Last Updated:
Jangipur Chunav Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा सीट पर इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन, जिन्होंने 133 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, मुख्य दावेदार हैं. उनके सामने…और पढ़ें

जंगीपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव. (AI Generated Image)
Jangipur Chunav Results LIVE: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर विधानसभा सीट पर 2026 चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जहां टीएमसी के जाकिर हुसैन और बीजेपी के चित्त मुखर्जी आमने-सामने हैं. 23 अप्रैल को चुनाव के पहले चरण में इस सीट पर मतदान हुआ था. यहां कांग्रेस भी वापसी की कोशिश में है, जबकि बीजेपी पहली जीत की तलाश में है. खास बात यह है कि 1957 और 1962 के बाद से यहां कोई गैर-मुस्लिम उम्मीदवार जीत नहीं सका है. ऐसे में इस बार का चुनाव उस लंबे सिलसिले को तोड़ने की संभावना के कारण और भी अहम बन गया है. वोटों की 8 बजे शुरू की जाएगी.
बीजेपी – चित्त मुखर्जी
कांग्रेस – मोहम्मद इमरान अली
सीपीएम – आलोक कुमार दास
टीएमसी – जाकिर हुसैन
एसयूसीआई – मिर्जा नासिर उद्दीन
एजेयूपी – एमडी हसनुज्जमान
बीएनएआरपी – बापी एसके
बीएलआरपी – प्रबीर हलदर
निर्दलीय – सोमा साहा दास
Zakir Hussain vs Chitta Mukherjee Results LIVE: क्या टीएमसी लगाएगी जीत का हैट्रिक?
Zakir Hussain vs Chitta Mukherjee Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा सीट पर 2011 के बाद से राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 2011 में कांग्रेस के मोहम्मद सोहराब ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2016 में टीएमसी ने पहली बार यहां कब्जा जमाया, जब जाकिर हुसैन ने सीपीआई(एम) को हराया. 2021 में भी जाकिर हुसैन ने भारी अंतर से जीत दोहराई. हालांकि लोकसभा चुनावों में तस्वीर बदली दिखी-2019 में टीएमसी आगे रही, जबकि 2024 में बीजेपी ने बढ़त बना ली. ऐसे में 2026 का मुकाबला अब पहले जैसा एकतरफा नहीं माना जा रहा और सभी की नजर इस पर है कि क्या टीएमसी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर पाएगी.
Jangipur Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: जंगीपुर में क्या रहा है पिछले चुनावों का वोट प्रतिशत
Jangipur Vidhan Sabha Chunav Results LIVE: जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत लगभग स्थिर रहा है. साल 2024 में 78.06% मतदान दर्ज किया गया, जबकि 2021 में यह 77.78% रहा. 2019 में वोटिंग प्रतिशत 81.90% और 2016 में 83.82% रहा था. मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है, जो 2021 के 2,55,064 से बढ़कर 2024 में 2,65,229 हो गई. मतदाता संरचना में मुस्लिम मतदाता 54.30% और अनुसूचित जाति 23.05% हैं, जबकि कुल आबादी में 55.07% ग्रामीण और 44.93% शहरी मतदाता शामिल हैं.
Jangipur Chunav Results LIVE: क्या 1962 से अब तक चला आ रहा मुस्लिम कैंडिडेट जीतने का टूटेगा रिकॉर्ड
Jangipur Chunav Results LIVE: जंगीपुर पश्चिम बंगाल राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है. यह जंगीपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. परिसीमन आयोग के आदेशों के अनुसार, क्रमांक 58 जंगीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जंगीपुर नगरपालिका, रघुनाथगंज प्रथम सामुदायिक विकास खंड और सूती प्रथम सामुदायिक विकास खंड की अहीरन और बंसबाती ग्राम पंचायतें शामिल हैं. यहां 1962 से अब तक लगातार मुस्लिम कैंडिडेट ही जीत दर्ज करते आ रहे हैं. ऐसे में क्या इस बार यह रिकॉर्ड टूटेगा या सिलसिला जारी रहेगा, यह देखने वाली बात होगी.