भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Ketan Agarwal Murder Case Latest Update: केतन अग्रवाल अगर लोहगढ़ किले से...


Last Updated:

Pune Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल किसी भी कीमत पर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी वजह से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर कई योजनाओं पर विचार किया था. जांच में सामने आया है कि दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने के अलग-अलग तरीकों पर चर्चा की थी.

ख़बरें फटाफट

केतन अगर लोहगढ़ किले से गिरकर बच भी जाता तो सिया ने तैयार कर रखा था प्लान BZoom

केतन अग्रवाल हत्याकांड की FIR में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने सिर्फ लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या की साजिश ही नहीं रची थी, बल्कि अगर केतन उस धक्के में बच जाता, तब के लिए भी एक दूसरा प्लान बी तैयार कर रखी थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया किसी भी कीमत पर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी वजह से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर कई योजनाओं पर विचार किया था. जांच में सामने आया है कि दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने के अलग-अलग तरीकों पर चर्चा की थी.

सूत्रों का दावा है कि केतन को सड़क हादसे का शिकार बनाने या उसे जहर देकर मारने जैसे विकल्पों पर भी विचार किया गया था. हालांकि, इन तरीकों में पकड़े जाने का खतरा ज्यादा होने के कारण आखिरकार लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या करने की योजना को अंजाम देने का फैसला लिया गया.

शादी तोड़ने के लिए भी था ‘प्लान B’

जांच में यह भी सामने आया है कि अगर केतन गहरी खाई में गिरने के बाद भी जिंदा बच जाता, तब भी सिया ने उससे पीछा छुड़ाने की रणनीति बना रखी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया को उम्मीद थी कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद केतन गंभीर रूप से घायल या स्थायी रूप से दिव्यांग हो सकता है. ऐसी स्थिति में वह इसी आधार पर शादी तोड़ने का फैसला लेती और परिवार के सामने इसे वजह बनाती.

तीन साल बाद चेतन से शादी का था कथित प्लान

सूत्रों के अनुसार, सिया को यह भी अंदाजा था कि अगर वह सीधे चेतन चौधरी से शादी की बात करती तो परिवार इसके लिए तैयार नहीं होता. बताया जा रहा है कि उसने कथित तौर पर यह योजना बनाई थी कि पहले केतन से छुटकारा पाया जाए और फिर कुछ वर्षों बाद मौका देखकर चेतन से शादी की जाए.

जांच एजेंसियां इस एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं कि दोनों आरोपियों ने हत्या से पहले कितनी विस्तार से पूरी साजिश तैयार की थी और उसमें किन-किन विकल्पों पर चर्चा हुई थी.

पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं. जांच एजेंसियां उनसे लगातार पूछताछ कर रही हैं. पुलिस डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड, चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान मामले में अभी और भी अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस रविवार सुबह उन दोनों को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची, जहां उन्होंने केतन हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top