Last Updated:
How to grow money plant in water: घरों में मिट्टी की झंझट से बचने के लिए लोग पानी में पौधे उगा रहे हैं. अब मनी प्लांट, लकी बैम्बू, स्नेक प्लांट, पीस लिली जैसे पौधे पानी में उगा रहे हैं. ये पौधे कम देखभाल में घर को हरा-भरा और ठंडा रखते हैं. बस हर 4-5 दिन में पानी बदलना जरूरी है. जानिए इसके फायदे और लगाने के टिप्स.
नई दिल्ली: आजकल लोगों की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है कि हर कोई चाहता है कि घर थोड़ा शांत, साफ और हरियाली से भरा दिखे. लेकिन कई बार मिट्टी, गमले और रोज़ की देखभाल की वजह से लोग पौधे लगाने से बचते हैं. ऐसे में अब एक आसान तरीका लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है पानी में पौधे उगाना.
ये तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि घर को खूबसूरत और फ्रेश रखने का भी अच्छा ऑप्शन है. बस एक कांच का जार, साफ पानी और सही पौधा और आपका छोटा सा ग्रीन कॉर्नर तैयार.
ये पौधे बन रहे लोगों की पहली पसंद
घरों में सबसे ज्यादा मनी प्लांट को पानी में उगाया जा रहा है. इसकी कटिंग आसानी से जड़ पकड़ लेती है और यह घर की खूबसूरती बढ़ाता है. इसके अलावा लकी बैम्बू भी काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे लोग शुभ मानते हैं. वहीं स्नेक प्लांट और पीस लिली भी इस ट्रेंड का हिस्सा हैं. स्नेक प्लांट हवा को साफ करने के लिए जाना जाता है, जबकि पीस लिली अपने सफेद फूलों और सुंदर लुक के लिए मशहूर है.इसके साथ फिलोडेंड्रोन भी पानी में आसानी से उगने वाला पौधा माना जाता है.
कम मेहनत, ज्यादा खूबसूरती
पानी में उगने वाले पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें मिट्टी की गंदगी नहीं होती और न ही ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. एक कांच के जार या बोतल में साफ पानी भरकर पौधे की कटिंग डालने से कुछ ही दिनों में उसकी जड़ें निकलने लगती हैं. यही वजह है कि यह तरीका आजकल लोगों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है.
देखभाल में रखें इन बातों का ध्यान
गार्डनिंग एक्सपर्ट पिंटू पांडे के मुताबिक, इन पौधों का पानी हर 4 से 5 दिन में बदलना जरूरी है. पानी गंदा होने पर पौधों की ग्रोथ रुक सकती है. साथ ही इन्हें ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हल्की धूप या नेचुरल रोशनी मिलती रहे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें