Last Updated:
JTET 2026 : झारखंड में 10 साल में पहली बार जेटीईटी परीक्षा होने जा रही है. राज्य में आखिरी बार जेटीईटी परीक्षा साल 2016 में हुई थी. इसी के मद्देनजर उम्मीदवारों को अधिकम उम्र सीमा में नौ साल की छूट प्रदान की जा रही है.

JTET 2026 : जेटीईटी की अधिसूचना 26 मार्च 2026 को जारी हुई थी.
JTET 2026 : झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य में चार साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET होने जा रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. अधिसूचना 26 मार्च 2026 को झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) ने जारी की थी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं.
इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं. जेटीईटी का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से किया जाएगा. जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई है. आवेदन करने का पोर्टल jacexamportal.in है.
जेटीईटी में दो पेपर
JTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है. पहला पेपर (Paper 1) उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पेपर (Paper 2) कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग- प्राथमिक स्तर (पेपर-1) और उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 1300-1300 रुपये. दोनों पेपर के लिए 1500 रुपये.
एससी और एसटी कैटेगरी- प्राथमिक स्तर (पेपर-1) और उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 700-700 रुपये. दोनों पेपर के लिए 800 रुपये.
जेटीईटी 2026 के लिए योग्यता
पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) या बीटीसी (BTC) होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
जेटीईटी के लिए उम्र न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए. अधिसूचना के अनुसार, न्यूनतम उम्र सीमा की गणना परीक्षा के आयोजन वर्ष के 1 अगस्त से की जाएगी.
(i) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत काम कर रहे सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के लिए नियम यह है कि:
उनकी नौकरी की अवधि कम से कम 10 साल लगातार पूरी होनी चाहिए (विज्ञापन जारी होने की तारीख तक).
जो लोग इन शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी.
लेकिन कुल उम्र सीमा 58 साल से ज्यादा नहीं मानी जाएगी.
(ii) सभी उम्मीदवारों को पिछली और अगली पात्रता परीक्षा के बीच अधिकतम उम्र में 1 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
उदाहरण:
अगर किसी ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 दी थी और फिर 2026 में दे रहा है,
तो उसे सामान्य छूट के अलावा एक बार के लिए (One-time) अधिकतम उम्र में 1 साल की और छूट मिलेगी.
About the Author
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें