भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JPSC backlog exam will be held on May 10 at 15 centres...


रांची23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जेपीएससी द्वारा 10 मई को रांची के 15 केंद्रों पर झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन होगा। इसको लेकर 10 मई की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा के संचालन को लेकर उपायुक्त एवं अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) के आदेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डोरंडा कॉलेज डोरंडा, संत कुलदीप हाई स्कूल हरमू, अनिता गर्ल्स स्कूल कांके, निर्मला कॉलेज डोरंडा, श्रद्धानंद बाल मंदिर कमड़े (रातू रोड), आरटीसी हाई स्कूल बुटी, डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर, छोटानागपुर राज प्लस-2 हाई स्कूल रातू, फिरायालाल पब्लिक स्कूल मेन रोड, बर्लिन पब्लिक स्कूल कांके रोड, मारवाड़ी प्लस-2 हाई स्कूल अपर बाजार, बेथेसदा महिला इंटरमीडिएट कॉलेज, जीईएल चर्च परिसर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कांके, प्रेमचंद हाई स्कूल मेसरा व बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गेतलातू में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बीआईटी मोड़ में 10 दिनों से नहीं हो रही वाटर सप्लाई

बीआईटी मोड़ में पिछले 10 दिनों से वाटर सप्लाई प्रभावित है। समस्या कहां है, इसका पता लगाने में ऑपरेशन-मेंटेनेस एजेंसी सफल नहीं हो पाई है। बीआईटी मोड़ में अधिकांश लोग वाटर सप्लाई पर निर्भर हैं। पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीआईटी मोड़ निवासी नीतू कपूर ने बताया कि विगत दस दिनों में केवल एक दिन शिकायत के बाद पानी आया। इसके बाद से लगातार फिर पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने से लोग इधर-उधर से पानी व्यवस्था करके काम चलाने को विवश हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक सुधार नहीं हो पाया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top