भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

IAS पंकज अग्रवाल 661 करोड़ के बैंक घोटाले में गिरफ्तार:धनबाद में रह...




हरियाणा के 661 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने इस मामले में हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल का धनबाद में पैतृक आवास है। धनबाद के महुदा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉलोनी में रहने वाले पंकज अग्रवाल के बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। नंदकिशोर अग्रवाल ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि पंकज अग्रवाल ने कभी कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका भाई निर्दोष है और आरोप लगाया कि किसी दुश्मनी या साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। पंकज अग्रवाल हमेशा ईमानदारी से काम करते रहे हैं: भाई उन्होंने यह भी बताया कि वे पांच भाई हैं, जिनमें पंकज अग्रवाल सबसे छोटे हैं। नंदकिशोर अग्रवाल और एक अन्य भाई धनबाद में रहते हैं, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य सूरत और जयपुर में रहते हैं। नंदकिशोर के अनुसार, पंकज अग्रवाल हमेशा ईमानदारी से काम करते रहे हैं। हालांकि, नंदकिशोर ने यह भी स्वीकार किया कि नौकरी की व्यस्तताओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में पंकज अग्रवाल से उनकी बातचीत कम हो गई थी और उनका धनबाद आना भी काफी कम हुआ था। CBI ने 661 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच के दौरान IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की पुष्टि CBI द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top