भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM मोदी की 4.5 घंटे मैराथन मीटिंग: मंत्रियों को मैसेज- पेंड‍िंग काम...


होमताजा खबरदेश

PM मोदी की 4.5 घंटे मैराथन मीटिंग: मंत्रियों को मैसेज- पेंड‍िंग काम खत्म कीजिए

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक मैराथन बैठक की अध्यक्षता की, जो करीब साढ़े चार घंटे तक चली. बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया. पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए और जनता तक लाभ समय पर पहुंचाया जाए.

PM मोदी की 4.5 घंटे मैराथन मीटिंग: मंत्रियों को मैसेज- पेंड‍िंग काम खत्म कीजिएZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैब‍िनेट सहयोग‍ियों के साथ चर्चा की.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की एक लंबी और अहम बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई और करीब साढ़े चार घंटे तक चली. बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि सरकार के सभी पेंड‍िंग काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं और कामकाज में तेजी लाई जाए.

बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई और देर रात तक चली. इसमें सभी प्रमुख मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई. पीएम मोदी ने अलग-अलग विभागों की प्रगति रिपोर्ट ली और जिन क्षेत्रों में देरी हो रही है, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा समय पर जनता तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और हर मंत्री को अपने विभाग के कामों की नियमित निगरानी करनी होगी.

मीटिंग का वक्‍त खास

यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं. इसका सीधा असर भारत पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि देश अपनी करीब 85% तेल जरूरत आयात से पूरी करता है. तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से देश में महंगाई बढ़ने का खतरा भी बताया जा रहा है. इससे पेट्रोल-डीजल के दाम, ट्रांसपोर्ट खर्च और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है.

पहले की अपील

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि वे ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें, सोने की खरीद सीमित करें और विदेश यात्रा पर खर्च को लेकर सतर्क रहें. सरकार का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में आर्थिक अनुशासन बेहद जरूरी है. इस मैराथन बैठक को सरकार के कामकाज में तेजी और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top