भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

jacresults.com| JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी...


JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है.झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल के नतीजों में सबसे बड़ी बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और पास प्रतिशत में आगे रहीं. आर्ट्स में 96.14% और साइंस में 82.92% परीक्षार्थी सफल रहे हैं.

लड़कियां आगे, लड़के पीछे

जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार छात्राओं का पास प्रतिशत 78.35 प्रतिशत रहा जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 69.06 प्रतिशत दर्ज किया गया यानी करीब 9 प्रतिशत से ज्यादा के अंतर से लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया.यह नतीजा इस बात का संकेत है कि झारखंड में लड़कियां पढ़ाई में लगातार मजबूत होती जा रही हैं और बोर्ड परीक्षाओं में अपनी पकड़ और मजबूत कर रही हैं.

पिछले साल से कैसा रहा रिजल्‍ट?

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में राज्य का कुल पास प्रतिशत 73.57 प्रतिशत रहा है हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष के 75.92 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी लड़कियों के प्रदर्शन ने नतीजों को खास बना दिया है.

गुमला जिला बना टॉपर

झारखंड बोर्ड द्वारा जारी इंटरमीडिएट साइंस संकाय के नतीजों में गुमला जिला पूरे राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है. गुमला का कुल पास प्रतिशत 91.06 प्रतिशत दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे ज्यादा है.वहीं दूसरी ओर सिमडेगा जिला इस बार सबसे पीछे रहा जहां कुल पास प्रतिशत सिर्फ 58.49 प्रतिशत दर्ज किया गया.

रांची, लोहरदगा और खूंटी का क्‍या हाल?

राजधानी रांची जिले में कुल 7,769 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 5,680 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए. रांची का कुल पास प्रतिशत 73.11 प्रतिशत रहा वहीं लोहरदगा जिले का पास प्रतिशत 71.26 प्रतिशत और खूंटी जिले का परिणाम 61.73 प्रतिशत दर्ज किया गया.

साइंस में कितने बैठे, कितने पास?

विज्ञान संकाय में इस वर्ष कुल 10,276 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था. इनमें से 10,220 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 7,519 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए.साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 73.57 प्रतिशत रहा.

 कितने छात्र रहे फर्स्‍ट, सेकंड?

रिजल्ट के अनुसार प्रथम श्रेणी में 6,347 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. द्वितीय श्रेणी में 1,169 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की जबकि तृतीय श्रेणी में केवल दो छात्र ही पास हो सके.

तीनों संकायों में कैसा रहा प्रदर्शन

इस वर्ष कला,विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है.कला संकाय में कुल पास प्रतिशत 96.14 प्रतिशत रहा जहां 2,11,095 परीक्षार्थियों में से 2,02,962 छात्र पास हुए.विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि वाणिज्य संकाय का पास प्रतिशत 93.37 प्रतिशत दर्ज किया गया.

डिजिलॉकर और वेबसाइट पर रिजल्ट

झारखंड बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए इंटर रिजल्ट 2026 को DigiLocker पर भी उपलब्ध कराया है. इसके अलावा छात्र jacresults.com पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं.रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

जल्द शुरू होगी स्क्रूटनी 

बोर्ड की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह है.वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकें.

बोर्ड ने दी सफल छात्रों को बधाई

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मेहनत, नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.इस बार के नतीजों में खास तौर पर लड़कियों का शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि झारखंड की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top