भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET UG 2026 Refund Update: रिफंड का पैसा आना शुरू! बैंक डिटेल्स...


Last Updated:

NEET UG 2026 Refund Update: एनटीए ने नीट यूजी 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. नीट यूजी फॉर्म के रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आखिरी तारीख कल यानी 7 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे) तक ही है. नीट यूजी रिफंड प्रोसेस से जुड़े अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

नीट UG रिफंड का पैसा आना शुरू! बैंक डिटेल अपडेट करने के लिए बचा है सिर्फ 1 दिनZoom

NEET UG 2026 Refund: नीट यूजी अभ्यर्थियों के अकाउंट में रिफंड आना शुरू हो गया है

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Refund Update). एनटीए ने नीट यूजी 2026 देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी नोटिस जारी किया है. अगर आप भी रिफंड के पैसों का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. एनटीए ने बैंक डिटेल्स कन्फर्म करने वाले उम्मीदवारों के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन जिन अभ्यर्थियों की बैंक डिटेल्स में कोई गड़बड़ी है या जिन्होंने अब तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं की है, उनके पास अपनी भूल सुधारने के लिए बहुत ही कम समय बचा है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नोटिस के मुताबिक, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स को ऑनलाइन सुधारने या अपडेट करने की आखिरी तारीख कल यानी 7 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है. अगर आप तब तक अपनी डिटेल्स दुरुस्त नहीं करते हैं तो आपका रिफंड अटक सकता है. अब तक सिर्फ 829,510 उम्मीदवारों ने ही अपने बैंक खातों की जानकारी अपडेट की है. बचे हुए अभ्यर्थियों को बिना किसी देरी के ऑफिशियल पोर्टल neet.nta.nic.in पर डिटेल्स री-चेक करने की सलाह दी जाती है.

रिफंड की प्रक्रिया शुरू: किसे मिल रहा है पैसा?

एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि रिफंड का पैसा नीट यूजी 2026 के उन सभी योग्य उम्मीदवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो चुका है, जिनकी बैंकिंग डिटेल्स पोर्टल पर बिल्कुल सही पाई गई हैं. अगर आपकी जानकारी पहले से सही थी तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपका पैसा बहुत जल्द आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगा.

सिर्फ इतने अभ्यर्थियों ने अपडेट की जानकारी

एनटीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद महत्वपूर्ण आंकड़ा शेयर किया है. इसके अनुसार, अब तक सिर्फ 829,510 अभ्यर्थियों ने ही अपनी बैंक डिटेल्स को सही या अपडेट किया है. इसका मतलब है कि अभी भी बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने अपनी डिटेल्स चेक नहीं की हैं या वे इस जरूरी अपडेट से अब तक बेखबर हैं.

कल रात 11:50 बजे तक ही खुला है पोर्टल

अगर आपके बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी (IFSC) कोड या नाम में कोई भी छोटी-मोटी गलती है तो आपके पास कल रात तक का ही मौका है. एनटीए का करेक्शन पोर्टल 7 जुलाई 2026 को रात 11:50 बजे बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी स्थिति में बैंक डिटेल्स सुधारने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा और न ही किसी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार किया जाएगा.

बैंक डिटेल्स कहां और कैसे अपडेट करें?

नीट यूजी रिफंड हासिल करने के लिए अपनी बैंक डिटेल्स को सुरक्षित तरीके से अपडेट करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘Update Bank Details for Refund’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके अकाउंट में जाएं.
  • बैंक खाता संख्या, खाताधारक का नाम और सही आईएफएससी (IFSC) कोड दर्ज करें.
  • पूरी जानकारी को ध्यान से री-चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top