कारोबारी एलबी. सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर एकसाथ छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, टीम ने धनबाद में देव बिला क्षेत्र सहित कुल 18 ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई कोयला तस्करी और अवैध खनन से जुड़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर..



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top