भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jobs news| Sarkari Naukri:10वीं और ITI पास के लिए सरकारी नौकरी का...


CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सीएसआईआर-सीआईएमएफआर यानी सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च, धनबाद ने टेक्नीशियन-1 के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग ट्रेडों में कुल 30 पद भरे जाएंगे.इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी. औसतन शुरुआती वेतन करीब 37 हजार रुपये प्रतिमाह बताया गया है.सीएसआईआर-सीआईएमएफआर की यह भर्ती देश के कई केंद्रों के लिए की जा रही है. ऐसे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी किया गया है. उसी दिन सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.उम्मीदवार आवेदन शुल्क 17 जून 2026 शाम 5 बजे तक जमा कर सकेंगे. वहीं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और सबमिट करने की आखिरी तारीख 19 जून 2026 शाम 5 बजे तय की गई है.जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना होगा:

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 मई 2026 सुबह 10 बजे
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 17 जून 2026 शाम 5 बजे
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 19 जून 2026 शाम 5 बजे

किन पदों पर होगी भर्ती?

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर ने टेक्नीशियन-1 के कुल 30 पदों पर भर्ती निकाली है. ये पद अलग-अलग ट्रेडों के लिए हैं.चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग सिर्फ धनबाद में ही नहीं बल्कि संस्थान के अन्य केंद्रों पर भी की जा सकती है. इनमें बिलासपुर, नागपुर, रांची, रुड़की और रानीगंज शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन अलग-अलग पात्रता मार्ग तय किए गए हैं. उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

ITI योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए मौका

पहले मार्ग के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है.उम्मीदवार के 10वीं में विज्ञान विषय होने चाहिए और कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई या नेशनल/स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

अप्रेंटिस वाले भी कर सकते हैं आवेदन

दूसरे मार्ग में उन उम्मीदवारों को मौका दिया गया है जिनके पास अप्रेंटिसशिप का अनुभव है.इसके लिए उम्मीदवार का 10वीं विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंकों से पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम दो साल का फुल टाइम अप्रेंटिस अनुभव होना चाहिए.

अनुभवी उम्‍मीदवार भी करें अप्‍लाई 

तीसरे मार्ग में उन उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिलेगा जिनके पास संबंधित ट्रेड में कार्य अनुभव है.इसके लिए भी 10वीं में विज्ञान विषय और कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारत सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू या किसी स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत वेतन दिया जाएगा.
सैलरी 19,900 रुपये से शुरू होकर 63,200 रुपये तक जाएगी. संस्थान के अनुसार शुरुआती औसत मासिक वेतन लगभग 37 हजार रुपये रहेगा.इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

किन शहरों में होगी पोस्टिंग?

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के अलग-अलग केंद्रों में की जाएगी.इनमें धनबाद के अलावा बिलासपुर, नागपुर, रांची, रुड़की और रानीगंज जैसे केंद्र शामिल हैं.

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले CSIR-CIMFR की आधिकारिक वेबसाइट cimfr.res.in पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलना होगा.इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी.रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. आखिर में आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top