भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में जमीन को लेकर सगे भाईयों में चाकूबाजी:जमीन बंटवारा हुआ, पंचायत...




कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में पिरवैया जंगल के पास सगे भाई ने अपने ही भाई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान समेडीह निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम पवन कुमार है। दोनों चंद्रिका प्रसाद यादव के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। जमीन बंटवारे के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद परिजनों के अनुसार, पिता चंद्रिका यादव ने अपनी जमीन दोनों बेटों के बीच बराबर बांट दी थी। दीपक ने अपने हिस्से की जमीन पर अलग घर बनाकर रहना शुरू कर दिया था। बावजूद इसके पवन कुमार उसी घर में अपनी हिस्सेदारी का दावा कर रहा था। जिससे दोनों भाइयों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। शनिवार को ही इस विवाद को लेकर सतगावां थाना में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था बताया जा रहा है कि पवन इस समझौते से संतुष्ट नहीं था। भीतर ही भीतर नाराजगी बनी हुई थी। घर लौटने के दौरान घात लगाकर किया हमला शनिवार देर रात जब दीपक कुमार बासोडीह बाजार से अपने घर समेडीह लौट रहा था। तभी पिरवैया जंगल के पास पहले से घात लगाए बैठे पवन कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पवन ने चाकू से दीपक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक ने किसी तरह अपने ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर पवन कुमार व उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top