Last Updated:
Mamata Banerjee Angry Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य की सियासत में ‘सुख के सब साथी, दुख में न कोई’ वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है. ममता बनर्जी और कुणाल घोष जैसे गिने-चुने चेहरों को छोड़ टीएमसी के बाकी कद्दावर नेताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे से पल्ला झाड़ लिया है. हालांकि, कांग्रेस और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस हमले को राजनीतिक साजिश बताते हुए अभिषेक का खुला समर्थन किया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए जानलेवा हमले के बाद सूबे की सियासत का तापमान अपने चरम पर पहुंच चुका है. लेकिन इस भीषण राजनीतिक संकट के बीच टीएमसी के भीतर एक बेहद चौंकाने वाला और अजीब संयोग देखने को मिल रहा है. कल तक जो नेता अभिषेक बनर्जी की एक झलक पाने और उनके सुर में सुर मिलाने के लिए कतारों में खड़े रहते थे, वह बयान देने से भी बच रहे हैं. आज उनके संकट के समय ‘सुख के सब साथी, दुख में न कोई’ वाली कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती दिख रही है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार के प्रशासनिक और पुलिसिया हंटर के डर से टीएमसी शासनकाल के अधिकांश शीर्ष मंत्रियों और कद्दावर नेताओं ने इस पूरे मामले से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है और एक रहस्यमयी चुप्पी साध ली है.
इस कठिन दौर में केवल पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी, प्रवक्ता कुणाल घोष और गिने-चुने नेता ही अभिषेक के बचाव में खड़े नजर आए, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हमले को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार देते हुए अभिषेक बनर्जी को अपना मजबूत राजनीतिक साथ दिया है.
ममता पहुंचीं अस्पताल तो कुणाल घोष ने बताया साजिश
सोनारपुर में भीड़ के हमले, कपड़े फटने और अंडे फेंके जाने की हिंसक घटना के बाद घायल अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अपने भतीजे और पार्टी के भविष्य पर हुए इस हमले की खबर मिलते ही टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. ममता बनर्जी ने इस हमले के पीछे सीधे तौर पर भाजपा और सुवेंदु सरकार के संरक्षण का आरोप लगाया है.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC Chairperson Mamata Banerjee arrives at Apollo hospital, where her nephew and party MP Abhishek Banerjee is currently undergoing treatment after he was attacked in Sonarpur today