रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के कुलपति प्रो. डीके सिंह का कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो चुका है। लेकिन अब तक नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। नियम के अनुसार कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पहले ही चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जानी चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय में नेतृत्व का रिक्त स्थान उत्पन्न न हो। इस मुद्दे को लेकर झारखंड टेक्निकल संघ के अभिषेक बनर्जी ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा लोक भवन को पत्र भेजकर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
Source link