भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Pakur Son Kills Father With Hussua; Accused Arrested

पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के किताझोर गांव में शराबी बेटे ने अपने ही 60 वर्षीय पिता की हसुआ से हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे अनूप सरदार को घटनास्थल से ही गिरफ्त

.

पुलिस के अनुसार, अनूप ने बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर अनूप ने घर में रखे हसुआ से ताबड़तोड़ वार कर पिता की हत्या कर दी।

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप शराब के आदी थे। अक्सर मारपीट करते थे।

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप शराब के आदी थे। अक्सर मारपीट करते थे।

सुबह खुला राज, बेटी को लेकर पहुंचा था आरोपी

घटना का खुलासा बुधवार सुबह हुआ। हत्या करने के बाद आरोपी रातभर घर पर ही रहा। सुबह किराए के मकान में रहने वाली पत्नी और बच्चों के पास गया।

वहां से वह अपनी एक बेटी को उस घर में लेकर पहुंचा, जहां हत्या की गई थी। घर में बेटी ने संदिग्ध स्थिति देख पड़ोसियों को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उनके पिता अनूप शराब के आदी थे। अक्सर मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भी अनूप ने उनके दादा को घर बुलाया।

पड़ोसियों के अनुसार, अनूप सरदार लंबे समय से शराब पीने का आदी था। आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था।

पड़ोसियों के अनुसार, अनूप सरदार लंबे समय से शराब पीने का आदी था। आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था।

फिर उनकी हत्या कर दी। सुबह जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पड़ोसियों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी के साथ करता था मारपीट, बच्चों साथ अलग रहती थी

पड़ोसियों के अनुसार, अनूप सरदार लंबे समय से शराब पीने का आदी था। आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। उसकी शादी 15-20 साल पहले पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हुई थी।

उसकी पांच बेटियां हैं। शराब की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उसकी पत्नी और बेटियां उससे अलग किराए के मकान में रहने लगी थीं।

नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पड़ोसियों ने यह भी बताया कि कुछ साल पहले उसने अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश की थी। वहीं, मृतक दिवाकर सरदार एक मिठाई दुकान में काम करते थे और वहीं रहते थे।

नगर थाना के एएसआई अश्लोक पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top