भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रेड आर्मी ने जीता द्वितीय लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट...



.

गुमला स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित द्वितीय लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजा क्लब बरयातो व रेड आर्मी गुमला के बीच खेला गया। पेनल्टी शूटआउट में रेड आर्मी गुमला की टीम ने जीत हासिल की। खिताब अपने नाम किया। वहीं फाइनल समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके सहित मंचासीन अतिथियों ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उत्साहवर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को मोमेंटो व चेक प्रदान किए। सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। यह युवाओं की प्रतिभा को निखारता है। खेल को खेल की भावना से ही देखना चाहिए। इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल किसी राजनीतिक दल, जाति या धर्म का नहीं होता। यह सभी को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि गुमला वीर सपूत परमवीर अल्बर्ट एक्का की धरती है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, साहस व देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित अवसर, संसाधन व प्रोत्साहन मिले। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, मिसिर कुजूर, निश्चय वर्मा, दीपांकर साहू, रोहित भगत, अमित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top