भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM मोदी ने दिया नागपुर को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट के साथ बनेगा...


Last Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर के साथ पूरे विदर्भ इलाके को बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में लंबे समय से वेटिंग में चल रहे मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एट नागपुर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है. इस प्रोजेक्‍ट के बाद नागपुर में देश का सबसे बड़ा कार्गो हब तैयार किया जाएगा. साथ ही एयरपोर्ट एक्‍सपेंशन किया जाएगा.

PM मोदी का नागपुर को बड़ा तोहफा, एयरपोर्ट के साथ बनेगा देश का मेगा कार्गो हबZoom

पीएम नरेंद्र मोदी ने नागपुर को दिया बड़ा तोहफा, बदल जाएगी विदर्भ की किस्‍मत.

Nagpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के साथ पूरे विदर्भ की किस्‍मत बदलने के लिए बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट ने नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही अब नागपुर को देश के सबसे बड़े कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में डेवलप ,करने की तैयारी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि यह फैसला आने वाले समय में विदर्भ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकता है.

सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी है. इसके बाद अब जीएमआर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड अगले 30 साल तक नागपुर एयरपोर्ट को पीपीपी मॉडल पर डेवलप करेगा. इस फैसले से लंबे समय से अटकी प्रोजेक्‍ट को नई रफ्तार मिल गई है. इस बदलाव के बाद नागपुर का डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब सिर्फ एक सिंपल एयरपोर्ट नहीं रहेगा, बल्कि इसे विश्वस्तरीय एविएशन और कार्गो सेंटर में बदला जाएगा. आने वाले वर्षों में यहां हर साल 3 करोड़ यात्रियों को हैड़ल करने की क्षमता विकसित की जाएगी.

इसके साथ ही एयर कार्गो सर्विस का भी बड़े पैमाने पर विस्तार होगा. दरअसल, नागपुर की सबसे बड़ी ताकत उसकी लोकेशन है. देश के बीचोंबीच होने की वजह से यह शहर पहले से ही लॉजिस्टिक्स के लिए बेहद अहम माना जाता है. यही कारण है कि केंद्र सरकार लंबे समय से मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एट नागपुर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट को नए पंख मिल गए हैं. सरकार का मानना है कि नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार से सिर्फ हवाई यात्रा आसान नहीं होगी, बल्कि उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

इसके साथ ही, विदर्भ के किसानों, छोटे कारोबारियों और उद्योगों को देश और विदेश के बाजारों तक तेजी से पहुंच मिलेगी. खास तौर पर ऑरेंज सिटी के नाम से मशहूर नागपुर से फल, कृषि उत्पाद और अन्य सामानों का निर्यात को बढ़ाया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट में जीएमआर की बड़ी भूमिका होगी. जीएमआर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगी. साथ ही, नए टर्मिनल, बेहतर रनवे, स्मार्ट कार्गो सिस्टम और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ एयर ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top