Last Updated:
JPSC PCS Pre Result 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है.झारखंड संयुक्त सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है जबकि मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित होगी.अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
JPSC PCS Pre Result 2026,JPSC Prelims Result 2026: झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे घोषित.
JPSC PCS Pre Result 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे.इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.आयोग ने स्पष्ट किया है कि मेंस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हुई मेरिट लिस्ट
जेपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है. इसमें उन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर यह सूची डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है.आवेदन लिंक 3 जुलाई 2026 से एक्टिव कर दिया गया है. सभी योग्य अभ्यर्थियों को 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. आयोग ने सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.
18 से 20 जुलाई तक होगी मुख्य परीक्षा
जेपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी.परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें JPSC PCS Prelims Result 2026
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.इसके बाद होमपेज पर P.T.Result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025 लिंक पर क्लिक करें.लिंक खुलते ही मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी.उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं.भविष्य की जरूरत को देखते हुए रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखना भी बेहतर रहेगा.
अब मेंस की तैयारी पर दें पूरा ध्यान
प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण मुख्य परीक्षा है चूंकि मेंस परीक्षा 18 जुलाई से शुरू हो रही है इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है. ऐसे में आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी भी तेज करनी होगी.झारखंड लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी नई सूचनाओं और अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.
About the Author
<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें