भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand Weather Alert: Monsoon Entry Expected June 15-17


रांची15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

14 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जून के लिए रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। 12 जून को भी कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। यह स्थिति 15 जून तक बने रहने की संभावना जताई गई है।

संताल परगना से मानसुन प्रवेश की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और 15 से 17 जून के बीच इसके संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करने की संभावना है। वर्तमान में मानसून बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है।

अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के साथ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक इसके पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के सक्रिय होने के बाद राज्य में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

कहीं मिलेगी राहत तो कहीं लगेगी गर्मी

जहां एक ओर दक्षिणी और पूर्वी जिलों में बारिश से मौसम सुहावना रह सकता है, वहीं पलामू, गढ़वा और चतरा में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। डाल्टनगंज में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए खेती के कार्य करने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top