भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jayram Mahto Audio Controversy | Barwadda Thana CCTV Footage Legal Action


धनबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डुमरी विधायक जयराम महतो ने बरवाअड्डा थाना परिसर से जुड़े एक वायरल ऑडियो पर मंगलवार को पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर उनकी छवि खराब की जा रही है।

विधायक जयराम महतो ने कहा कि थाना प्रभारी के साथ उनकी करीब 11 मिनट की बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया है। उन्होंने इसे निजता का हनन बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

जयराम महतो ने 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में हुई घटना की पूरी CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका दावा है कि सच्चाई कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है।

थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए

विधायक ने थाना परिसर में मारपीट के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई थी, लेकिन मारपीट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी।

जयराम महतो ने स्पष्ट किया कि बातचीत निजी स्तर पर हुई थी और यदि उसमें कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल हुआ भी हो, तो उसे पूरी बातचीत से अलग कर सार्वजनिक मंच पर पेश करना गलत है। इस दौरान विधायक ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए।

उन्होंने दावा किया कि बालू ढोने वाले गरीब ट्रैक्टर चालकों से कथित तौर पर 30 हजार रुपए तक की मांग की जाती है और वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। जयराम महतो ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई

जयराम महतो ने थाना प्रभारी को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित गलत संबंध का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं और अधिकारियों के खिलाफ मिलने वाली गंभीर शिकायतों को उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। जयराम महतो ने एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और 21 अगस्त की घटना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है।

अब वायरल ऑडियो, थाना परिसर में हुई घटना और विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत और विवाद दोनों तेज हो गए हैं। ऐसे में बरवाअड्डा थाना परिसर की पूरी CCTV फुटेज सामने आती है या मामले की कोई आधिकारिक जांच होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top