भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेड चिली, ग्रीन चिली या सोया? जानिए कौन सा सॉस किस खाने...


Last Updated:

बाजार में कसुंदी, रेड चिली, ग्रीन चिली, सोया, शेजवान और टोमैटो चिली जैसे कई तरह के सॉस उपलब्ध हैं. हर सॉस का स्वाद, उपयोग और फ्लेवर अलग होता है. अगर आप भी अपनी पसंद और डिश के अनुसार सही सॉस चुनना चाहते हैं, तो पहले जान लें किस सॉस का इस्तेमाल किस व्यंजन के साथ सबसे बेहतर माना जाता है.

एक ही ब्रांड में कई तरह के सॉस उपलब्ध हैं. इनमें कसुंदी (सरसों), रेड चिली, ग्रीन चिली, सोया और शेजवान जैसे फ्लेवर शामिल हैं. अलग-अलग व्यंजनों के लिए अलग स्वाद वाले सॉस का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा फ्लेवर आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से बेहतर रहेगा.

कसुंदी पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोकप्रिय सरसों आधारित सॉस है. इसका स्वाद हल्का तीखा और खट्टापन लिए होता है. इसे फिश फ्राई, पकौड़े, सैंडविच और स्नैक्स के साथ खाना पसंद किया जाता है. सरसों के दानों की वजह से इसकी बनावट भी दूसरे सॉस से अलग दिखाई देती है.

रेड चिली सॉस सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सॉस में शामिल है. इसे समोसा, मोमोज, स्प्रिंग रोल, नूडल्स और फ्राइड राइस जैसी डिश के साथ परोसा जाता है. लाल मिर्च और अन्य मसालों से तैयार यह सॉस तीखे स्वाद के शौकीनों की पहली पसंद माना जाता है. बरसात के मौसम में रेड चिल्ली सॉस को पकोड़ी के साथ भी खाया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोया सॉस का उपयोग मुख्य रूप से चाइनीज और अन्य एशियाई व्यंजनों में किया जाता है. इसका स्वाद नमकीन और उमामी (Umami) होता है. नूडल्स, मंचूरियन, फ्राइड राइस और स्टर-फ्राई सब्जियों में इसकी कुछ बूंदें भी स्वाद बदल देती हैं. इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना बेहतर माना जाता है.पारंपरिक सोया सॉस Fermentation (किण्वन) प्रक्रिया से तैयार किया जाता है.

ग्रीन चिली सॉस हरी मिर्च से तैयार किया जाता है और इसका स्वाद ताजा व तीखा होता है. इसे मोमोज, पकोड़े, सैंडविच, बर्गर और रोल्स के साथ खूब पसंद किया जाता है. जो लोग ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फ्लेवर अच्छा विकल्प माना जाता है.हरी मिर्च में विटामिन कॉल भी पाया जाता है, हालांकि सॉस बनाने की प्रक्रिया में इसकी मात्रा कम हो सकती है.

शेजवान सॉस अपने तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए जाना जाता है. इसमें लाल मिर्च, लहसुन और मसालों का मिश्रण होता है. फ्राइड राइस, नूडल्स, मोमोज और मंचूरियन जैसी इंडो-चाइनीज डिश के साथ इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है. तीखा स्वाद पसंद करने वालों के बीच यह काफी लोकप्रिय है.शेजवान सॉस भारतीय-चीनी (Indo-Chinese) शैली का लोकप्रिय कंडिमेंट है. इसमें आमतौर पर लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और मसालों का मिश्रण होता है, जो इसे तीखा और गाढ़ा स्वाद देता है

टोमैटो चिली सॉस में टमाटर की मिठास और मिर्च का हल्का तीखापन एक साथ मिलता है. इसे समोसा, कटलेट, फ्रेंच फ्राइज, पकोड़े और बच्चों के स्नैक्स के साथ परोसा जाता है. जिन लोगों को बहुत ज्यादा तीखा स्वाद पसंद नहीं होता, उनके लिए यह एक संतुलित विकल्प माना जाता है.टमाटर में Lycopene नामक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो उसे लाल रंग देता है. प्रोसेसिंग के दौरान लाइकोपीन की उपलब्धता बढ़ सकती है, हालांकि तैयार सॉस में इसकी मात्रा सामग्री और निर्माण प्रक्रिया पर निर्भर करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top