भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JEE एडवांस-2026 में कोटा से पहली और दूसरी रैंक:दोनों के टोटल में...




जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। कोटा के स्टूडेंट शुभम ने पहली और कबीर ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। रिजल्ट आने के साथ ही कोटा में जश्न का माहौल है। ये लगातार तीसरा साल है, जब कोटा से ऑल इंडिया पहली रैंक बनी है। जेईई एडवांस के रिजल्ट से करीब 55 हजार स्टूडेंट्स देश के 23 आईआईटी की बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक और ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई घोषित हुए हैं। शेड्यूल के अनुसार रिजल्ट सोमवार (1 जून) सुबह 10 बजे जारी होना था, लेकिन रविवार देर रात 2.30 बजे ही जारी कर दिया गया। ये एग्जाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने करवाया था। एक नंबर से रैंक में फिसले कबीर जेईई एडवांस में फर्स्ट और सेंकंड रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को 330 और 329 मार्क्स मिले हैं। एक नंबर के कारण कबीर दूसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, पिछले वर्ष क्वालीफाइंग कटऑफ 74 अंक थी, जो अब बढ़कर 92 अंक हो गई है। इस साल कोई भी प्रश्न बोनस घोषित नहीं किया गया है। केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट के पेपर में कोई गलती नहीं है। पिछले साल सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए थे पिछले साल साल 2025 में कुल 1 लाख 80 हजार 422 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 54 हजार 378 स्टूडेंट्स ने विभिन्न श्रेणियों में क्वालिफाई किया था। यह कुल परीक्षार्थियों का 30.01 प्रतिशत था, जो अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत रहा था। पिछले साल कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) की क्वालीफाइंग कटऑफ में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। साल 2025 में सीआरएल की कटऑफ 74 अंक रही थी। इससे पहले 2024 में यह 109 अंक थी। प्रतिशत के रूप में यह क्रमशः 20.56 प्रतिशत और 30.34 प्रतिशत रही थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top