भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad Youth Death | Train Accident Due to Family Tension


धनबाद50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद जिले के तेतुलमारी स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव निवासी 40 वर्षीय सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुबोध शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में सूचना दी। इसी बीच धनबाद जीआरपी थाना से सूचना मिली कि तेतुलमारी स्टेशन के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की।

मानसिक तनाव की बात आई सामने

बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार सिंह सूरत की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव गया लौटे थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबोध बस से गया स्टेशन पहुंचे थे।

वहां से ट्रेन पकड़कर धनबाद आए। तेतुलमारी स्टेशन के पास किसी समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि यह हादसा है या कुछ और, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के हालात व तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top