भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Mallikarjun Kharge Supriya Shrinate name slip। सुप्रिया श्रीनाते जो मीडिया का काम...


होमताजा खबरदेश

सुप्रिया श्रीनाते जो मीडिया का काम देखती हैं… खरगे की चूक पर लोग लेने लगे मजे

Last Updated:

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का एक टंग ट्विस्‍टर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कांग्रेस की मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेता का नाम लेने में बार-बार अटकते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्‍हें श्रीनेत की तुलना सुप्रिया सुले से कर दी. यूजर्स इस वीडियो को लेकर खूब मजे ले रहे हैं.

सुप्रिया श्रीनाते जो मीडिया का काम देखती हैं… खरगे की चूक पर लोग लेने लगे मजेZoom

नई दिल्ली. कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खरगे कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का नाम लेने में अटकते नजर आ रहे हैं. बात सिर्फ नाम के उच्‍चारण तक नहीं रुकी. खरगे खुद को सुप्रिया श्रीनेत और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नाम को लेकर होने वाले भ्रम से जोड़ देते हैं. भाषण का यह छोटा सा हिस्‍सा अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने इसपर तरह तरह के रिएक्‍शन दिए.

क्‍या बोले खरगे?
वायरल वीडियो में खरगे ने कहा श्रीमती सुप्रिया सुले जी, श्रीनाते जी… ये इतना डिफिकल्ट है, देखो सुप्रिया ठीक है. श्रीनाते… आगे बढ़ रहा, क्योंकि सुप्रिया सुले बड़ा कन्फ्यूज करता हमको. तो हमारी सुप्रिया श्रीनाते, जो मीडिया का काम देख लेती है. वे श्रीनेत बोलने में हो रही परेशानी का भी जिक्र करते हैं. इसके बाद खरगे कहते हैं कि सुप्रिया और सुप्रिया सुले के नाम को लेकर उन्हें अक्सर भ्रम होता है. फिर वे मीडिया से जुड़े काम का जिक्र करते हुए अपनी बात आगे बढ़ाते हैं. भाषण का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने खरगे के उच्चारण पर चुटकी ली. वहीं कुछ ने कहा कि कम से कम उन्हें सुप्रिया नाम तो याद रहा. कई लोगों ने इस मौके पर राजनीतिक तंज भी कसे. कुछ पोस्ट में कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों और नेताओं की वफादारी तक का जिक्र किया गया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top