- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- Loan Approved, But No Money For 4 Years; Police Stopped Beneficiaries Who Had Come To Surround The CM’s Residence Near The Electricity Office.
रांची18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आदिवासी, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभुकों को लोन की राशि नहीं मिल रही है। विभिन्न जिलों में 12 हजार से अधिक आवेदकों का लोन स्वीकृत होने के बावजूद 4 से साल उन्हें राशि हस्तांरित नहीं की जा रही है।
वर्ष 2023 में उन्हें अंतिम बार लोन दिया गया था। इसके बाद से ही यह बंद है। यह बातें लाभुकों ने शुक्रवार को सीएम हाऊस के समक्ष कही। झारखंड बेरोजगार युवा संघ शुक्रवार को सीएम हाऊस घेरने पहुंचा था। लाभुकों जैसे ही बिजली कार्यालय तक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। घंटों रहने के बाद भी सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वहां मौजूद मजिस्ट्रेट को मांग पत्र देकर वापस लौट गए।
संघ के अध्यक्ष अनिल चौड़े ने कहा कि हजारों युवाओं ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आवेदन किया है, लेकिन कई आवेदकों को दो से तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी स्वीकृति एवं फंड का लाभ नहीं मिल सका है। इससे बेरोजगार युवाओं में भारी नाराजगी और निराशा व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लंबित फंड शीघ्र जारी नहीं किया गया, तो झारखंड बेरोजगार युवा संघ पूरे झारखंड में आंदोलन को और तेज करेगा। मौके पर राकेश कुमार भक्त, जमालुद्दीन, एजाज खान, खुशबू कुमारी सहित कई मौजूद थे।
